Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 28

Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाकुंभ नगर। Mahakumbh  बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

Waqf bill : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट आज संसद में होगी पेश

सुबह करीब 3 बजे से अखाड़ों का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हुआ। इस बीच नागा साधु करतब करते हुए दिखाई दिए। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवाई। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संगम में अब तक 62.25 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। प्रशासन के अनुसार, अब तक संगम में 34.97 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी के विशेष निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में डीआईजी और एसएसपी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

स्नान के बाद दान-पुण्य करते नजर आए श्रद्धालु

श्रद्धालुओं के साथ साधु-संत, महामंडलेश्वर और देश-विदेश से आए भक्त संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत स्नान के लिए अद्भुत और दिव्य महाकुंभ की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। यातायात पूरी तरह सुचारु रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्नान के बाद श्रद्धालु दान-पुण्य करते दिखे।

महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र

बसंत पंचमी ( Mahakumbh) पर अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहा। जहां हर व्यक्ति इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरे में सुरक्षित करने के लिए उत्साहित नजर आया। संगम तट पर फूल-मालाओं से लदे संतों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिससे पूरे महाकुंभ का माहौल और भव्य बन गया।

महाकुंभ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे।

घोड़ों पर और पैदल निकली शोभा यात्रा

बसंत पंचमी (Mahakumbh) के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया। स्व-अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन वो अपने अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए आगे बढ़े।
नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव है।

Uttarakhand tableaus : मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

Waqf bill : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट आज संसद में होगी पेश

नई दिल्ली। Waqf bill :  वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर जगदंबिका पाल की अगुवाई वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट आज संसद में पेश होगी। कार्यसूची के अनुसार, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, संजय जायसवाल के साथ, समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों के रिकॉर्ड के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Uttarakhand tableaus : मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

रिपोर्ट को स्पीकर के सामने पेश किया जाएगा

इससे पहले जगदंबिका पाल ने विधेयक (Waqf Amendment Bill 2024) पर समिति की अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,
हमने रिपोर्ट और संशोधित विधेयक को स्वीकार कर लिया है। पहली बार हमने एक खंड शामिल किया है जिसमें कहा गया है कि वक्फ का लाभ हाशिए पर पड़े लोगों, गरीबों, महिलाओं और अनाथों को मिलना चाहिए। कल हम इस रिपोर्ट को स्पीकर के सामने पेश करेंगे।

विपक्ष ने लगाए आरोप

भाजपा सांसद पाल (Jagdambika Pal) ने ये भी कहा कि हमारे सामने 44 खंड थे, जिनमें से 14 खंडों में सदस्यों द्वारा संशोधन प्रस्तावित किए गए थे। हमने बहुमत से मतदान किया और फिर इन संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया। जेपीसी ने 29 जनवरी को मसौदा रिपोर्ट और संशोधित संशोधित विधेयक को स्वीकार कर लिया।

हालांकि, विपक्षी नेताओं ने रिपोर्ट पर अपनी असहमति नोट प्रस्तुत किए। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके असहमति नोट को हटा दिया गया है। ओवैसी ने दावा किया कि जेपीसी रिपोर्ट पर उनके असहमति नोट के कुछ हिस्सों को हटा दिया गया था।

ओवैसी ने कहा,

मैंने वक्फ विधेयक के खिलाफ जेपीसी को एक विस्तृत असहमति नोट प्रस्तुत किया था। यह चौंकाने वाला है कि मेरे नोट के कुछ हिस्सों को मेरी जानकारी के बिना एडिट किया गया। हटाए गए खंड विवादास्पद नहीं थे, उनमें केवल तथ्य बताए गए थे।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल विपक्ष की आवाज को दबा रहे हैं, जबकि उन्हें ‘वह रिपोर्ट मिल गई है जो वे चाहते थे’।

वक्फ अधिनियम की होती रही है आलोचना

वक्फ संपत्तियों को विनियमित करने के लिए अधिनियमित वक्फ अधिनियम 1995 की लंबे समय से कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण जैसे मुद्दों के लिए आलोचना की जाती रही है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य डिजिटलीकरण, बेहतर ऑडिट, बेहतर पारदर्शिता और अवैध रूप से कब्जे वाली संपत्तियों को वापस लेने के लिए कानूनी तंत्र जैसे सुधारों को पेश करके इन चुनौतियों का समाधान करना है।

Parliament Budget 2025 Session : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025 किया पेश

Uttarakhand tableaus : मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

देहरादून : Uttarakhand tableaus  गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

Parliament Budget 2025 Session : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025 किया पेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने झांकी में शामिल सभी 16 कलाकारों को 50-50 हजार रुपये  मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत  प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की पसंद पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्णयों से साहसिक खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के कलाकारों को द्वितीय पुरस्कार मिला और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखण्ड झांकी को भी लोगों की पसंद के आधार पर देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर झांकी के कलाकार सुरेश राजन, तरुण कुमार, राजेश कुमार, रवीन्द्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अमन विश्वकर्मा, शुभम बेरी, रेखा पूना, कमला पन्त, चन्द्रदीप राजन, प्रियंका आर्या साही, अंजलि आर्या, रश्मि पन्त, निकिता आर्या, साक्षी बोहरा उपस्थित रहे।

Ranji Trophy : रणजी में 12 साल बाद वापसी पर छह रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

Parliament Budget 2025 Session : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025 किया पेश

Parliament Budget 2025 Session : आशंका जताई जा रही है कि बजट के बाद सत्र हंगामेदार रहेगा। इसके संकेत गुरुवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साफ तौर पर देखने को मिले हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रयाग में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर विपक्षी दलों का साफ तौर पर कहना है कि इस पर सरकार को चर्चा करानी चाहिए।

Ranji Trophy : रणजी में 12 साल बाद वापसी पर छह रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

हालांकि सरकार ने बैठक में साफ किया है कि यह राज्य का विषय है और वह इसको देख रही है। आम बजट के बारे में माना जा रहा है कि इसमें देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दूर करने के साथ ही घरेलू अर्थव्यवस्था में मांग व रोजगार को बढ़ाने वाले उपायों पर खास जोर होगा।

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट (Parliament Budget 2025 Session ) पेश होने से पहले इकोनॉमिक सर्वे संसद के पटल पर रखीं। इकोनॉमिक सर्वे को आप सरकार का रिपोर्ट कार्ड मान सकते हैं। इसमें पिछले वित्त वर्ष के कामकाज की समीक्षा की जाती है। साथ ही, आगे की ग्रोथ की संभावनाओं पर आधिकारिक नजरिया दिया जाता है।

दिल्ली चुनाव का असर बजट पर भी पड़ेगा: सांसद चंद्रशेखर आजाद

राष्ट्रपति के अभिभाषण (Parliament Budget 2025 Session) के बाद आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कहते हैं, “हमें सरकार से उम्मीदें हैं लेकिन डर भी है कि सरकार उन्हें पूरा करेगी या नहीं। युवा, किसान, महिलाएं – सभी को उम्मीदें हैं। यह बजट सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं – इसका असर उस पर भी पड़ेगा।”

यह एक ऐतिहासिक बजट होगा: दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “भारत की तीसरी बार प्रधानमंत्री और तीसरी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सत्र में बजट पेश करेंगी। यह एक ऐतिहासिक बजट होगा।”

आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता में विश्व के लिए आदर्श बना भारत: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,” देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।” उन्होंने आगे कहा, वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।”

देश में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया: राष्ट्रपति मुर्मु

रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग और सफाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है। पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।

हमारी पांडुलिपियां हमारी धरोहर हैं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने कहा, हमारी पांडुलिपियां हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है।”

भारत मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया: द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे लिखा,”देश में 1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, जम्मू-कश्मीर में विकास का वातावरण आया। जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। भारत मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक बना। भारत, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुणी हो गई।”

 कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,” कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गाया। कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है।

सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,”वन नेशन वन टैक्स का फायदा देश के हर राज्यों को मिल रहा है। देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है। देश में मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मजबूत बनाया।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसरो को बधाई दी

द्रौपदी मुर्मु ने इसरो के 100वें मिशन के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रहीं हैं। AI और टेक्नोलॉजी बढ़ाने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इंडिया AI मिशन लागू किया गया है। हमारी सरकार बायो इकोनॉमी पर जोर दिया है।

ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा,”हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। सरकार का नारी सशक्तिरण पर जोर है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। सरकारी योजनाओं से गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ है।”

सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा, देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा,” हर सत्र के लिए लोग शरारत के लिए तैयार रहते हैं। विदेश से कोई चिंगारी नहीं आई है। हमारे देश में चिंगारी को हवा देने वालों की कमी नहीं है।

मां लक्ष्मी हमारे देश पर कृपा बनाए रखे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बनाए रखें। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में 75 साल पूरे किए हैं। भारत ने खुद को वैश्विक स्तर पर अच्छी तरह से स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,”यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 में, जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा और यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा।”

मैं देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “बजट सत्र से पहले, मैं धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं।”

कब तक चलेगा बजट सत्र

बता दें कि 4 अप्रैल तक बजट सत्र चलेगा।

कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे

उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में वक्फ (संशोधन) बिल के साथ मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक भी शामिल हैं।

सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि इस सत्र के दौरान विधायी कार्य के 16 और वित्तीय कार्य के तीन मदों की पहचान की गई है।

संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमों के अनुसार सदन के पटल पर किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

 बजट सत्र हंगामेदार रहने की आशंका (Parliament Budget 2025 Session)

बजट से बाद सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसकी एक झलक गुरुवार को सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में ही मिल गई, जहां विपक्ष ने अपने अजेंडों को न सिर्फ पुरजोर तरीके से सामने रखा, बल्कि वक्फ पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर अपना विरोध भी दर्ज कराया।

आज वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद की दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन से होगी। उसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।

38th National Games : अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को दिलाया पहला गोल्‍ड मेडल

Ranji Trophy : रणजी में 12 साल बाद वापसी पर छह रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली

0

Ranji Trophy :  रणजी ट्रॉफी में दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। मैच के दूसरे दिन दिल्ली की पहली पारी का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद जैसे ही विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए, पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। पूरे स्टेडियम में ‘कोहली-कोहली’ की आवाज गूंज रही थी। हालांकि, जल्द ही स्टेडियम में सन्नाटा भी पसर गया, क्योंकि कोहली कुछ ही मिनट बाद हिमांशू सांगवान का शिकार बन गए।

38th National Games : अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को दिलाया पहला गोल्‍ड मेडल

हिमांशू ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया

हिमांशू ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया। वह 15 गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बना सके। उनके आउट होते ही फैंस स्टेडियम छोड़कर जाते भी दिखे। मैच के पहले दिन रिकॉर्ड दर्शक के बाद दूसरे दिन भी कोहली को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। इससे पता चलता है कि उनका जादू अब भी बरकरार है। इतना ही नहीं, कोहली जब पवेलियन में शैडो बैटिंग प्रैक्टिस भी कर रहे थे और कैमरे ने जैसे ही उन पर फोकस किया, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उन्हें जमकर चीयर किया।

कोहली के लिए गजब का उत्साह

रेलवे की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद अपनी पहली पारी में 241 रन बनाए थे। दिल्ली ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे। तब यश ढुल और सनत सांगवान नाबाद थे। आज भी वही बैटिंग के लिए उतरे, लेकिन फैंस अपनी ही टीम के खिलाफ हो गए और कोहली-कोहली का शोर मचाकर किसी के आउट होने के लिए मनाने लगे। दिल्ली को दूसरा झटका यश ढुल के रूप में लगा और वह 32 रन बनाकर राहुल शर्मा का शिकार बने। इसके बाद विराट बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए और फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला।

विराट के आउट होने पर स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

विराट को देखने आज भी 10 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मौजूद हैं। फैंस के उत्साह का वीडियो भी सामने आया है। जैसे-जैसे विराट क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, फैंस का शोर उतना बढ़ता जा रहा था। विराट रणजी में 12 साल बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन एक बार फिर फेल रहे। पिछली बार वह नवंबर 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उतरे थे। विराट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके।

विराट के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। फैंस विश्वास नहीं कर सके कि उनका चहेता स्टार इतनी जल्दी आउट हो गया। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वह छह पारियों में 91 रन और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नौ पारियों में 190 रन बना सके थे। भारत ने ये दोनों सीरीज गंवाई थी।

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 02.07

 

38th National Games : अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को दिलाया पहला गोल्‍ड मेडल

देहरादून। 38th National Games : 38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार को दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए। महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 254.4 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 02.07

वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 0.1 अंक से चूकी। वहीं दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15:37:39 मिनट की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार म‍िली स्वर्णिम सफलता

आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड को भी खेलों में पहली बार स्वर्णिम सफलता मिली है। उत्तराखंड के अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सात स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक पहले स्थान पर बना हुआ है।
कर्नाटक ने जीते दो स्वर्ण पदक

गौरतलब हो क‍ि गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों (38th National Games) के मुकाबलों में कर्नाटक ने दो स्वर्ण पदक जीते। उसने ये पदक तैराकी व साइक‍िल‍िंग में प्राप्त किए। वहीं, भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। उसने भारोत्तोलन में दो सवर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र ने तैराकी व साइक‍िल‍िंग में स्वर्ण पदक पर कब्जा क‍िया।

वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक जीते

केरल ने तैराकी और भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीते। सर्विसेज ने भारोत्तोलन व वुशु में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तैराकी में तमिलनाडु और उड़ीसा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, मणिपुर व सर्विसेज ने वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी

उत्तराखंड ने वुशु में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ के विजय कुमार ने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 248 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की।

House of Himalaya : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 02.07

Uttarkashi Earthquake :  उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। छह दिन में नौ बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।

House of Himalaya : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 02.07 (Uttarkashi Earthquake) रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।

बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।

Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान

House of Himalaya : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

देहरादून : House of Himalaya  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को प्रत्येक जिले के एक-एक स्थानीय उत्पाद को हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग के लिए संस्तुति कर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहकारिता विभाग को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के लिए सहकारिता के माध्यम से  वाइब्रेट विलेज, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से उत्पादों की खरीद के सम्बन्ध में कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत बेचे जाने वाले उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए हैं।  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता के दौरान विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर अनुमोदन देते हुए राज्य के इस अंब्रेला  ब्राण्ड की प्रभावी मार्केटिंग एवं ब्राण्डिग पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को हाउस ऑफ़ हिमालया (House of Himalaya) के तहत राज्य में बनने वाले पिरूल के उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की जनजातियां क्षेत्रों में जनजातियों द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को भी हाउस ऑफ़ हिमालया के तहत प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि हाउस ऑफ़ हिमालया से अभी तक 3000 महिलाएं जुड़ी हैं जिनके उत्पादों की सीधी खरीद इस अम्ब्रेला ब्राण्ड द्वारा किया जाता है।  मुख्य सचिव ने इन महिलाओं के हाउस ऑफ़ हिमालया से जुड़ने के बाद उनकी आय में वृद्धि का आकंलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्री मनुज गोयल सहित हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल के सदस्य व ग्राम्य विकास, वित्त, सहकारिता, पर्यटन एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान

देहरादून : Fit India Movement  प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड  अभियान को और अधिक  व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। किसी अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ धाम की तरह राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक बोतल पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए। इससे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने और लोगों को स्वस्थ वातावरण देने के स्वच्छता की दिशा में और प्रभावी प्रयास किये जाए। कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन शत प्रतिशत किया जाए। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को और जागरूक किया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और सुदृ़ढ़ बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और तेजी से कार्य हों, इसके लिए निकाय चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ के बाद जल्द उनके साथ एक बैठक की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों में लीगेसी वेस्ट का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य से गंगा नदी में स्वच्छ जल जाए। इसके लिए गंगा की सहायक नदियों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के मानकों की घोषणा की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में फिट इंडिया मूवमेंट को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन योग और व्यायाम की गतिविधियां करवाई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम की राज्य सरकार की योजना पर और प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं। फिट इंडिया के तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित जागरूकता कैम्प लगाये जाएं। लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रदेश में संतुलित आहार के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। स्वस्थ आहार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जाए और मिलावटखोरों पर सख्त कारवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश यादव, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे, निदेशक शहरी विकास श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित थे।

38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव

नई द‍िल्‍ली। Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई तो 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भगदड़ के बाद हुए ये बदलाव

महाकुंभ में भगदड़ के बाद काली रोड पार्किंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पैदल यात्रियों के साथ वाहनों का भी प्रवेश अब नहीं हो रहा है। लाल मार्ग पर भी वाहनाें के प्रवेश को प्रति‍बंध‍ित कर दिया गया है। हालांकि पार्किंग स्थल पूरा खाली है। न तो यहां वाहन खड़े क‍िए जा रहे हैं और न ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ है।

प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। सभी स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एडीजी और जिलाधिकारी प्रयागराज एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं हैं।
श्रद्धालुओं के ल‍िए हर चीज का प्रबंधन

इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां कहीं भी लोगों को रोका गया है, वहां सभी के भोजन/पेयजल का प्रबंध किया गया है। किसी भी होल्डिंग एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो रही है।

प्रयागराज के सीमावर्ती ज‍िले में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गईं हैं। अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं हो रहा है। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं का आवागमन जारी (Mahakumbh Stampede)

फ‍िलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। कहीं भी भीड़ का दबाव न बने, इसका पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है। आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि तीन फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर ‘अमृत स्नान’ होना है। इसको लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
बसंत पंचमी के दृष्टिगत सुरक्षा व सुविधा से जुड़े हर एक बिंदु पर फोकस रहेगा। महाकुंभ में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुम्भ 2019 के समय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की जा रही है।

12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे विशेष सचिव स्तर के अधिकारी

इसके अतिरिक्त विशेष सचिव स्तर के 5 अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। यह सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहेंगे। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

भगदड़ के बाद जारी किए गए आवश्यक फोन नंबर

हेल्पलाइन नंबर -1920
प्रयागराज मेला प्राधिकरण- 0532-2504011 0532-2500775
महाकुंभ वाट्सएप चैटबॉट- 08887847135
महाकुंभ फायर हेल्पलाइन-1945
महाकुंभ फूड एंड सप्लाई हेल्पलाइन- 1010
महाकुंभ एंबुलेंस- 102 व 108
महाकुंभ मेला पुलिस हेल्पलाइन- 1944
महाकुंभ डिजास्टर हेल्पलाइन- 1077

UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण