Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 51

Delhi Election 2025 : केजरीवाल ने दिया कांग्रेस को जोर का झटका,कहा- अकेले लड़ेंगे चुनाव

Delhi Election 2025 :  दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

Agniveer Recruitment Exam : अग्निवीर परीक्षा आज…भर्ती केंद्र के पास की गई है बैरिकेडिंग

आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल करने की बात सामने आई। कहा जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AAP: केजरीवाल

एएनआई की ओर से सूत्रों के हवाले से किए गए दावे पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए खंडन किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एनआई के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ‘आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को कोई संभावना नहीं है।’

कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।’

गठबंधन का सवाल ही पैदी नहीं होता: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘मैं स्पष्ट कर देता हूं कि आने वाला दिल्ली चुनाव आप अपने संगठन की ताकत और अपने राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। किसी प्रकार का कोई गठबंधन का सवाल ही पैदी नहीं होता।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में सोमवार को 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उम्मीद है कि फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। जनवरी में चुनाव आयोग चुनावों की तारीख का एलान भी सकता है। दिल्ली में कांग्रेस आप के बीच कोई गठबंधन नहीं हुआ है। वहीं भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

Government Welfare schemes : प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी

Agniveer Recruitment Exam : अग्निवीर परीक्षा आज…भर्ती केंद्र के पास की गई है बैरिकेडिंग

Agniveer Recruitment Exam : आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Government Welfare schemes : प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी

पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।

पुलिस और सेना का कड़ा पहरा

भर्ती केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस बैरिकेडिंग से होकर ही युवा भर्ती केंद्र में दाखिल होंगे। किसी को भी बिना बैरिकेडिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। कोई बिना बैरिकेडिंग के एंट्री या हुड़दंग करेगा तो पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा भर्ती केंद्र के आसपास पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहेगा। भर्ती केंद्र के पास प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।

मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में युवा पहुंचे

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए भर्ती केंद्र के आसपास मंगलवार की शाम से पुलिस तैनात कर दी गई।

IND vs AUS : सिराज और हेड को मैदान पर नोकझोंक करना पड़ा भारी, 20 प्रतिशत जुर्माना लगा

Government Welfare schemes : प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी

देहरादून। Government Welfare schemes  डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी राज्य के हर विकासखंड में जाएंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारी विकासखंड के एक या दो गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे।

IND vs AUS : सिराज और हेड को मैदान पर नोकझोंक करना पड़ा भारी, 20 प्रतिशत जुर्माना लगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है, प्रदेश और केंद्र की ओर से संचालित विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, स्थानीय लोगों की विशिष्ट समस्याएं क्या हैं, इसका जायजा लेने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारी सभी 13 जिलों के 95 विकासखंडों में पहुंचेंगे और विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारी विकास योजनाओं का निरीक्षण कर केंद्र और प्रदेश स्तर के ध्वजवाहक कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे। केंद्र और प्रदेश की लाभार्थी परक योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कर देखेंगे कि पात्र लोग लाभान्वित हो रहे हैं या नहीं।

कोट—–
हमारी सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशानिर्देशन में उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम ‘अंत्योदय एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। विकास गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है। अपर सचिव स्तर के अधिकारी गांवों के प्रवास पर जाएंगे तो विकास की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी शासन को हो सकेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के दूरस्थ गांवों का हाल जानने से विकास की योजनाएं भी गांवों की जरूरत के अनुसार बनाई जा सकेंगी।

Lalu Yadav : लालू ने किया ममता का समर्थन, बोले ‘कांग्रेस के बोलने का कोई मतलब नहीं है’

 

IND vs AUS : सिराज और हेड को मैदान पर नोकझोंक करना पड़ा भारी, 20 प्रतिशत जुर्माना लगा

IND vs AUS :  भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर नोकझोंक करना भारी पड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इन दोनों पर जुर्माना लगाया है। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हेड पर आर्थिक जुर्माना नहीं लगा है, लेकिन आईसीसी ने उन्हें भी सजा दी है।

Lalu Yadav : लालू ने किया ममता का समर्थन, बोले ‘कांग्रेस के बोलने का कोई मतलब नहीं है’

मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया (IND vs AUS)

सिराज और हेड के खाते में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं। मालूम हो कि हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था जिस पर हेड ने उनसे कुछ कहा था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ सेकेंड के लिए नोकझोंक हुई थी। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।’

आईसीसी ने कहा कि हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिए ‘दंडित’ किया गया था। हालांकि, वह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित नियम का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने से बच गए।

क्या है पूरा मामला?

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया था। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Uttarakhand : सीएम धामी ने शवों को घर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए डीएम को दिए निर्देश

 

Lalu Yadav : लालू ने किया ममता का समर्थन, बोले ‘कांग्रेस के बोलने का कोई मतलब नहीं है’

पटना। Lalu Yadav :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आईएनडीआईए के नेतृत्व के लिए ममता बनर्जी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी को (आईएनडीआईए ब्लॉक) का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।

Uttarakhand : सीएम धामी ने शवों को घर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए डीएम को दिए निर्देश

नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं: लालू यादव

लालू यादव (Lalu Yadav) से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं तो इसपर जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि वह यात्रा पर नहीं जा रहे हैं। वह आंक सेकने जा रहे हैं। वहीं लालू यादव ने 2025 में चुनाव जीतने का दावा भी कर दिया।

शरद पवार ने भी किया था ममता बनर्जी का समर्थन

बता दें कि शरद पवार ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हां, निश्चित रूप से (वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं), वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है।

ममता ने आईएनडीआईए गठबंधन के प्रबंधन पर जताई थी आपत्ति

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने गठबंधन के नेतृत्व और समन्वय को लेकर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करना उन लोगों पर निर्भर है जो इसका नेतृत्व कर रहे हैं। अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

आईएनडीआईए गठबंधन की प्रमुख बातें

आईएनडीआईए गठबंधन का गठन लोकसभा चुनाव से पहले किया गया था
आईएनडीआईए गठबंधन का अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बनाय गया था
इस गठबंधन को बनाने के लिए बिहार से बैठक शुरू हुई थी
इसका सुझाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिया था
इस गठबंधन की रूप रेखा तय करने के लिए चार बैठकें की गई थी

Jollygrant Airport : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया

Uttarakhand : सीएम धामी ने शवों को घर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए डीएम को दिए निर्देश

Uttarakhand : हल्द्वानी में भाई का शव गाड़ी की छत पर बांध कर घर ले जाने की मजबूर बहन की खबर ने सरकार को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में अविलंब एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए हैं। जिससे अब पैसा न होने की स्थिति में जिलाधिकारी शवों को एंबुलेंस से घर तक पहुंचाने के लिए जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

Jollygrant Airport : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया

इसके अलावा जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सीएम धामी ने कहा कि (Uttarakhand) जरूरतमंदों को यह पता होना चाहिए कि आवश्यकता होने पर वे एयर एंबुलेंस की सुविधा कैसे ले सकते हैं? एसओपी में ये सारे बिंदु स्पष्ट किए जाएं।

उन्होंने अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारीजनों द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। मृतक व्यक्ति के दाह संस्कार की व्यवस्था संबंधित जिलों के जिलाधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के शव को अपने घर तक पहुंचाने के लिए आर्थिक समस्या होने पर एंबुलेंस के माध्यम से शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी जिलाधिकारी अपने स्तर से करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Sambhal Mosque controversy : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 400 उपद्रवियों के पोस्टर जारी

Jollygrant Airport : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया

Jollygrant Airport : देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर जितने भी एयरपोर्ट कर्मी, एयरलाइंस कर्मचारी और हवाई पैसेंजर थे उन सभी को बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल को घेर लिया है।

Sambhal Mosque controversy : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 400 उपद्रवियों के पोस्टर जारी

एयरपोर्ट टर्मिनल पर इस समय तमाम सुरक्षा एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट आने वाले हवाई पैसेंजरों, कार चालकों आदि को एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास ही रोक दिया गया है। विमानों के अंदर बम होने की धमकी कई बार पहले भी मिली थी, लेकिन इससे पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

इस बार पूरा टर्मिनल खाली कराकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट मूवमेंट व ऑपरेशन पूरी तरह ठप पड़ा है।

डोईवाला कोतवाल विनोद गोसाईं ने बम की धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट के अधिकारियों की तरफ से उन्हें सोमवार 9 नवंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे फोन आया था कि टर्मिनल भवन के अंदर बम होने की सूचना है। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और टीम को वहां भेजा गया. राहत की बात ये रही कि पूरे एयरपोर्ट पर कोई बम नहीं मिला।

Bomb Threats School : दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,कई स्कूल हुए बंद

Sambhal Mosque controversy : आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 400 उपद्रवियों के पोस्टर जारी

Sambhal Mosque controversy : जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह हुए बवाल में शामिल चार और उपद्रवी अनस, सुफियान तनवीर व शारिक को गिरफ्तार किया गया हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो उपद्रवी संभल कोतवाली व दो नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए चारों उपद्रवियों ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

Bomb Threats School : दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,कई स्कूल हुए बंद

उधर, जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा कोर्ट में पेश होने के बाद मस्जिद में हुए दो चरणों के सर्वे की रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव अदालत में पेश कर सकते हैं। हालांकि, कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव के अनुसार तबीयल ठीक न होने के चलते अभी रिपोर्ट पूरी नहीं हो पाई है। पहले 29 नवंबर को सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन तैयार न होने पर कोर्ट से 10 दिन का समय दिया गया था।

सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए

वहीं, 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सैकड़ों उपद्रवियों ने घर छोड़ दिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा उपद्रवियों के दिल्ली में पनाह लेने की जानकारी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

अब तक 400 उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर चुकी है पुलिस

उपद्रवियों के खिलाफ संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी हैं। इन सभी एफआईआर में अलग-अलग आरोप हैं। पुलिस से लूट, हत्या का प्रयास, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रशासन की ओर से 400 लोगों के पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 83 आरोपियों के नाम की जानकारी भी पुलिस को हैं।

14 दिन बाद भी गोली मारने वालों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस

बवाल के करीब 14 दिन बाद भी पुलिस गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में विदेशी कारतूस और खोखे मिले हैं। एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिन लोगों की बवाल के दौरान मौत हुई है, उनकी मौत के जिम्मेदारों को भी तलाशा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी

 

Bomb Threats School : दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,कई स्कूल हुए बंद

Bomb Threats School : दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी

स्कूलों को मिली धमकी

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली थी, उनमें से अधिकतर ने अपनी कक्षाएं स्थगित कर दीं तथा छात्रों को घर वापस भेज दिया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर डीपीएस आरके पुरम से और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार से बम की धमकी वाली सूचना मिली।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग और पुलिस

उन्होंने बताया कि श्वान दस्ता, बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्कूलों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि यह ईमेल स्कूल की आईडी पर रविवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर आया, जब स्कूल बंद थे।

ईमेल में लिखी ये बातें

ईमेल में लिखा था, ‘‘मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे।’’ मेल में यह भी लिखा है, ‘‘अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो आप सभी को नुकसान उठाना होगा और इसकी कीमत चुकानी होगी। इस हमले के पीछे =ई2=80=9सीकेएनआर=ई2=80=9डी समूह का हाथ है।’’

अभिभावकों को भेजे गए संदेश में मयूर विहार स्थित मदर मेरी स्कूल ने कहा, ‘‘आज सुबह स्कूल में बम की धमकी को लेकर एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसलिए, एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत वापस भेजा जा रहा है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चों को अपने-अपने बस स्टॉप से ले जाएं।’’ अपनी बेटी को स्कूल से वापस लाते समय अभिभावकों में से एक हरीश ने कहा, ‘‘मुझे स्कूल से आपात संदेश मिला। यह सरकार की विफलता है क्योंकि स्कूलों को नियमित रूप से ऐसी धमकियाँ मिल रही हैं।’’ मई में दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को इसी तरह की बम की धमकी मिली थी, लेकिन मामला अब तक सुलझा नहीं है क्योंकि मेल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करके भेजा गया था।

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में धनोल्टी से लेकर मसूरी तक सीजन की पहली बर्फबारी

देहरादून। Uttarakhand snowfall : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे निचले क्षेत्रों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुटाने लगी हैं।

Weather Alert : मुख्यमंत्री धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और करीब दो माह बाद वर्षा के आसार बने हैं।

केदारनाथ-औली में सीजन की पहली बर्फबारी

रविवार को सुबह से ही पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक दिनभर हल्की धूप के बीच हवाएं चलती रहीं। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। शाम को ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

मसूरी में शुरू हुई बर्फबारी

मानसून के विदा होने के लगभग दो महीने बाद शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने लगे तो वर्षा और हिमपात की संभावनाएं बढ़ गईं। रविवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन सुबह से ही शीत भरी हवाओं से सभी को परेशान किया। दोपहर बाद लगभग दो बजे के बाद आसमान में बादल घिरने लगे। रविवार सुबह तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया था, जिससे लोग ठिठुरते रहे। वहीं लाल टिब्बा, गनहिल, विंसेंट हिल, जॉर्ज एवरेस्ट में सोमवार तड़के करीब दो बजे हल्का हिमपात शुरू हुआ। तापमान 01 डिग्री सेल्सियस है।

दून में रात को अंधड़ के साथ पड़ीं बौछारें, ठंड बढ़ी

दून में दो महीने बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया। दिनभर हल्की हवा चलने के बाद देर शाम बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। दून के कई इलाकों में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने से पारे ने गोता लगा लिया। जिससे रात को कड़के की ठंड महसूस की गई।

लोखंडी के कारोबारी खुश बर्फबारी से उमड़ेंगे पर्यटक

रविवार शाम को चकराता के पर्यटन स्थल लोखंडी क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात होने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बर्फबारी देखने के लिए लोग रात में घरों से बाहर निकले। शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान से बर्फ की फुंवारें जमीन पर गिरने लगी। सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ के ऊंचे इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच स्थानीय लोगों ने शाम को बर्फबारी का आनंद उठाया।

Dehradun-Mussoorie Ropeway : दून-मसूरी रोप-वे परियोजना कार्य में तेजी,देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी