Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 48

Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश में 23 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

Uttarakhand Nikay Chunav : उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में 23 जनवरी को चुनाव होंगे। सोमवार को शासन से सहमति के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश के नगर निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है।

Haridwar : मुख्यमंत्री धामी ने अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज के 99वे बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में किया प्रतिभाग

सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि राज्य में 107 नगर निकाय हैं, जिनमें से तीन निकायों (बदरीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ) में प्रशासनिक व्यवस्था लागू है। दो नगर निकाय पाटी (चंपावत) और गढ़ीनेगी (ऊधमसिंह नगर) नए बने हैं, जिनका परिसीमन उपलब्ध नहीं है, जिस कारण चुनाव नहीं होगा।

दो नगर निकायों किच्छा (ऊधमसिंह नगर) और नरेंद्रनगर (टिहरी) का परिसीमन भी आयोग को उपलब्ध नहीं हुआ है। लिहाजा, सात नगर निकायों में चुनाव नहीं होंगे। 100 निकायों (11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों) में यह चुनाव कराया जा रहा है।

चुनाव कार्यक्रम (Uttarakhand Nikay Chunav)

नामांकन की तिथि : 27 से 30 दिसंबर 2024

नामांकन जांच : 31 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025

नाम वापसी : 02 जनवरी (सुबह 10 से शाम 4 बजे)

चुनाव चिह्न आवंटन : 03 जनवरी (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे)

मतदान : 23 जनवरी 2025 (सुबह 8 से शाम 5 बजे तक)

मतगणना : 25 जनवरी (सुबह 8 बजे से)

30 लाख से अधिक मतदाता

कुल मतदाता : 30,63,143

पुरुष मतदाता : 15,79,789

महिला मतदाता : 14,82,809

अन्य मतदाता : 545

इन नगर निगमों में चुनाव

देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा।

Pushpa 2 : बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी ‘पुष्पा 2’, ‘मुफासा’-‘वनवास’ ने बटोरे इतने करोड़

Haridwar : मुख्यमंत्री धामी ने अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज के 99वे बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में किया प्रतिभाग

देहरादून : Haridwar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ओल्ड गुरूकुल कांगड़ी में अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज के 99वे बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने देश की समता के लिए जो प्रयास और संघर्ष किया, वह स्मरण करने का दिन भी है। स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने 20वीं सदी के प्रारंभ में भारत में स्वतंत्रता और वैदिक शिक्षा का एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया था, जिसने कट्टरपंथियों की ओर अंग्रेजों की नींव हिलाने का काम किया था। स्वामी श्रद्धानन्द जी के विचारों से प्रभावित होकर, हजारों की संख्या में दूसरे धर्म के लोगों ने पुनः सनातन को अपनाया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धानंद महाराज ने 1902 में हरिद्वार (Haridwar) की पवित्र धरती पर गुरुकुल रूपी बीज रोपित किया था, जो आज एक विशाल वट वृक्ष बनकर पूरी दुनिया को वैदिक शिक्षा का प्रकाश एवं शिक्षा देने का काम कर रहा है। यह विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है बल्कि राष्ट्र निर्माण और वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार का भी एक मजबूत स्तंभ है। इस विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली में जहां एक ओर गौतम, कपिल, कणाद, जैमिनी आदि ऋषियों के जीवन दर्शन का पूरा समावेश है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवाद की भावना का तत्व भी विद्यमान है। इसी विश्वविद्यालय से हजारों शिक्षार्थियों ने विश्व बंधुत्व का भाव लेकर शिक्षा धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में एक वैश्विक पहचान स्थापित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कुटुंबकम की भावना से एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को वैश्विक मंचों पर साकार कर रहा है। आज भारत की हर उस बात को जो दुनिया के हित में है, मानवता के हित में है, जो प्रधानमंत्री के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है, उन्हें पूरी दुनिया अपना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल में 100 से भी अधिक देशों को हमारी सरकार ने कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम किया था। योग एवं आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ले जाने, मानवता के एक सूत्र में पिरोने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, सहयोग से राज्य सरकार भी प्रदेश में सनातन संस्कृति के उन्नयन, संरक्षण, संवर्धन के लिए लगातार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य हुए हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दून विश्वविद्यालय (Haridwar) में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज़ की पढ़ाई प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। जिसमें अनेक प्रकार के शोध और अनुसंधान के कार्य होंगे। इस केंद्र में हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर शिक्षण और शोध के कार्य के साथ अन्य नवाचार के कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सनातन संस्कृति के संवर्धन एवं वैदिक शिक्षा के प्रचार प्रसार के माध्यम से भारत को फिर से पुनः विश्व गुरु बनाने में अवश्य सफल होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कुलाधिपति सत्यपाल मलिक, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव चौम्पियन, संजय गुप्ता, विवेक ऑबराय, योगानंद शास्त्री, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल उपस्थित थे।

Pushpa 2 : बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी ‘पुष्पा 2’, ‘मुफासा’-‘वनवास’ ने बटोरे इतने करोड़

Pushpa 2 :  2024 अब समाप्ति की ओर है। इस साल के आखिरी महीने में दर्शकों को शानदार फिल्मों का तोहफा मिला है। दिसंबर में रिलीज हुई फिल्मों में जहां पुष्पा 2 लगातार तहलका मचा रही है। वहीं, मुफासा और वनवास जैसी फिल्मों को भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।

Rojgar Mela : पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

‘पुष्पा 2’ का शानदार सफर जारी

पुष्पा 2 (Pushpa 2) का जादू अब भी दर्शकों पर कायम है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 18 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमाई करना जारी रखा है। हाल ही में इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

700 करोड़ के क्लब की शुरुआत करने की तैयारी

रविवार को ‘पुष्पा 2’ ने 33.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से 26.75 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ हिंदी बाजार से हुई। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1062.9 करोड़ रुपये हो गया है, जो ‘बाहुबली 2’ के 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कहीं अधिक है। पुष्पा 2 अब हिंदी में भी 700 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के करीब है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

मुफासा का शानदार प्रदर्शन

अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासा द लायन’ ने भी भारतीय दर्शकों के बीच अच्छा कारोबार किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर आठ करोड़ 80 लाख रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला और इसने 18.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 41.25 करोड़ रुपये हो गया।

‘वनवास’ की धीमी शुरुआत

पारिवारिक फिल्म ‘वनवास’ का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के रविवार के कलेक्शन इस बात के सबूत हैं कि दर्शक ये फिल्म देखने के लिए अब सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपये कमाए, दूसरे दिन 95 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन दो करोड़ 85 लाख रुपये हो चुका है।

Pilibhit Encounter : यूपी-पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर

 

 

Rojgar Mela : पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया। इससे पहले पीएमओ ने बताया कि रोजगार सृजन को मुख्य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्वपूर्ण कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

Pilibhit Encounter : यूपी-पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर

रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे थे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया था। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था, “इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”

देश भर में 45 जगह आयोजित किया गया

रोजगार मेला (Rojgar Mela) देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।

22 अक्तूबर 2022 को हुई थी शुरुआत

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्तूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Pilibhit Encounter : यूपी-पंजाब पुलिस से मुठभेड़ में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर

Pilibhit Encounter : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के थे। मौके से दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। तीनों ने गुरदासपुर चौकी पर ग्रेनेड फेंका था।

Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। पूरनपुर क्षेत्र में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के करीब सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ हुई।

ये आतंकी मारे गए
1. गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता (23 वर्ष) निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 वर्ष) निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब

बरामदगी:
दो एके-47 राइफल
दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद।
बरेली में छात्र लापता: आधी रात की कॉल, बोला- ‘मां! मुझे बचा लो, कुछ लोग…’; फिर बंद हो गया फोन

ये तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे। पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। यहां पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी। हरदोई ब्रांच नहर के समीप पुलिस की मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए

पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाही सुमित राठी, थाना माधोटांडा और मोहम्मद शाहनवाज एसओजी शामिल हैं। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

Wedding Destination : उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय- मुख्यमंत्री

Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने 188 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में 188.07 करोड़ रुपये के 74 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें चार ईवी स्टेशनों समेत 36 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन पर लगभग 111.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जबकि, 76.85 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

Wedding Destination : उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय- मुख्यमंत्री

11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग का  शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर (Dehradun News) की तरह विकसित करना है। इसी क्रम में जनता की सहूलियत के लिए सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देहरादून की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जाम है। इससे निजात के लिए पार्किंग स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग का भी शिलान्यास किया जा रहा है। इससे बहुत हद तक शहर के एक बड़े हिस्से को जाम से मुक्त रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए तीन रेस्क्यू वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया गया। इससे यहां आने वाले पत्रों की ट्रेकिंग भी आसान हो जाएगी। वहीं, प्रस्तावित 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से चार स्टेशनों का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। जल्द ही सात ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे शहरवासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।

समग्र विकास के लिए काम कर रही सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट शौचालय बनाने, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

CM Dhami On UCC : उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता- मुख्यमंत्री

Wedding Destination : उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय- मुख्यमंत्री

देहरादून: Wedding Destination  उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाए। पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिंग की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए। दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए। गंगा और शारदा कॉरिडोर डेवलपमेंट और डाकपत्थर में बनने वाले नॉलेज सिटी के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं। जून 2026 तक सभी परियोजनाओं पर विधिवत कार्य प्रारंभ किया जाए।

CM Dhami On UCC : उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता- मुख्यमंत्री

विरासत के साथ विकास के मॉडल पर कार्य किया जाए – CM

बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की तृतीय बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत के साथ विकास के मॉडल पर कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आगामी 25 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का सुनियोजित प्लान कर कार्य किये जाएं। 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में भी अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के तहत सभी परियोजनाओं से संबधित क्षेत्रों के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। जनप्रतिनिधियों और स्टेक होल्डरों के सुझावों को शामिल कर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जायेगी।

वेडिंग प्लानरों, होटल समूहों से सहयोग लेकर इसके प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने पर बल दिया – CM

 मुख्यमंत्री ने प्रदेश को वैडिंग डेस्टिनेशन (Wedding Destination) के रूप में पहचान दिलाने के लिये विभिन्न स्थलों का चयन कर वहां अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने को कहा। इसके लिए वेडिंग प्लानरों, होटल समूहों से सहयोग लेकर इसके प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने पर बल दिया। राज्यों में दो नये शहरों के विकास और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के तहत कार्य करने के उन्होंने निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि यू.आई.आई.डी.बी. की परियोजनाओं के तहत पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। गंगा और शारदा कॉरिडोर के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य हित में जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये यू.आई.आई.डी.बी. का गठन किया गया है, उसके परिणाम शीघ्र धरातल पर दिखाई दें।
बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री मदन कौशिक, श्रीमती रेनू बिष्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री कर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CM Dhami On UCC : उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता- मुख्यमंत्री

देहरादून : CM Dhami On UCC  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से  समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तरह उत्तराखंड, आजादी मे बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा।
बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है।

न्यायाधीश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया

उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति, गठित करने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 07 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च, 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया।

जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार

इसी क्रम में अब समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली है। इस तरह उत्तराखंड अब जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं। साथ ही अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए, जनसामान्य की सुविधा का ख्याल रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता के दृष्टिगत समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जनवरी, 2025 में उत्तराखंड में राज्य समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चलते हुए, समाज को नई दिशा देगा। यह कानून विशेषकर  देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के नए द्वार खोलेगा

Weather Update : उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट

देहरादून। Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है। जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही।

Kisan Rail Roko Andolan : आंदोलन के समर्थन में रेल पटरियों पर 12 बजे से बैठेंगे किसान

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाने और दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मंगलवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में धूप खिली रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल भी मंडराते रहे। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। शाम को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। इसके अलावा भी कई चोटियों पर हल्की बर्फ पड़ी। जिससे निचले क्षेत्राें में भी रात को सर्द हवाएं चलने लगीं।

आज पहाड़ों पर छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी पहाड़ों कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाने और दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम (Weather Update)

देहरादून, 24.8, 7.0
ऊधमसिंह नगर, 26.0, 5.2
मुक्तेश्वर, 18.0, 6.3
नई टिहरी, 17.4, 6.5

मौसम के साथ रूपनगर-बद्रीपुर में एक सप्ताह से पेयजल संकट

जोगीवाला के निकट रूपनगर-बद्रीपुर में एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं और जल संस्थान से कार्रवाई की गुहार भी लगा चुके हैं। हालांकि, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

IND Vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Kisan Rail Roko Andolan : आंदोलन के समर्थन में रेल पटरियों पर 12 बजे से बैठेंगे किसान

Kisan Rail Roko Andolan : पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पूरे पंजाब में रेलें रोकी जाएंगी। हर जिले में किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल पटरियों पर धरना देंगे।

IND Vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।

पंधेर ने कहा कि कुछ मीडिया वालों की तरफ से किसानों की दोनों यूनियनों को अलग-अलग बताया जा रहा है, जोकि सरासर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंधेर ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों की आवाज संसद में नहीं उठा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंधेर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे किसानों के लिए क्या कर रहे हैं?

पंजाब में आज यहां रोकी जाएंगी ट्रेनें (Kisan Rail Roko Andolan)

जिला मोगा का जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन
जिला फरीदकोट का फरीदकोट स्टेशन
जिला गुरदासपुर का प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म
जिला जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां
जिला पठानकोट का परमानंद प्लेटफॉर्म
जिला होशियारपुर का टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर
जिला फिरोज़पुर का मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराांव
जिला लुधियाना का साहनेवाल
जिला पटियाला कारेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन
जिला मोहाली का रेलवे स्टेशन फेस 11 मोहाली
जिला संगरूर का सुनाम
जिला मलैरकोटला का अहमदगढ़
जिला मानसा का मानसा मेन, बरेटा
जिला रूपनगर का रेलवे स्टेशन रूपनगर
जिला अमृतसर का देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे
जिला फाजिल्का का रेलवे स्टेशन फाजिल्का
जिला तरनतारन का पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन
जिला नवांशहर का बहराम
जिला बठिंडा का रामपुरा
जिला कपूरथला का हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा
जिला मुक्तसर का मलोट

कमेटी की ओर से बुलाई बैठक में जाने से किसानों का इनकार

शंभू बार्डर खोलने को लेकर किसानों से सीधी वार्ता करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई कमेटी के साथ बैठक करने से किसानों ने साफ इनकार कर दिया है। कमेटी की ओर से बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। कमेटी को भेजे पत्र में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने लिखा है कि पहले से ही अंदेशा था कि कमेटियां सिर्फ खानापूर्ति के लिए बनाई जाती हैं। बावजूद इसके आप सभी का सम्मान करते हुए किसानों का प्रतिनिधिमंडल चार नवंबर को कमेटी के मेंबरों से मिला। लेकिन इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद कमेटी अब तक शंभू व खनाैरी बार्डरों पर जाने का समय नहीं निकाल सकी।

Jaunpur Festival : मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में किया प्रतिभाग