Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 43

Bihar ED Raid : लालू यादव के करीबी विधायक आलोक कुमार के ठिकानों पर ईडी का छापा

पटना। Bihar ED Raid :  राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और लालू के बेहद करीबी पूर्व मंत्री आलोक मेहता के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय कि यह कार्रवाई वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से करोड़ो के लेनदेन प्रकरण में की गई है।

Weather News : कोहरे की मार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी

फिलहाल 30 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की बात सामने आ रही है। आलोक मेहता राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं, उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का खास भी बताया जाता है। आलोक मेहता बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ ही समस्तीपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

शुक्रवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम ने उनके पटना स्थित सरकारी आवास 12 मेंगल्स रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की।

बताया जाता है कि जिस वक्त ED के अधिकारी मेहता के आवास पहुंचे नाइट गार्ड ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोका, जिस पर टीम के अधिकारियों ने इसका विरोध किया और घर मे प्रवेश कर गए।

पटना के साथ ही मेहता के और दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की बात सामने आ रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। छापामारी उनके पैतृक आवास पर भी हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है इसलिए विरोधी दल के नेताओं को डराने के लिए सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेती है। आलोक मेहता एक सज्जन व्यक्ति हैं और उन्हें बिना बात परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

बिहार सहित इन राज्यों में छापामारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश और दिल्ली में करीब 18 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इनमें राजद विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता (58) से जुड़े परिसर शामिल हैं, जो बिहार स्थित वैशाली शहरी विकास (वीएसवी) सहकारी बैंक के प्रमोटर हैं।

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल

 

Weather News : कोहरे की मार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी

Weather News : इन दिनों देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को ठंड के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ी। हालात ये रहे कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह 100 से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति रही, जिससे हवाई सेवाओं का परिचालन प्रभावित हुआ।

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्ट में की अपील (Weather News)

इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह 5.04 बजे सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहने की अपील की। एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह 5.52 बजे एक्स पर एक पोस्ट में बताया, ‘घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है, हालांकि, कैट III नियम अनुपालन वाली उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित हो रही हैं।’ गौरतलब है कि कैट III अनुपालन कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ान संचालन की अनुमति देता है।

दिल्ली में गंभीर हुई हवा की गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली में AQI 409 दर्ज किया गया। कल इसी समय यह 299 था। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कई रैन बसेरों में सभी बिस्तर भरे हुए देखे गए। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 235 पैगोडा टेंट भी स्थापित किए हैं। एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रैन बसेरे बनाए गए हैं।

कोहरे के चलते इन ट्रेनों में भी हुई देरी (Weather News)

कोहरे के चलते रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों में देरी हुई है। जिन ट्रेनों में देरी हुई है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है-

12565 – बिहार एस क्रांति एक्सप्रेस: 165 मिनट लेट (05:05 निर्धारित समय)।
15743 – फरक्का एक्सप्रेस: 137 मिनट लेट (06:05 निर्धारित समय)।
15658 – ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस: 193 मिनट लेट (05:50 निर्धारित समय)।
12397 – महाबोधि एक्सप्रेस: 228 मिनट लेट (04:10 निर्धारित समय)।
12555 – गोरखधाम एक्सप्रेस: 173 मिनट लेट (05:15 निर्धारित समय)।
12451 – श्रमशक्ति एक्सप्रेस: 162 मिनट लेट (05:55 निर्धारित समय)।
22413 – एनडीएलएस हमसफर एक्सप्रेस: 169 मिनट लेट (06:15 निर्धारित समय)।
12987 – आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस: 110 मिनट लेट (07:40 निर्धारित समय)।
14217 – उंचाहर एक्सप्रेस: 354 मिनट लेट (04:00 निर्धारित समय)।
12427 – रीवा एएनवीटी एक्सप्रेस: 176 मिनट लेट (06:40 निर्धारित समय)।
12367 – विक्रमशिला एक्सप्रेस: 153 मिनट लेट (07:20 निर्धारित समय)।
12429 – प्रयागराज एक्सप्रेस: 185 मिनट लेट (07:00 निर्धारित समय)।
12391 – श्रमजीवी एक्सप्रेस: 111 मिनट लेट (04:40 निर्धारित समय)।
14207 – पद्मावत एक्सप्रेस: 69 मिनट लेट (06:30 निर्धारित समय)।
12229 – लखनऊ मेल: 64 मिनट लेट (06:55 निर्धारित समय)।
15127 – काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस: 124 मिनट लेट (05:45 निर्धारित समय)।
12419 – एलकेओ एनडीएलएस एसी एक्सप्रेस: 132 मिनट लेट (07:30 निर्धारित समय)।
12557 – सप्त क्रांति एक्सप्रेस: 124 मिनट लेट (07:40 निर्धारित समय)।
22181 – जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस: 136 मिनट लेट (04:10 निर्धारित समय)।
12485 – गोंडवाना एक्सप्रेस: 106 मिनट लेट (05:00 निर्धारित समय)।
12447 – यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 205 मिनट लेट (05:22 निर्धारित समय)।
14624 – पातालकोट एक्सप्रेस: 336 मिनट लेट (03:26 निर्धारित समय)।
12723 – तेलंगाना एक्सप्रेस: 104 मिनट लेट (08:00 निर्धारित समय)।
12155 – आरकेएमपी एनजेडएम एक्सप्रेस: 88 मिनट लेट (08:00 निर्धारित समय)।
12413 – राजधानी एक्सप्रेस: 482 मिनट लेट (03:50 निर्धारित समय)।
12485 – एनईडी एसजीएनआर एसएफ एक्सप्रेस: 508 मिनट लेट (10:10 निर्धारित समय)।

Rispana River : रिस्पना किनारे बसी मलिन बस्तियों पर संकट, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल

Dehradun Airport :  भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिल गई है। विमानन कंपनी इंडिगो इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।

Rispana River : रिस्पना किनारे बसी मलिन बस्तियों पर संकट, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट

इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा

देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर यह विमान वापस दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। देहरादून से भुवनेश्वर का सफर दो घंटे और देहरादून से श्रीनगर का समय इस उड़ान से एक घंटा पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू किया जा रहा है।

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को टिकट 4,999 रुपये और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 रुपये है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

इस विंटर सीजन बढ़ी फ्लाइटों की संख्या (Dehradun Airport)

देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन में फ्लाइटों की संख्या में कमी आती है, लेकिन इस बार फ्लाइटें बढ़ रही हैं। इंडिगो ने बंगलूरू के लिए सिर्फ रविवार को एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है। वहीं, एयर इंडिया ने बीते एक जनवरी से अपनी दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट को शुरू किया है। अब इंडिगो भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच अपनी नई उड़ान शुरू करने जा रही है।

जम्मू के लिए शुरू हुई थी फ्लाइट

स्पाइसजेट ने देहरादून से सात मई 2017 को जम्मू के लिए अपनी सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया। विमानन कंपनी स्पाइसजेट भी कुछ दिनों बाद बंद हो गई।

National Youth Festival : मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

Rispana River : रिस्पना किनारे बसी मलिन बस्तियों पर संकट, एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट

Rispana River : निकाय चुनावों में प्रमुख बनने वाले मलिन बस्तियों के मुद्दे के बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के एक आदेश से खलबली मच गया है। रिस्पना के बाढ़ क्षेत्र में बसी हुई झुग्गी बस्तियों को लेकर एनजीटी ने अगली सुनवाई पर सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

National Youth Festival : मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

रिस्पना किनारे बसी बस्तियों को लेकर निरंजन बागची ने एनजीटी में शिकायत

इसके साथ ही सचिव शहरी विकास, सचिव सिंचाई, देहरादून डीएम समेत कई अफसरों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत पेश होने को कहा है। सरकार अब इस आदेश का अध्ययन कर रही है। रिस्पना किनारे बाढ़ क्षेत्र में बसी बस्तियों को लेकर निरंजन बागची ने एनजीटी में शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने बस्तियां हटाने के आदेश दिए थे।

जिलाधिकारी के स्तर से 89 अतिक्रमण चिह्नित (Rispana River)

इसके बाद जिलाधिकारी के स्तर से 89 अतिक्रमण चिह्नित करते हुए इनमें से 69 हटाने की रिपोर्ट एनजीटी को भेजी गई। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी बाढ़ क्षेत्र को लेकर ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी थी कि मामला सरकार के विधि विभाग के पास राय के लिए भेजा गया है लेकिन इसके बाद बोर्ड ने एनजीटी को कोई जवाब नहीं भेजा।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का कानून लागू होगा

राज्य नहीं बल्कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का कानून लागू होगा – एनजीटी

एनजीटी के संज्ञान में राज्य सरकार का मलिन बस्तियों संबंधी अध्यादेश भी आया है। इस पर एनजीटी ने माना है कि इस मामले में राज्य नहीं बल्कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का कानून लागू होगा। एनजीटी के न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं, वे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 रिस्पना किनारे का अतिक्रमण हटाने के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव पेश करें।

एनजीटी ने मामले में सचिव शहरी विकास, सचिव सिंचाई, डीएम, नगर आयुक्त देहरादून, एमडीडीए उपाध्यक्ष को व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया है। मामले में 13 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।

एनजीटी के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें कहीं भी बस्ती हटाने को नहीं कहा गया है। अध्ययन के बाद आदेश के खिलाफ अपील की जाएगी।

Pravasi bharatiya divas : 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

National Youth Festival : मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

देहरादून: National Youth Festival :  दिनांक 10 से 12 जनवरी  के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया।

Pravasi bharatiya divas : 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

 इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं।
उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं (National Youth Festival) को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है।
मुख्यमंत्री तथा युवा कल्याण मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा यह भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम  गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण अमित सिन्हा, नोडल अधिकारी युवा महोत्सव एस. के. जयराज, राज्य निदेशक युवा केंद्र संगठन अनिल सिंह, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. सुनैना रावत सहित संबंधित उपस्थित थे।

Pravasi bharatiya divas : 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Pravasi bharatiya divas :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। यहां पीएम मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Tirupati Stampede : तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताई हादसे की कहानी

18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित

18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (Pravasi bharatiya divas) के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि यह जीवंत त्योहारों का समय है। कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो रहा है। मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल, लोहड़ी जैसे त्योहार आने वाले हैं। हर जगह आनंदमय वातावरण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आप ओडिशा की जिस महान धरती पर जुटे हैं वो भी भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है। ओडिशा में कदम कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं। सैकड़ों वर्ष पहले भी ओडिशा से हमारी व्यापारी कारोबारी लंबा सफर करके बाली, सुमात्रा, जावा जैसे स्थानों तक जाते थे…ओडिशा में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है।

‘वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ता गया’

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हर 2 साल में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीय अपने देश में हो रही प्रगति और विकास को देख पाते हैं, अनुभव कर पाते हैं। आप सभी न केवल अपने जीवन की उपलब्धियों पर गर्व कर करते हैं, बल्कि विदेशों में हमारे लिए बढ़ते सम्मान का भी अनुभव करते हैं। वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व प्रत्येक वर्ष के साथ बढ़ता गया है।

‘विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान’

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस की थीम ‘विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। आज मैं ओडिशा की धरती से सभी का अभिवादन करता हूं।

Heli services : बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा

Tirupati Stampede : तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताई हादसे की कहानी

तिरुपति। Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है। एक महिला ने कहा कि टिकट लेने के लिए भीड़ काफी ज्यादा इकट्ठी हो गई थी।

Heli services : बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा

उसने कहा कि पहले से टिकट खरीद लेने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने टिकट वितरण के लिए दरवाजा खोला, लोगों की भीड़ वहां टूट पड़ी। महिला ने कहा कि उसके परिवार के 20 सदस्य वहां मौजूद थे, जिसमें से 6 घायल हो गए।

कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं

महिला ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी थे, जो टिकट के लिए दौड़ पड़े थे। इस कारण भी कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

काफी भीड़ होने के कारण भगदड़ मची। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, लोग टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े। टोकन पहले खरीद लेने की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। मेरे परिवार के 20 लोगों में 6 घायल हैं। हम 11 बजे लाइन में खड़े हुए थे। कतार में इंतजार करने के दौरान हमें दूध और बिस्किट दिया गया। पुरुषों की भीड़ टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़ी, इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक 6 की मौत

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुपति के विष्णु निवासम के पास भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं।

यह हादसा विष्णु निवासम के करीब तिरुमाला श्रीवरी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के पास हुआ। जब टिकट बांटे जा रहे थे, तभी उन्हें खरीदने के लिए लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन कार्यालय द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। वह पीड़ितों के परिवार से गुरुवार सुबह मुलाकात करेंगे।

जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘यह हादसा दुखद है। 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। अब तक केवल एक की पहचान हो पाई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना पर काफी गंभीर हैं और उन्होंने अधिकारियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।’

Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व

Heli services : बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा

Heli services : प्रदेश के तीन नए शहरों के लिए इसी माह के अंत तक हेली सेवा शुरू होगी। इनमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद तीनों स्थानों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।

Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व

यूकाडा की ओर से बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू (Heli services) करने के लिए प्राइवेट हेली कंपनियों के साथ सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तीनों स्थानों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

इसके साथ ही बागेश्वर व नैनीताल में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है। देहरादून से बागेश्वर के लिए पवन हंस और नैनीताल के लिए हेरिटेज एविएशन कंपनी का चयन किया गया है। तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन व तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आपदा के समय हेलिकॉप्टर से बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी।

One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर चर्चा

Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व

Dehradun News : निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है।

One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

इन आयोगों के साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो गया। वहीं, राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था।

दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली (Dehradun News)

छह जनवरी 2022 को उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही आयोग में छह सदस्य नामित किए गए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ ही इन छह सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। इस दिन राज्य महिला आयोग में कुसुम कंडवाल और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अजेंद्र अजय को अध्यक्ष नामित किया गया था।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी दिसंबर वर्ष 2023 से खाली है। आयोग में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली है।

अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2024 और उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब का सितंबर 2024 में समाप्त हो गया था। राज्य में निकाय चुनाव की वजह से अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद कई आयोगों और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर अन्य को दायित्व मिल सकता है।

CM Dhami Met Sports Minister :  मुख्यमंत्री धामी ने खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की

One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर चर्चा

One nation one election : एक देश-एक चुनाव संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए गठित संसदीय समिति बुधवार को अपनी पहली बैठक करेगी। इस दौरान विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधिकारी संसदीय समिति के सदस्यों को प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों के बारे में जानकारी देंगे।

CM Dhami Met Sports Minister :  मुख्यमंत्री धामी ने खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की

पी.पी. चौधरी को बनाया गया समिति का अध्यक्ष

भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, मनीष तिवारी और कई पहले कार्यकाल के सांसद जैसे प्रियंका गांधी, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा भी इस समिति के सदस्य हैं। समिति में 27 सदस्य लोकसभा और 12 सदस्य राज्यसभा से हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि यह प्रारंभिक जानकारी देने वाली बैठक होगी। इस बैठक में अधिकारी दो महत्वपूर्ण विधेयकों के बारे में जानकारी देंगे। ये विधेयक हैं- संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र (कानून) संशोधन विधेयक। इन दोनों विधेयकों का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने के लिए जरूरी बदलाव करना है। यह कदम भाजपा द्वारा लंबे समय से किए जा रहे वादे का हिस्सा है।

समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई (One nation one election)

शीतकालीन सत्र में इन विधेयकों को लोकसभा में पेश किया गया था। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को इन्हें संसदीय समिति के पास भेजा गया था। इस समिति की सदस्य संख्या 31 से बढ़ाकर 39 की गई है, क्योंकि कई राजनीतिक दलों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी।

HMPV : कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक