Friday, March 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 53

CM Dhami Visit Badrinath : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बद्री विशाल के दर्शन

चमोली/देहरादून : CM Dhami Visit Badrinath  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरणों में है। अभी भी बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले दो तीन सालों से श्रद्धलुओं  की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी।

Uttarakhand Land Law : उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून- सीएम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम तेजी से पूरा हो रहा है। आने वाले समय में यहां का भव्य स्वरूप बनेगा। सरकार का प्रयास है कि हर साल यात्रा (CM Dhami Visit Badrinath) और बेहतर हो  उन्होंने कहा कि राज्य में यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। फिर सभी धामों की यात्रा  व्यवस्थाओं के हिसाब से सिस्टम विकसित किया जायेगा और संख्या सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी से बीकेटीसी कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन ने यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर, यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
इस अवसर पर  बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Land Law : उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून- सीएम

Uttarakhand Land Law :  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है।

Dehradun Road Accident : देहरादून में भयानक सड़क हादसा; छह युवक-युवतियों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आ हैं, जिन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भू कानून (Uttarakhand Land Law का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पूर्व मुख्य सचिव श्री इंदु कुमार पाण्डेय, श्री सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, श्री बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ED Raid in Jharkhand : झारखंड और बंगाल में ईडी ने 17 ठिकानों पर बोला धावा

Dehradun Road Accident : देहरादून में भयानक सड़क हादसा; छह युवक-युवतियों की मौत

Dehradun Road Accident : देहरादून में दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छह युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

ED Raid in Jharkhand : झारखंड और बंगाल में ईडी ने 17 ठिकानों पर बोला धावा

गर्दन धड़ से अलग…सड़क पर बहता खून…देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी।

एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर

भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।

मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला।

मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया।

मृतक (Dehradun Road Accident)

1-कुणाल कुकरेजा (23) S/O जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश (मृत)
2-गुनीत (19) D/o तेज प्रकाश सिंह साई लोक जीएमएस रोड देहरादून
3-नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड
4-अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड
5-कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून
5-ऋषभ जैन (24) S/O ऑफ तरुण जैन निवासी राजपुर रोड

घायल

सिद्धेश अग्रवाल (25) घायल -पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड

Igas festival 2024 : पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, किया गौपूजन

ED Raid in Jharkhand : झारखंड और बंगाल में ईडी ने 17 ठिकानों पर बोला धावा

रांची। ED Raid In Jharkhand : झारखंड में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को ईडी ने ताबड़तोड़ छापामारी की है। ईडी ने यह छापामारी बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में भी ईडी ने रेड की है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने दोनों राज्यों के 17 ठिकानों पर धावा बोला है।

Igas festival 2024 : पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, किया गौपूजन

फेमस होटल और रिसोर्ट में भी की गई छापामारी (ED Raid In Jharkhand)

वहीं, इस दौरान एक फेमस होटल स्काईलाइन और रिसोर्ट बाली में भी रेड की गई है। इसके अलावा आश्वी डायग्नोसिस पर भी ईडी ने शिकंजा कसा है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाया है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में हाल के दिनों में सुनवाई हुई है।

बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ को लेकर ईडी ने कसा है शिकंजा

जानकारी के मुताबिक ईडी ने बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ के एक मामले में पीएमएलए के तहत सितंबर में केस दर्ज किया था। यह छापेमारी उसी केस के सिलसिले में हो रही है। रांची के बरियातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया था। तब बांग्लादेशी लड़कियां एक रिसोर्ट से पकड़ी गई थीं।

केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में बांग्लादेशी घुसपैठिये को लेकर रखी थी बात

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि संथाल परगना सहित झारखंड के कई इलाकों में आदिवासी आबादी पर प्रभाव पड़ा है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को बड़े पैमाने पर गिफ्ट डीड के जरिए जमीन दी जा रही है।
मुसलमान आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद हाई कोर्ट ने कहा था कि मामले में तथ्यों की पड़ताल के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से कमेटी के लिए अधिकारियों का नाम भी मांगा था।

वहीं अमित शाह ने भी झारखंड में साफ कर दिया कि हम एक ऐसा कानून लाएंगे कि अगर कोई मुस्लिम आदिवासी से शादी करता है तो भी उसे जमीन नहीं दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो हम घुसपैठ को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।

Uttarakhand Foundation Day 2024 : पीएम मोदी ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

Igas festival 2024 : पीएम मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, किया गौपूजन

Igas festival 2024 : राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित आवास पर सोमवार को इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी। पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं।

Uttarakhand Foundation Day 2024 : पीएम मोदी ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की। करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया

दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है पर्व

बलूनी ने बताया कि इस पर्व के संदर्भ में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। सबसे अहम मान्यता यह है कि लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने घी के दीये जला कर उनका स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। इस सूचना से प्रसन्ना क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली का नाम दिया गया। दूसरी मान्यता यह है कि गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी।

प्रधानमंत्री ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की तस्वीरें की शेयर

पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।’

पीएम ने आगे लिखा, ‘हम विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे इस बात का संतोष है कि लगभग लुप्तप्राय हो चुका लोक संस्कृति से जुड़ा इगास पर्व, एक बार फिर से उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों की आस्था का केंद्र बन रहा है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘उत्तराखंड के मेरे भाई-बहनों ने इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, वो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि देवभूमि की यह विरासत और फलेगी-फूलेगी।

Uttarakhand Foundation Day : सीएम धामी ने देहरादून की सड़कों पर लगाई झाड़ू

Uttarakhand Foundation Day 2024 : पीएम मोदी ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

Uttarakhand Foundation Day 2024 : उत्तराखंड राज्य ने आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लिया है। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया। प्रदेशवासियों को शुभकानाएं देने के साथ ही उन्होंने आज नौ नवंबर को नौ आग्रह किए।

Uttarakhand Foundation Day : सीएम धामी ने देहरादून की सड़कों पर लगाई झाड़ू

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। आज मैं उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोगों से नौ आग्रह कर रहा हूं, जिसमें पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह पयर्टकों से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जिस सपने के साथ बना उसे साकार किया जा रहा है। मैंने बाबा केदारनाथ के चरणों में बैठकर कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है।

मेरा ये विश्वास अडिग है। और सरकार इसे साकार कर रही है। कई मामलों में उत्तराखंड देश में नंबर वन है। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

नौ नवंबर पर नौ आग्रह उत्तराखंडवासियों से (Uttarakhand Foundation Day 2024)

-स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें अपनी पीढ़ियों को सिखायें
-प्रकृति और पर्यावरण के प्रेमी उत्तराखंडवासी है, ये पूरा देश जानता है। हर महिला माां नंदा का स्वरूप। एक पेड़ मां के नाम लगाए
-नदी नौलों का संरक्षण करें।
– अपनी जड़ों से जुड़े रहे। अपने गांव लगातार जाएं ।
– ⁠अपने गांव के पुराने घरों जिन्हें आप तिबारी वाले घर कहते हैं। इन्हें भूले नहीं। होम स्टे बनाए जिससे आय बढ़ेगी।
-जब भी आप पहाड़ों पर घूमे तो स्वच्छता का ध्यान रखें।
-वोकल फॉर लोकल का ध्यान रखें। कम से कम पांच प्रतिशत खर्च स्थानीय प्रोडक्ट पर खर्च करें।
-पहाड़ पर ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें।
-धार्मिक स्थलों के रीति रिवाजों का ध्यान रखें मर्यादा का ध्यान रखें।

बोले पीएम मोदी- आंकड़े बताते हैं राज्य में हो रही उन्नति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल जीएसटी कलेक्शन में उछाल आया। उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय दो लाख से ज़्यादा हो गई है। स्टेट की जीडीपी भी डेढ़ से तीन लाख करोड़ रुपये हो गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि यहां पर उन्नति हो रही है। यहां युवाओं और बेटियों का जीवन आसान हो रहा है। 2024 से पहले पांच प्रतिशत घरों में नल से पानी आता था। लेकिन अब 16 प्रतिशत है। पीएमजीएसवाई की सड़के छह हज़ार से किलोमीटर से बढ़ाकर 20 हज़ार किलोमीटर हो गई है।

स्थानीय कारोबार को लाभ हुआ

सरकार विकास के साथ विरासत को भी सहेजती है। केदारनाथ धाम में दिव्य निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ में भी विकास किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को सुगम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं माणा गांव गया था मुझे अपार स्नेह देखने को मिला था। वहीं से वाइब्रेंट विलेज की शुरुआत की गई। ऐसे ही प्रयासों का परिणाम है की पर्यटन को गति मिल रही है। इस साल उत्तराखंड में छह करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। चार धाम में 54 लाख पर्यटक पहुंचे। इससे स्थानीय कारोबार को लाभ हुआ है।

आज उत्तराखंड ऐसी नीतियां बना रहा है जो देश के लिए उदाहरण बनी हैं। यूसीसी, नक़ल विरोधी क़ानून से नक़ल माफिया पर सख़्त कार्रवाई की गई। इसका परिणाम है कि अब समय पर भर्तियाँ हो रही है।

Chhath Puja 2024 : श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ महोत्सव का समापन

Uttarakhand Foundation Day : सीएम धामी ने देहरादून की सड़कों पर लगाई झाड़ू

Uttarakhand Foundation Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यूआर स्कैनर का शुभारंभ भी किया। यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है।

Chhath Puja 2024 : श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ महोत्सव का समापन

बस हादसे में मृतकों की आत्मा को मिले शांति – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मरचूला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल पहले चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के परिणामस्वरूप पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी। प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।

देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता को अपनी नियमित दिनचर्या बनाकर देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार के सहयोगी बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इन 24 सालों में हमारी देवतुल्य जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जन सहभागिता से राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं।

जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को अचीवर्स और स्टार्टअप में लीडर की श्रेणी प्राप्त हुई है। जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है।

Salman Khan Threat Today : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी

 

 

Chhath Puja 2024 : श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ महोत्सव का समापन

नई दिल्ली। Chhath Puja 2024 :  छठ महापर्व का आज यानी शुक्रवार को समापन हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन किया। वहीं, फरीदाबाद में औद्योगिक नगरी में शुक्रवार को 36 घंटे के निर्जला व्रत के समापन पर विभिन्न घाटों पर खूब रौनक रही। भोर में ही लोग घाटों पर एकत्र हो गए थे।

Salman Khan Threat Today : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी

कई घाट दीयों की रोशनी से जगमग किए गए थे। लोगों को सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रत के समापन पर ठेकुआ का प्रसाद बांटा गया। ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसायटी के साथ ही कई जगह छठ के समापन की धूम रही। आरपीएस सवाना सोसायटी के साथ ही एनआईटी में भोजपुरी अवध समाज की ओर से बड़ा आयोजन किया गया था।

साहिबाबाद के बरानंदी घाट पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पहुंचे और पूजा कर छठ महापर्व का समापन किया। उधर, साहिबाबाद में हरनंदी और हिंडन नदी पर श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने जाते पहुंचे।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन (Chhath Puja 2024)

वहीं, नोएडा सेक्टर 71 स्थित घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया। आईटीओ स्थित यमुना किनारे छठ घाट पर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान छठ घाट पर एनडीआरएफ की टीम तैनात रही।

उधर, सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बने घाट पर श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद इस महापर्व का समापन किया। वहीं, हिंडन छठ घाट पर दैनिक जागरण द्वारा चाय का स्टॉल लगाया गया।

मंडावली में छठ घाट पर शुक्रवार श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। उधर, खोड़ा के हिंडन छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया।

रेवाड़ी में 6.38 मिनट से अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू

रेवाड़ी में 6.38 मिनट से अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच मंगलगीतों से पूजा स्थल सराबोर रहा। रेवाड़ी के कोनसिवास रोड पर छठ पूजा के अंतिम दिन पानी में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। पूर्वांचल छठ पूजा समिति द्वारा कृत्रिम घाट पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की। वहीं, सेक्टर एक रेवाड़ी में भी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया। इस दौरान भजन की गूंज के बीच आतिशबाजी का रोमांच रहा।

Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश

 

Salman Khan Threat Today : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी

Salman Khan Threat Today : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं।

Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश

क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियां

सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।

एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा। हालांकि सलमान खान ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही इस पर कोई बयान दिया है।

शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया।

Uttarakhand Foundation Day 2024 : प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश

उत्तरकाशी। Uttarkashi Mosque Dispute : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी में 24 अक्टूबर को हुई लाठीचार्ज और पत्थरबाजी की उन्होंने जानकारी ली है। जिलाधिकारी और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित स्थल (मस्जिद) के अभिलेखों को फिर से देखें, उनकी गंभीरता और सही ढंग से जांच करें।

Uttarakhand Foundation Day 2024 : प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

जांच की जल्द ही रिपोर्ट आएगी, उस पर निश्चित रूप से संबंधित मामले में कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिस तरह की जांच की जरूरत होगी, वह की जाएगी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के निकट वरुणावत की तलहटी पर चिन्हित करीब 300 अवैध निर्माण तथा जोशियाड़ा मनेरा क्षेत्र में जलविद्युत निगम की भूमि पर 56 अवैध निर्माण व अतिक्रमण के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया।

लैंड जिहाद पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही सरकार

राज्य में लैंड जिहाद पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा थूक जिहाद, लव जिहाद जैसी मानसिकता सही नहीं है। लैंड जिहाद में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- देश में पहली बार साल की नर्सरी तैयार, Delhi-Dehradun Expressway के लिए काटे गए 11 हजार पेड़ों की कमी होगी पूरी

मस्जिद विवाद पर सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल (Uttarkashi Mosque Dispute)

मस्जिद विवाद, 24 अक्टूबर को हुई लाठीचार्ज, पत्थरबाजी, हिंदू संगठन के तीन कार्यकर्त्ताओं की गिरफ्तारी, हिंदू कार्यकर्त्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे के मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

कार्यकर्त्ताओं पर गंभीर धाराएं लाए जाने को लेकर भी आपत्ति दर्ज की। साथ ही गंभीर धाराओं को तत्काल हटाने की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

J&K Assembly : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, 370 को लेकर सदन में हाथापाई