Monday, November 2, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयMahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन...
spot_imgspot_img

Mahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन पस्त

spot_img

Mahakumbh Traffic jam : रीवा में प्रयागराज हाईवे पर रविवार को करीब 10 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है। महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। एमपी-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतारें लगी हैं। 5 हजार से ज्यादा वाहन इसमें फंसे हुए हैं। वहीं जबलपुर से करीब 40 किमी पहले सिहोरा जबलपुर मार्ग पर भी 11 किमी लंबा जाम लगा है। इसके अलावा कटनी, मैहर, सतना, रीवा और चाकघाट समेत कई जगहों पर महाकुंभ में जा रहे वाहनों को पुलिस और प्रशासन की टीम रोक रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि प्रयाग के रास्ते में जाम लगा है, ऐसे में आप लौट जाइए या बाद में आए।

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

इधर, महाकुंभ में स्नान करने गई रायसेन की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन उनका शव लेने प्रयागराज रवाना हुए, लेकिन भारी जाम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है। रायसेन के करीब 15 लोग इस जाम में फंसे हुए हैं। वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी जाम के कारण प्रयागराज नहीं जा पाए।

बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी होने और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। लोग एक दिन पहले ही कुंभ में पहुंचना चाहते हैं। इस वजह से रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी और रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भीड़ है। कल यानी शनिवार को भी जाम लग गया था। पुलिस ने गंगेव और चाकघाट में स्टॉप पॉइंट बनाकर रखे हैं

5 हजार से अधिक कार-बस फंसी

रीवा में 5000 से ज्यादा कारों और बसों को शहर की बॉर्डर और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती चाकघाट समेत अन्य स्थानों पर रोका गया है। प्रयागराज और रीवा, सतना जिलों में जो गाड़ियां फंसी हुई हैं, उनमें सवार लोग जाम से परेशान हैं। अधिकांश लोग अपनी गाड़ियों में खाने-पीने का सामान लेकर निकले हैं। कई लोगों के पास पानी और खाना नहीं है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार उन्हें महंगे दामों में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं।

अमरपाटन में भी वाहनों को रोका

सतना जिले के अमरपाटन में पुलिस ने वाहनों को रोक दिया है। यहां तमिलनाडु कर्नाटक के अधिकांश लोग फंसे हुए हैं। इनका कहना है कि प्रशासन यह नहीं बता रहा कि आखिर उन्हें क्यों रोका गया है। वहीं मैहर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। प्रयागराज से लौटने वाले लोग मैहर में मां शारदा के दर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस में मैहर शहर के अंदर नहीं घुसने दे रही है। मैहर प्रशासन का कहना है कि यहां भीड़ कंट्रोल से बाहर हो रही थी, इसलिए यह फैसला लिया है।

महिला का शव लाने में हो रही कठिनाई

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई रायसेन उषा चतुर्वेदी (50) पति एडवोकेट राजू चतुर्वेदी की मौत हो गई। शनिवार को महिला अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं।

रविवार सुबह संगम घाट के पास उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के देवर भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन प्रयागराज की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि, भारी जाम के कारण उन्हें वहां पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के स्थान का निर्णय परिवार के सभी सदस्य मिलकर करेंगे

3 दिन बाद भी नहीं पहुंच पाए श्रद्धालु

प्रयागराज के लिए निकले कपिल मुनि मिश्रा ने बताया कि 6 फरवरी को भोपाल से निकलने के बाद 8 फरवरी की रात 10 बजे तक भी प्रयागराज में महाकुंभ में नहीं पहुंच पाए थे। रात 8 बजे वह प्रयागराज के जसरा में फंसे हुए थे। इसी तरह से सुखबीर सिंह राठौड़ ने बताया कि वह भोपाल से प्रयागराज जा रहे हैं और आज रविवार सुबह से रीवा जिला मुख्यालय में पुलिस ने उन्हें रोक रखा है।

सड़कों पर वाहनों का रेला

आज की स्थिति में रीवा जिले से प्रयागराज मुख्यालय की 135 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को 8 से 10 घंटे लग रहे हैं। मंगवा, कटरा, चाकघाट, सुहागी, जसरा, नारीवारी और प्रयागराज जिले के घूरपुर नैनी क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों का रेला दिखाई देता है। पिछले तीन दिन से पुलिस आने-जाने वालों को अलग-अलग स्थान पर रोक रही है ताकि प्रयागराज में अव्यवस्था का माहौल न बनने पाए।

National Games Uttarakhand : उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments