Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 30

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

देहरादून। National Games 2025 :  उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से 38वें राष्ट्रीय खेल (Uttarakhand National Games) विधिवत शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे व भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा उपस्थित रहेंगे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के कई विशिष्ट अतिथियों को भी उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल शामिल हैं। खेल स्पर्धाओं में 9720 खिलाड़ी दांव पर लगे 3674 पदकों के लिए आपस में जोर आजमाइश करेंगे। मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ किया जाएगा।

दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह चार से छह बजे तक उत्तराखंड की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण को देखेंगे। शाम छह बजे वह राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए गायक जुबीन नौटियाल, पवनदीप राजन और पांडवाज ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा चार हजार से अधिक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भरेंगे। समारोह में हरित पटाखों का प्रयोग किया जाएगा।

10 शह‍रों में क‍िया जा रहा आयोजन

राष्ट्रीय खेलों (National Games 2025) का आयोजन 10 शहरों में किया जा रहा है। इनमें सीमांत पिथौरागढ़ से लेकर राजधानी देहरादून तक शामिल है। इन खेलों की 45 स्पर्धाओं में 3674 पदक दांव पर रहेंगे। इनमें 1120 स्वर्ण, 1120 रजत और 1434 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे अधिक 198 पदक एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में होंगे। वैसे राष्ट्रीय खेलों की ट्रायथलान और बीच हैंडबाल स्पर्धा के मुकाबले शुरू हो चुके हैं।

उत्तराखंड इन खेलों में लगभग 750 प्रतिभागियों का दल उतार रहा है। मेजबान राज्य होने के नाते उत्तराखंड को सभी खेलों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में उत्तराखंड इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया क‍ि राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन खेलों की भव्य शुरुआत करेंगे। खेलों को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

अल्मोड़ा: देघाट में केलानी रोड पर सुरमोली के पास गांजा की तस्करी करने वाले दाे तस्करों को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 से गाजां तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से 17.502 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। वहीं थाना देघाट में दाेनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिले के देघाट में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। केलानी रोड पर सुरमोली तिराहे के पास चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 को रोका और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार सवार लूटाबंड गांव रामनगर निवासी पीयूष चन्द्रा पुत्र सुभाष चंद्र एवं बेड़ाझाल करनपुर रामनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम के कब्जे से कुल 17.502 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर देघाट थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस गांजे को सराईखेत से रामनगर को बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहां वह इस तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाने कर फिराक में थे। दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 17.502 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में देघाट थाने के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, अमित यादव एवं नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे। इधर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा है कि नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
———–

Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत

Nikay Chunav : निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम किया है।

Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत

पांच साल में हुए विकास कार्य के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का हर जिले का किसी न किसी बहाने लगातार दौरा करना भी जनता को विश्वास दिलाने में सफल साबित रहा। कुमाऊं के छह जिलों बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर के अलावा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत के कारण रहे इन फैक्टरों की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

थूक कांड

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान रोटी पर थूक लगाकर खिलाने का मामला सभी शहरों में खूब वायरल हुआ था और भाजपा से लेकर कांग्रेस तक ने इस पर घोर आपत्ति जताई थी। इसके बाद मतदाताओं के मन में भी सवाल उठे।

हल्द्वानी हिंसा पड़ी भारी

पिछले साल फरवरी में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा ने लोगों को झकझोर दिया था। पूरे कुमाऊं में लोगों में में आक्रोश दिखाई दिया था। इसका असर इस चुनाव में भी पड़ा और लोगों ने अपना मन बदला।

राजनीतिक बयान दे गया विपक्ष को चोट

निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज का बयान काफी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा था कि मुझे अराजक तत्वों का वोट नहीं चाहिए। वहीं साफ सुथरी छवि के बावजूद ऐसे मामलों में स्टैंड न लेना कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को भारी पड़ा।

‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे खूब चले

निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘कटोगे तो बंटोगे’ का नारा भी खूब चला। शहर में कई जगह होर्डिंग्स में भी यह नारा लोगों की जुबान पर रहा।

सोशल इंजीनियरिंग का भी रहा हाथ

सोशल मीडिया में भाजपा का दबदबा काफी काम कर गया। भाजपा का आईटी सेल निकाय चुनाव में भी काफी सक्रिय रहा। मतदाताओं तक विपक्ष की गलतियां पहुंचाना और पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाने का काम भी सोशल मीडिया में खूब चला।

चौथे राउंड के बाद हो गया था जीत का अहसास

हल्द्वानी में मेयर चुनाव में चौथे राउंड के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गजराज की जीत का अहसास हो गया था। चौथा चरण का रिजल्ट आने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता एमबी इंटर कॉलेज में भाजपाई रैली निकालने लगे। इसके बाद बाहर निकलकर जमकर देर रात तक रैली निकालते रहे। वहीं, देर रात 11 बजे मेयर पद का रिजल्ट घोषित हुआ। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकाला।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत

Uttarkashi Fire : उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी में सावणी गांव में देर रात भीषण आग्निकांड हो गया। यहां अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक-एक कर कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर लकड़ी के बने थे इसलिए आग और फैल गई। इस दौरान गांव में पानी ना होने के कारण आग पर काबू पानी में काफी दिक्कत हुई। जिस वजह से नौ घर जलकर राख हो गए। वहीं, हादसे में एक महिला की जान भी चली गई।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग और वन विभाग की टीम भी सुबह तक आग पर काबू पा सकी। तब तक आग से गांव में घर जल चुके थे। वहीं, नौ मकान जल गए, तीन को पूरी तरह से तोड़ा गया और दो को आंशिक रूप से तोड़ा गया। जिससे कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

बताया जा रहा है कि गांव में किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था। जिससे वहां किसी चीज में आग लगी और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। गांव से सड़क की दूरी करीब पांच किमी है।

एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार को भी घटनास्थल पर पहुंचने देर लग गई। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला (Uttarkashi Fire) का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

Maha Kumbh Mela 2025 : दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आज गृहमंत्री अमित शाह डुबकी लगाएंगे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं: श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि मुझे देवकीनंदन ठाकुरजी से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए हैं। मैं कुछ कारणों से इस कार्यक्रम (धर्म संसद) में शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। सनातन धर्म को अक्षुण्ण रखने के लिए संतों ने अपना योगदान दिया है…भारत में रहने वाले ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों के बारे में भी सोचना ज़रूरी हो गया है। हम ऐसा करना जारी रखेंगे…”

धर्म संसद में होगी सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा: हेमा

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “यह सभी सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। 27 जनवरी को देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन और सनातन धर्म की रक्षा पर चर्चा की जाएगी।”

‘हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई’

प्रयागराज में स्नान करने पहुंची चंडीगढ़ की बिनिका ठाकुर ने कहा कि “हम यहां सुबह 4 बजे ही पहुंच गए । हमारे पूरे परिवार ने एक साथ पवित्र डुबकी लगाई। यह बहुत अच्छा लगा। शुरू में हमें लगा कि ठंड के कारण हम स्नान नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब हम पानी में गए, तो बेहतर महसूस हुआ। यह अनुभव बहुत ही सुखद था। जब हम भगवान के लिए कुछ करते हैं, तो वह कठिन नहीं लगता…

प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाएंगे।

सनातन बोर्ड का गठन हो: देवकीनंदन ठाकुरजी

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में आज धर्म संसद देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की अगुवाई में आयोजित होगी। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज कहते हैं, हम सभी चाहते हैं कि सनातन बोर्ड का गठन हो। हम सरकार के समक्ष प्रस्ताव रख रहे हैं। सभी धर्माचार्य चाहते हैं कि सनातन का कल्याण हो और मंदिर सुरक्षित रहें – इसके लिए धर्म संसद शुरू होने वाली है। मैं इसकी तैयारी देखने जा रहा हूं। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

जय शाह परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे

आईसीसी चेयरमैन जय शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh Mela 2025) में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी का महाकुंभ नगर भ्रमण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10:55 बजे प्रयागराज आएंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी जूना अखाड़ा, मानव उत्थान सेवा समिति सेक्टर-8 स्थित श्री सतपाल जी महाराज, श्रृंगेरी, पूरी एवं द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज महाकुंभ में स्नान करेंगे गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह आज महाकुंभ पहुंचेंगे। जहां त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान जी के मंदिर जाएंगे। जुना अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे।

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी

27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का किया गया था गठन

समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया। यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं।

नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया। बीते कई दिनों से इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल भी चल रही थी।

शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल में पहले आई समस्याओं को दूर कर लिया गया। अब यह पोर्टल आम नागरिकों और अधिकारियों के प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोपहर 12.30 लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही यूसीसी की नियमावली का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जएंगे।

इस तरह हुईं तैयारियां (Uniform Civil Code)

– 43 हितधारकों के साथ बैठकें हुईं।
– 72 गहन विचार विमर्श बैठकें की गईं।
– 49 लाख एसएमएस प्राप्त हुए।
– 29 लाख व्हाट्सएप मैसेज आए।
– 2.33 लाख नागरिकों ने सुझाव दिए।
– 61 हजार पोर्टलों पर सुझाव मिले।
– 36 हजार सुझाव डाक से मिले।
– 1.20 लाख सुझाव दस्ती से आए।
– 24 हजार ई-मेल से भी सुझाव आए।

इन देशों की यूसीसी का किया गया अध्ययन

सऊदी, तुर्कीए, इंडोनेशिया, नेपाल, फ्रांस, अजरबैजान, जर्मनी, जापान और कनाडा।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली परेड की सलामी

अल्मोड़ा: राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न कार्यक्रम हुए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मान प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। परेड के बाद विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों की झांकियां प्रदर्शित की। इससे पूर्व अल्मोड़ा के एतिहासिक नंदा देवी मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय संविधान के संबंध में संबोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पुलिस परिवार एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत में पुलिस ग्राउंड में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकािरयों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें एएसआई दामोदर कापड़ी एवं एएसआई ईश्वर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर राम, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव को केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कांस्टेबल नीरज बिष्ट थाना देघाट, महिला एसआई हेमा कार्की रानीखेत, थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी चौखुटिया, एसआई अजेन्द्र प्रसाद अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, दीपक सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दीपक कुमार थाना सल्ट, कंपनी कंमाडर एसडीआरएफ निरीक्षक राजेश जोशी, कांस्टेबल रणजीत सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई भुवन चन्द्र जोशी अल्मोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला एसआई कुमकुम धानिक व सोनू बाफिला ने किया।

——–

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला जज श्रीकांत पाण्डे, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, न्यायाधीश नीना अग्रवाल, आईटीबीपी डीआईजी रवि कुमार, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सीएमओ डॉ आरसी पंत, सीडीओ दिवेश शाशनी, सीजेएम दयाराम, एएसपी हरबन्स सिंह आदि मौजूद रहे।

————-

Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

देहरादून : Republic Day 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है।

National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रधानमंत्री जी के इस प्रेरणादायी कथन से उत्तराखण्डवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के दृष्टिगत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग दिया जा रहा है।

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि में समान नागरिक संहिता को भी लागू करने की तैयारी में हैं। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेलो तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाले साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार के साथ उद्योगों के अनुकूल वातावरण का सृजन किया जा रहा हैं। निवेश में रोजगार को प्रमुखता दी गई है। राज्य में सरकारी क्षेत्र में पिछले तीन साल में विभिन्न विभागों में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है। जबकि शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा (Republic Day 2025)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया है, आने वाले समय में इससे स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन की अन्य गतिविधियों पर भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कुमांऊ मण्डल में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढावा देने तथा आर्थिकी की मजबूती के लिये शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत वर्षों में राज्य हित में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 24 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान भी हमारे लिये सर्वाेपरि है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और जनसंतुष्टि के मूलमंत्र पर चलते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास, कल्याण और उन्नति हेतु विकल्प रहित संकल्प के साथ संकल्पबद्ध है।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष में विकसित उत्तराखण्ड के साथ, एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के महाअभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रण लेने की भी सभी से अपेक्षा की है।

National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

National Games : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक

सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं।

इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास राज्य में खेलों को बढ़ावा देने यह अच्छा अवसर है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा और खेल इन्फ्रास्टक्चर के विकास से राज्य में आगे भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेल को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत राज्य के सभी खेल स्थलों के आस-पास आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों के लिए आवागमन,  ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो पुलिस द्वारा रूट प्लान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अति सिन्हा, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य और एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह उपस्थित थे।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक

महाकुंभ नगर। Maha Kumbh 2025 :  महाकुंभ नगर संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। दुनिया के 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। दुश्मन देश रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। यह वैश्विक आयोजन गंगा किनारे भिन्न-भिन्न संस्कृतियों और विचार धाराओं के बीच एक अनोखे सामंजस्य का संदेश देगा।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

यहां अमेरिका और बांग्लादेश के भी राजनयिक अमृतकाल के गवाह बनेंगे। इस महाआयोजन के जरिए सात समंदर पार तक यूपी का डंका बज रहा है। इसीलिए धरती के कोने-कोने से लोग महाकुंभ देखने के लिए बेकरार हैं।

मुख्‍य नायक बन गए हैं सीएम योगी

विदेश से यहां आ रहे श्रद्धालुओं के अनुसार धरती के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के मुख्य आयोजक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों की दृष्टि में प्रमुख नायक बन गए हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि एक फरवरी को 73 देशों से राजनयिक महाकुंभ(Maha Kumbh 2025) का महात्म्य देखने आ रहे हैं।

संगम स्‍नान के बाद बड़े हनुमान मंदिर का भी करेंगे दर्शन

विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार को इसके लिए पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दुनियाभर के राजनयिक महाकुंभ नगर में बड़े हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन करना चाहते हैं। ये सभी विदेशी राजनयिक स्टीमर के जरिए संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र स्नान करेंगे। यहां से वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करने जाएंगे।

महाकुंभ की गहराई को समझेंगे व‍िदेशी राजनय‍िक

इसके बाद डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र के माध्यम से आधुनिक तकनीक के जरिए महाकुंभ की गहराई को समझेंगे। प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भ्रमण भी करेंगे। जिसमें यूपी स्टेट पवेलियन, अखाड़े, यमुना कॉम्प्लेक्स, अशोक स्तंभ और अन्य स्थलों का अवलोकन करेंगे।

विदेशी राजनयिकों के ल‍िए व्‍यवस्‍था पूरी

विदेशी राजनयिकों के लिए बमरौली हवाई अड्डे पर विशेष वीआइपी लाउंज में नाश्ते का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी की गई है। गृह मंत्रालय के 140 कर्मचारियों के लिए नावों का विशेष इंतजाम किया गया है। इस महाकुंभ के जरिए भारत ने विश्व को एकता, शांति और सहयोग का संदेश दिया है।

इन देशों के राजनयिक आ रहे महाकुंभ

जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन, बांग्लादेश, जर्मनी के साथ ही आर्मेनिया स्लोवेनिया, हंगरी, बेलारूस, सेशल्स, मंगोलिया, कजाकिस्तान, आस्ट्रिया, पेरु, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, अलसल्वाडोर, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, जार्डन, जमैका, इरिट्रिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, फ्रांस, एस्टोनिया, ब्राजील, सूरीनाम, जिंबाब्वे, मलेशिया, माल्टा, भूटान, लेसोथो, स्लोवाक, न्यूजीलैंड, कंबोडिया, किरगिज, चिली, साइप्रस, क्यूबा, नेपाल, रोमानिया, वेनेजुएला, अंगोला, गुयाना, फिजी, कोलंबिया, सीरिया, गिनी, म्यांमार, सोमालिया, इटली, बोत्सवाना, परागुआ, आईसलैंड, लातविया, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, थाईलैंड, पोलैंड, बोलिविया।

National Girl Child Day : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका निकेतन, जिला शरणालय तथा शिशुसदन की बालिकाओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात की