Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 42

Pauri Accident : पौड़ी बस हादसे में घायलों का सीएम धामी ने जाना हाल, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Pauri Accident :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक- एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

National Games 2025 : खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप – CM

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

बस 80 मीटर खाई में गिर गई

बता दें कि रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है।

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

National Games 2025 : खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप – CM

National Games 2025 : साल 2025 उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। खास इसलिए, क्योंकि 28 जनवरी से यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होना है। एक ओर खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, इस आयोजन को पूरी तरह से अच्छा और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है।

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड आएंगे

सीएम धामी ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत के लिए हर घर में दीप जलाये जाएं और अपने घर को लड़ियों से रोशन करें।

इतना ही नहीं प्रदेश की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक रूप से स्वागत करें। जिस तरह जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का प्रदेश की महिलाओं ने किया था। कहा, राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। कहा, प्रदेश के हर व्यक्ति, माता-बहन, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सभी इन राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित हों और किसी न किसी रूप में उनका स्वागत करें।

हर एक खिलाड़ी उत्तराखंड से लेकर जाए अच्छा अनुभव

सीएम ने कहा, राष्ट्रीय खेलों (National Games 2025) के लिए उत्तराखंड आने वाला देश का हर एक खिलाड़ी यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाए, इसके लिए हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सरकार के साथ खेल व सभी विभागों के अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

पूरा साल हमारे लिए है महत्वपूर्ण

साल 2025 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह साल हमारे राज्य का रजत जयंती वर्ष है, तो इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। रजोत्सव शुरू हो गया है और यह वर्ष हमारे लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। कहा, उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जो 17 देशों से आए हुए उत्तराखंडी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं और वह निश्चित रूप से राज्य के आर्थिक विकास के लिए अपना योगदान देंगे। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने जा रहे हैं, जो हमारे पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा।

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को परिणाम सामने आएंगे। चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं।

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

सीएम आतिशी ने किया एक्स पर पोस्ट

मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपना नामांकन भरने जा रही हूं। इस दौरान कालकाजी मंदिर जाऊंगी और मां का आशीर्वाद भी लूंगी। नामांकन से पहले रैली भी है।

राहुल गांधी की दिल्ली चुनाव में आज एंट्री

पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को पहले ही चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं अब राहुल गांधी की चुनाव प्रचार में एंट्री होगी। राहुल गांधी 13 जनवरी को प्रचार अभियान में उतरेंगे और उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की तैयारी

दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Election 2025) की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। दिल्ली चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरे जोर लगा रही है।

गलत तरीके से पैसे इकट्ठे करना बहुत आसान: सीएम आतिशी

आतिशी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी ने 2013 में जब पहला चुनाव लड़ा था तो हम दिल्ली में घर-घर जाते थे। इस दौरान लोग 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक देते थे। इससे आप ने चुनाव लड़ा और जीता। जब हम नुक्कड़ सभा करते थे, तो चादर फैलाते थे और दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार से आने वाले लोग भी ईमानदार राजनीति के लिए अपनी क्षमता के अनुसार पैसे डालते थे। गलत तरीके से पैसे इकट्ठे करना बहुत आसान है। दिल्ली का 77 हजार करोड़ रुपये का बजट है। अगर हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहें तो 40 लाख रुपये जमा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा।

चुनाव लड़ने के लिए आतिशी ने जनता से मांगा चंदा

कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की है। उन्होंने 40 लाख रुपये जुटाने की बात कही है। आतिशी ने दिल्ली व देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत तरीके से रुपये इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। दूसरी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों व बिजनेसमैन से पैसे लेती हैं और सत्ता में आने के बाद उनके लिए काम करती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी दिल्ली और देशभर के लोग atishi.aamaadmiparty.org लिंक पर जाकर आर्थिक सहयोग देंगे।

दिल्ली में आज सीएम आतिशी करेंगी नामांकन दाखिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट के लिए आज नामंकन दाखिल करेंगी। वे पहले मंदिर जाएंगी और फिर गुरुद्वारे में कामना के बाद नामांकन के लिए डीएम कार्यलय पहुंचेंगी।

दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी रोड शो

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज दिल्ली में राहुल गांधी की चुनावी एंट्री हो रही है। तो वहीं मुख्यमंत्री आतिशी आज रोज शो करेंगी और नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

Maha Kumbh 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ के पहले दिन से प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अभी तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगा ली है। यह गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों का पवित्र संगम है।

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) का शुभारंभ हुआ। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। इस अमृतमयी महाकुंभ में देश-दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों-भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान है।

कोहरा-कंपकंपी पीछे छूटी, आगे आस्था का जन ज्वार

घना कोहरा, थरथरा देने वाली कंपकंपी आस्था के आगे मीलों पीछे छूट गई। संगम पर आधी रात लाखों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। आधी रात से ही पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ संगम की रेती पर जप, तप और ध्यान की वेदियां सजाकर मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों के साथ कल्पवास भी आरंभ हो गया।

183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद

समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले शुरू हुई कुंभ स्नान की परंपरा का आज से आगाज हो गया। इस बार महाकुंभ में 183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद है। इन विदेशी मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं।

पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) को केंद्र और प्रदेश की सरकारें विश्व समुदाय के समक्ष अद्भुत रूप में प्रस्तुत करना चाह रही हैं। मेला क्षेत्र में रोजाना 800 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, कुंभनगरी में सबसे ज्यादा फोकस सेक्टर-18 पर रखा गया है। यहां वीआईपी गेट भी बनाया गया है। इस पॉइंट पर 72 देशों के ध्वज लगे हुए हैं, जिनके नुमाइंदे भी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी आगवानी करने की तैयारी कर रखी है।

हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के मकसद से कुंभनगरी के हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए गए हैं। साथ ही, फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात की गई हैं। कुंभनगरी में कुल 56 अस्थायी थाने बने हैं। 37 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिन्हें हर तरह की आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। कुंभ मेले में भारी भीड़ के बीच किसी के खोने जैसी बातें आम हैं, लेकिन इसके लिए भी खास तैयारी की गई है। इस बार श्रद्धालुओं की मदद के लिए 15 लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर बनाए गए हैं।

2013 में था इतना इंतजाम

बता दें कि 12 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) लगा है। 2013 कुंभ मेले के लिए 1214 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया थाा। उस दौरान 160 किमी लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया था। स्वच्छता के लिए 35 हजार शौचालयों का निर्माण कराया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 2013 के कुंभ मेले के दौरान शहर में करीब 70 लाख श्रद्धालु आए थे, लेकिन इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

कुंभ का पौराणिक महत्व

ज्योतिषियों की मानें तो जब बृहस्पति कुंभ राशि और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब कुंभ लगता है। त्रिवेणी संगम के कारण प्रयाग का महाकुंभ सभी मेलों में ज्यादा महत्व रखता है। कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के दौरान 14वें रत्न के रूप में अमृत कलश निकला था, जिसे हासिल करने के लिए उनमें संघर्ष हुआ। असुरों से अमृत बचाने के लिए भगवान विष्णु ने विश्व मोहिनी रूप धारण कर वह अमृत कलश अपने वाहन गरुड़ को दे दिया। असुरों ने गरुड़ से वह कलश छीनने का प्रयास किया तो अमृत की कुछ बूंदें प्रयागराज, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिर गईं। कहा जाता है कि तब से हर 12 साल बाद इन स्थानों पर कुंभा मेला आयोजित किया जाता है।

संगम पर महाकुंभ की सदियों पुरानी परंपरा

महाकुंभ कब से शुरू हुआ, इस संबंध में कुछ भी लिखित प्रमाण नहीं है। हालांकि, इस मेले का सबसे पहला लिखित प्रमाण बौद्ध तीर्थयात्री ह्वेनसांग के लेख में मिलता है। उन्होंने छठवीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में होने वाले कुंभ मेले का वर्णन किया है। वहीं, ईसा से 400 वर्ष पूर्व सम्राट चंद्रगुप्त के दरबार में आए एक यूनानी दूत ने भी ऐसे ही मेले का जिक्र अपने लेख में किया है।

HMPV virus in Assam : HMPV Virus का एक और मामला आया सामने,असम में मिला नया केस

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : Drug Free Uttarakhand   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल  प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड (Drug Free Uttarakhand)  के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा  2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध  प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और इसके अवैध व्यापार में लगे हुए पेशेवर अपराधियों पर सक्ति से नकेल कसी जा रही है।
एंटी नार्काेटिंग टास्क फोर्स के माध्यम से प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। एन.डी.पी.एस. (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक पदार्थ, अधिनियम) के अंतर्गत नशे में संलग्न अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे की जद में आए हुए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जनपद में पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की गई है। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं।
नशे के विरुद्ध जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों को भी साथ लेते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। दुरुस्त क्षेत्रों तक जन- जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। कारागारों और विद्यालयों में काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विगत वर्ष में 2183 जागरूकता रैली, 1050 गोष्ठियां, 75 नुक्कड़ नाटक और 10 मैराथन इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। सरकार, विभागों और विभिन्न संस्थाओं के  संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के प्रयासों और समन्वय से नशामुक्ति के विरुद्ध वर्तमान समय में भी लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं।

HMPV virus in Assam : HMPV Virus का एक और मामला आया सामने,असम में मिला नया केस

HMPV virus in Assam : भारत में एचएमपीवी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब असम में इसका नया मामला सामने आया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि 10 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण पाया गया है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : ‘फर्जी वोट’ पर संग्राम, AAP और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

डिब्रूगढ़ में चल रहा इलाज (HMPV virus in Assam)

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है।

एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नियमित जांच में चला पता

अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि लाहोवाल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से जांच के नतीजे मिलने के बाद कल एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। भुइयां ने बताया कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू से संबंधित मामलों में जांच के लिए नमूने नियमित तौर पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को भेजे जाते हैं, उसी में ये रिपोर्ट आई।

ध्रुबज्योति भुइयां ने आगे कहा कि यह एक नियमित जांच थी, जिसके दौरान एचएमपीवी संक्रमण का पता चला। बच्चा अब स्थिर है। यह एक सामान्य वायरस है और चिंता की कोई बात नहीं है।

ये कोई नया वायरस नहीं, 2014 में भी मिले थे केस

उधर, आईसीएमआर- क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र लाहोवाल (डिब्रूगढ़) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिस्वजीत बोरकाकोटी ने कहा कि 2014 से हमने डिब्रूगढ़ जिले में 110 एचएमपीवी मामलों का पता लगाया है। यह इस मौसम का पहला मामला है। हर साल इसका पता चलता है और इसमें कुछ भी नया नहीं है।

तेजी से बढ़ रहे मामले

बता दें कि देश में एचएमपीवी वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, केरल समेत कई राज्यों में इसके मामले मिले हैं।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम का महाभ‍िषेक शुरू,थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम योगी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : ‘फर्जी वोट’ पर संग्राम, AAP और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। चुनावी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली में फर्जी वोट का मुद्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम का महाभ‍िषेक शुरू,थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम योगी

चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है भाजपा: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आठ महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्ज़ा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया है।

विपक्षी गठबंधन पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025)

INDIA गठबंधन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “INDIA गठबंधन ने देश में (लोकसभा चुनाव में) बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। जो आगे की रणनीति है उसे INDIA गठबंधन के सारे नेता सर्वसम्मति से बनाएंगे। यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं बना था, यह देश की अंतरआत्मा को बचाने के लिए बना था।”

चुनाव आते-आते चुनावी चोला पहन लेते हैं केजरीवाल: मनजिंदर सिंह सिरसा

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल चुनाव आते-आते चुनावी चोला पहन लेते हैं। अभी उन्हें सबकी चिंता है लेकिन 10 साल तक इन्हें किसी की चिंता नहीं थी, तब इन्हें गरीब की झुग्गी, उसके बच्चे उनकी शिक्षा की चिंता नहीं थी। अब ये चुनाव हारने जा रहे हैं इसलिए इन्हें ये सारी चिंताएं सता रही हैं।”

केजरीवाल का बयान शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, ‘उनका यह बयान बहुत शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है, ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने जब कोरोना आया था तब सारे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आनंद विहार स्टेशन भेजा था। आप (अरविंद केजरीवाल) बिहार और पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताएंगे लेकिन रोहिंग्या के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।”

दिल्ली की सूची में जाट आरक्षण पहले से लागू है: देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “दिल्ली की सूची में जाट आरक्षण पहले से लागू है, यह शीला दीक्षित के समय से लागू है। 2013 में जब UPAसत्ता में थी, तब UPA ने जाटों को OBC का दर्जा दिया था और करीब 7 राज्यों के जाटों को इसमें शामिल किया था। 2014 में इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, तब तक NDA सरकार केंद्र में आ चुकी थी,

उन्होंने इसे उस तरह से आगे नहीं बढ़ाया, इसलिए यह बाहर हो गया। उस समय अरविंद केजरीवाल कहां थे, क्या उस समय उन्हें चिंता नहीं थी? आज 11 साल बाद जब चुनाव हैं, तो अरविंद केजरीवाल को ऐसी बातें याद आ रही हैं। निश्चित तौर पर अगर उस समय भाजपा ने इसका सही तरीके से प्रतिनिधित्व किया होता, तो आज जाटों को इसका फायदा मिल सकता था। ये दोनों (भाजपा और आम आदमी पार्टी) सरकारें और इनके नेता सिर्फ राजनीति करते हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद और नेता चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे चुनावी घोटाले और धोखाधड़ी कर रहे हैं।

Nainital High Court : बागेश्वर में खड़िया खनन में लगीं 124 मशीनें सीज, 160 पट्टा धारकों को नोटिस जारी

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम का महाभ‍िषेक शुरू,थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम योगी

अयोध्‍या। Ayodhya Ram Mandir :  आज (11 जनवरी) से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो रहा है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। आज पहले दिन रामलला का महाभिषेक आस्था का केंद्र होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के अभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था अर्पित करेंगे। वह रामलला की महाआरती करेंगे। थोड़ी ही देर में राम मंदिर में सीएम योगी पहुंचने वाले हैं। वहीं भक्‍तों के पहुंचने का स‍िलस‍िला शुरू हो गया है।

Nainital High Court : बागेश्वर में खड़िया खनन में लगीं 124 मशीनें सीज, 160 पट्टा धारकों को नोटिस जारी

वार्षिकोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

आपको बता दें क‍ि वार्षिकोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। भक्‍तों के पहुंचने का सि‍लसि‍ला जारी है। इसी बीच एक बालक भी राम मंदिर पहुंचा है जो प्रभु श्री राम की छवि का रूप धारण किए हुए हैं। बालक रूप में प्रभु श्रीराम को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। अयोध्या में इस समय 4 ड‍िग्री तापमान है।

रामभक्‍तों की कम नहीं हुई आस्‍था

इस भीषण ठंड में भी राम भक्‍तों की आस्‍था कम नहीं हुई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, महाराष्‍ट्र समेत 10 राज्यों से भक्‍त दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, राम लला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा के पहली वर्षगांठ पर 2 लाख से भक्त रामलला के दर्शन को आएंगे।

पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई (Ayodhya Ram Mandir)

आपको बता दें क‍ि पीएम मोदी ने अपने एक्‍स हैंडल पर ट्वीट क‍िया। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

वार्ष‍िकोत्‍सव पर राम मंदिर में विराजमान रामलला पीतांबरी वस्‍त्र पहनकर अपने भक्‍ताें को दर्शन देंगे। इन वस्त्रों की बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है। साथ ही जगह-जगह चांदी की छाप भी बनाई गई है। देश व‍िदेश से आए भक्‍त प्रभु श्रीराम के दर्शन को लालाय‍ित हैं। फ‍िलहाल राम लला का महाभ‍िशषेक शुरू हो चुका है। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल नहलाया गया।

Chief Secretary : मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के दिए निर्देश

Nainital High Court : बागेश्वर में खड़िया खनन में लगीं 124 मशीनें सीज, 160 पट्टा धारकों को नोटिस जारी

Nainital High Court :  नैनीताल हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले की तहसील कांडा के कई गांवों में खड़िया खनन से आई दरारों के मामले में स्वतः संज्ञान लेने वाली जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए खनन पर रोक जारी रखी है। कोर्ट ने 160 खनन पट्टे धारकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब दाखिल करने को कहा है। इस क्षेत्र में अवैध खनन से ग्रामीणों को होने वाले नुकसान का मुआवजा सरकार की ओर से दिए जाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह मुआवजा अवैध खनन कर्ताओं से वसूल किया जाना चाहिए।

Chief Secretary : मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के दिए निर्देश

सुनवाई के दौरान वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध खनन में लगी 124 पोकलैंड व जेसीबी मशीनें सीज कर दी गई हैं।

शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर ने क्षेत्र के ग्रामीणों के कुछ दस्तावेज व शिकायती पत्र कोर्ट में दाखिल किए गए। जिसमें ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने खनन पट्टेधारकों को खड़िया खनन की एनओसी नहीं दी थी। फर्जी तरीके से उनकी एनओसी बना ली गई ।

इस मामले में हाईकोर्ट (Nainital High Court) ने बागेश्वर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही खनन व उद्योग विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस प्रकरण पर अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि नियत की है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

Bihar ED Raid : लालू यादव के करीबी विधायक आलोक कुमार के ठिकानों पर ईडी का छापा

Chief Secretary : मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून : Chief Secretary  सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विभागों द्वारा ऋण वितरण एवं अदायगियों के साथ ही नाबार्ड को प्रस्ताव भेजने के दौरान प्रक्रियाओं में हो रहे विलम्ब का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रक्रियाओं के सरलीकरण व तीव्रता के निर्देश दिए हैं।  मुख्य सचिव ने  धीमी गति से चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं।

Bihar ED Raid : लालू यादव के करीबी विधायक आलोक कुमार के ठिकानों पर ईडी का छापा

मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में नाबार्ड की आरआईडीएफ (ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि) पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्य सचिव (Chief Secretary)  ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा डिस्बर्समेंट की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा वितरण और अदायगियों में आ रही समस्याओं का निवारण कर शीघ्र कार्यों को पूर्ण किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रस्तावों की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य में नाबार्ड के तहत ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) से 2.39 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिचाई सुविधाओं का सृजन एवं पुनर्द्धार किया गया है। लगभग 15570 किमी ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क का निर्माण एवं सुधार किया गया है। 27729 मीटर ब्रिज का निर्माण हो चुका है। 23.77 लाख ग्रामीण आबादी को पेयजल सुविधा मिल चुकी है। 239 स्कूल एवं आईटीआई का निर्माण एवं पुनर्द्धार हो चुका है।
आज की बैठक में अपर मुख्य सचिव  श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री नितेश झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री पंकज कुमार पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।