Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण,...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

spot_img

देहरादून, 10 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के रायपुर क्षेत्र अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता तुरंत पहुंचाई जाए। साथ ही, जलभराव की समस्या को देखते हुए नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस बल एवं संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रखा जाए और प्रभावित नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments