Sunday, November 1, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBlogबजट मे देश का समग्र विकास: नित्यानंद
spot_imgspot_img

बजट मे देश का समग्र विकास: नित्यानंद

spot_img

प्रबुद्घ सम्मेलन मे वक्ताओं ने कहा, विकेंद्रित अर्थनीति एवं अर्थव्यवस्था के साथ देश के समग्र विकास को समर्पित है बजट

 

देहरादून 27 जुलाई। भाजपा के प्रबुद्घ सम्मेलन मे मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बजट विकेंद्रित अर्थनीति एवं विकेंद्रित अर्थव्यवस्था को दर्शाने वाला है, जिसमें देश का समग्र विकास समाहित है। उन्होंने कांग्रेस को आइना दिखाया कि मोदी 2047 के विजन पर काम करते हैं और देश ने पीएम बनने की जिद्द के लिए राष्ट्र विभाजन वाले नेता देखे हैं ।

 

श्री राय ने कहा कि वर्तमान बजट 2047 में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने वाला महत्वपूर्ण कदम है। यह विकेंद्रित अर्थनीति एवं विकेंद्रित अर्थव्यवस्था का बजट है, जिसमें सभी राज्य और प्रत्येक व्यक्ति की समृद्धता और खुशहाली निहित है। उन्होंने बजट पर सवाल खड़ा करने वाले विपक्ष पर तंज किया कि देश ने कांग्रेस के ऐसे पीएम देखें हैं जिनकी प्रधानमंत्री बनने की जिद्द ने भारत पाकिस्तान का विभाजन किया था । वहीं आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, 25 साल आगे के भारत के लिए काम करते हैं । यही वजह है कि उनकी नीतियां और बजट में विकसित भारत का लक्ष्य की रूपरेखा स्पष्ट नजर आती है ।

उन्होंने वर्तमान बजट को आजादी के बाद का सबसे बेहतरीन बजट बताया, जिसमें प्रत्येक वर्ग की चिंता की गई है। अपने कल को त्याग कर वे देश को सर्वशक्तिमान एवं देशवासियों को समृद्ध बनाने के योजना बनाते हैं । बजट में किसान, जवान, युवा, महिला, बजुर्ग, समाज के सभी वर्गों के जनकल्याण का विशेष ध्यान रखा गया है।

विवेकानंद की भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कहा, जिसमें उन्होंने एक विदेशी के भारत के हालात पर तंज कसने पर कहा था कि 21 सदी का भारत भूखा, बेबस अशिक्षित, बेघर नहीं विश्व गुरु बनकर विश्व पटल स्थापित होगा । एक नरेन्द्र ने भारत के पुनः विश्व गुरु होने की भविष्यवाणी की थी और दूसरा नरेंद्र आज उसी सपने को पूरा करने का काम कर रहा है।

 

इस मौके पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय बजट को देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी विकास की नई इबारत लिखने वाला बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की चौथे चरण में अब प्रदेश का छोटे से छोटा गांव भी सड़क मार्ग द्वारा विकास योजनाओं से जुड़ जाएगा। इसी तरह केंद्र द्वारा बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में मदद मिलने से जनधन हानि कम करने के साथ विकास की रफ्तार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बजटीय प्रावधान के बाद प्रदेश में रेलमार्ग सुविधाओं में विस्तार होने से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसी तरह सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना के लिए जारी बजट, कृषि पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर की गई घोषणाएं, स्वास्थ एवं आम लोगों के रोजमर्रा से जुड़ी तमाम योजना का लाभ उत्तराखंड के लोगों को भी मिलने वाला है।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने शुरुआती भाषण में केंद्रीय बजट की सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही और सबकी खुशहाली का बजट बताया। उन्होंने कहा, मोदी की का देवभूमि से विशेष लगाव है, यही वजह है कि राज्य के लिए अलग से की गई घोषणाओं के अतिरिक्त सभी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड की ही मिलना तय है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि चर्चा के दौरान सामने आए सुझावों का संकलन कर, नित्यानंद राय केंद्र में उचित स्थान पर पहुंचाएंगे।

 

सम्मेलन संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल गोयल के संचालन में हुए कार्यक्रम में में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश पूर्व मेयर अनीता मंमगई, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी मधु भट्ट, पदम श्री डॉ आरके जैन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड से पंकज गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन नागलिया, पदम श्री डॉक्टर बीके संजय, कार्यक्रम सहसंयोजक और पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार ओमप्रकाश जमदग्नि, अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष आदेश मंगल, उद्योगलति श्रीमती गीता बिष्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनुराग सिंहल , नवीन गुप्ता, दून व्यापार मंडल महामंत्री सुनील बेसोन, बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, महानगर महामंत्री बिजेंदर थपलियाल, राजीव अग्रवाल, हरीश नारंग, डीडी अरोड़ा, डॉ आदित्य कुमार, मुकेश गोयल, नवीन गोयल, अजय सिंघल सहित उद्योग, व्यापार जगत से जुड़े हुए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments