Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 31

Accident in Prayagraj : प्रयागराज में बस-बोलेरो में जोरदार टक्‍कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

प्रयागराज। Accident in Prayagraj :  प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्‍थ‍ित‍ि बन गई।

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर हो गई।

गैस कटर का प्रयोग कर न‍िकाला गया शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि‍स ने कड़ी मशक्‍कत की लेक‍िन शवों काे बाहर नहीं न‍िकाल सके। इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया।

10 लोगों की मौत

इस मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव का कहना है कि बोलेरो और बस की टक्‍कर में 10 लोगों की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है। घटना रात करीब दो बजे की है।

महाकुंभ में स्‍नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए कोरबा से प्रयागराज आ रहे थे। जबकि बस श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा के पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई।

वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव (Accident in Prayagraj)

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी क‍ि आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। बोलेरो सवार लोगों के शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।

बैग से म‍िले आधार कार्ड से हुई पहचान

हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें से कई के शव बुरी तरह से छ‍ित‍िर-ब‍ित‍िर हो गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया है। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। बताया जा रहा है क‍ि कई शवों के हाथ टूट गए थे तो कुछ का सिर फट गया। शवों को बोलेरो से निकालने में 3 घंटे का समय लगा। वहीं बैग से मिले आधार कार्ड से दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरीं, जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।

सीएम योगी ने ल‍िया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। इसके अलावा उन्‍होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने का भी निर्देश दिया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

National Games Closing Ceremony : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व और मोदी सरकार द्वारा किए गए खेल सुधारों पर बात की। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया।

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

उत्तराखंड ने खेलों में दिखाया अद्वितीय योगदान

समारोह में गृहमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बनाई है। देवभूमि अब खेल भूमि बन चुकी है। धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने देशभर में खेलों में 21वें स्थान से सातवें स्थान तक अपनी स्थिति बेहतर की है। गृहमंत्री ने राज्य के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के योगदान पर प्रकाश डाला

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब खेलों के लिए बजट केवल 800 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 3800 करोड़ रुपये किया गया। इसके अलावा खेलों की संरचना, इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के लिए अवसरों का विस्तार किया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। 2014 में जहां कॉमनवेल्थ खेलों में 15 पदक मिले थे, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसी प्रकार, एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की, जिसे बढ़ाकर 107 किया गया है। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और डेफ ओलंपिक में भी कई पदक जीते हैं, जो देश की खेल में बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

2036 ओलंपिक में भारत की मेजबानी पर विश्वास

गृहमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 2036 ओलंपिक की मेज़बानी (National Games Closing Ceremony) का दावा किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत ओलंपिक 2036 का आयोजन सफलतापूर्वक करेगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जब भारत में ओलंपिक होगा, तो उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल जीतकर हमारे तिरंगे को ऊंचा करेंगे।

खेलों में युवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में मोदी सरकार का योगदान

अमित शाह ने खेलो इंडिया योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि देश के प्रत्येक राज्य में खेलों की सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और अब नॉर्थ ईस्ट और मेघालय जैसे क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि 2023 के राष्ट्रीय खेलों में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं, जो भविष्य में खिलाड़ियों की सफलता की राह खोलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप सभी के लिए अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है। हार से निराश न हों, जीत का जज़्बा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

राष्ट्रीय खेलों का अगला आयोजन मेघालय में होगा

समारोह के अंत में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों का ध्वज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को सौंपा, जो आगामी खेलों के मेज़बान होंगे। उन्होंने बताया कि अगले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मेघालय में होगा, और नॉर्थ ईस्ट के छह राज्यों को भी खेलों के इस आयोजन में शामिल किया जाएगा।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सराहना

अमित शाह ने 16,000 खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होंने खास तौर पर उन खिलाड़ियों को बधाई दी जिन्होंने वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, और शूटिंग जैसे खेलों में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पहली बार 101 पदक जीतने का कीर्तिमान बनाया है। वुशु में राज्य की बेटी ज्योति ने पहला पदक दिलाया। जिसके बाद बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलाॅन, जूडो, कैनोइंग और कयाकिंग, योगासन, लाॅनबाल और कुश्ती में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचाया। पदक विजेताओं को सरकार अब पुरस्कार के रूप में तय धनराशि और नौकरी देगी।

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

राज्य को छह स्वर्ण सहित सबसे अधिक 14 पदक मिले

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सबसे शानदार प्रदर्शन मॉडर्न पेंटाथलाॅन में रहा। जिसमें ममता खत्री, मोनिका, मंजू गोस्वामी, सक्षम सिंह, नीरज नेगी, लाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें राज्य को छह स्वर्ण सहित सबसे अधिक 14 पदक मिले। कैनोइंग और कयाकिंग में पांच, बॉक्सिंग में तीन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो और जूड़ो में दो-दो स्वर्ण पदक मिले।

बॉक्सिंग में राज्य के कपिल पोखरिया, निवेदिता कार्की और नरेंद्र सिंह ने अपने पंच से सोना जीता। वहीं, एथलेटिक्स में अंकिता का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस स्पर्धा में राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली अंकिता ध्यानी ने महिला वर्ग की 3000 और 5000 मीटर रेस में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। जबकि 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक दिलाया।

कुश्ती में उत्तम राणा, महिला कयाकिंग में सोनिया व रोजी देवी, मीरा दास, प्रभात कुमार, जूड़ाें में सिद्धार्थ रावत, ताइक्वांडों में पूजा, लाॅनबाल में उतत्कृष्ट द्विवेदी, योगासन में रोहित यादव, शशांक शर्मा, प्रियांशु, अजय वर्मा, कैनोइंग व कयाकिंग में रीना सैन और वुशु में अचोम तपस सहित कई खिलाड़ियों ने राज्य के लिए सोने, चांदी की चमक बिखेरी।

स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक 12 लाख रुपये मिलेंगे

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को तय धनराशि के रूप में छह से लेकर 32 लाख रुपये तक मिलेंगे। कांस्य पदक विजेता को छह लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। जबकि स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक 12 लाख रुपये मिलेंगे।

सबसे शानदार प्रदर्शन एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी कर रहा है। जिसने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। जिसे तय पुरस्कार की धनराशि के रूप में 32 लाख रुपये मिलेंगे।

सरकार राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रति पदक तय धनराशि पुरस्कार के रूप में देगी। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। इसके लिए पहले से नीति बनी हुई है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने दिया नया नारा , ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ जोड़ा MIGA

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर किए गए अपनी अभद्र और अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। यूट्यूबर पर अलग-अलग जगह कई केस दर्ज हुए हैं। पूरे भारत में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए रणवीर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने दिया नया नारा , ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ जोड़ा MIGA

असम पुलिस ने आज तलब किया

विभिन्न राज्यों में दर्ज कराई गई शिकायतों में रणवीर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया है। एएनआई के अनुसार, अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने शुक्रवार (14 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले के बारे में बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पहले ही तारीख दी जा चुकी है।

रणवीर के बयान पर विवाद

रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

समय ने डिलीट किए सभी वीडियो

समय रैना ने बुधवार को पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए समय रैना ने लिखा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।

Uniform Civil Code : आवेदनों की फर्जी शिकायत की तो अब खैर नहीं, लगेगा जुर्माना

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने दिया नया नारा , ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ जोड़ा MIGA

0

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस तरह से ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, उसी तरह भारत ने भी साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश अगर मिलकर आगे बढ़ते हैं पूरी दुनिया को नया आकार दे सकते हैं। पीएम मोदी ने नया नारा भी दिया और कहा कि MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि की मेगा साझेदारी बना सकते हैं।

Uniform Civil Code : आवेदनों की फर्जी शिकायत की तो अब खैर नहीं, लगेगा जुर्माना

पीएम मोदी ने समझाया अपने नारे का मतलब

पीएम मोदी ने कहा कि ‘अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत के लोग भी साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका की भाषा में कहे तो ये मेक इंडिया ग्रेट अगेन- MIGA है। जब भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे तो MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी बनाएंगे। ये मेगा भावना ही हमारे उद्देश्यों को नया आयाम देगी। आज हमने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का भी लक्ष्य तय किया है।’

‘व्यापार समझौते की दिशा में करेंगे काम’

दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारी टीमें जल्दी ही एक व्यापार समझौते पर पर काम करेंगी, इससे दोनों देशों को पारस्परिक रूप से लाभ होगा। हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को मजबूत करेंगे। ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में, हमने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में अपने सहयोग को गहरा करने की बात की। अमेरिका भारत की रक्षा तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदारों के रूप में, हम संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं। नई तकनीक और उपकरण हमारी क्षमता बढ़ाएंगे।

क्या है भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की स्थिति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच साल 2024 में 129 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। साल 2024 में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार अमेरिका ही रहा। हालांकि अमेरिका के लिए भारत 10वां सबसे बड़ा व्यापार साझेदार देश रहा। अमेरिका सबसे ज्यादा व्यापार मेक्सिको, कनाडा और चीन के साथ करता है। मेक्सिको के साथ अमेरिका का सालाना कारोबार साल 2024 में करीब 839 अरब डॉलर रहा। वहीं कनाडा के साथ ये आंकड़ा 762 अरब डॉलर रहा। चीन के साथ अमेरिका ने साल 2024 में 582 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया।

अमेरिका के यूएस जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा भी बढ़ रहा है। अमेरिका ने साल 2024 में भारत से 45 अरब डॉलर का सामान आयात किया। वहीं भारत ने इस दौरान अमेरिका से करीब 24 अरब डॉलर का सामान आयात किया। इस तरह से दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा काफी ज्यादा है और यही वजह है कि ट्रंप, भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

Uttarakhand Cabinet Decision : प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को किया कम

Uniform Civil Code : आवेदनों की फर्जी शिकायत की तो अब खैर नहीं, लगेगा जुर्माना

Uniform Civil Code : समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले आवेदनों पर फर्जी शिकायत करने वालों पर जुर्माना लगेगा। ऐसा झूठी शिकायतों के आधार पर किसी को परेशान करने वाले लोगों को हतोत्साहित करने के लिए हो रहा है। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समान नागरिक संहिता के तहत होने वाले आवेदनों और पंजीकरणों को हर तरह से विवाद रहित बनाने का प्रयास किया गया है।

Uttarakhand Cabinet Decision : प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को किया कम

इसके तहत समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) नियमावली के अध्याय-6 के नियम-20 (उपखंड 2) में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति, किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ मिथ्या शिकायत दर्ज कराता है तो उसे पहली बार में भविष्य के लिए सचेत किया जाएगा।

यदि फिर भी आवेदन या पंजीकरण से जुड़े किसी भी अन्य मामले में मिथ्या शिकायत दर्ज करता है तो उस पर 5000 रुपये और तीसरी बार झूठी शिकायत करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायतकर्ता को इसका भुगतान 45 दिन के भीतर ऑनलाइन तरीके से करना होगा। यदि वह ऐसा करने में असफल रहता है तो जुर्माने की वसूली भू-राजस्व की तर्ज पर तहसील के माध्यम से की जाएगी।

38th National Games : गृहमंत्री के आने से पहले सीएम ने किया निरीक्षण, समापन समारोह कल

Uttarakhand Cabinet Decision : प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को किया कम

Uttarakhand Cabinet Decision :  प्रदेश सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर वैट दर को कम किया है। इससे प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी सस्ती होगी। वर्तमान में सीएनजी व पीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लागू है। दरें कम करने के बाद सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

38th National Games : गृहमंत्री के आने से पहले सीएम ने किया निरीक्षण, समापन समारोह कल

राज्य में नेचुरल गैस पीएनजी व सीएनजी पर वर्तमान में लागू 20 प्रतिशत वैट लिया जाता है। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में नेचुरल गैस पर वैट की दर कम है। उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत और सीएनजी पर 12.50 प्रतिशत वैट लिया जाता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट लागू है।

पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा

उत्तराखंड में टैक्स ज्यादा होने से सीएनजी व पीएनजी पड़ोसी राज्यों से महंगी है। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते हैं। ज्यादा में सीएनजी की खपत कम होने से सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को कम किया है। अब राज्य में पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

बता दें कि नेचुरल गैस पर जीएसटी लागू नहीं है। प्रदेश सरकार को नेचुरल गैस पर वैट से सालाना 38 करोड़ की राजस्व मिलता है। पीएनजी व सीएनजी पर वैट कम करने से राजस्व में 15 करोड़ कम होने का अनुमान है। लेकिन आगे वाले समय में खपत बढ़ने से सरकार को ज्यादा राजस्व मिल सकेगा।

Critical Mineral : मुख्य सचिव ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए

38th National Games : गृहमंत्री के आने से पहले सीएम ने किया निरीक्षण, समापन समारोह कल

38th National Games : 38वें राष्ट्रीय खेल कराने की उपलब्धि और अब 14 फरवरी को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि। इसी कारण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण करने पहुंचे।

Critical Mineral : मुख्य सचिव ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने फेंसिंग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही। शुक्रवार को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के चलते कलाकार श्वेता माहरा ने भी साथियों के साथ रिहर्सल किया।

1980 कार, 995 बसों और 50 बाइक के लिए बनाए पार्किंग स्थल

परिवहन विभाग ने नेशनल गेम्स (38th National Games) के समापन समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। शहर के अंदर 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पर 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी की जा सकेंगी।

परिवहन विभाग ने वीवीआईपी के लिए स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनमें से पहली पार्किंग नंबर एक नवाबखेड़ा में है, जो कार्यक्रम स्थल से 1.30 किलोमीटर दूर है। वहां 250 कार खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर दो 850 मीटर दूर देवी मंदिर है, जहां 120 कारें खड़ी होंगी। इसी प्रकार 700 मीटर दूर पार्किंग नंबर तीन (पेट्रोल पंप परिसर) में 350 कारें, 350 मीटर दूर 50-50 मार्ट में 100 कारें, पार्किंग-पांच (जू डायरेक्टर आफिस), जो 70 मीटर दूर है, यहां 80 कारें खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर छह 350 मीटर दूर आईएसबीटी पर रहेगी, वहां 250 कारों की क्षमता है।

MahaKumbh : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Critical Mineral : मुख्य सचिव ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए

देहरादून : Critical Mineral  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग को भारत सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता बनाए रखने हेतु राज्य में खनिज संपदा की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया तथा उद्यम प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में दुर्लभ खनिजों ( Critical Mineral     ) के अनुसंधान हेतु उत्तराखंड सरकार तथा आईआईटी रुड़की के मध्य भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खनन विभाग आईआईटी रुड़की तथा उद्यमियों को क्रिटिकल मिनरल की खोज, निष्कासन, प्रसंस्करण  तथा रिसाइकलिंग हेतु कार्य प्रणाली ( Methodology  ) विकसित करने हेतु  R & D  पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य में खनिज सम्पदा में आत्मनिर्भरता हेतु राज्य सरकार, शिक्षा क्षेत्र और उद्योग जगत के बीच सहयोग, साझेदारी और पूरकता के सिद्धांतों पर एक साझा मंच विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैँ।

सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा है कि महत्वपूर्ण खनिजों के मूल्यांकन, अन्वेषण, निष्कर्षण, खनन स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला विश्लेषण में अग्रणी विशेषज्ञों का सहयोग लेना आवश्यक है, जिसमें आईआईटी रुड़की की प्रमुख भूमिका होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण  को मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर सचिव श्री बृजेश कुमार संत, आई आई टी रुड़की से डॉ राकेश कुमार तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MahaKumbh : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चल रहे महाकुंभ में बुधवार को त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 48.83 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच, माघ पूर्णिमा पर अयोध्या की सरयू नदी में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।

PM Mmodi France Visit : फ्रांस में आज नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज (MahaKumbh) में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं

माघ पूर्णिमा पर सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों ने डुबकी लगाई। इसके बाद अखाड़ों और फिर साधु-संतों ने पवित्र स्नान किया। इस प्रक्रिया के बाद ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू किया। संगम तट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

मोनिका नामक श्रद्धालु ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “हम माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए यहां आए हैं। सरकार ने वाकई बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें वाकई बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है।

पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने कही ये बात

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के बाद महाकुंभ में शामिल हुए एक श्रद्धालु ने कहा, “मैंने आज तड़के तीन बजे स्नान किया। अब हम लौट रहे हैं। मौनी अमावस्या के मुकाबले आज भीड़ कम है। यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं।”

‘यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं’

प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।”

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी है। हर तरफ पुलिस अलर्ट कर रही है। पुलिस फोर्स को लगातार चौकस रहने के निर्देश मिल रहे हैं। झूसी से संगम जाने वाले मार्ग की स्थिति सामान्य है।

पूरे इंतजाम पर मुख्यमंत्री योगी सुबह से ही नजर बनाए हैं। वॉर रूम में मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज नो व्हीकल जोन है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। सभी वीवीआईपी पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

माघ पूर्णिमा पर करें अन्न और वस्त्र का दान (MahaKumbh)

स्नान और तर्पण के बाद पितरों की प्रसन्नता के लिए अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद वस्त्रों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

माघ पूर्णिमा पर क्या करें

माघ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेव का निवास होता है। इसलिए, शाम के समय पीपल के नीचे घी का दीपक जलाना भी आवश्यक है। इस उपाय से त्रिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Acharya Satyendra Das : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन