Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Home Blog Page 46

International Pravasi Uttarakhandi Conference : राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां

देहरादून : International Pravasi Uttarakhandi Conference  सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले सत्रों में राज्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफेक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के सम्भावनाओं पर चर्चा करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विशेषकर पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेण्ट, हेल्थ केयर, आयुष, योगा आदि पर विचार मंथन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रस्तावित  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकॉल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु  निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री मीनाक्षी सुन्दरम, श्री सचिन कुर्वे, श्री विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Roadways Buses : आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें, हटाई गईं पाबंदियां

Roadways Buses :  दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 की पॉलिसी लागू होने के बाद से बंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर दिल्ली सरकार ने बसों के संचालन पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी है।

Rajya Sabha : राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा; जांच की मांग

14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की

14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 सामान्य और 27 वॉल्वाे बसों का संचालन ठप हो गया था। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। 22 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने रोडवेज बसों पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का पुन: संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे शुक्रवार से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 221 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।

22 दिनों तक झेलीं मुश्किलें

उत्तराखंड से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 22 दिनों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कई बार यात्रियों को दिल्ली के लिए बसें ही नहीं मिल पाईं। अब पाबंदियां हटने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्ली जाने के लिए यात्रियों ने चुकायी तीन गुना कीमत

बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों के लिए दिल्ली का सफर काफी मुश्किल भरा रहा। इस दौरान दिल्ली के लिए देहरादून से बड़ी संख्या में निजी बसें और टैक्सी संचालित हो रही थीं। इसमें यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो से तीन गुना तक अधिक किराया देना पड़ रहा था।

चालकों-परिचालकों को नहीं मिल रहा था काम

कई संविदा और विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को काम नहीं मिल पा रहा था। ऐसी स्थिति में उन्हें घर बैठना पड़ा। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक संविदा और विशेष श्रेणी चालकों-परिचालकों को किमी के हिसाब से वेतन दिया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। शुक्रवार से परिवहन निगम की सभी बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

Rajya Sabha : राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा; जांच की मांग

Rajya Sabha : संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने की खबर के बाद जमकर हंगामा हुआ। नोट गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से मिले हैं। कार्यवाही के बाद सदन की जांच के दौरान ये गड्डी बरामद हुई है। अब इसकी जांच की मांग की जा रही है।

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और ये सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति को घटना की जांच करानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने भी मामले की जांच की बात कही।

उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?

इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद की। गड्डी में 100 नोटें हैं। यह सीट वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नोट असली हैं या नकली।

खरगे ने सभापति के रवैये पर उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा इसे किसी एक पार्टी से जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब घटना की जांच होगी तो उसमें साफ होगा कि कौन दोषी है, लेकिन अभी किसी पर सीधे आरोप लगाना सही नहीं है। मैं अनुरोध करता हूं कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और घटना की प्रामाणिकता स्थापित नहीं हो जाती, तब तक किसी भी सदस्य का नाम उजागर न किया जाए। इस पर सभापति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी है और इसे किसी पार्टी विशेष से नहीं जोड़ा है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने किया इनकार

वहीं आरोपों से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सदन में मिले पैसे उनके नहीं है और वे सदन में सिर्फ 500 का नोट लेकर गए थे। पेशे से वकील सिंघवी ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं सुना। मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपए का नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन में पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया।

Farmers march to delhi : किसानों का दिल्ली कूच आज,शंभू बाॅर्डर से एक बजे चलेंगे ‘मरजीवड़े

 

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू, ऑस्ट्रेलिया ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली। IND vs AUS 2nd Test :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका। ये मैंच डे-नाइट मैच है जो गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। भारत की इस मैदान से खट्टी यादें जुड़ी हुई हैं। टीम इंडिया अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इस मैदान पर खेले गए डे-नाइट मैच में पहली पारी में सिर्फ 36 रनों पर आउट हो गई थी। ये टेस्ट में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है। इस बार टीम इंडिया कोशिश करेगी कि इस मैच को जीते और पुराने घावों को भर सके।

Farmers march to delhi : किसानों का दिल्ली कूच आज,शंभू बाॅर्डर से एक बजे चलेंगे ‘मरजीवड़े

पहले मैच से बाहर रहे रोहित शर्मा इस मैच में वापसी कर रहे हैं। वहीं शुभमन गिल भी तैयार हैं। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह आ अश्विन को मौका मिला है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

पहले सेशन का खेल खत्म

पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। ये सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जिसने भारत के चार विकेट चटका दिए। टीम इंडिया ने इस सेशन में फेंके गए 23 ओवरों में 82 रन बनाए। पंत चार और रोहित एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

शुभमन गिल आउट

भारत को चौथा झटका लग गया है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया। 22वें ओवर की पहली ही गेंद बोलैंड ने फुल लैंग्थ फेंकी जिस पर गिल ने ऑन ड्राइव खेलनी चाही, लेकिन लाइन मिस कर गए और गेंद सीधा पैड पर लगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी।

विराट कोहली आउट

भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। विराट कोहली आउट हो गए हैं। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन की राह दिखाई। 21वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क ने कोहली को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।

भारत का दूसरा विकेट गिर

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेज दिया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने राहुल को स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने शानदार कैच लपका।

भारत के 50 रन पूरे

भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। यशस्वी के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम को संभाल लिया है और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।

टीम इंडिया का संघर्ष जारी

भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। इन 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केएल राहुल शुभमन गिल को जमक परेशान किया। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाजों ने सूझ-बूझ भारी बल्लेबाजी की है और डटकर सामना किया है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, स्कॉट बोलैंड

भारती की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, आर अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

भारत ने किए तीन बदलाव

भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हुई है जिसके कारण देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर जाना पड़ा है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया गया है और आर अश्विन की वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। जोस हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड आए हैं।

भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मिडिल ऑर्डर में रोहित की वापसी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में वापसी कर रहे हैं और मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी और अच्छा खेल दिखाया था। रोहित इस जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं।

क्या होगी भारत की प्लेइंग-11

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा शुभमन गिल भी खेलने को तैयार हैं जो पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इन दोनों के आने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को बाहर बैठना पड़ेगा।

 दूसरा टेस्ट मैच आज से

भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से एडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया पर्थ में जीत हासिल करने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में को जीत उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दो गुना करने की होगी। वहीं मेजबान टीम वापसी कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

PM housing scheme : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर

Farmers march to delhi : किसानों का दिल्ली कूच आज,शंभू बाॅर्डर से एक बजे चलेंगे ‘मरजीवड़े

Farmers march to delhi : पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ेंगे। हरियाणा पुलिस ने इन्हें किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने देगी।

PM housing scheme : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर

महाराष्ट्र से चंडीगढ़ लौटे सीएम सैनी, किसान मामले पर लेंगे फीडबैक

हरियाणा पुलिस के पुख्ता इंतजामों के बीच शंभू सीमा पर बैठे किसान संगठन आगे बढ़ने की तैयारी में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। वह महाराष्ट्र से लाैटने के बाद पल-पल अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। वहीं सूत्रों के सूचना मिली है कि सरकार किसान संगठनों से बातचीत पर विचार कर सकती है।

हरियाणा साइबर पुलिस किसानों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रख रही नजर

किसान संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पर हरियाणा साइबर पुलिस की पैनी नजर है। सूत्रों के अनुसार पुलिस इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आगामी आदेश तक पाबंदी लगा सकती है। ताकि किसी तरह का भड़काऊ बयान, वीडियो या फोटो दिल्ली कूच करने को लेकर अपडेट नहीं किया जा सके। सरकार शांतिपूर्ण माहौल के लिए कदम उठा सकती है।

बहादुरगढ़ में पुलिस ने चाैकसी बढ़ाई

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई है। बहादुरगढ़ के थानों में पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाय रखा गया है। – दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर तैनात हैं। टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनर लाए गए हैं। कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया है। वहीं लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार है। किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने की तैयारी हो रही है। फिलहाल यातयात दोनों तरफ से सामान्य है। दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगाई है।

किसानों ने बनाई रणनीति

किसानों ने आगे बढ़ने के लिए रणनीति बनाई है। सूत्रों के अनुसार, जत्थे में सबसे आगे उम्रदराज किसान रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो पुलिस के सामने बड़ी चुनाैती होगी।

गुहला-चीका में कड़ी सुरक्षा

गुहला-चीका में पंजाब बॉर्डर पर अभी रास्ता तो नहीं बंद किया गया है, लेकिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। 2021 में हुए किसान आंदोलन के दौरान गुहला के बॉर्डरों से किसान दिल्ली गए थे।

इसी बीच प्रशासन ने जिले में धारा 163 को भी लागू किया है। गुहला-चीका में पटियाला रोड पर स्थित टटियाना बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बैनीवाल ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बॉर्डर पर किसी भी स्थिति में किसानों को ट्रैक्टर लाने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण

 

PM housing scheme : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर

देहरादून : PM housing scheme  सर के ऊपर पक्की छत का सपना, हर कोई देखता है। पर जमीन से लेकर निर्माण की लागत के कारण लाखों लोग इस सपने को पूरा करने से वंचित रह जाते हैं। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और एमडीडीए इसी क्रम में निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के लिए करीब 16 हजार किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं।
उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं (PM housing scheme ) पर काम कर रहा है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रहा है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। जबकि शेष पांच संबंधित विकास प्राधिकरणों द्वारा विकसित की जा रही हैं, प्राधिकरणों के जरिए कुल 3104 आवास तैयार किये जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक अब तक निजी भागीदारी के साथ 1760 घर बनाते हुए लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि 14635 आवासों का आबंटन भी किया जा चुका है। शेष सभी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लाभार्थी को ढाई लाख में मिलता है घर
योजना के तहत निजी निवेशक छह लाख रुपए की लागत से दो कमरे, किचन और शौचालय जैसी सुविधाओं से युक्त घर तैयार करता है, जिसमें से उन्हें केद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से साढ़े तीन लाख रुपए मिलते हैं, इस तरह लाभार्थी को महज ढाई लाख रुपए की लागत में आसान होम लोन के जरिए घर मिल जाता है। इसमें जमीन सहित निर्माण का समस्त खर्च निजी निवेशक द्वारा उठाया जाता है। योजना के तहत तीन लाख रुपए से कम सालाना आय वर्ग वाले आवासहीन परिवार पात्र होते हैं। साथ ही पात्र परिवार का 15 जून 2015 से पहले उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है।
एमडीडीए की तीन परियोजनाएं
योजना के तहत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ट्रांसपोर्ट नगर में 224, तरला आमवाला में 240 फ्लैट वाली परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक परियोजना के लिए लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ किया गया है। तय समय में सभी को फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी।
————-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए, पीएम आवास योजना लागू की है। इसके तहत आवासहीन परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आवास विकास प्राधिकरण ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिपरिषद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ शुरू होगा।

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, 200 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सोरेन इसे राज्यपाल को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हर चीज को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजेंगे। यह गठबंधन सरकार है। हमने मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

किसे-कितने मंत्री पद?

इस बीच मंत्रिपरिषद में नियुक्ति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी मानें तो कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार छह में से चार सीटों पर जीते हैं, लेकिन उन्हें एक मंत्री ही पद मिलेगा। 2019 में राजद केवल चतरा सीट ही जीत पाई थी, जहां सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की थी। बाकी पांच मंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिलेंगे।

ऐसा रहा चुनावी परिणाम

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र

पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, 200 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा

नई दिल्ली। Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यूनुस सरकार के दावों के बावजूद अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। सुमनगंज जिले में कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदुओं के घरों पर हमला बोल दिया।

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

भीड़ ने किया हमला, घर छोड़कर भागे हिंदू

भीड़ ने बीते दिन हिंदुओं के घरों पर हमला बोल दिया। हिंदू युवक पर फेसबुक पोस्ट में ईश निंदा का आरोप लगाकर हिंसा को अंजाम दिया गया।

उपद्रवी भीड़ ने 100 से ज्यादा हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ की। घर में बने पूजा स्थलों को भी छोड़ा नहीं गया। टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में 200 से अधिक हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं।

आरोपों के बाद ईश निंदा के आरोप में पुलिस ने सुमनगंज के मंगलारगांव में आकाश दास (20) को गिरफ्तार कर लिया।
शेख हसीना का पहला बयान

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने पहली बार सार्वजनिक संबोधन दिया और यूनुस सरकार पर अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के सोचे समझे नरसंहार का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार मेरी और बहन रेहाना की हत्या कराना चाहती है। बांग्लादेश के विजय दिवस पर न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में अपने वर्चुअल संबोधन में हसीना ने कहा कि मैंने बांग्लादेश छोड़ने का फैसला लोगों की जान बचाने के लिए किया था, न कि खुद की जान बचाने के लिए।

हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित होः अमेरिकी कांग्रेस

उधर, अमेरिकी कांग्रेसी ब्रैड शेरमन ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने और हाल ही में हुए हमलों और उत्पीड़न को लेकर हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शनों को संबोधित करने को कहा।

शेरमन ने वर्तमान प्रशासन से हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ (Bangladesh Violence) कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में नेतृत्व दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह पूर्ण दायित्व है कि वह अपने हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करे और हाल ही में हुए हमलों और उत्पीड़न के कारण हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरोध प्रदर्शनों को सार्थक तरीके से संबोधित करे।”

बता दें कि 25 अक्टूबर को चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने की घटना के बाद हिंसा हुई। आरोप में पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया।

Rahul Gandhi Sambhal Visit : राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली, दिल्ली लौटे राहुल

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

देहरादून: CS Radha Raturi  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने यूपीआरएनएन को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों के कारण भुगतान वापसी हेतु नोटिस जारी करने तथा नोटिस का अनुपालन नही होने की दशा में उनके विरूद्ध प्राथिमिकी रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम को आईटीआई सुरक्षा निर्माण सहित सभी निर्माण कार्याे में दीर्घ अवधि के विजन तथा हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने आईटीआई के सुरक्षा निर्माण कार्याे के  साथ ही ड्रेनेज सिस्टम तथा बाउण्ड्री वॉल पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में आईटीआई नारसन (हरिद्वार) में सुरक्षा निर्माण कार्याे के सम्बन्ध में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 187.30 लाख रूपये के प्रोजेक्ट लागत पर अनुमोदन देते हुए उत्तराखण्ड पेयजल निगम को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। आईटीआई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने इस प्रोजेक्ट की 10 दिन के भीतर सिंचाई विभाग से टेक्नीकल परीक्षण करवाने के बाद निर्माण कार्य आरम्भ करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले मानसून से पहले निर्माण कार्यों को पूरा करने तथा आईटीआई कैम्पस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर सचिव श्री सी रविशंकर सहित पेयजल निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rahul Gandhi Sambhal Visit : राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली, दिल्ली लौटे राहुल

Rahul Gandhi Sambhal Visit : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। करीब दो घंटे बॉर्डर पर ठहरने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था।

Maharashtra New CM : देवेंद्र फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर से वापस लौटे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद उनका काफिला दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौट रहा है। वापस लौटने से पहले राहुल गांधी ने बॉर्डर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राहुल गांधी से पुलिस अधिकारी ने की बातचीत

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।

यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा (Rahul Gandhi Sambhal Visit)

राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।

राहुल गांधी पर काफिला रोका गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत गाड़ी से उतार कर पब्लिक के साथ आईं। वहीं अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

प्रियंका गांधी भी जा रहीं संभल

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं के साथ संभल जा रहे हैं।

Varanasi News : वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात