Saturday, October 24, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBlogभाजपा अध्यक्ष ने जताया सीएम का आभार, कहा भाजपा सरकार की नीतियों...
spot_imgspot_img

भाजपा अध्यक्ष ने जताया सीएम का आभार, कहा भाजपा सरकार की नीतियों की सफलता

spot_img

धामी सरकार की नीतियों एवं शानदार प्रयासों से राज्य निर्माण के बाद बनी सरकारों के द्वारा दिए कुल सरकारी नौकरियों से भी अधिक नौकरियां देने में मिली सफलता

देहरादून 26 सितंबर। भाजपा ने रोजगार सृजन और नियुक्ति के मामले मे उत्तराखंड के राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने पर प्रदेश हित मे सुखद और धामी सरकार का आभार जताया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने इस प्रगति पर प्रसन्नता जताते हुए इसे सीएम धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की नीतियों की सफलता बताया है। साथ ही राज्य निर्माण के बाद कुल सृजित नौकरियों से भी अधिक सरकारी नौकरियों देने की उपलब्धि पर मुहर बताया है ।

 

उन्होंने पीएलएफएस की रिपोर्ट में युवाओं को रोजगार देने में राज्य के अव्वल आने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की नीतियों का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व एवं संतोष की बात है कि श्रम बल में युवाओं की भागेदारी बढ़ाने के साथ सभी आयु वर्ग में रोजगार देने के मामले में भी हम देश के औसत से आगे निकले हैं। आज प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी दर में कमी आई है और सभी आयु वर्गों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में वृद्धि हुई है, युवाओं को रोजगार के रिकॉर्ड अवसर मिल रहे हैं।

 

भट्ट ने कहा कि ये सब आंकड़े बयां करते हैं कि सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार शानदार कार्य कर रही है । उनकी नीतियों एवं बेजोड़ प्रयासों से ही हम राज्य निर्माण के बाद सभी सरकारों के कुल सरकारी नौकरियों से भी अधिक नौकरियां देने में सफल हुए हैं। वहीं प्रदेश सरकार की नीतियों से आज निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में रोजगार सृजन हो रहे हैं जो कि धामी सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि तीन साल मे धामी सरकार 17 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा मे नियुक्ति दे चुकी है। वहीं प्राइवेट सेक्टर और स्वरोजगार से यह संख्या लाखों मे है। स्वरोजगार के जरिये महिलाएं भी आत्म निर्भर हो रही है और बेरोजगारों के लिए फलीभूत हो रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments