Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Home Blog Page 78

देहरादून में आग से झोपड़ियां जली, सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

 

राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा भारती ने तुरंत अग्नि पीड़ितो के लिए भोजन,बर्तन कपड़े आदि की व्यवस्था कर ,मदद पहुंचाई।

उल्लेखनीय है गोविंदगढ़ मलिन बस्ती में आग लगने से बेहद गरीब परिवारों की जुग्गी झोपड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई, पीड़ित परिवारों का रसोई का सामान, कपड़े ,बक्से आदि जल कर राख हो गए, दमकल विभाग के वाहन आने और आग बुझाने तक वहां कुछ भी नही बचा।

इस घटना के बाद बस्ती में तुरंत सेवा भारती के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने पीड़ितो के लिए सबसे पहले भोजन पानी की व्यवस्था की।

इसके बाद शहर के सभ्रांत लोगो से मदद लेकर कपड़े,बर्तन, बाल्टी, तिरपाल, दरी आदि एकत्र करके घटना स्थल पर पहुंचाई और पीड़ितो में वितरण किया। सेवा भारती ने एक माह का राशन भी एक एक परिवार को सौंप दिया और फिर से झोपड़ियां बनाने में भी मदद का आश्वासन दिया।प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर व

सेवा प्रमुख विजय शर्मा ने बताया कि अग्नि कांड से प्रभावित एक परिवार में मई माह में बेटी का विवाह होना था उनका सारा सामान भी जल गया था। हमारी संस्था ने उक्त विवाह के लिए पुनः सामान जुटा लिया है जोकि उनके सुपुर्द किया जाएगा।

सेवा कार्य में सुभाष वर्मा जी,सतीश जी मातृ मण्डल से सपना नंदा ,सुनीता पांडेय जी ,ऋतु गोयल,मालिनी आदि द्वारा सहयोग किया गया

प्रचार मे धामी की डिमांड देव भूमि के लिए सम्मान की बात, देश भर मे छाए ऐतिहासिक निर्णय: चौहान

चुनाव प्रचार मे धामी की उपस्थिति सुखद, उपयोगी और शुभ साबित होगी

 

देहरादून 1 मई। देश के अन्य राज्यों मे चल रहे चुनाव प्रचार मे धामी की लोकप्रियता पार्टी हित मे सुखद, उपयोगी और अहम योगदान के रूप मे सामने आ रही है। राज्य मे उनके द्वारा लिए गए जन हित मे ऐतिहासिक निर्णय देश मे नजीर और भाजपा उन्हे उपलब्धियों के तौर पर देश भर मे आम जन के सामने पेश कर रही है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यूसीसी, नकल निरोधक कानून और धर्मांतरण कानून जैसे युग प्रवर्तक निर्णयों का संदेश उनके माध्यम से देशभर में जाना राज्य के लिए गर्व का विषय है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की देश भर के चुनाव प्रचार में बढ़ती डिमांड को समूचे देवभूमिवासियों के लिए सम्मानजनक है। क्योंकि यह सम्मान सीएम के नेतृत्व में यूसीसी जैसे साहसिक एवं बड़ा सामाजिक बदलाव लाने वाले उस निर्णय का है, जिसके पीछे सवा करोड़ उत्तराखंडियों का आशीर्वाद है । यह सम्मान कठोरतम नकल विरोधी कानून लागू कर राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने का है जो जनता के सहयोग के बिना असंभव था। अवैध धर्मांतरण रोकने वाली प्रतिबद्धता पर जिस तरह से लोगों ने भरोसा किया उस भाव ने भाजपा को दोबारा सरकार में आने का अवसर दिया है । इसी तरह लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून जैसे अनेकों फैसलों ने देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बनने का काम किया है ।

 

उन्होंने कहा कि देश और विश्व में देवभूमि सनातनी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कृति और विचारों की ध्वजवाहक मानी जाती है । लिहाजा सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनसांख्कीय पहचान से जुड़ी ऐसी किसी भी शुरुआत के लिए उत्तराखंड से बेहतर स्थान कोई नही हो सकती है। देवभूमि की जनता भी जानती थी कि इन कदमों को उठाने के लिए नैतिक और वैचारिक साहस सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मुख्यमंत्री धामी में ही है । यही वजह है कि राज्यवासियों का यह विश्वास हमे बहुमत के रूप में प्राप्त हुआ और अब उसके स्वाभाविक प्रतिनिधि सीएम धामी को देश की जनता का इस तरह बेशुमार प्यार मिल रहा हैं। उनकी लोकप्रियता का बढ़ना, प्रत्येक उत्तरखंडवासी की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता का बढ़ना है । यह देव भूमि को गौरवान्वित करने वाला अवसर है जब मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने में देवभूमिवासियों के आशीर्वाद से लिए गए मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक निर्णय देश की फिजा मे छाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि धामी अब तक फ्रंट फुट पर खेलने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उनके नेतृत्व मे राज्य मे ऐतिहासिक वापसी भाजपा ने की है। तमाम फैसलों से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है और आज भाजपा तीसरी बार सत्ता मे वापसी कर रही है जिसमे चुनाव प्रचार कर रहे सीएम धामी की उपस्थिति सुखद और शुभ है।