Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Home Blog Page 33

Delhi Election 2025 : संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी, KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

Delhi Election 2025 :  दिल्ली के सियासी रण की बिसात अब पूरी तरह से बिछ चुकी है। चुनावी मैदान में अब 699 खिलाड़ी बचे हैं। 23 सियासी सूरमा के साथ सबसे बड़ी जंग नई दिल्ली सीट पर लड़ी जाएगी। जबकि कस्तूरबा नगर और पटेल नगर से पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। सोमवार को 20 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया था। जिसके बाद अब 699 प्रत्याशी बचे हैं। देर रात तक उम्मीदवारों की गणना हुई।

Uttarakhand Cabinet Decision : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी की नियमावली को दी मंजूरी

दिल्ली में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा: अनुराग ठाकुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए भाजपा की ओर से ‘संकल्प पत्र’ का दूसरा भाग जारी कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कह कि हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

अरविंद केजरीवाल के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार सुबह कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर और दक्षिणमुख मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से रामायण की गलत व्याख्या और हमारे धर्म का अपमान करने की कोशिश अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई ये पहली बार नहीं है। ये अधर्मी लोग हैं। कल इन्होंने कहा है कि राक्षस सोने का हिरण बन कर आया था। ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटलेट सोने से बाहर नहीं आए हैं। आज हम यहां क्षमा मांगने आए हैं कि रामायण की गलत व्याख्या हुई है और हम आज उपवास करेंगे।

संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी, भाजपा का वादा… KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में संकल्प पत्र-2 जारी करेंगे।

PM modi uttarakhand visit : पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा को लेकर मुख्य सचिव ने अफसरों को सौंपी तैयारी की जिम्मेदारी

Uttarakhand Cabinet Decision : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी की नियमावली को दी मंजूरी

Uttarakhand Cabinet Decision :  उत्तराखंड कैबिनेट ने आज समान नागरिक संहिता( यूसीसी) की नियमावली को मंजूरी दे दी है। अब इसे जल्द ही प्रदेश में लागू किया जा सकेगा।

PM modi uttarakhand visit : पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा को लेकर मुख्य सचिव ने अफसरों को सौंपी तैयारी की जिम्मेदारी

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें यूसीसी का प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान कैबिनेट ने नियमावली के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। सीएम धामी ने कहा कि 2022 में हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लाकर जनता से किया वादा पूरा किया था। तब से हम इसकी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर इसे जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि हमारा प्रदेश सबसे पहले यूसीसी लागू करेगा। सब तैयारियां पूरी हो गई हैं। जल्द हम इसे लागू करेंगे।

21 जनवरी को वेबपोर्टल पर पूरे प्रदेश में होगी मॉक ड्रिल

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का वेबपोर्टल 21 जनवरी को पहली बार प्रदेशभर में एक साथ उपयोग में आएगा। फिलहाल यह कवायद सरकार के अभ्यास (मॉक ड्रिल) का हिस्सा होगी। इसके बाद यूसीसी को लागू किया जा सकता है। मॉक ड्रिल में यूसीसी का प्रशिक्षण ले रहे रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में यूसीसी पोर्टल पर लॉगइन करेंगे। उसके जरिये विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन, वसीयत आदि सेवाओं के पंजीकरण का अभ्यास करेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि यूसीसी लागू होने के बाद आम लोगों को उससे संबंधित सेवाएं मिलने में कोई तकनीकी बाधा तो नहीं आएगी। मॉक ड्रिल से सरकार, विशेष समिति और प्रशिक्षण टीम अपनी-अपनी तैयारियों को परख सकेंगी।

घोषणा से कानून बनने तक का सफर (Uttarakhand Cabinet Decision)

12 फरवरी 2022 को विस चुनाव के दौरान सीएम धामी ने यूसीसी की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में यूसीसी लाए जाने पर फैसला।
मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनी।
समिति ने 20 लाख सुझाव ऑफलाइन और ऑनलाइन प्राप्त किए।
2.50 लाख लोगों से समिति ने सीधा संवाद किया।
02 फरवरी 2024 को विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।
06 फरवरी को विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश हुआ।
07 फरवरी को विधेयक विधानसभा से पारित हुआ।
राजभवन ने विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा।
11 मार्च को राष्ट्रपति ने यूसीसी विधेयक को अपनी मंजूरी दी।
यूसीसी कानून के नियम बनाने के लिए एक समिति का गठन।
नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करणों में आज 18 अक्तूबर 2024 को राज्य सरकार को नियमावली साैंपी।
20 जनवरी 2025 को नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

यूसीसी लागू होगा तो यह आएंगे बदलाव (Uttarakhand Cabinet Decision)

सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक ही कानून।
26 मार्च 2010 के बाद से हर दंपती के लिए तलाक व शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, महानगर पालिका स्तर पर पंजीकरण की सुविधा।
पंजीकरण न कराने पर अधिकतम 25,000 रुपये का जुर्माना।
पंजीकरण नहीं कराने वाले सरकारी सुविधाओं के लाभ से भी वंचित रहेंगे।
विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 और लड़की की 18 वर्ष होगी।
महिलाएं भी पुरुषों के समान कारणों और अधिकारों को तलाक का आधार बना सकती हैं।
हलाला और इद्दत जैसी प्रथा खत्म होगी। महिला का दोबारा विवाह करने की किसी भी तरह की शर्तों पर रोक होगी।
कोई बिना सहमति के धर्म परिवर्तन करता है तो दूसरे व्यक्ति को उस व्यक्ति से तलाक लेने व गुजारा भत्ता लेने का अधिकार होगा।
एक पति और पत्नी के जीवित होने पर दूसरा विवाह करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
पति-पत्नी के तलाक या घरेलू झगड़े के समय पांच वर्ष तक के बच्चे की कस्टडी उसकी माता के पास रहेगी।
संपत्ति में बेटा और बेटी को बराबर अधिकार होंगे।
जायज और नाजायज बच्चों में कोई भेद नहीं होगा।
नाजायज बच्चों को भी उस दंपती की जैविक संतान माना जाएगा।
गोद लिए, सरगोसी से असिस्टेड री प्रोडेक्टिव टेक्नोलॉजी से जन्मे बच्चे जैविक संतान होंगे।
किसी महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के संपत्ति में अधिकार संरक्षित रहेंगे।
कोई व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को वसीयत से अपनी संपत्ति दे सकता है।
लिव इन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।
युगल पंजीकरण रसीद से ही किराया पर घर, हॉस्टल या पीजी ले सकेंगे।
लिव इन में पैदा होने वाले बच्चों को जायज संतान माना जाएगा और जैविक संतान के सभी अधिकार मिलेंगे।
लिव इन में रहने वालों के लिए संबंध विच्छेद का भी पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
अनिवार्य पंजीकरण न कराने पर छह माह के कारावास या 25 हजार जुर्माना या दोनों का प्रावधान होंगे।

Liquor Shops Close : चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम सविन बंसल ने जारी किए आदेश

PM modi uttarakhand visit : पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा को लेकर मुख्य सचिव ने अफसरों को सौंपी तैयारी की जिम्मेदारी

PM modi uttarakhand visit : उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम संबंधी समस्त तैयारियों एवं खेलों के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव एवं हाई पावर कमेटी की अध्यक्ष राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को खेल स्थलों का नोडल अधिकारी नामित किया है।

Liquor Shops Close : चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम सविन बंसल ने जारी किए आदेश

मुख्य सचिव  ने जारी आदेश में कहा कि क्लस्टर एक, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज का नोडल अधिकारी सचिव पंकज पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार व कमांडेंट आईआरबी श्वेता चौबे को बनाया गया है। जो पीएम (PM modi uttarakhand visit) के कार्यक्रम संबंधी सभी कार्यों के साथ ही आयोजन स्थल से जुड़े मार्गों के सुदृढी़करण, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर चयनित विभिन्न एजेंसियों से समन्वय करेंगे। जबकि क्लस्टर दो, गोलापार खेल परिसर एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत, श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह कमाण्डेंट 31 वी वाहिनी पीएसी प्रीति राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम संबंधी सभी काम, आयोजन स्थल से जुड़े मार्ग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था आदि का काम देखेंगे।

रोशनाबाद खेल परिसर में सचिव रंजीत सिन्हा व उपाध्यक्ष एचडीए अंशुल सिंह को, रुद्रपुर खेल परिसर एवं वन चेतना केंद्र खटीमा में सचिव नीरज खैरवाल व निदेशक डेरी संजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परेड ग्राउंड खेल परिसर में सचिव धीराज, अपर सचिव अनुराधा पाल, तपोवन ऋषिकेश में अपर सचिव हिमांशु खुराना, पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज में अपर सचिव आनंद स्वरूप, चंद्रनगरी चंपावत में एपीसीसीएफ एसपी सुबुद्धि, खेल स्टेडियम अल्मोड़ा में अपर सचिव रीना जोशी व कोटी कालोनी टिहरी में जिला विकास प्राधिकरण के पीसी दुम्का को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Liquor Shops Close : चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम सविन बंसल ने जारी किए आदेश

देहरादून। Liquor Shops Close :  इस सप्ताह 26 जनवरी तक शराब के ठेके और बार चार दिन पूर्ण और आंशिक रूप से बंद रहेंगे। मतदान, मतगणना और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शराब से संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी सविन बंसल ने जारी किया है। इसके आदेश के दायरे में डिस्टिलरी और बाटलिंग प्लांट भी आएंगे।

Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

डीएम ने दिए आदेश

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार शराब से संबंधित प्रतिष्ठान नगर निकाय चुनाव के मतदान की तिथि (23 जनवरी) से 24 घंटे पूर्व से बंद रहेंगे और उन्हें मतदान की समाप्ति के बाद खोला जाएगा। इस तरह शराब के प्रतिष्ठान 23 जनवरी की शाम पांच को ही खुल पाएंगे। इसके बाद मतगणना की तिथि 25 जनवरी को शराब से संबंधित प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे।
इसके अगले दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब के प्रतिष्ठान पूर्व की भांति पूरी तरह बंद रहेंगे। इस बंदी के लिए शराब प्रतिष्ठानों के लाइसेंस धारकों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।

उत्तराखंड शासन का तंबाकू बिक्री का फर्जी आदेश बनाया, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड सरकार का तंबाकू बिक्री का एक फर्जी शासनादेश इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। जांच के बाद देहरादून व हरिद्वार में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैँ। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार सहायक आयुक्त व्यापार कर विभाग राजीव तिवारी ने तहरीर दी है कि एक फर्जी पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उत्तराखंड सरकार की ओर से तंबाकू उत्पादों की खरीद व वितरण का कार्य मेसर्स इंडसन भारत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड नजफगढ़ रोड नई दिल्ली को देने का जिक्र है।

राज्य नोडल एजेंट के रूप में नामित (Liquor Shops Close)

इसके अलावा पत्र में कंपनी के निदेशक रमा कांत राम व समीर दास को राज्य में तंबाकू उत्पादों की खरीद व वितरण व्यवस्था के लिए राज्य नोडल एजेंट के रूप में नामित किए जाने और कंपनी की ओर से राज्य सरकार को 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष भुगतान किए जाने की बात कही है। पत्र पर अवर सचिव जगत सिंह रौतेला के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है।

उत्तराखंड शासन की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के लिए यह फर्जी पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्र प्रसारित करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी ने कहा, भ्रामक पोस्ट

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक उत्तराखंड में तंबाकू के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट मीडिया पर कुछ भ्रामक पोस्ट प्रसारित हो रही है। इसमें उत्तराखंड शासन के लेटर हेड का इस्तेमाल करते हुए उस पर लिखा गया कि तंबाकू उत्पाद को अधिकारिक तौर पर प्रदेश सरकार की ओर से सेल करने की स्वीकृति दे दी गई है। फर्जी पत्रावली भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी गई।

इस मामले में एनटीसीपी के डिस्ट्रिक्ट कंस्टलटेंट सुनील राणा की ओर शिकायत दी गई। मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि फर्जी प्रचार-प्रसार करने के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही भ्रामक प्रचार करने वाले आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Trump oath ceremony : शपथ से पहले Donald Trump ने कहा,’मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा’

Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

नैनीताल। Nikay chunav : स्थानीय निकाय के लिए मतदान से पहले भाजपा ने नगर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुक हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।

Trump oath ceremony : शपथ से पहले Donald Trump ने कहा,’मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा’

विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया। लाश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं, नैनीताल में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट की जीत तय है, इसलिए जनता का रुझान भाजपा की ओर बढ़ा है।

यहां नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री मोहित लाल साह, प्रत्याशी जीवंती भट्ट, जगदीश बवाड़ी, पूरन मेहरा, किशन पांडे, योगेश रजवार, विक्रम रावत, मोहित आर्या, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट आदि रहे। इधर, रविवार को भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने मंगावली क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते समग्र विकास का वादा किया।

उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारियों की समस्याओं का मुख्यमंत्री के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। मंगावली क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही पूरे वार्ड की समस्याओं को पार्टी के सभाासद प्रत्याशी प्रदीप आर्य को भी जिताने की अपील की। जीवंती ने इसके बाद रैमजे अस्पताल क्षेत्र, चिड़ियाघर क्षेत्र, नारायण नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। दावा किया कि जनता का भारी रुझान भाजपा के प्रति है।

नाव मालिक समिति ने दिया समर्थन (Nikay chunav)

भाजपा नेता मोहित आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं से नाव मालिक समिति एवं नाव चालकों से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट एवं नाव चालकों की ओर से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान मंडी सलाहकार मनोज जोशी, विकास जोशी, विशाल वर्मा व हरीश राणा थे।

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता संवाद सहयोगी जागरण, भवाली: नगर में मतदान की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेसियों ने पंकज आर्य के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया। जहॉ पंकज आर्य सुबह होते ही जनता के बीच पहुंच रहे है।

वही कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विभिन्न टोलियों में निकलपर सुबह से देर शाम तक जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य ने बताया कि नगर की जनता के बीच जाकर उनकी मूलभूत आवश्यकता व समस्याओं की जानकारी के साथ उनसे वोट की अपील की जा रही है। जनता से उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक जनता के बीच हाथ के पंजे में मुहर लगाने की अपील कर रहा है।

उन्हें विश्वास है कार्यकर्ताओ की यह मेहनत रंग लाएगी। चुनाव में भवाली की जनता उन्हें चेयरमैन के रूप में चुनेगी। इस दौरान खष्टी बिष्ट, पुष्पेश पांडे, कंचन सुयाल, सुजान सिंह रजवार, नवीन क्वीरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

CM dhami in pithoragarh : सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Trump oath ceremony : शपथ से पहले Donald Trump ने कहा,’मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा’

0

वॉशिंगटन। Trump oath ceremony : डोनाल्ड ट्रंप आज राष्ट्रपति पद (Trump Oath Ceremony) की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले औपचारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में उन्होंने कहा,”हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं। हम कल दोपहर (20 जनवरी) को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।”

CM dhami in pithoragarh : सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका में पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिर चुका है। ट्रंप ने कहा, ‘हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, सम्मान और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने डेमोक्रेट खेमे के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला बोला और कहा, हम हमेशा के लिए, एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे हैं।’ इस समारोह में टेस्ला के मालिक एलन मस्क भी शामिल हुए। रैली में एक्टर जॉन वोइट और संगीतकार किड रॉक सहित कई सेलिब्रिटी उपस्थित थे।

ट्रंप बोले- मैं रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर दूंगा

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा, मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा और आपको पता नहीं है कि हम तीसरे विश्व युद्ध के कितने करीब हैं।”

सेना से वामपंथी विचारधाराओं को बाहर निकालूंगा: ट्रंप

अमेरिका के बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने करने के लिए भी ट्रंप कोशिश करने वाले हैं। रैली में उन्होंने कहा कि हम अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे हैं, अपनी सेना और सरकार से कट्टरपंथी वामपंथी विचारधाराओं को बाहर निकालेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं।”

राष्ट्रपति बनते ही एक्शन में दिखेंगे ट्रंप (Trump oath ceremony)

जानकारी के मुताबिक, पद संभालने के बाद ही वह एक्शन में नजर आने वाले हैं। व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के तुरंत बाद वह 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।

ओवल ऑफिस डेस्क पर ये उनका इंतजार कर रहे होंगे, जिसे उनकी टीम ने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए तैयार कर रखा है। सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यकारी आदेशों का मुख्य उद्देश्य चुनावी वादों को पूरा करना है।

एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह पहले दिन कार्यकारी कार्यों की रिकार्ड संख्या पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति द्वारा एकतरफा जारी आदेश है, जो कानून की तरह शक्ति रखता है। कानून के विपरीत कार्यकारी आदेशों को कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। कांग्रेस उन्हें पलट नहीं सकती, लेकिन अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

इन मुद्दों पर जल्द ही फैसले ले सकते हैं ट्रंप

उनके करीबी सहयोगियों में से एक स्टीफन मिलर ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से पांच विषय शामिल होंगे। दक्षिणी सीमा को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिलाओं के खेल से ट्रांसजेंडर लोगों को रोकना, ऊर्जा अन्वेषण पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना। कार्यकारी आदेशों में उनके समर्थकों को माफ करने की उम्मीद है, जिन्हें चार साल पहले छह जनवरी को कैपिटल हिल हमले में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

ट्रंप की ओर से बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों और कार्यों को वापस लेने की भी उम्मीद है। उनमें से प्रमुख हैं पेरिस जलवायु समझौता, जीवाश्म ईंधन उत्पादन पर प्रतिबंध हटाना। बाइडन ने अपने पहले दिन नौ कार्यकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से छह में ट्रंप के फैसलों को पलटना शामिल था।

वॉशिंगटन डीसी में हजारों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले उनकी नीतियों के खिलाफ विरोध करने के लिए हजारों लोग वा¨शगटन डीसी में एकत्र हुए। पीपुल्स मार्च के बैनर तले सखी फार साउथ एशियन सर्वाइवर्स समेत गैर-लाभकारी संस्थाओं के गठबंधन ने ट्रंप की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ट्रंप विरोधी पोस्टर और बैनर थे। प्रदर्शनकारियों ने अगले ट्रंप, टेस्ला के मालिक एलन मस्क सहित उनके कुछ करीबी समर्थकों के खिलाफ नारे लगाए। इसी समूह ने जनवरी 2017 में भी विरोध प्रदर्शन किया था, जब ट्रंप पहली बार सत्ता में आए थे।

Dronacharya award 2025 : शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, बढ़ा उत्तराखंड का मान

CM dhami in pithoragarh : सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

CM dhami in pithoragarh :  शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Dronacharya award 2025 : शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, बढ़ा उत्तराखंड का मान

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज समग्र विकास (CM dhami in pithoragarh) की ओर अग्रसर है। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश के साथ यदि निगमों में पार्टी की सरकार होगी तो विकास तेजी से होगा। योजनाओं को धरातल पर उतारने में तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सुविधाओं में आधारभूत संरचना को तेज किया जा रहा है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद यहां पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण, वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने सीमांत की जनता से मंच से पार्टी के सभी निकायों में परचम फहराने का आह्वान किया।

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

Dronacharya award 2025 : शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, बढ़ा उत्तराखंड का मान

Dronacharya award 2025 :  उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर प्रदेशभर में खुशी और गर्व की लहर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य प्रमुख लोगों ने राणा को बधाई दी है।

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के निवासी और पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण हैं। उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। साल 1994 में इटली और साल 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। बतौर कोच टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई शूटिंग टीम को उन्होंने प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते।

देवभूमि के सपूत सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई। सुभाष ने देश के पैरा खिलाड़ियों को तराशने में बहुत समर्पण के साथ शानदार काम किया है। विशेष रूप से साल 2020 में टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पांच पदक देश की झोली में डाले। उन्होंने इस सम्मान को हासिल करके उत्तराखंड के लोगोंं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

Saif ali khan attacked :  अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक चोर द्वारा हमला किए जाने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाने वाला ऑटो-रिक्शा चालक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस अब ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करेगी। इससे पहले मीडिया में भी ऑटो ड्राइवर बयान दे चुका है।

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ। एक अज्ञात शख्स ने चाकू से उन पर छह वार किए। खून की हालत में एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। जिस वक्त यह घटना घटी, तब सैफ का ड्राइवर मौजूद नहीं था। उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को अस्पताल लेकर गया उसका बयान सामने आया है। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का कहना है कि उसने गौर नहीं किया कि ऑटो में जो शख्स है, वह सैफ अली खान हैं। उनका कुर्ता पूरा खून से लथपथ था।

ऑटो रिक्शा ड्राइवर का बयान (Saif ali khan attacked)

ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि खून से लथपथ कुर्ता वाले जिस यात्री को वे लीलावती अस्पताल लेकर गए थे, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। ऑटो ड्राइवर ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी, उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान है।’ उन्होंने कहा कि जब वे अभिनेता के आवास सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे, तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे ऑटो रोकने के लिए कहा। तभी वह व्यक्ति ऑटो में बैठे जिसका सफेद कुर्ता खून से लथपथ था। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ में चोटें थीं, लेकिन हाथ की चोट पर ध्यान नहीं दिया’।

सैफ के साथ अस्पताल कौन गया?

क्या सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर भी अस्पताल गया था? यह पूछे जाने पर ड्राइवर ने कहा, कोई सात आठ साल का एक लड़का भी ऑटो में सवार था। ड्राइवर ने बताया कि पहले एक्टर को बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाने वाले थे, लेकिन फिर खुद सैफ ने लीलावती चलने को कहा।

तीन बजे पहुंचे थे अस्पताल

ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा था कि अस्पताल पहुंचते ही सैफ अली खान ने गार्ड ने को स्ट्रेचर लाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘प्लीज एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं’। ड्राइवर के मुताबिक ऑटो सुबह करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचा था। ड्राइवर के मुताबिक उसने करीब सात आठ मिनट में एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचा दिया और उन्हें छोड़ने के बाद किराया भी नहीं लिया।

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

बेंगलुरु। MUDA case :  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अन्य से जुड़े एमयूडीए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 300 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की 140 से अधिक इकाइयां कुर्क की हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बयान में यह बात की। यह कुर्की मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर की गई है।

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

कुर्क की गई संपत्तियां विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत हैं जो रियल एस्टेट व्यवसायियों और एजेंटों के रूप में काम कर रहे हैं। कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एमयूडीए द्वारा अधिग्रहित तीन एकड़ 16 गुंटा भूमि के बदले में अपनी पत्नी बीएम पार्वती के नाम पर 14 साइटों का मुआवजा लिया।

एजेंसी ने कहा कि जमीन मूल रूप से एमयूडीए द्वारा 3,24,700 रुपये में अधिग्रहित की गई थी। पॉश इलाके में 14 साइटों के रूप में मुआवजे की कीमत 56 करोड़ रुपये है। वहीं, मुख्यमंत्री से इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त द्वारा पूछताछ की गई है। हालांकि उन्होंने बार-बार अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि विपक्ष उनसे डरा हुआ है और ये राजनीति से प्रेरित आरोप हैं।

ये है पूरा मामला

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA), कर्नाटक की राज्य स्तरीय विकास एजेंसी है। इस एजेंसी का काम लोगों को किफायती कीमत पर आवास उपलब्ध कराना है। मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी।

50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50 प्रतिशत के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। हालांकि, 2020 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती का नाम भी इसमें शामिल

आरोप है कि योजना के बंद होने के बाद भी मुडा ने 50:50 योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण और आवंटन जारी रखा। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को इसी के तहत लाभ पहुंचाया गया। सीएम सिद्धरमैया की पत्नी की 3 एकड़ और 16 गुंटा भूमि मुडा द्वारा अधिग्रहित की गई।

इसके बदले में एक महंगे इलाके में 14 साइटें आवंटित की गईं। मैसूर के बाहरी इलाके के सारे में यह जमीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने 2010 में उपहार स्वरूप दी थी।

UTTARAKHAND SIGNED MOU : जियोथर्मल एनर्जी से बिजली बनाने की दिशा में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, आइसलैंड की कंपनी के साथ किया MoU साइन