Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 45

Bomb Threats School : दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,कई स्कूल हुए बंद

Bomb Threats School : दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी

स्कूलों को मिली धमकी

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें से अधिकतर ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं तथा छात्रों को घर वापस भेज दिया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर डीपीएस आरके पुरम से और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार से बम की धमकी वाली सूचना मिली।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग और पुलिस

उन्होंने बताया कि श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्कूलों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि यह ईमेल स्कूल की आईडी पर रविवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर आया, जब स्कूल बंद थे।

ईमेल में लिखी ये बातें

ईमेल में लिखा था, ‘‘मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे।’’ मेल में यह भी लिखा है, ‘‘अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो आप सभी को नुकसान उठाना होगा और इसकी कीमत चुकानी होगी। इस हमले के पीछे =ई2=80=9सीकेएनआर=ई2=80=9डी समूह का हाथ है।’’

अभिभावकों को भेजे गए संदेश में मयूर विहार स्थित मदर मेरी स्कूल ने कहा, ‘‘आज सुबह स्कूल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसलिए, एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत वापस भेजा जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चों को अपने-अपने बस स्टॉप से ले जाएं।’’ अपनी बेटी को स्कूल से वापस लाते समय अभिभावकों में से एक हरीश ने कहा, ‘‘मुझे स्कूल से आपात संदेश मिला। यह सरकार की विफलता है क्योंकि स्कूलों को नियमित रूप से ऐसी धमकियाँ मिल रही हैं।’’ मई में दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करके भेजा गया था।

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी

देहरादून। Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटाने लगी हैं।

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और करीब दो माह बाद वर्षा के आसार बने हैं।

केदारनाथ-औली में सीजन की पहली बर्फबारी

रविवार को सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक दिनभर हल्की धूप के बीच हवाएं चलती रहीं। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

मसूरी में शुरू हुई बर्फबारी

मानसून के विदा होने के लगभग दो महीने बाद शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने लगे तो वर्षा और हिमपात की संभावनाएं बढ़ गईं। रविवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन सुबह से ही शीत भरी हवाओं से सभी को परेशान किया। दोपहर बाद लगभग दो बजे के बाद आसमान में बादल घिरने लगे। रविवार सुबह तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया था, जिससे लोग ठिठुरते रहे। वहीं लाल टिब्बा, गनहिल, विंसेंट हिल, जॉर्ज एवरेस्ट में सोमवार तड़के करीब दो बजे हल्का हिमपात शुरू हुआ। तापमान 01 डिग्री सेल्सियस है।

दून में रात को अंधड़ के साथ पड़ीं बौछारें, ठंड बढ़ी

दून में दो महीने बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया। दिनभर हल्की हवा चलने के बाद देर शाम बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। दून के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने से पारे ने गोता लगा लिया। जिससे रात को कड़के की ठंड महसूस की गई।

लोखंडी के कारोबारी खुश बर्फबारी से उमड़ेंगे पर्यटक

रविवार शाम को चकराता के पर्यटन स्थल लोखंडी क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्फबारी देखने के लिए लोग रात में घरों से बाहर निकले। शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान से बर्फ की फुंवारें जमीन पर गिरने लगी। सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ के ऊंचे इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच स्थानीय लोगों ने शाम को बर्फबारी का आनंद उठाया।

Dehradun-Mussoorie Ropeway : दून-मसूरी रोप-वे परियोजना कार्य में तेजी,देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

देहरादून : Weather Alert  प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैन बसेरा में आवासहीन लोगों ओर परिवारों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कंबल, रजाई भी वितरित किए जाएं, इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अलाव का भी इंतजाम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक उंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी से निचले स्थानों पर भी ठंड बढ़ने के चलते जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए, जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Dehradun-Mussoorie Ropeway : दून-मसूरी रोप-वे परियोजना कार्य में तेजी,देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

देहरादून। Dehradun-Mussoorie Ropeway : दून-मसूरी रोप-वे परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। दो साल बाद पर्यटक रोप-वे के माध्यम से मसूरी पहुंचने लगेंगे।

Pushpa 2 Worldwide Collection : पुष्पाराज’ ने दुनिया भर में मचाया कोहराम, रचा इतिहास

आमतौर पर पर्यटन सीजन में पर्यटकों को देहरादून से मसूरी पहुंचने के लिए 1.5 से तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन रोप-वे के माध्यम से पर्यटक मात्र 15 मिनट में सफर पूर्ण कर मसूरी का आनंद ले सकेंगे।

सड़क मार्ग से देहरादून से मसूरी की दूरी 33 किमी है, जबकि रोप-वे से यह दूरी 5.5 किमी की हो रही है। रोप-वे में आटोमैटिक यात्री ट्रालियां लगाई जाएंगी, जिनके दरवाजे स्वचलित होंगे। इन ट्रालियों के माध्यम से एक घंटे में एक ओर से करीब 1300 यात्री पहुंच सकेंगे।

लोअर टर्मिनल एवं पार्किंग का फाउंडेशन लगभग तैयार

देहरादून से सटे पुरकुल गांव में रोप-वे के लोअर टर्मिनल एवं पार्किंग का फाउंडेशन लगभग तैयार हो चुका है। तीसरे तल पर पार्किंग का कार्य निर्माणाधीन है, जबकि गांधी चौक मसूरी में बन रहे अपर टर्मिनल के लिए एप्रोच सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद वहां अपर टर्मिनल का फाउंडेशन का कार्य शुरू होगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने इस साल की शुरुआत में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मसूरी स्काइवार कंपनी के माध्यम से 300 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून-मसूरी रोप-वे का शुभारंभ किया था।

रो प-वे का एक छोर पुरकुल गांव में बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा मसूरी के गांधी चौक में बन रहा है।

पुरकुल में पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए 10 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है।

पार्किंग में करीब दो हजार से अधिक वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी।

साथ ही यहां पर्यटकों को रिफ्रेशमेंट के लिए कैफेटेरिया, शौचालय आदि की सुविधा मिलेगी।

पर्यटन विभाग का दावा है कि वर्ष 2026 तक रोप-वे का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

खूबसूरत नजारों के बीच होगा सफर, जाम से मिलेगी मुक्ति

रोप-वे के माध्यम से मसूरी का सफर पर्यटकों के लिए अत्यधिक रोमांच और खूबसूरत नजारों से भरा होगा। पहाड़ों के बीच से गुजर कर पर्यटक सीधे मसूरी की माल रोड में दस्तक देंगे। इससे पर्यटक सीजन में देहरादून की मसूरी और मसूरी नगर में लगने वाले जाम में भी अंकुश लगेगा।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पर्यटन सीजन में रोजाना 10 हजार से अधिक पर्यटक मसूरी पहुंचते हैं। ऐसे में मसूरी में यातायात बाधित हो जाता है और वाहन पार्किंग की भी समस्या होती है।

Uttarakhand Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को राहत,कर सकेंगे अधिक धनराशि खर्च

Pushpa 2 Worldwide Collection : पुष्पाराज’ ने दुनिया भर में मचाया कोहराम, रचा इतिहास

नई दिल्ली। Pushpa 2 Worldwide Collection : साल 2024 की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन अंत बहुत धमाकेदार हो रहा है। पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। पुष्पाराज का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने इस साल इतिहास रच दिया है।

Uttarakhand Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को राहत,कर सकेंगे अधिक धनराशि खर्च

अल्लू अर्जुन अपने स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर धमाल

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल है। तीन साल से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर इंतजार था, जो आखिरकार 5 दिसंबर को खत्म हुआ। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने स्वैग के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं।

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज

‘पुष्पा 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ से खाता खोलकर हर किसी को दंग कर दिया था। सिर्फ तेलुगु में मूवी ने 95 करोड़ कमाए थे और हिंदी में कमाई 67 करोड़ रही थी। दूसरे दिन भी पुष्पा ने जमकर नोट छापा और 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत में जमकर नोट छापने वाली ‘पुष्पा 2’ का कहर दुनियाभर में भी खूब चल रहा है।

400 करोड़ कमाकर बना राजा

पहले दिन ‘पुष्पा 2’ ने जहा 283 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा इतिहास रच गया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड दूसरे दिन 117 करोड़ के करीब कमाया था। सैकनिल्क के मुताबिक, अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के लगभग हो गया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुष्पा 2 की कहानी और कास्ट

पुष्पा 2 की कहानी पुष्पा की है, जो लाल चंदन की तस्करी करता है। फिल्म में विलेन की भूमिका फहाद फासिल ने निभाई है जिनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है। एक बार श्रीवल्ली की भूमिका में दिखीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) खूब जची हैं। फिल्म में जगपति बाबू की एंट्री हुई है और उन्होंने कहानी में एक नया पहलू जोड़ने का काम किया है। पुष्पा 2 के बाद चर्चा अब तीसरे पार्ट की भी है।

International Pravasi Uttarakhandi Conference : राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां

Uttarakhand Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को राहत,कर सकेंगे अधिक धनराशि खर्च

देहरादून। Uttarakhand Panchayat Elections :  स्थानीय नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम खर्च की सीमा बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।

International Pravasi Uttarakhandi Conference : राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां

खर्च की सीमा 25 से 60 हजार रुपये तक बढ़ाई गई

त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य व उप प्रधान को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए खर्च की सीमा 25 से 60 हजार रुपये तक बढ़ाई गई है। उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्रों का मूल्य और जमानत राशि को पूर्व की भांति यथावत रखा गया है।

त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव न होने की स्थिति में ये प्रशासकों के हवाले हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव अगले साल प्रस्तावित हैं, लेकिन आयोग इसे लेकर अपनी तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में पंचायतों में चुनाव लड़ने वालों के लिए अधिकतम व्यय सीमा का निर्धारण किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र के अनुसार नामांकन पत्रों का मूल्य, जमानत राशि व अधिकतम व्यय सीमा की दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सदस्य ग्रापं 10 हजार 10 हजार
उप प्रधान 15 हजार 15 हजार
ग्राम प्रधान 50 हजार 75 हजार
क्षेपं सदस्य 50 हजार 75 हजार
जिपं सदस्य 1.40 लाख दो लाख
कनिष्ठ उपप्रमुख 50 हजार 75 हजार
ज्येष्ठ उपप्रमुख 60 हजार एक लाख
प्रमुख क्षेपं 1.40 लाख दो लाख
उपाध्यक्ष जिपं 2.5 लाख तीन लाख
अध्यक्ष जिपं 3.50 लाख चार लाख

अपराध में दोषी ठहराए गए लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में खर्च की सीमा बढ़ाकर उम्मीदवारों को राहत दी है। साथ ही पंचायतों में राजनीति के अपराधीकरण को हतोत्साहित करने के संबंध में भी आदेश जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार किसी भी अपराध अथवा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में विहित अपराध के लिए यदि किसी को दोष सिद्ध ठहराया गया हो तो वह पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

चाहे संबंधित व्यक्ति जमानत पर रिहा हो अथवा निगरानी के अनिर्णीत रहने की अवधि में दंड को स्थगित कर दिया गया हो। आयोग ने नामांकन के संबंध में अनुपूरक व आनुषांगिक उपबंध आदेश भी जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव लडऩे वाला प्रत्येक व्यक्ति नामांकन पत्र के साथ शपथ दाखिल करेगा, जिसमें आपराधिक इतिहास का ब्योरा भी देना होगा।

Roadways Buses : आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें, हटाई गईं पाबंदियां

International Pravasi Uttarakhandi Conference : राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां

देहरादून : International Pravasi Uttarakhandi Conference  सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले सत्रों में राज्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफेक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के सम्भावनाओं पर चर्चा करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विशेषकर पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेण्ट, हेल्थ केयर, आयुष, योगा आदि पर विचार मंथन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रस्तावित  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकॉल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु  निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री मीनाक्षी सुन्दरम, श्री सचिन कुर्वे, श्री विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Roadways Buses : आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें, हटाई गईं पाबंदियां

Roadways Buses :  दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 की पॉलिसी लागू होने के बाद से बंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर दिल्ली सरकार ने बसों के संचालन पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी है।

Rajya Sabha : राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा; जांच की मांग

14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की

14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 सामान्य और 27 वॉल्वाे बसों का संचालन ठप हो गया था। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। 22 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने रोडवेज बसों पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का पुन: संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे शुक्रवार से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 221 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।

22 दिनों तक झेलीं मुश्किलें

उत्तराखंड से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 22 दिनों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कई बार यात्रियों को दिल्ली के लिए बसें ही नहीं मिल पाईं। अब पाबंदियां हटने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्ली जाने के लिए यात्रियों ने चुकायी तीन गुना कीमत

बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों के लिए दिल्ली का सफर काफी मुश्किल भरा रहा। इस दौरान दिल्ली के लिए देहरादून से बड़ी संख्या में निजी बसें और टैक्सी संचालित हो रही थीं। इसमें यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो से तीन गुना तक अधिक किराया देना पड़ रहा था।

चालकों-परिचालकों को नहीं मिल रहा था काम

कई संविदा और विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को काम नहीं मिल पा रहा था। ऐसी स्थिति में उन्हें घर बैठना पड़ा। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक संविदा और विशेष श्रेणी चालकों-परिचालकों को किमी के हिसाब से वेतन दिया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। शुक्रवार से परिवहन निगम की सभी बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

Rajya Sabha : राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा; जांच की मांग

Rajya Sabha : संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने की खबर के बाद जमकर हंगामा हुआ। नोट गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से मिले हैं। कार्यवाही के बाद सदन की जांच के दौरान ये गड्डी बरामद हुई है। अब इसकी जांच की मांग की जा रही है।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और ये सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति को घटना की जांच करानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने भी मामले की जांच की बात कही।

उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?

इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद की। गड्डी में 100 नोटें हैं। यह सीट वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नोट असली हैं या नकली।

खरगे ने सभापति के रवैये पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा इसे किसी एक पार्टी से जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब घटना की जांच होगी तो उसमें साफ होगा कि कौन दोषी है, लेकिन अभी किसी पर सीधे आरोप लगाना सही नहीं है। मैं अनुरोध करता हूं कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और घटना की प्रामाणिकता स्थापित नहीं हो जाती, तब तक किसी भी सदस्य का नाम उजागर न किया जाए। इस पर सभापति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी है और इसे किसी पार्टी विशेष से नहीं जोड़ा है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इनकार

वहीं आरोपों से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सदन में मिले पैसे उनके नहीं है और वे सदन में सिर्फ 500 का नोट लेकर गए थे। पेशे से वकील सिंघवी ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं सुना। मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपए का नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन में पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया।

Farmers march to delhi : किसानों का दिल्ली कूच आज,शंभू बाॅर्डर से एक बजे चलेंगे ‘मरजीवड़े

 

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली। IND vs AUS 2nd Test :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका। ये मैंच डे-नाइट मैच है जो गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। भारत की इस मैदान से खट्टी यादें जुड़ी हुई हैं। टीम इंडिया अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इस मैदान पर खेले गए डे-नाइट मैच में पहली पारी में सिर्फ 36 रनों पर आउट हो गई थी। ये टेस्ट में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है। इस बार टीम इंडिया कोशिश करेगी कि इस मैच को जीते और पुराने घावों को भर सके।

Farmers march to delhi : किसानों का दिल्ली कूच आज,शंभू बाॅर्डर से एक बजे चलेंगे ‘मरजीवड़े

पहले मैच से बाहर रहे रोहित शर्मा इस मैच में वापसी कर रहे हैं। वहीं शुभमन गिल भी तैयार हैं। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह आ अश्विन को मौका मिला है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

पहले सेशन का खेल खत्म

पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। ये सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जिसने भारत के चार विकेट चटका दिए। टीम इंडिया ने इस सेशन में फेंके गए 23 ओवरों में 82 रन बनाए। पंत चार और रोहित एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

शुभमन गिल आउट

भारत को चौथा झटका लग गया है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया। 22वें ओवर की पहली ही गेंद बोलैंड ने फुल लैंग्थ फेंकी जिस पर गिल ने ऑन ड्राइव खेलनी चाही, लेकिन लाइन मिस कर गए और गेंद सीधा पैड पर लगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी।

विराट कोहली आउट

भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। विराट कोहली आउट हो गए हैं। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन की राह दिखाई। 21वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने कोहली को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।

भारत का दूसरा विकेट गिर

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेज दिया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने राहुल को स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने शानदार कैच लपका।

भारत के 50 रन पूरे

भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। यशस्वी के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम को संभाल लिया है और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।

टीम इंडिया का संघर्ष जारी

भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। इन 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केएल राहुल शुभमन गिल को जमक परेशान किया। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाजों ने सूझ-बूझ भारी बल्लेबाजी की है और डटकर सामना किया है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, स्कॉट बोलैंड

भारती की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

भारत ने किए तीन बदलाव

भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है जिसके कारण देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर जाना पड़ा है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया गया है और आर अश्विन की वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। जोस हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड आए हैं।

भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मिडिल ऑर्डर में रोहित की वापसी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में वापसी कर रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी और अच्छा खेल दिखाया था। रोहित इस जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं।

क्या होगी भारत की प्लेइंग-11

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा शुभमन गिल भी खेलने को तैयार हैं जो पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इन दोनों के आने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर बैठना पड़ेगा।

 दूसरा टेस्ट मैच आज से

भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से एडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पर्थ में जीत हासिल करने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में को जीत उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दो गुना करने की होगी। वहीं मेजबान टीम वापसी कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

PM housing scheme : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर