Friday, March 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 49

Manipur Violence : ‘अपराधियों की खैर नहीं, जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन; बोले CM बीरेन सिंह

नई दिल्ली: Manipur Violence  मणिपुर में सेना के शिविर में काम करने वाले मैतेई समुदाय का 55 साल का व्यक्ति का लापता हो गया था। शख्स के लापता होने के कारण कांगपोकपी की सीमा से सटे इंफाल पश्चिम जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तनाव फैल गया। बताया जा रहा है युवक 24 घंटे से अधिक समय तक लापता रहा।

Constitution Day : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलवाई

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि इंफाल पश्चिम के लोइतांग खुनौ गांव के रहने वाले लैशराम कमलबाबू सिंह सोमवार दोपहर कांगपोकपी के लीमाखोंग सैन्य शिविर में काम पर जाने के लिए घर से निकले थे और तभी से लापता हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। कांगपोकपी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पुलिस और केंद्रीय बलों की तरफ से क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

शुरू किया गया तलाशी अभियान

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने हाल की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जिरीबाम और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि दोषियों पर मामला दर्ज नहीं हो जाता।

पुलिस स्टेशन से AFSPA हटाने का आदेश (Manipur Violence)

मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजने के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायिका मंच के फैसले पर चर्चा की। जिसमें छह नए पुलिस स्टेशनों से सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाना और ट्रांसफर करना शामिल है।
बता दें कि लीमाखोंग कुकी-प्रभुत्व वाले कांगपोकपी और मैतेई-प्रभुत्व वाले इम्फाल पश्चिम की सीमा पर स्थित है। इस घटना के बाद से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी, ज्यादातर महिलाएं, मंगलवार की सुबह सड़कों पर उतर आए, सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और उसके ठिकाने के बारे में जवाब मांगने लगे।

सीसीटीवी कैमरे की जांच

इस घटना से कानून और स्थिति फिर से बिगड़ सकती है मैतेई लोगों से कहा गया कि वे कोई सड़क जाम न करें क्योंकि इससे तलाशी अभियान में बाधा आ रही है। सीसीटीवी कैमरे में कहीं भी व्यक्ति का बाहर निकलते नहीं देखा गया है, इसलिए पुलिस और सेना के अधिकारी परिसर की जांच कर रहे हैं। दोनों सेनाएं फिर से सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही हैं।

Constitution Day 2024 : राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों सदनों को किया संबोधित, बोली संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

Constitution Day : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलवाई

देहरादून : Constitution Day  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहरा कर संविधान की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु,  एडीजी श्री ए पी अंशुमान, आईजी श्री के एस नगन्याल, सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र चौधरी, डा0 आर राजेश कुमार,  जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

28 नवंबर को एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज,जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु,  एडीजी श्री ए पी अंशुमान, आईजी श्री के एस नगन्याल, सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र चौधरी, डा0 आर राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo

Constitution Day 2024 : राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों सदनों को किया संबोधित, बोली संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

नई दिल्ली: Constitution Day 2024  भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने पर दिल्ली में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारत की राष्ट्रपति ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया।

Bhu Kanoon : भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल शुरू

संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्के का विमोचन किया (Constitution Day 2024)

राष्ट्रपति ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्के का विमोचन किया और डाक टिकट भी जारी किया। संविधान के 75 साल पूरे होने पर संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशीला है। संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने आगे कहा, मैं संविधान दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई देती हूं।

इसके अलावा भारत के संविधान के संस्कृत और मैथिली संस्करण का सेंट्रल हॉल में विमोचन किया जाएगा।
संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो चुका है। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों पर चर्चा कराएगी। वहीं आज यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Maharashtra New CM : क्या एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगला सीएम ?

Bhu Kanoon : भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल शुरू

Bhu Kanoon : सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग को लेकर आमरण अनशन करने की तैयारी में मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी को पुलिस को ने रोक दिया। पुलिस ने शहीद स्मारक के गेट पर ताला भी लगा दिया है। मोहित ने निर्णय लिया है कि वह शहीद स्मारक के गेट के बाहर ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

Maharashtra New CM : क्या एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगला सीएम ?

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार से शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरु करने का एलान किया था। समिति को महिला मंच और राज्य आंदोलनकारी मंच सहित कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। समिति का कहना है कि भूमि कानूनों में हुए संशोधनों को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

400 से अधिक गांव नगरीय क्षेत्र में हुए शामिल

भूमि कानून की धारा-2 को हटाया जाए। इस धारा की वजह से नगरीय क्षेत्रों में गांवों के शामिल होने से कृषि भूमि खत्म हो रही है। 400 से अधिक गांव नगरीय क्षेत्र में शामिल हुए हैं और 50 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि को खुर्द-बुर्द करने का रास्ता खोल दिया गया। साथ ही भूमि कानून के बिल को विधानसभा में पारित करने से पूर्व इसके ड्राफ्ट को जन समीक्षा के लिए सार्वजनिक किया जाए।

निवेश के नाम पर दी गई जमीनों का ब्यौरा और इससे मिले रोजगार को सार्वजनिक किया जाय। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 250 वर्ग मीटर से अधिक जमीन खरीदी है, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाय। समिति ने कहा कि मूल निवासियों को चिह्नित किया जाए। वहीं, 90 प्रतिशत नौकरियों और सरकारी योजनाओं में मूल निवासियों की भागीदारी होनी चाहिए।

सरकार भू कानून और मूल निवास पर अपनी मंशा साफ करे

समिति के महासचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि सरकार भू कानून और मूल निवास पर अपनी मंशा साफ करे। महिला मंच की उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने कहा, राज्य आंदोलन में महिलाओं ने सर्वोच्च बलिदान देकर इस राज्य के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाई। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह रावत ने कहा, 42 शहीदों ने अपनी शहादत देकर राज्य के निर्माण का सपना साकार किया, लेकिन आज जमीन के कानून खुर्द बुर्द किए गए और मूल निवासियों के अधिकार छीने गए।

समिति को इन संगठनों का मिला समर्थन

मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्व सैनिक संगठन, महिला मंच, आंदोलनकारी मंच, उत्तराखंड संयुक्त आंदोलनकारी मंच, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, धाद, देवभूमि संगठन, महानगर ऑटो यूनियन, दून गढ़वाल जीप कमांडर कल्याण समिति, उपनल महासंघ, अतिथि शिक्षक संगठन, पूर्व कर्मचारी संगठन, ओपीएस संगठन, चारधाम महापंचायत, गढ़ कुमाऊं मंडल, गढ़वाल सभा, उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन, राठ महासभा, आर्यन छात्र संगठन सहित कई संगठनों का समर्थन मिला है।

Uttarakhand New DGP : उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Maharashtra New CM : क्या एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगला सीएम ?

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में अगले सीएम को लेकर सस्पेंस बरकार है। अभी तक किसी नेता के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। अगले सीएम के चुनाव तक एकनाथ शिंदे बतौर कार्यवाहक सीएम पद की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Uttarakhand New DGP : उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

दरअसल महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। आज शाम तक नए सीएम के नाम पर फैसला हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महायुति में भाजपा को सीएम पद देने पर सहमति बन गई है और भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही शिवसेना और राकांपा गुट से भी एक-एक डिप्टी सीएम होगा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान चल रही है। दरअसल शिवसेना एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाने की मांग कर रही है।

Delhi AQI Today : दिल्ली – एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी; खिली धूप

Uttarakhand New DGP : उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Uttarakhand New DGP : दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई।

Delhi AQI Today : दिल्ली – एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी; खिली धूप

दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।

सरकार ने उनका नाम भी डीजीपी के पैनल में शामिल करते हुए यूपीएससी को भेजा था। लेकिन, वह प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आए थे। ऐसे में सभी जरूरी अर्हताएं पूरी करने वाले अधिकारियों में एडीजी अभिनव कुमार का नंबर आ गया था। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर की शाम को प्रदेश के 12वें डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी। लेकिन, पिछले दिनों फिर से डीजीपी के चयन के लिए एक पैनल यूपीएससी भेजा गया। मगर, इस पैनल में अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं था।

यूपी की तर्ज पर डीजीपी का करने की सिफारिश (Uttarakhand New DGP)

पिछले दिनों कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह सचिव को पत्र लिखकर यहां डीजीपी का चयन यूपी की तर्ज पर करने की सिफारिश की थी। उन्होंने मौजूदा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के नियमों का हवाला भी दिया था। इसमें दो साल के लिए शासन की समिति ही डीजीपी का चयन कर सकती है। लेकिन, अब एकाएक गृह विभाग की ओर से केंद्र सरकार को शुक्रवार को पत्र लिखकर आईपीएस दीपम सेठ को वापस भेजने की मांग की थी।

इस मांग को केंद्र सरकार ने भी अगले ही दिन स्वीकृत कर लिया और सेठ को शनिवार को रिलीव कर दिया गया। अब एडीजी दीपम सेठ सोमवार को दून आकर अपना मूल कैडर ज्वाइन करेंगे। सूत्रों के अनुसार ज्वाइन करने के बाद उन्हें पुलिस की कमान सौंपने की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।

Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार

Delhi AQI Today : दिल्ली – एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी; खिली धूप

Delhi AQI Today :  दिल्ली समेत एनसीआर में अभी आने वाले दिनों में प्रदूषण से राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। सोमवार सुबहर दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की एक परत दिखी। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 333 दर्ज हुआ है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई) रविवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज रहा।

Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार

दिल्ली को मिली थोड़ी राहत

राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी से निकलकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और स्मॉग की मोटी परत टूट गई। इस दौरान एक्यूआई 318 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय कुहासा रहेगा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.155 व कूड़ा जलने से हिस्सेदारी 1.651 फीसदी रही। वहीं दूसरी तरफ पानी भी प्रदूषित है।

23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज

बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 11 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।

एनसीआर में प्रदूषित शहर

दिल्ली——-318
फरीदाबाद—–279
गाजियाबाद—-252
ग्रेटर नोएडा—-250
नोएडा——-243
गुरुग्राम——-207

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई दर्ज

-आनंद विहार——373
-जहांगीरपुरी——-360
-बवाना———-356
-अशोक विहार—–354
-द्वारका सेक्टर आठ—343
-बुराड़ी————311
-मथुरा रोड़———292
-जेएलएन स्टेडियम—–291

खिली धूप से चढ़ा पारा (Delhi AQI Today)

मौसम में आए बदलाव के साथ रविवार को खिली धूप के कारण अधिकतम बढ़ गया। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। रविवार को रिज क्षेत्र की सुबह सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, अनुमान है कि 30 नवंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक होेने की उम्मीद है।

The Sabarmati Report : उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी साबरमती रिपोर्ट फिल्म

Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार

नई दिल्ली। Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन बिल समेत 16 बिल सूचीबद्ध किए गए हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में एनडीए की भारी जीत के बाद इस सत्र में सरकार की स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

The Sabarmati Report : उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी साबरमती रिपोर्ट फिल्म

सत्र में इन राज्यों के चुनाव परिणाम का प्रभाव देखने को मिलेगा। संसद का यह सत्र काफी हंगामेदार रहेगा और 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, आइए संसद (Parliament Winter Session 2024) से जुड़ी अहम बातें 10 बिंदु में समझते हैं।

संसद के शीत सत्र से जुड़ी 10 बातें

विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए आज सुबह इंडिया ब्लॉक के फ्लोर नेता संसद भवन में बैठक करेंगे।

वहीं कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने संसद के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा, हमने मणिपुर का मुद्दा उठाने को कहा है। मणिपुर में कई हत्याएं हो रही हैं और मणिपुर में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। देश में बेरोजगारी है, मुझे इस बात की भी चिंता है कि उत्तर भारत में प्रदूषण की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है।

हालांकि, महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी करारी हार के बाद विपक्ष के कमजोर होने की उम्मीद है।

रविवार को सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं से मुलाकात की।

सरकार ने एक बयान में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी पार्टी नेताओं से संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।

शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र में जिन विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है उनमें वक्फ संशोधन विधेयक और आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक शामिल हैं।

बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक और रेलवे अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना है। रेलवे अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक भी पेश किया जाएगा।

ऐसी अटकलें हैं कि सरकार इस सत्र में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया था कि सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ योजना पर काम कर रही है।

बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम और बैंकिंग कंपनी अधिनियम और बैंकिंग कंपनी अधिनियम में और संशोधन करेगा।

राज्यसभा में विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, कब्ज़ा, इस्तेमाल, संचालन, बिक्री, निर्यात और आयात के विनियमन और नियंत्रण प्रदान करने वाला भारतीय वायुयान विधायक, 2024 विधेयक लाया जाएगा।

Global peace award : पीएम मोदी को अमेरिका में मिलेगा “विश्व शांति पुरस्कार”

The Sabarmati Report : उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी साबरमती रिपोर्ट फिल्म

The Sabarmati Report :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में मंत्रियों व विधायकों के साथ साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा।

Global peace award : पीएम मोदी को अमेरिका में मिलेगा “विश्व शांति पुरस्कार”

इससे पहले सीएम आवास में साबरमती रिपोर्ट फिल्म (The Sabarmati Report) के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर मौजूद थे।

Kedarnath Bypoll Result : 10वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा 4076 मतों से आगे

Global peace award : पीएम मोदी को अमेरिका में मिलेगा “विश्व शांति पुरस्कार”

Global peace award :  अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने एकजुट होकर एक नया अल्पसंख्यक संगठन लॉन्च किया है। यहां मैरीलैंड के स्लिग सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च में कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन माइनॉरिटीज (एआईएएम) का उद्घाटन हुआ। इस संगठन का उद्देश्य भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों में अल्पसंख्यकों को साथ लाना और उनके बेहतर हालात के लिए काम करना है।

Kedarnath Bypoll Result : 10वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा 4076 मतों से आगे

PM को डॉक्टर ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवॉर्ड फॉर माइनॉरिटी अपलिफ्टमेंट’ से सम्मानित किया

संगठन के इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डॉक्टर ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवॉर्ड फॉर माइनॉरिटी अपलिफ्टमेंट’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को वॉशिंगटन एडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी और एआईएएम की तरफ से पीएम मोदी को उनके समावेशी विकास और अल्पसंख्यक कल्याण को लेकर की गई कोशिशों के लिए दिया गया।

एआईएएम के गठन का एक बड़ा लक्ष्यों अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों की एकता सुनिश्चित करना भी है। एआईएएम ने सिख दानकर्ता जसदीप सिंह को संस्थापक और अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति किया है। इसके अलावा इसके सात सदस्यीय निदेशक बोर्ड में बलजिंदर सिंह, सुखपाल धनोआ (सिख), पवन बेजवादा, एलिशा पुलिवर्ती (ईसाई), दीपक ठक्कर (हिंदू), जुनैद काजी (मुस्लिम) और निसिम रुबेन (यहूदी) शामिल हैं।

2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर जोर

एआईएएम अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में संगठन की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक समावेशी नजरिया अपनाया है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए बराबर के मौके हैं।

वहीं भारतीय अल्पसंख्यक फेडरेशन के संयोजक सतनाम सिंह संधू ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के बदलावों पर बात की। उन्होंने पीएम के सबका साथ, सबका विकास नजरिए की तारीफ की और कहा कि इससे मान-मनौव्वल की राजनीति का अंत हुआ है और सांप्रदायिक सौहार्द और बराबर के मौके का माहौल बना है।

CM Visit Pithoragarh : CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की,निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश