Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 27

Prayagraj mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई

Prayagraj mahakumbh 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई।

Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, लोगों में दिख रहा उत्साह

पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी

पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में लेकिन पीएम ने अकेले ही डुबकी लगाई। इस दौरान सीआरपीएफ और सेना के जवान मुस्तैद रहे।

पीएम मोदी ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई।

कुछ देर में पवित्र डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। जेटी पर सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी हैं।

‘यह मेरे लिए सौभाग्य की बात’

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि “आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे किसी बड़े त्यौहार की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां आई… मुझे इस बात की खुशी है कि सब लोगों में इतना विश्वास है और सभी इतनी आस्था के साथ यहां पर आए हैं… उत्तर प्रदेश सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इनती अच्छी व्यवस्था की है…”

नाव से संगम घाट जा रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी सीधा अरैल घाट गए हैं। अरैल घाट से पीएम मोदी नाव से संगम घाट जा रहे हैं। कुछ देर में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

यातायात प्रतिबंधित होगा

एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में पीएम के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी तरह की डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की गई है।

अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे पीएम मोदी

पीएम एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

पीएम के आगमन पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आज आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे

पीएम के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।

पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।

पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती

अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है। पीएम मोदी 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज आए थे और उन्होंने 5500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी।

आज पीएम संगम स्नान के बाद करेंगे मां गंगा की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे। वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने महाकुंभ नगरी में डेरा डाल दिया है।

Live In Relationship : उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली लिव इन में रहने के लिए मंजूरी

Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, लोगों में दिख रहा उत्साह

नई दिल्ली। Delhi Election 2025 Voting : के लिए बुधवार सुबह 7 बजे निर्धारित समय से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं में भी बेहद उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर 7 बजे से पहले ही मतदान केदो के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई।

Live In Relationship : उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली लिव इन में रहने के लिए मंजूरी

मतदान करने पहुंच रहे दिग्गज

दिल्ली चुनाव में प्रमुख दिग्गज नेता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला। नेताओं ने इस दौरान लोगों से वोट डालने की अपील भी की है।

Delhi Assembly Election 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। सुबह से राजधानी के कई पोलिंग बूथ पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव के लिए निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने मतदान किया। इस दौरान कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है, लेकिन लोकतंत्र में जनता की चलती है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। दिल्ली की जनता काम करने वाले साथ है। मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि सच्चाई के लिए वोट दें और अच्छाई के लिए वोट दें।

जंगपुरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने बूथ पहुंचकर मतदान किया।

दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट डालें। ऐसे हजारों काम हैं जो हम करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एक ऐसी सरकार बनेगी जो यमुना नदी की सफाई, आयुष्मान योजना, रोजगार समेत सभी प्रमुख योजनाओं को राष्ट्रीय राजधानी में लाएगी…।”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव के लिए न्यू मोती बाग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर बहुत मेहनत की है। आज, 1.5 लाख से ज़्यादा लोग चुनाव कराने में लगे हैं। कोई भी व्यक्ति बिना वोट डाले घर पर न रहे- सभी को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। (फोटो- पीटीआई)

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मतदान किया और कहा कि दिल्ली और देश के विकास के लिए वोट किया।

दक्षिण दिल्ली के मोती बाग स्थित आनंद निकेतन मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर आते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी को हिस्सा लेना चाहिए साथ ही अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

रोहिणी सेक्टर-9 के एनके भगोरिया स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी शोभा गुप्ता के साथ।

मयूर विहार फेज-1 के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उंगली दिखाते दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा।

मुस्लिम बहुल इलाकों में लग रही लाइनें

खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। दिल्ली में 2696 जगह पर बने 13766 मतदान केदो पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। किसी भी मतदान केंद्र से एवं में खराबी कि अब तक कोई शिकायत नहीं है और अब तक कहीं से कोई घटना की सूचना भी नहीं है।

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली के दिल्ली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर एलिस वाज ने तिलक मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ आर्ट में बने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया और दिल्ली के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की।

699 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

दिल्ली में एक करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता है। शाम 6:00 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में लग चुके मतदाता मतदान कर सकेंगे।

इसके बाद दिल्ली के दंगल में चुनाव लड़ रही भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के प्रत्याशियों सहित सभी 699 उम्मीदवारों का भाग्य एवं में कैद हो जाएगा।

Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ

Live In Relationship : उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली लिव इन में रहने के लिए मंजूरी

Live In Relationship :  समान नागरिक संहिता के तहत लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराने के लिए प्राप्त तीन आवेदनों में से एक को कानूनी मान्यता दे दी गई है। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को पंजीकृत कर लिया गया है। यह युगल देहरादून जिले का बताया जा रहा है, हालांकि दून से प्राप्त दो आवेदनों के अलावा एक आवेदन दूसरे जिले से भी प्राप्त हुआ था।

Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ

पहला पंजीकरण देहरादून से ही हुआ है, इस पर अभी जिला प्रशासन ने मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पहला पंजीकरण दून क्षेत्र में ही हुआ है। गौरतलब हो कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ने लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता मिलने के बाद दून में दो जोड़े सबसे पहले पंजीकरण कराने के लिए आगे आए।

दोनों युगलों ने यूसीसी पोर्टल पर आवेदन किया। इसके अलावा राज्य से दूसरे जिले से भी एक जोड़े ने आवेदन किया है। पुलिस आवेदनों की जांच कर रही है। दस्तावेज व दावे सही पाए जाने के बाद पहले जोड़े को लिव इन में रहने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति दे दी गई है।

भरना होता है 16 पेज का फॉर्म

यूसीसी अधिनियम के तहत जो भी जोड़े लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराएंगे, उन्हें 16 पेज का फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा और यह भी बताना होगा कि अगर भविष्य में वह विवाह करना चाहें तो वो इस योग्य हैं या नहीं। जोड़े को पिछले लिव इन संबंधों का विवरण भी देना होगा।

38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ

देहरादून : Standard Club Carnival  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और isi मार्क उत्पादों को खरीदने के लिए शपथ भी दिलाई।

38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो का स्टैंडर्ड्स क्लब, (Standard Club Carnival) हमारे छात्रों को गुणवत्ता और मानकीकरण का महत्व समझाने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उसका स्थान इस बात पर निर्भर करता है कि वहां बनने वाले उत्पाद और सेवाएं कितनी विश्वसनीय, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, भारतीय मानक ब्यूरो पिछले 78 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।  भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न क्षेत्रों में मानकीकरण के माध्यम से भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा भी की है। ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक हमारे उद्योगों, व्यापार और सेवाओं के प्रमाणीकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज भी जब हम कोई उत्पाद खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले यही देखते हैं कि उस उत्पाद पर आईएसआई मार्क है या नहीं। यदि आईएसआई मार्क होता है, तो हमें पूरा भरोसा हो जाता है कि ये उत्पाद गुणवत्ता और सुरक्षा के सभी मानकों पर खरा उतरेगा। ये अपने आप में भारतीय मानक ब्यूरो की विश्वसनीयता और उपभोक्ताओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि कोई भी मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते, बल्कि वे हमारे देश के विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद भी होते हैं। ये न केवल हमारे कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को भी किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं।

विकसित हो रहा है मानकों का ईकोसिस्टम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में मानकों के इकोसिस्टम का व्यापक विस्तार हुआ है, अब कृषि, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य सहित लगभग सभी क्षेत्रों को समाहित कर रहा है। ये विस्तार सुनिश्चित करता है कि सभी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता के मानक लागू हों, जिससे हमारे जीवनस्तर में सुधार हो और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके। इसी तरह हमारे प्रदेश में भी भारतीय मानक ब्यूरो पीडब्ल्यूडी, एमडीडीए, यूपीसीएल और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय करते हुए, इन सभी को मानकीकरण की दिशा में जागरूक और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

आत्मनिर्भर भारत में अहम योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार हो रहा है। इस सपने को साकार करने में भारतीय मानक ब्यूरो की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि भारतीय उत्पाद अपनी गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के लिए पूरे विश्व में एक मिसाल स्थापित करें। क्योंकि जब हम अपने उत्पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करते हैं, तो हम न केवल उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं, बल्कि अपने उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए भी सशक्त आधार प्रदान करते हैं। इसी की ध्यान में रखते हुए हमारी प्रदेश सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है।

हाउस ऑफ हिमालयाज

मुख्यमंत्री  ने कहा आज हम अपने पारंपरिक उत्पादों, जैसे हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियों और अन्य स्थानीय उत्पादों के लिए उच्च मानक स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारे उत्पाद वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ नाम से एक अम्ब्रेला ब्रांड की स्थापना की है, जो हमारे स्थानीय उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के 10,000 से अधिक स्कूलों में स्टैंडर्ड क्लब स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से बच्चों में मानकों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही, ब्यूरो ने लगभग 100 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ MOU साइन किए हैं, जिनमें हमारे उत्तराखंड के चार प्रमुख संस्थान भी शामिल हैं। बीआईएस अब ग्राम पंचायत स्तर तक मानकों के महत्व को पहुंचा रहा है।

वन नेशन वन स्टैंडर्ड

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि “भारतीय मानक” न केवल अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बराबर हों, बल्कि उनसे भी श्रेष्ठ बनें। उनके इसी संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार BIS के साथ मिलकर राज्य में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर हम गुणवत्ता को अपनी आदत बना लेंगे तो न केवल हम विश्व के सभी मानकों पर खरे उतरेंगे बल्कि एक समय ऐसा भी आएगा जब हमारे उत्पाद वैश्विक मानक तय करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि “भारतीय मानकर ब्यूरो” हमारे देश को वैश्विक मानकों की दौड़ में शीर्ष पर ले जाने के अपने महत्वपूर्ण कार्य को इसी प्रकार जारी रखेगा और हम सभी मिलकर ‘वन नेशन, वन स्टैंडर्ड’ की नीति को अपनाकर ‘गुणवत्ता सम्पन्न भारत’ का निर्माण सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक उत्तराखंड सौरभ तिवारी, आयुक्त खाद्य हरिचंद्र सेमवाल, उप निदेशक बीआईएस स्नेहलता उपस्थित थे।

38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

देहरादून : 38th National Games 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों (38th National Games 2025) की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह मौजूद थे।

Railway Budget 2025 : रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में आएगी तेजी

देहरादून। Railway Budget 2025 :  रेल बजट से उत्तराखंड की झोली में 4641 करोड़ रुपये आए हैं। बजट का यह आकार पड़ोसी राज्य हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से कहीं अधिक है। राज्य के हिस्से आए बजट से सामरिक और चारधाम यात्रा के महत्व वाली 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण और तेजी गति से करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने में भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

Delhi Election 2025 : सीएम आतिशी पर एक्शन; कालकाजी में रातभर बवाल

सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय में वर्चुअल जुड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच राज्य को कुल 187 करोड़ रुपये रेल बजट में मिले थे। इस लिहाज से देखें तो मौजूदा बजट का आकार 25 गुना है।

केंद्र सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन (Railway Budget 2025) को लेकर गंभीर है। इससे न सिर्फ सामरिक महत्व की पूर्ति होगी, बल्कि चारधाम यात्रा को भी गति मिलेगी। 24 हजार 659 करोड़ रुपये की इस मेगा परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2026 तय किया गया है। वर्तमान तक 49 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।

कवच प्रणाली पर होगा काम

प्रदेश में जिन 11 रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत स्टेशन परियोजना में किया जा रहा है। इनके लिए 147 करोड़ रुपये का प्रविधान है। रेलवे में सुरक्षा की दृष्टि से कवच प्रणाली से उत्तराखंड को भी जोड़ा गया है। राज्य में 49 रूट किलोमीटर के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति की गई है।

अमृत स्टेशन परियोजना वाले स्टेशन: देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआं जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर।

रेलवे को बेहतर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को जारी रखा गया: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि बजट में रेलवे को बेहतर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को जारी रखा गया है। इसके लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और 17,500 सामान्य कोच, 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनों के निर्माण जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

बजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शामिल

वैष्णव ने रेल भवन में संवाददाताओं से कहा कि बजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शामिल की गई हैं। इन्हें चार से पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। इनमें नई लाइनें बिछाने, दोहरीकरण, चौगुनीकरण, नए निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास, फ्लाईओवर, अंडरपास सहित कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत (स्लीपर और चेयर कार) ट्रेनें बनाई जाएंगी। नई अमृत भारत ट्रेनों से हम कई छोटी दूरी के शहरों को जोड़ेंगे।

जनरल कोच के बारे में वैष्णव ने कहा कि आने वाले वर्षों में 17,500 ऐसे कोच बनाने की मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने कहा कि सामान्य कोचों का निर्माण पहले से ही चल रहा है और 31 मार्च तक 1,400 ऐसे कोचों का निर्माण किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में हमारा लक्ष्य 2,000 सामान्य कोचों का निर्माण करना है। इसके अलावा 1,000 नए फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक रेलवे जो एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है, वह है हमारी माल ढुलाई क्षमता। हम 31 मार्च तक 1.6 बिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल कर लेंगे और चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई करने वाला रेलवे नेटवर्क बन जाएंगे। इसके अलावा हम इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने जा रहे हैं।

रेल परिचालन की सुरक्षा में निवेश पर सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए वैष्णव ने कहा कि इसके लिए आवंटन 1.08 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.14 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। अगले वित्त वर्ष में इसे और बढ़ाकर 1.16 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, शिकायत पर DOC हटाए

Delhi Election 2025 : सीएम आतिशी पर एक्शन; कालकाजी में रातभर बवाल

Delhi Election 2025 : दिल्ली में चुनाव प्रचार थम चुका है। लेकिन पूरी रात कई इलाकों में गहमागमी देखी गई। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी की शिकायत पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, शिकायत पर DOC हटाए

थाना गोविंदपुरी में धारा 126 आरपी एक्ट के तहत कानूनी मामला दर्ज

डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस मामले में मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का संज्ञान लिया है। थाना गोविंदपुरी में धारा 126 आरपी एक्ट के तहत कानूनी मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि इस मामले में मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। धारा 126 आरपी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए एक अन्य आरोप का जवाब देते हुए पुलिस ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के परिवार के तीन और सदस्य, जो तुगलकाबाद गांव में रहते हैं। रात एक बजे कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में घूमते पाए गए थे।

सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने गोविंदपुरी पुलिस थाने में आप उम्मीदवार के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को फतेह सिंह मार्ग पर 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें एमसीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोका। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Brave Children Award : प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार

Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, शिकायत पर DOC हटाए

Uttarakhand National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल में गंदा खेल खेले जाने की आशंका पर ताइक्वांडो के डीओसी को हटा दिया गया है। आरोप है स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिलाने के नाम पर तीन से एक लाख रुपये लेकर 10 स्पर्धाओं के परिणाम मैच से पहले ही तय कर दिए गए। इस शिकायत पर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के डीओसी टी प्रवीण कुमार को हटाकर एस दिनेश कुमार को नया निदेशक नियुक्त किया है।

Brave Children Award : प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार

यह फैसला पीएमसी समिति (प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कंपटीशन) की कड़ी सिफारिशों के बाद लिया गया। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि खेल से संबंधित कम से कम 50% नामित तकनीकी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रमाणन वाले विधिवत योग्य अफसरों से बदला जाए।

जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा, पूर्व प्रतियोगिता निदेशक के खिलाफ शिकायतें मिलने के अलावा कमेटी को यह जानकर भी हैरानी हुई है कि डीओसी ने कुछ राज्य संघों के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ चयन ट्रायल के लिए उपकरण विक्रेता के रूप में एक व्यक्ति को खेल के विशिष्ट स्वयंसेवक के रूप में नामित किया था। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने प्रतियोगिता निदेशक व कुछ तकनीकी अधिकारियों को बदलने के जीटीसीसी के फैसले का समर्थन किया है।

डॉ. उषा ने कहा, यह चौंकाने वाला और दुखद है कि राष्ट्रीय खेलों के पदक कथित तौर पर प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही तय किए जाने लगे। पीएमसी समिति में प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार आईएएस आरके सुधांशु, सेवा निवृत आईपीएस बीके सिन्हा, जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुष्यंत शर्मा शामिल थे।

पीएमसी समिति की सिफारिश : प्रतियोगिता का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करें

पीएमसी समिति ने यह भी सिफारिश की कि पूरी प्रतियोगिता को वीडियो पर रिकॉर्ड किया जाए और जरूरत पड़ने पर संदर्भ के लिए फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जीटीसीसी द्वारा नामित अधिकारियों की एक टीम प्रतियोगिता के दौरान पूरे समय आयोजन स्थल पर मौजूद रहनी चाहिए। पीएमसी पैनल ने उन शिकायतों पर विचार किया था कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारियों ने 16 में से 10 भार वर्गों में मैचों के परिणाम प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही तय कर लिए थे। आईओए को बताया गया, स्वर्ण पदक के लिए 3 लाख रुपये, रजत के लिए 2 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। ताइक्वांडो की कुल 26 प्रतियोगिताएं 4 से 8 फरवरी तक हल्द्वानी के खेल परिसर के मिलम हॉल में आयोजित की जाएंगी।

जानकारी नहीं है, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया का मामला है। राज्य का लेना देना नहीं है।
– कमलेश तिवारी, सचिव ताइक्वांडों, एसोसिएशन उत्तराखंड

मुझे इस तरह के पत्र की कोई जानकारी नहीं है, इस पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाऊंगी।

Rupee : भारतीय रुपया 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

Brave Children Award : प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार

Brave Children Award : अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले राज्य के बहादुर बच्चों को अब राज्य स्तर पर भी वीरता पुरस्कार देने की तैयारी है। राज्य बाल कल्याण परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे 17 फरवरी को राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।

Rupee : भारतीय रुपया 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

राज्य के गुलदार से दूसरों की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय देने वाले बच्चों के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसके अलावा प्रदेश के वीर बच्चे पानी में बहने से बचाने जैसे कई बहादुरी के काम करते हैं। भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से पूर्व में राज्य के इन बहादुर बच्चों को हर साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन किन्हीं वजहों से पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से आवेदन नहीं मांगे जा रहे हैं। यही वजह है कि अब इस तरह के बच्चों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी के बाद राज्य स्तर पर इस तरह के बच्चों के आवेदन लिए जाएंगे। जिसके बाद बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

गुलदार से भिड़ गई थी बहादुर बिटिया राखी

अपने चार साल के छोटे भाई की जान गुलदार से बचाने के लिए पौड़ी जिले की बहादुर बिटिया राखी गुलदार से भिड़ गई थी। उसकी इस वीरता को देखते हुए उसे पूर्व में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैै। राज्य में बाल वीरों के इस तरह के इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई मामले हैं।

उत्तराखंड के इन बच्चों को मिल चुका राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

राज्य के 15 बाल वीरों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। टिहरी गढ़वाल के हरीश राणा को वर्ष 2003, हरिद्वार की माजदा को 2004, अल्मोड़ा की पूजा कांडपाल को 2007, देहरादून के प्रियांशु जोशी को 2010, देहरादून की स्व.श्रुति लोधी को 2010, रुद्रप्रयाग के स्व. कपिल नेगी को 2011, चमोली की स्व.मोनिका उर्फ मनीषा को 2014, देहरादून के लाभांशु को 2014, टिहरी के अर्जुन को 2015, देहरादून के सुमित ममगाई को 2016, टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल को 2017, पौड़ी गढ़वाल की राखी को 2019, नैनीताल के सनी को 2020, पिथौरागढ़ के मोहित चंद उप्रेती को 2020 और रुद्रप्रयाग के नितिन रावत को 2022 में यह पुरस्कार मिल चुका है।

राजभवन परिसर में होनी है आम सभा की बैठक

उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की 17 फरवरी को राजभवन के ऑडिटोरियम में आम सभा की बैठक होनी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिए जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन के साथ ही राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को शैक्षिक सहायता देने सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

राज्य के बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव है। जिसे परिषद की आम सभा की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। – -पुष्पा मानस, महासचिव, राज्य बाल कल्याण परिषद

Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Rupee : भारतीय रुपया 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

0

Rupee : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के फैसले से ट्रेड वॉर का डर बढ़ गया है। इसे लेकर पूरी दुनिया के बाजारों में डर का माहौल है। इस माहौल में भारतीय रुपया भी 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को शुरुआती ट्रेड में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही।

Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारतीय मुद्रा रुपया लगातार दबाव में है। विदेशी फंड के भारतीय बाजार से लगातार निकलने और तेल आयातक देशों द्वारा डॉलर को प्रमुखता दिए जाने के बाद से डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर आज रुपया 87 रुपये पर खुला, लेकिन जल्द ही 67 पैसे गिरकर 87.29 पर आ गया। शुक्रवार को रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.62 पर बंद हुआ था।

Waqf bill : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट आज संसद में होगी पेश