Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 26

Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान

देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। विश्व का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पूज्य माताजी को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य एवं भावुक क्षण बताते हुए कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लिखित है कि कोई भी जीव अपनी माता के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माता से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य अवसर पर उन्हें यह भी अनुभूति हुई है कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ के समान है। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में सभी पुण्य फलीभूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति परंपरा और मातृ भक्ति का सजीव स्वरूप प्रस्तुत करने वाला है।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। वह आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी।

Mahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन पस्त

मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज (Mahakumbh 2025) के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण है। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिल रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन पूजन

इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

 

Mahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन पस्त

Mahakumbh Traffic jam : रीवा में प्रयागराज हाईवे पर रविवार को करीब 10 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है। महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। एमपी-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतारें लगी हैं। 5 हजार से ज्यादा वाहन इसमें फंसे हुए हैं। वहीं जबलपुर से करीब 40 किमी पहले सिहोरा जबलपुर मार्ग पर भी 11 किमी लंबा जाम लगा है। इसके अलावा कटनी, मैहर, सतना, रीवा और चाकघाट समेत कई जगहों पर महाकुंभ में जा रहे वाहनों को पुलिस और प्रशासन की टीम रोक रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि प्रयाग के रास्ते में जाम लगा है, ऐसे में आप लौट जाइए या बाद में आए।

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

इधर, महाकुंभ में स्नान करने गई रायसेन की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन उनका शव लेने प्रयागराज रवाना हुए, लेकिन भारी जाम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है। रायसेन के करीब 15 लोग इस जाम में फंसे हुए हैं। वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी जाम के कारण प्रयागराज नहीं जा पाए।

बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी होने और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। लोग एक दिन पहले ही कुंभ में पहुंचना चाहते हैं। इस वजह से रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी और रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भीड़ है। कल यानी शनिवार को भी जाम लग गया था। पुलिस ने गंगेव और चाकघाट में स्टॉप पॉइंट बनाकर रखे हैं

5 हजार से अधिक कार-बस फंसी

रीवा में 5000 से ज्यादा कारों और बसों को शहर की बॉर्डर और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती चाकघाट समेत अन्य स्थानों पर रोका गया है। प्रयागराज और रीवा, सतना जिलों में जो गाड़ियां फंसी हुई हैं, उनमें सवार लोग जाम से परेशान हैं। अधिकांश लोग अपनी गाड़ियों में खाने-पीने का सामान लेकर निकले हैं। कई लोगों के पास पानी और खाना नहीं है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार उन्हें महंगे दामों में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं।

अमरपाटन में भी वाहनों को रोका

सतना जिले के अमरपाटन में पुलिस ने वाहनों को रोक दिया है। यहां तमिलनाडु कर्नाटक के अधिकांश लोग फंसे हुए हैं। इनका कहना है कि प्रशासन यह नहीं बता रहा कि आखिर उन्हें क्यों रोका गया है। वहीं मैहर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। प्रयागराज से लौटने वाले लोग मैहर में मां शारदा के दर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस में मैहर शहर के अंदर नहीं घुसने दे रही है। मैहर प्रशासन का कहना है कि यहां भीड़ कंट्रोल से बाहर हो रही थी, इसलिए यह फैसला लिया है।

महिला का शव लाने में हो रही कठिनाई

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई रायसेन उषा चतुर्वेदी (50) पति एडवोकेट राजू चतुर्वेदी की मौत हो गई। शनिवार को महिला अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं।

रविवार सुबह संगम घाट के पास उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के देवर भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन प्रयागराज की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि, भारी जाम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के स्थान का निर्णय परिवार के सभी सदस्य मिलकर करेंगे

3 दिन बाद भी नहीं पहुंच पाए श्रद्धालु

प्रयागराज के लिए निकले कपिल मुनि मिश्रा ने बताया कि 6 फरवरी को भोपाल से निकलने के बाद 8 फरवरी की रात 10 बजे तक भी प्रयागराज में महाकुंभ में नहीं पहुंच पाए थे। रात 8 बजे वह प्रयागराज के जसरा में फंसे हुए थे। इसी तरह से सुखबीर सिंह राठौड़ ने बताया कि वह भोपाल से प्रयागराज जा रहे हैं और आज रविवार सुबह से रीवा जिला मुख्यालय में पुलिस ने उन्हें रोक रखा है।

सड़कों पर वाहनों का रेला

आज की स्थिति में रीवा जिले से प्रयागराज मुख्यालय की 135 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को 8 से 10 घंटे लग रहे हैं। मंगवा, कटरा, चाकघाट, सुहागी, जसरा, नारीवारी और प्रयागराज जिले के घूरपुर नैनी क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों का रेला दिखाई देता है। पिछले तीन दिन से पुलिस आने-जाने वालों को अलग-अलग स्थान पर रोक रही है ताकि प्रयागराज में अव्यवस्था का माहौल न बनने पाए।

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

Prayagraj Mahakumbh : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प रखा था। जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान कानूनों का प्रावधान किया था। उत्तराखंड देवभूमि है, हमारा राज्य गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, संतों का प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक घर का सदस्य सेना में है। देश के हर स्थान में देवभूमि का युवा, मां भारती की सेवा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति की विशालता का एक प्रतीक सूत्र है। महाकुंभ के अवसर पर सभी महान संतों का आशीर्वाद मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारी सनातन संस्कृति सदैव समरसता और समानता की संभावक रही है। सनातन संस्कृति हम सबको समानता का अधिकार देना सिखाती है।

सनातन संस्कृति की प्रेरणा से राज्य सरकार समान नगरिक संहिता लागू करने का साहसिक निर्णय लिया है। देवभूमि उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की यह गंगा अवश्य ही संपूर्ण देश में जाएगी। कहा, यूसीसी प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को भी पूरा करती है।

यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने 2022 में दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या की घटना का जिक्र कर कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद ऐसी घटनाएं पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा अब हमारी बेटियों के साथ कोई भी ऐसा अपराध नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में सभी राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड जैसा दिव्य स्थान कोई नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सभी संतो के बेहद प्रिय हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत के सभी संत मुख्यमंत्री धामी जी के साथ हैं। छोटा राज्य होने के बाद भी उत्तराखंड सबसे बड़ा बन गया है, जिसमें समान नागरिक संहिता सबसे पहले लागू हो गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करके भारत को बल दिया है। अब उत्तराखंड के साथ अन्य राज्य भी यूसीसी लागू करने की ओर कदम बढ़ाएंगे।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा यूसीसी कि कमेटी ने स्वयं जाकर साधु संतों से भी संवाद किया था।

इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज, श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज, महंत श्रीहरि गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर नारायण गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी महाराज एवं अन्य संतगण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Uttarakhand government job : मुख्यमंत्री धामी ने कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक रविवार को भी बरकरार रही। राज्य ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर पदकों की बौछार की। जिससे राज्य राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना है।

Uttarakhand government job : मुख्यमंत्री धामी ने कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

राष्ट्रीय खेलों की मॉडर्न पेंटाथलान पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में आदित्य नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलान में टीम इवेंट में आदित्य नेगी ने रजत, कंचन नेगी ने रजत व ऋषभ मिंगवाल ने भी रजत पदक जीता। जबकि शूटिंग में आर्या त्यागी को कांस्य पदक मिला।

पुरुष वर्ग के नेटबाल में उत्तराखंड की टीम को रजत व महिला वर्ग में कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम को हरियाणा से 74-71 से हार मिली। वहीं, महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में तेलंगाना और उत्तराखंड का स्कोर 42-42 रहने पर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला।

उत्तराखंड को अब तक मिले पदक

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक 15 स्वर्ण सहित 69 पदक मिल चुके हैं। जिसमें राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार प्रदर्शन ताइक्वांडो, वुशु और बॉक्सिंग में रहा। ताइक्वांडो में राज्य के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित 12 पदक जीते, बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण सहित पांच और वुशु में एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीते।

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज की टीम शीर्ष पर

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज की टीम 42 स्वर्ण सहित 71 पदक जीतकर शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Delhi BJP CM Candidate 2025 : सीएम पद के चयन में चौंका सकती है भाजपा, CM की रेस में ये 7 नाम सबसे आगे

Uttarakhand government job : मुख्यमंत्री धामी ने कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून : Uttarakhand government job  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के 37 व वर्ग 3 के 227 तथा 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये युवा अभ्यर्थी अपनी मेहनत और निष्ठा से उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करेंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को 03 लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से कृषि उपकरण खरीदने हेतु किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।  राज्य सरकार द्वारा, स्टेट मिलेट मिशन के माध्यम से एक निश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेट्स का क्रय करके विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके मिलेट्स का सही मूल्य दिया जा रहा है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए राज्य में 6 एरोमा वैली विकसित करने पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्लस्टर आधारित लगभग 18 हजार पॉलीहाउस का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है। सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। राज्य में एप्पल और किवी मिशन पर कार्य किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में हमारे नव चयनित अभ्यर्थी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य की सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।
कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने समस्त 596 चयनित वर्ग-2 व वर्ग-3 के अभ्यर्थियों तथा उनके परिवार को बधाई दी और चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि ये नव-नियुक्त अधिकारी प्रदेश के किसानों की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, सचिव श्री एस.एन.पाण्डेय, डॉ नीरज खैरवाल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान श्री रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक समाज कल्याण श्री प्रकाश चंद एवं निदेशक कृषि श्री के.एस. पाठक उपस्थित थे।

Delhi BJP CM Candidate 2025 : सीएम पद के चयन में चौंका सकती है भाजपा, CM की रेस में ये 7 नाम सबसे आगे

नई दिल्ली। Delhi BJP CM Candidate 2025  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी।

CM Yogi Uttarakhand Visit : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

दिल्ली में क्या है बहुमत का आंकड़ा?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें ही चाहिए। वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सरकार से बाहर रहना पड़ेगा। अब तक 25 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरा कौन हो सकता है इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन से चेहरे हैं जो भाजपा से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

Delhi BJP CM Candidate 2025 : मुख्यमंत्री के रेस में ये नाम आगे

विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रोहिणी से प्रत्याशी)
रेखा गुप्ता (शालीमार बाग से प्रत्याशी)
दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित बड़े नेता, करोलबाग से प्रत्याशी)
वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
प्रवेश वर्मा (पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी)
मनोज तिवारी (सांसद और भाजपा का सबसे बड़ा पूर्वांचली चेहरा)
आशीष सूद (जनकपुरी से प्रत्याशी)

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार- वीरेंद्र सचदेवा

बीजेपी की सफलता पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

सचदेवा ने कहा, “हम रुझानों का स्वागत करते हैं, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। हमारा मानना ​​है कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है, जो चुनाव भाजपा के सुशासन बनाम आप के कुशासन पर केंद्रित था…आप के सभी बड़े चेहरे – अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी – वे भ्रष्टाचार का चेहरा हैं और वे आज हार जाएंगे।”

Congo Violence : कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते अब तक हुई 3000 लोगों की मौत

CM Yogi Uttarakhand Visit : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी, स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

CM Yogi Uttarakhand Visit :  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह अपने भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। दौरे के तीसरे दिन आज शनिवार को वह क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।

Congo Violence : कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते अब तक हुई 3000 लोगों की मौत

योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे

योगी आदित्यनाथ ने बचपन में जिन साधन विहीन विद्यालयों में पढ़ाई की। मुख्यमंत्री बनते ही उन विद्यालयों को साधन संपन्न बनवाया। योगी क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे। इन चारों विद्यालयों को सीएम योगी की पहल पर सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।

सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया (CM Yogi Uttarakhand Visit)

सीएम योगी इन विद्यालयों में नवीनीकरण कार्यों का जायजा भी लेंगे। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में छात्र संख्या 16 है। प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 22, जूनियर हाईस्कूल कांडी में 32, जूनियर हाईस्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्रामीणों में भी उत्साह है।

योगी आदित्यनाथ की कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ठांगर में हुई है। जबकि जूनियर हाई स्कूल ठांगर से कक्षा छह की पढ़ाई की। उसके बाद कक्षा सात से नौ तक जनता इंटर काॅलेज चमकोटखाल में पढ़े। कक्षा 10 की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज गजा टिहरी में की। कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए कोटद्वार चले गए।

अब ये सुविधाएं उपलब्ध हैं स्कूलों में

सीएसआर फंड से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। इन लैब में 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब उपलब्ध है। दोनों विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। दोनों विद्यालयों में चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालयों में सफाईकर्मी तैनात हैं। विद्यालयों के अत्याधुनिक सुविधायुक्त होने पर बच्चों को पूरा लाभ मिल रहा है।

इन विद्यालयों का भी कराया सौंदर्यीकरण

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल एवं जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में भवन निर्माण के लिए वित्त उपलब्ध करवाया था। इन दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जल्द भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत; 50 सीटों पर आगे

Congo Violence : कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते अब तक हुई 3000 लोगों की मौत

Congo Violence : कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते जनवरी के अंत से अब तक लगभग 3,000 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग उतने ही लोग घायल हुए हैं। लगातार बढ़ती हिंसी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने शुक्रवार को आपातकालीन सत्र बुलाया।

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत; 50 सीटों पर आगे

आपातकालीन सत्र के दौरान कांगो की सरकार ने 47 देशों के समर्थन से मानवाधिकार परिषद से रवांडा और एस23 विद्रोहियों को मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराने और क्षेत्र में मानवाधिकार हनन की जांच करने के लिए एक तथ्य-खोज मिशन बनाने का आग्रह किया।

गुटेरेस ने मध्यस्थता पर दिया जोर (Congo Violence)

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विद्रोहियों से अपनी बंदूकें रखने और मध्यस्थता के लिए सहमत होने का आह्वान किया। मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि हिंसा में लगातार वृद्धि के कारण कांगो में हालात बहुत गंभीर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया, तो यह संकट कांगो के पूर्वी हिस्से के निवासियों के लिए और बढ़ सकता है, और इस क्षेत्र में खनिजों की विशाल संपत्ति को लेकर और भी तनाव हो सकता है। साथ ही तुर्क ने यह भी कहा कि कांगो के लोग दशकों से अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।

Prayagraj mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत; 50 सीटों पर आगे

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

Prayagraj mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

मुस्तफाबाद सीट से भाजपा आगे

मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 24 राउंड वोटों की गिनती होगी। अभी एक राउंड की गिनती हुई है।

भाजपा 50 सीटों पर आगे

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है’

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है…भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा इस समय करावल नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, त्रिनगर, किराड़ी और छतरपुर में आगे हैैं। वहीं बाबरपुर, राजिंदर नगर और सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे हैं।

शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे है। आप ने 23 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

‘भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी’

ग्रेटर कैलाश से भाजपा विधायक उम्मीदवार शिखा राय ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी…आप द्वारा लगाए गए आरोप इस बात के सबूत हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं…दिल्ली के लोग भी अन्य राज्यों की तरह विकास चाहते हैं जहां डबल इंजन सरकार है…”

रमेश बिधूड़ी ने की पूजा-अर्चना

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, लोगों में दिख रहा उत्साह