Friday, April 24, 2026
Google search engine
Home Blog Page 24

Champions Trophy : भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, कोहली ने नेट्स पर की बल्लेबाजी

0

Champions Trophy :  भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यहां खूबसूरत आईसीसी अकादमी अभ्यास मैदान पर रविवार को अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। वहीं, भारतीय टीम के लिए दुबई में दो नई पिचें रखी गई हैं। भारत को अपने सभी मैच दुबई में खेलने हैं।

Good News For Students : सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का प्रश्न ही नहीं था लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया। शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरुआत छोटे रनअप के साथ की।

बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिए, इस पर बात कर रहे थे। बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए उतरने के बाद शमी ने जमकर गेंदबाजी की। हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला।

पांड्या के एक दमदार शॉट से ऋषभ पंत को घुटने में गेंद लगी। वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया। पांड्या नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। वैसे चोट गंभीर नहीं थी और पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए आए। कोहली अभ्यास के दौरान एकाग्रता की मूरत नजर आए।

रोहित कटक में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद अच्छे मूड में दिख रहे थे। मुख्य बल्लेबाजों के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और पंत ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। कोहली को ‘फन एक्टिविटी’ के दौरान मजाक करते देखा गया।

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग

Good News For Students : सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

Good News For Students : प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देगी। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ इसके लिए एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक डाॅ. अंजू अग्रवाल के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए शिक्षा सत्र से मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलने लगेगी।

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग

सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। 11वीं और 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग का अवसर देने के लिए कोचिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी

आईआईटी, नीट व क्लैट के लिए प्रवेश परीक्षा को तीन संवर्गों में बांटा गया है। 11वीं प्रवेशित छात्रों के लिए दो साल की कोचिंग एवं एक साल की अतिरिक्त हैंड होल्डिंग प्रदान की जाएगी। जबकि 12वीं प्रवेशित छात्रों के लिए एक साल की कोचिंग और एक साल की अतिरिक्त हैंड होल्डिंग प्रदान की जाएगी। वहीं, 12 वीं पास छात्र-छात्राओं को एक साल की कोचिंग व हैंड होल्डिंग दी जाएगी।

300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी। 300 को नीट और 300 को क्लैट की कोचिंग दी जाएगी। ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग सप्ताह में प्रतिदिन दो घंटे शाम को पांच से सात बजे तक दी जाएगी। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त कोचिंग दिए जाने का प्रस्ताव है।

कोचिंग संस्थान दे चुके प्रस्तुतिकरण

मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की कोचिंग के लिए देश के विभिन्न कोचिंग संस्थान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अपना प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान तय सेवा शर्तों एवं उपलब्ध सुविधा की जानकारी दे चुके हैं।

छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। -डा.अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा

38th National Games : मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग

0

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।

38th National Games : मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया

पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

धरती में जबरदस्त कंपन

दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सलामती की कामना की।

दिल्ली के नांगलोई में रहा भूकंप का केंद्र

अमेरिकी संस्था- यूएसजीएस ने भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप (Delhi NCR Earthquake) की पुष्टि की। इसके मुताबिक 280 से अधिक लोगों ने सोमवार तड़के भूकंप के झटकों की सूचना दी। धरती में कंपन के बाद भूकंप की पुष्टि सिस्मोलॉजिस्ट से भी कराई गई।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके पर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी जानकारी। भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब रहा।

भूकंप के दौरान क्या करें

भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

Smart Meters : उत्तराखंड में सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर

 

38th National Games : मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया

देहरादून : 38th National Games  38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ’मौली’ (मोनाल पक्षी) देशभर में चर्चा का केन्द्र रहा है।
उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली राज्य के हर जनपद में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया। उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए।
38वें राष्ट्रीय खेल (38th National Games) ने उत्तराखण्ड को देवभूमि और वीरभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास और नई खेल नीति के परिणाम स्वरूप राज्य के खिलाड़ियों द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 103 पदक हासिल कर देशभर में शीर्ष सात राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था। उत्तराखण्ड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स, ई-वेस्ट से बनाये गये मेडल और पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से पौध रोपण के लिए भी याद किया जायेगा।

Smart Meters : उत्तराखंड में सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर

Smart Meters : उत्तराखंड में सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने इस संबंध में जानकारी दी। अब तक 24 हजार उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।

Delhi New CM : आज से तेज होगी सरकार के गठन की कवायद, PM करेंगे पार्टी नेताओं से बात

वहीं स्मार्ट बिजली मीटर पर राजनीतिक करंट इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। किच्छा के कांग्रेस विधायक ने स्मार्ट मीटर तोड़कर अपने विरोध इजहार किया तो कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में उतर आए। उधर भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार कर दिया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर विरोधी रवैया बिजली चोरी रोकने में बाधक बन रहा है। जबकि हिमाचल सहित कांग्रेस शासित राज्यों में भी स्मार्ट बिजली मीटर लगे हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और प्रदेश दोनों की आर्थिकी के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भ्रामक दुष्प्रचार से प्रेरित करार दिया।

कहा, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत से जुड़ी सूचनाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, पल-पल के बिजली के उपयोग की जानकारी, सभी जरूरी सूचनाओं के संदेश, बिजली के उपयोग की तुलना आदि सहित आसानी से भुगतान के कई विकल्प मिलेंगे। देश भर में लगभग 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाया जाना स्वीकृत किया गया है और 55 लाख से अधिक स्मार्ट कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

Accident in Prayagraj : प्रयागराज में बस-बोलेरो में जोरदार टक्‍कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

Delhi New CM : आज से तेज होगी सरकार के गठन की कवायद, PM करेंगे पार्टी नेताओं से बात

0

Delhi New CM : भाजपा सरकार के गठन की प्रक्रिया शनिवार से तेज हो जाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देर रात अपने विदेशी दौरे से वापस लौटेंगे। इसके बाद, दिल्ली में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचेगी। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी रणनीति पहले ही तैयार कर ली है और प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली पहुंचने के बाद सरकार बनाने की कवायद में तेजी आएगी।

Accident in Prayagraj : प्रयागराज में बस-बोलेरो में जोरदार टक्‍कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

सीएम-मंत्रीमंडल का होमवर्क पूरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के चयन के लिए होमवर्क पूरा कर लिया है और अब केवल अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है।

इससे पहले 16 या 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच चर्चा के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का चयन होगा।

15 विधायकों के नामों पर विचार (Delhi New CM)

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के नवनिर्वाचित 48 विधायकों में से 15 विधायकों के नाम को लेकर पार्टी ने विचार किया है। इन नामों में से नौ नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के रूप में नियुक्त होंगे। इनमें प्रमुख नेता विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, शिखा राय, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, मनजिंद्र सिंह सिरसा, राजकुमार चौहान, कैलाश गंगवाल, अभय वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय, मोहन सिंह बिष्ट, प्रद्युम्न राजपूत, कैलाश गहलोत और कुलवंत राणा बताए जा रहे हैं।

विधायक दल की बैठक और नेतृत्व की तैयारी

विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई राउंड की बैठकों में व्यक्तिगत तौर पर नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत की है। इन बैठकों में विधायकों के विचार और प्राथमिकताएं जानी गई हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी के आगामी नेतृत्व और मंत्रिमंडल गठन में उनकी राय को ध्यान में रखा जाए। लिहाजा उनकी प्रधानमंत्री के साथ बैठक में यह तय किया जाएगा कि कौन सा विधायक मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त है और किसे मंत्री या स्पीकर के रूप में नियुक्त किया जाए।

पार्टी नेताओं की बैठक और सियासी रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली लौटने के साथ ही भाजपा की राजनीति में नई हलचल देखने को मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान दिल्ली में पार्टी की आगामी सियासी रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में दिल्ली की सरकार गठन की प्रक्रिया पर आखिरी फैसले लिए जाएंगे। भाजपा का पूरा ध्यान इस समय दिल्ली की सियासत पर केंद्रित है और आगामी दिनों में यह तय हो जाएगा कि पार्टी की नई सरकार का स्वरूप क्या होगा।

नवीन सरकार और दिल्ली की सियासत (Delhi New CM)

भाजपा की नई सरकार बनने के बाद दिल्ली की सियासत में एक नया मोड़ आएगा। पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि पार्टी के वादे पूरे किए जाएं और दिल्ली में विकास की गति तेज हो। सरकार के गठन के बाद दिल्ली की राजनीतिक स्थिति में बदलाव की संभावना है, जो आगामी चुनावों में भाजपा के लिए मजबूती का संकेत हो सकता है। इस प्रकार, दिल्ली में भाजपा सरकार का गठन एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना होने जा रहा है, जो न केवल दिल्ली की सियासत को प्रभावित करेगा, बल्कि पूरे देश की राजनीति पर भी असर डालेगा।

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

Accident in Prayagraj : प्रयागराज में बस-बोलेरो में जोरदार टक्‍कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

प्रयागराज। Accident in Prayagraj :  प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनु का पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्‍थ‍ित‍ि बन गई।

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। मध्य प्रदेश की बस संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर हो गई।

गैस कटर का प्रयोग कर न‍िकाला गया शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि‍स ने कड़ी मशक्‍कत की लेक‍िन शवों काे बाहर नहीं न‍िकाल सके। इसके बाद शव को निकालने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया।

10 लोगों की मौत

इस मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव का कहना है कि बोलेरो और बस की टक्‍कर में 10 लोगों की मौत हुई है। मामले में जांच की जा रही है। घटना रात करीब दो बजे की है।

महाकुंभ में स्‍नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए कोरबा से प्रयागराज आ रहे थे। जबकि बस श्रद्धालुओं को लेकर मीरजापुर की ओर जा रही थी। मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा के पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो और बस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई।

वाहन में बुरी तरह फंसे थे शव (Accident in Prayagraj)

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी क‍ि आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। बोलेरो सवार लोगों के शव वाहन में बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।

बैग से म‍िले आधार कार्ड से हुई पहचान

हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जिनमें से कई के शव बुरी तरह से छ‍ित‍िर-ब‍ित‍िर हो गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया है। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। बताया जा रहा है क‍ि कई शवों के हाथ टूट गए थे तो कुछ का सिर फट गया। शवों को बोलेरो से निकालने में 3 घंटे का समय लगा। वहीं बैग से मिले आधार कार्ड से दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरीं, जमनीपाली कोरबा, छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।

सीएम योगी ने ल‍िया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। इसके अलावा उन्‍होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने का भी निर्देश दिया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

National Games Closing Ceremony : गृहमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में लिया भाग, कहा- उत्तराखंड ने देवभूमि को खेल भूमि में बदला

National Games Closing Ceremony : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व और मोदी सरकार द्वारा किए गए खेल सुधारों पर बात की। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया।

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

उत्तराखंड ने खेलों में दिखाया अद्वितीय योगदान

समारोह में गृहमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बनाई है। देवभूमि अब खेल भूमि बन चुकी है। धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने देशभर में खेलों में 21वें स्थान से सातवें स्थान तक अपनी स्थिति बेहतर की है। गृहमंत्री ने राज्य के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के योगदान पर प्रकाश डाला

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब खेलों के लिए बजट केवल 800 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 3800 करोड़ रुपये किया गया। इसके अलावा खेलों की संरचना, इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के लिए अवसरों का विस्तार किया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। 2014 में जहां कॉमनवेल्थ खेलों में 15 पदक मिले थे, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसी प्रकार, एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की, जिसे बढ़ाकर 107 किया गया है। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और डेफ ओलंपिक में भी कई पदक जीते हैं, जो देश की खेल में बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

2036 ओलंपिक में भारत की मेजबानी पर विश्वास

गृहमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 2036 ओलंपिक की मेज़बानी (National Games Closing Ceremony) का दावा किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत ओलंपिक 2036 का आयोजन सफलतापूर्वक करेगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जब भारत में ओलंपिक होगा, तो उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल जीतकर हमारे तिरंगे को ऊंचा करेंगे।

खेलों में युवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में मोदी सरकार का योगदान

अमित शाह ने खेलो इंडिया योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि देश के प्रत्येक राज्य में खेलों की सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और अब नॉर्थ ईस्ट और मेघालय जैसे क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है।

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि 2023 के राष्ट्रीय खेलों में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं, जो भविष्य में खिलाड़ियों की सफलता की राह खोलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप सभी के लिए अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है। हार से निराश न हों, जीत का जज़्बा और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

राष्ट्रीय खेलों का अगला आयोजन मेघालय में होगा

समारोह के अंत में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय खेलों का ध्वज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को सौंपा, जो आगामी खेलों के मेज़बान होंगे। उन्होंने बताया कि अगले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मेघालय में होगा, और नॉर्थ ईस्ट के छह राज्यों को भी खेलों के इस आयोजन में शामिल किया जाएगा।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सराहना

अमित शाह ने 16,000 खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होंने खास तौर पर उन खिलाड़ियों को बधाई दी जिन्होंने वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, और शूटिंग जैसे खेलों में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए।

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान

National games in uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पहली बार 101 पदक जीतने का कीर्तिमान बनाया है। वुशु में राज्य की बेटी ज्योति ने पहला पदक दिलाया। जिसके बाद बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलाॅन, जूडो, कैनोइंग और कयाकिंग, योगासन, लाॅनबाल और कुश्ती में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचाया। पदक विजेताओं को सरकार अब पुरस्कार के रूप में तय धनराशि और नौकरी देगी।

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

राज्य को छह स्वर्ण सहित सबसे अधिक 14 पदक मिले

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का सबसे शानदार प्रदर्शन मॉडर्न पेंटाथलाॅन में रहा। जिसमें ममता खत्री, मोनिका, मंजू गोस्वामी, सक्षम सिंह, नीरज नेगी, लाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें राज्य को छह स्वर्ण सहित सबसे अधिक 14 पदक मिले। कैनोइंग और कयाकिंग में पांच, बॉक्सिंग में तीन, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो और जूड़ो में दो-दो स्वर्ण पदक मिले।

बॉक्सिंग में राज्य के कपिल पोखरिया, निवेदिता कार्की और नरेंद्र सिंह ने अपने पंच से सोना जीता। वहीं, एथलेटिक्स में अंकिता का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस स्पर्धा में राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली अंकिता ध्यानी ने महिला वर्ग की 3000 और 5000 मीटर रेस में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। जबकि 10 हजार मीटर रेस में रजत पदक दिलाया।

कुश्ती में उत्तम राणा, महिला कयाकिंग में सोनिया व रोजी देवी, मीरा दास, प्रभात कुमार, जूड़ाें में सिद्धार्थ रावत, ताइक्वांडों में पूजा, लाॅनबाल में उतत्कृष्ट द्विवेदी, योगासन में रोहित यादव, शशांक शर्मा, प्रियांशु, अजय वर्मा, कैनोइंग व कयाकिंग में रीना सैन और वुशु में अचोम तपस सहित कई खिलाड़ियों ने राज्य के लिए सोने, चांदी की चमक बिखेरी।

स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक 12 लाख रुपये मिलेंगे

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को तय धनराशि के रूप में छह से लेकर 32 लाख रुपये तक मिलेंगे। कांस्य पदक विजेता को छह लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। जबकि स्वर्ण पदक विजेता को प्रति स्वर्ण पदक 12 लाख रुपये मिलेंगे।

सबसे शानदार प्रदर्शन एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी कर रहा है। जिसने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। जिसे तय पुरस्कार की धनराशि के रूप में 32 लाख रुपये मिलेंगे।

सरकार राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रति पदक तय धनराशि पुरस्कार के रूप में देगी। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। इसके लिए पहले से नीति बनी हुई है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने दिया नया नारा , ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ जोड़ा MIGA

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

Ranveer Allahbadia Row : रणवीर इलाहाबादिया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर किए गए अपनी अभद्र और अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। यूट्यूबर पर अलग-अलग जगह कई केस दर्ज हुए हैं। पूरे भारत में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए रणवीर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने दिया नया नारा , ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे के साथ जोड़ा MIGA

असम पुलिस ने आज तलब किया

विभिन्न राज्यों में दर्ज कराई गई शिकायतों में रणवीर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया है। एएनआई के अनुसार, अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने शुक्रवार (14 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले के बारे में बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पहले ही तारीख दी जा चुकी है।

रणवीर के बयान पर विवाद

रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

समय ने डिलीट किए सभी वीडियो

समय रैना ने बुधवार को पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए समय रैना ने लिखा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।

Uniform Civil Code : आवेदनों की फर्जी शिकायत की तो अब खैर नहीं, लगेगा जुर्माना