Tuesday, November 3, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने 295.21...
spot_imgspot_img

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 295.21 करोड़ रुपये लागत की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 123.91 करोड़ रुपये की लागत से 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें चिकित्सा, लोक निर्माण, नगर निगम, पशुपालन, सिंचाई, खेल, शिक्षा और अन्य विभागों की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 171.30 करोड़ रुपये की लागत के 35 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर, शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए शिव प्रतिमा स्थापना, पर्यावरण मित्रों के लिए आवास निर्माण, प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण तथा गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को 2 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करना शामिल है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया और कांवड़ियों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। इसके बाद वे शिव बारात में शामिल हुए, जहां विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रुद्रपुर बाईपास, चार लेन सड़कों, रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण, मास्टर ड्रेनेज योजना, बायोगैस प्लांट, कूड़ा प्रबंधन संयंत्र तथा एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर जैसी कई बड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, रोजगार सृजन, किसानों के सशक्तिकरण और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरस मेले के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वयं हस्तशिल्प गतिविधियों में भी भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments