Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 32

PM Mmodi France Visit : फ्रांस में आज नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

0

PM Mmodi France Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आज तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी फ्रांस के मशहूर शहर मार्सिले में रहेंगे, जहां वे भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का यह आखिरी दिन है और यहां से वे अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे।

Acharya Satyendra Das : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

क्या है पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

अपने फ्रांस दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी फ्रांस में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। यह फ्रांस में भारत का दूसरा वाणिज्य दूतावास होगा। पेरिस में पहले से ही भारत का एक वाणिज्य दूतावास काम कर रहा है। वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी मजारगेज युद्ध स्मारक जाएंगे, जहां वे प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। यह एक न्यूक्लियर फ्यूजन प्रोजेक्ट है, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बन रहा है।

मंगलवार को एआई समिट में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए एआई समिट की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सह-अध्यक्षता की। सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एआई, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को बदल रहा है। इसे लेकर ओपन सोर्स वैश्विक फ्रेमवर्क बने ताकि दुनिया में इसे लेकर पारदर्शिता और विश्वास बढ़े। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि तकनीक ने नौकरियां कम नहीं की हैं बल्कि बढ़ाई हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटरों को इंसानों की तरह सोचने और काम करने में सक्षम बनाने वाली तकनीक है। यह कंप्यूटर विज्ञान का उभरता हुआ क्षेत्र है। जिसमें गणित, सांख्यिकी, संज्ञानात्मक विज्ञान को कंप्यूटिंग से जोड़ा जाता है। एक रिपोर्ट में बीते साल कहा गया था कि भारत, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में 60 फीसदी कंपनियों के पास एआई परियोजनाएं चल रही हैं या पायलट चरण में हैं। वहीं, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान जैसे देशों में केवल 36 प्रतिशत कंपनियों ने इसी तरह की एआई पहल शुरू की है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Uttarakhand Municipal Bodies : नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती

Acharya Satyendra Das : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

लखनऊ। Acharya Satyendra Das : अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वॉर्ड एचडीयू में भर्ती थे।

Uttarakhand Municipal Bodies : नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती

आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को संजय गांधी पीजीआई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें डायब‍िटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या थी। वह पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।

रविवार को फिर से सत्येंद्र दास की हालत देर शाम बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ लाया गया था।

National Mallakhamb Competition : मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

Uttarakhand Municipal Bodies : नए बोर्ड गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने शुरू की सख्ती

Uttarakhand Municipal Bodies : उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में नए बोर्ड के गठन के बाद अब बजट को लेकर शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे पहले अपना बजट देखें, उसी हिसाब से बोर्ड में बजट पास करें। उधर, शहरी क्षेत्रों में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) समिति की अनुमति बिना सभी पेयजल, सीवर लाइनों पर रोक लगा दी है।

National Mallakhamb Competition : मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पूर्व में हुई घोषणाएं उनके बजट से बाहर हो गईं। कई निकायों ने योजनाओं के लिए अपने बजट की सीमा से अधिक बजट पास कर दिया लेकिन वे काम नहीं हो पाए। निकायों में इस तरह की वित्तीय गड़बड़ियों को देखते हुए शासन ने निकायों के नए बोर्ड को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोई भी निकाय अपने सालाना उपलब्ध बजट के हिसाब से ही बोर्ड में बजट पास कर सकेगा। इस निर्धारित बजट से अधिक की योजनाएं किसी भी सूरत में न तो पास होंगी और न ही शासन स्तर पर उनमें कोई अतिरिक्त मदद मिल पाएगी।

निकायों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि योजनाएं बनाते समय बजट, कुल राजस्व वसूली और वेतन, पेंशन व अन्य सभी खर्चों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएं।

National Games 2025 : उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को हराकर सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली

National Mallakhamb Competition : मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून : National Mallakhamb Competition  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है।
इस आयोजन से न केवल हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हुआ है। इसी क्रम में चकरपुर के इस स्टेडियम को 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है, जो हमारे युवाओं को विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा।

इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 19 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 81 मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया , वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे,रजत पदक विजेता अमन, फुटबॉल में रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं।

उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंभ जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है, ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंभ की हमारी इस प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ डी के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद थे।

Ranveer Allahbadia Controversy : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने हटाया रणवीर का विवादित वीडियो

National Games 2025 : उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को हराकर सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली

National Games 2025 :  38वें राष्ट्रीय खेल के तहत गंगा के तट पर शिवपुरी में आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की महिला और पुरुष वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने महाराष्ट्र की पुरुष और महिला वर्ग की टीम को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Ranveer Allahbadia Controversy : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने हटाया रणवीर का विवादित वीडियो

प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मध्य हुए मुकाबले में उत्तराखंड की टीम विजयी रही। अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली और हरियाणा ने छतीसगढ़ की टीम को पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की टीम ने कर्नाटक को पराजित किया। हरियाणा और आंध्र प्रदेश के मध्य हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने 32-32 अंक प्राप्त किए।

मंगलवार को इन टीमों के मध्य होगा सेमीफाइनल (National Games 2025)

महिला वर्ग

हिमाचल प्रदेश – कर्नाटक

महाराष्ट्र – छत्तीसगढ़

उत्तर प्रदेश – दिल्ली

हरियाणा – उत्तराखंड

पुरुष वर्ग

उत्तर प्रदेश – आंध्र प्रदेश

महाराष्ट्र – कर्नाटक

हरियाणा – हिमाचल प्रदेश

राजस्थान – उत्तराखंड

Prayagraj Traffic : मेले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन, जारी हुआ रूट प्लान

Ranveer Allahbadia Controversy : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने हटाया रणवीर का विवादित वीडियो

Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हैं। इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वीडियो हटा दिया है।

Prayagraj Traffic : मेले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन, जारी हुआ रूट प्लान

परिवार पर की अभद्र टिप्पणी

समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर विवाद हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यूट्यूब को नोटिस जारी किया गया। मामले पर बढ़ते विवाद और नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब ने एक्शन लिया है।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने जो टिप्पणी की, उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर लोगों ने एतराज जताया है। रणवीर की टिप्पणी को संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताते हुए उनके विरुद्ध एक्शन की मांग की गई है। इस मामले पर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना व अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज

रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ पर मुंबई में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं तो असम में भी यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले पर मुकेश खन्ना ने अमर उजाला से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की। मुकेश खन्ना ने रणवीर और समय को ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनकर तालियां बजाने वाले दर्शकों को भी खूब लताड़ लगाई। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी इस पूरे मामले की आलोचना की है।

PM Modi Paris Visit : प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत, मैक्रों ने बोले- आपका स्वागत है मेरे दोस्त

Prayagraj Traffic : मेले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन, जारी हुआ रूट प्लान

Prayagraj Traffic : माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाकुंभ यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई है, जो 13 फरवरी सुबह आठ बजे तक तक लागू रहेगी।

PM Modi Paris Visit : प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत, मैक्रों ने बोले- आपका स्वागत है मेरे दोस्त

सोमवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित 36 पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकेंगे।

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन

1- चीनी मिल पार्किंग
2- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
3- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
4- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क होगा।
(श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे)

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन

1- महुआ बाग थाना झूंसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
2- सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
3- नागेश्वर मंदिर पार्किंग
4- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
5- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क होंगे।
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन
1- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
2- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख
3- ओमेक्स सिटी पार्किंग
4- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन

1- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
2- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
3- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
4- मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग होकर अरैल बांध से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

कानपुर-कौशांबी की तरफ से आने वाले वाहन

1- काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग
2- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान
3- पार्किंग दधिकांदो मैदान पार्किंग
पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)

लखनऊ-प्रतापढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

1- गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग
3- नागवासुकि पार्किंग
4- बक्शी बांध कछार पार्किंग
5- बड़ा बघाड़ा पार्किंग एक, दो और तीन
6- आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल नागवासुकि की मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)
अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान

PM Modi Paris Visit : प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत, मैक्रों ने बोले- आपका स्वागत है मेरे दोस्त

0

PM Modi Paris Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत किया गया। पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने से पहले आयोजित स्वागत रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई।’ रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं।

Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान

उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी बातचीत की

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की।’

‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘पेरिस में एक यादगार स्वागत!’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया। हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!’

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले कही यह बात

मोदी ने फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा, ‘मैं एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के नेताओं और वैश्विक प्रौद्योगिकी सीईओ का सम्मेलन है, जहां हम समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार एवं व्यापक सार्वजनिक कल्याण के लिए एआई प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विचार साझा करेंगे।’

ऐसा है पीएम मोदी कार्यक्रम

मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करेंगे। बुधवार को दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक जाएंगे। वह मार्सिले में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है। पीएम मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान

देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। विश्व का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पूज्य माताजी को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य एवं भावुक क्षण बताते हुए कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लिखित है कि कोई भी जीव अपनी माता के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माता से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य अवसर पर उन्हें यह भी अनुभूति हुई है कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ के समान है। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में सभी पुण्य फलीभूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति परंपरा और मातृ भक्ति का सजीव स्वरूप प्रस्तुत करने वाला है।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। वह आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी।

Mahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन पस्त

मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज (Mahakumbh 2025) के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण है। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिल रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन पूजन

इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान