Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 36

Uttarakhand National games : राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन क्वालीफिकेशन रिकार्ड हरियाणा की बेटी रमिता के नाम

देहरादून : Uttarakhand National games   हरियाणा की रमिता बुधवार को जब अपनी एयर रायफल लिए शूटिंग रेंज पर पहुंची, तो उनकी काबिलियत कसौटी पर थी। कसौटी पर वह नवनिर्मित हाईटेक शूटिंग रेंज भी थी, जिसकी तुलना दिल्ली और भोपाल की शूटिंग रेंज से की जा रही थी। रमिता की रायफल से गोली निकली। स्कोर 634.9 रहा और यह 10 मीटर की एयर रायफल महिला स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड का कीर्तिमान बन गया। रमिता तो कसौटी पर खरी उतरी ही, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की शूटिंग रेंज भी खरा सोना साबित हुई।
राष्ट्रीय खेलों (Uttarakhand National games) के पहले दिन की इससे शानदार शुरुआत हो ही नहीं सकती थी, जबकि शूटिंग की पहली ही स्पर्धा में रिकार्ड टूट गया। भारतीय शूटिंग टीम के असिस्टेंट कोच अरुण सिंह के मुताबिक-इससे पहले, शूटिंग की इस स्पर्धा में क्वालीफिकेशन रिकार्ड 637.7 स्कोर पर बना था। यह रिकॉर्ड भोपाल में आयोजित वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में बना था। रमिता ने दो अतिरिक्त प्वाइंट अर्जित कर नया क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड बनाया है। रमिता को अब बृहस्पतिवार को इस स्पर्धा के फाइनल में खेलना है। दो तरह के रिकॉर्ड मेंटेन किए जाते हैं। एक क्वालीफिकेशन और दूसरा मेडल रिकॉर्ड होता है।
राष्ट्रीय खेलों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाई गई हाईटेक शूटिंग रेंज की जितनी तारीफ की जा रही थी, वह पहले ही दिन सही साबित हुई है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच अरुण सिंह शुरू से ही कह रहे थे कि जिस तरह से इस शूटिंग रेंज को तैयार किया गया है, उससे यहां नए रिकार्ड निकल सकते हैं।
यह है शूटिंग रेंज की खासियत

शूटिंग रेंज में कुल 160 टारगेट स्थापित हैं। 10 व 25 मीटर रेंज के 60-60 व 50 मीटर रेंज के 40 टारगेट हैं।
टारगेट क्षमता के मामले में यह दिल्ली व भोपाल के बाद तीसरे नंबर की शूटिंग रेंज है। 25 मीटर की रेंज में सबसे ज्यादा टारगेट फिक्स करने की क्षमता। अत्याधुनिक हाईटेक उपकरणों से सुसज्जित यह शूटिंग रेंज है। हाईटेक टारगेट से सटीक स्कोरिंग सुनिश्चित हो रही है।
रमिता बोली-पेरिस की तरह ही है शूटिंग रेंज

क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड बनाने वाली हरियाणा की रमिता पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह पेरिस ओलंपिक में अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। रमिता का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि वह रिकार्ड बनाएंगी। अपनी कोच नेहा चवन को भी वह इस मौके पर याद करने से नहीं चूकी। साथ ही कहा कि दून की शूटिंग रेंज बहुत अच्छी है। पेरिस की शूटिंग रेंज में जो उपकरण लगे थे, वे ही यहां लगाए गए हैं। इससे स्कोरिंग अच्छी हो रही है।
उत्तराखंड बहुत सुंदर, हमेशा से पसंद है

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा की रहने वाली रमिता हंसराज कॉलेज दिल्ली की बी कॉम ऑनर्स की छात्रा हैं। वर्ष 2015 से शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। रमिता का कहना है कि उत्तराखंड उन्हें हमेशा से पसंद रहा है। देहरादून कई बार आई हैं घूमने के लिए। इस बार भी फाइनल मैच हो जाने के बाद जब समय मिलेगा, वह यहां के प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए निकलेंगी।
राष्ट्रीय खेलों के लिए हमने अंतरराष्ट्रीय मानक वाले उपकरणों की व्यवस्था की है। मुझे उम्मीद है कि देश भर से आए खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उत्तराखंड की धरती पर करेंगे और खेलों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। मैं सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान

Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी (Uttarakhand Tableau) को देश में तीसरा स्थान मिला है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था।

Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।

झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया था। जैसे- नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया।

National Games 2025 : देहरादून में आज खेले जाएंगे वुशु और रग्बी सेवन्स समेत कई खेल

Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। यह अमावस्या इस बार त्रिवेणी योग में पड़ी है। 50 वर्षों के बाद त्रिवेणी के साथ, चार अन्य शुभ योग में मौनी अमावस्या का स्नान हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी में मौन होकर स्नान और दानपुण्य करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

National Games 2025 : देहरादून में आज खेले जाएंगे वुशु और रग्बी सेवन्स समेत कई खेल

मौनी अमावस्या पर हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए घाटों की तरफ पहुंचे। स्नान दान के बाद उन्होंने भक्तिमय वातावरण में दिन की शुरुआत की।

मंदिर शिवालय और शक्तिपीठों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई । प्रयागराज महाकुंभ होने के बावजूद कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार में पहुंचे।

स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। सुबह छह बजे से लेकर स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी, भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रखा गया है।

आईआईटी रुड़की स्थित श्री सरस्वती मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी शब्द मुनि शब्द से बना है। इस दिन मौन होकर स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। मौनी अमावस्या के दिन ही ऋषि मनु का जन्म हुआ था। इस बार 50 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग के साथ में बुध आदित्ययोग, मालव्य योग, शशराज योग व सर्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहे हैं।

मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा और बुध का संचार करने से त्रिवेणी योग का निर्माण हो रहा है जो अत्यंत दुर्लभ है। इस योग में गंगा स्नान करने से त्रिवेणी यानी संगम स्नान करने का पुण्य फल प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या का दिन भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। इस दिन स्नान आदि करके भगवान विष्णु तथा सूर्य देव की पूजा करने का विधान है।

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

National Games 2025 : देहरादून में आज खेले जाएंगे वुशु और रग्बी सेवन्स समेत कई खेल

National Games 2025 : उत्तराखंड में नेशनल गेम्स का उद्घाटन हो चुका है। आज बुधवार से महाराणा प्रताप खेल परिसर के कंचनजंगा हॉल में वुशु, त्रिशूल शूटिंग रेंज में शूटिंग (राइफल और पिस्टल), गंगा एथलेटिक्स मैदान में रग्बी सेवन्स, मल्टीपर्पज हॉल, परेड ग्राउंड में बैडमिंटन के मुकाबले शुरू होंगे।

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

जबकि हरिद्वार के योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद स्टेडियम में कबड्डी, मल्टीपर्पज हॉल, पुलिस लाइन रोशनाबाद में कलारीपयट्टू (डेमो गेम) के मैच होंगे।

रुद्रपुर के शिवालिक हॉल (National Games 2025) में वॉलीबाल, हल्द्वानी के मानसखंड तरणताल, गोलापार में एक्वाटिक्स और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गोलापार में फुटबाल के मुकाबले खेले जाएंगे।

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

Mahakumbh Stampede :  महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है।

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

संयम बरतने की अपील

मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश (Mahakumbh Stampede)

जानकारी मिल रही है कि भगदड़ के बीच संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश हो गये हैं। घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल, एनएसजी और सेना ने संभाला मोर्चा

हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है।

भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका

मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त कर दिया जाएगा।

US Income Tax : US नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax, ट्रंप ने बनाया नया मास्टरप्लान

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

38th National Games Uttarakhand : 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे।

US Income Tax : US नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax, ट्रंप ने बनाया नया मास्टरप्लान

पीएम मोदी ने किया शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी। उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता। लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं।

यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया- पीएम

कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।

ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक (38th National Games Uttarakhand) के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है। उत्तराखंड में जो आयोजन हो रहा है, उससे सिर्फ खिलाड़ियों को ही फायदा नहीं होता, उससे दूसरे सेक्टर भी ग्रो करते हैं। यहां बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दिल से निकला कि ये उत्तराखंड का दशक है। देखिए हो भी रहा है।

हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली स्पॉट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है।

पीएम मोदी बोले- देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं

पीमए मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बदीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है।

सीएम और पीएम ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

दर्शकों और खिलाड़ियों ने एक दूसरे का हाथ हिला कर स्वागत किया। परेड के दौरान सीएम और पीएम ने तालियां बजाकर सभी का अभिनंदन किया। हिमाचल के एथलीट्स अपनी पारंपरिक टोपी में नजर आए।

एथलीट्स परेड के साथ पहुंचे मौली

एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। खेलों के शुभंकर मौली की अगुवाई में बैंड शुरू हुआ। सबसे पहले सैनिक स्कूल खोड़ा खाल का बैंड आया। परेड में सभी राज्यों के एथलीट्स शामिल हैं। जिसमें सबसे पहले अंडमान निकोबार, असम, बिहार, चंडीगढ़ की टीम है। दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के एथलीट भी शामिल हुए।

ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे खेल- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम होगा। ग्रीन गेम्स की थीम रहेगी। पीएम ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हो, राम मंदिर हो, यूसीसी हो, जैसे कई संकल्प को पूरे करने का कार्य किया है।

Mahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

US Income Tax : US नागरिकों को नहीं देना होगा Income Tax, ट्रंप ने बनाया नया मास्टरप्लान

0

नई दिल्ली। US Income Tax : राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कई अहम फैसले ले रहे हैं, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर असर डालेगी। वह देश में इनकम टैक्स व्यवस्था समाप्त करने की वकालत करते आए हैं। इसी बीच ट्रंप ने सोमवार (28 जनवरी) को इनकम टैक्स व्यवस्था खत्म कर टैरिफ को बढ़ाने की बात कही है।

Mahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

ट्रंप ने 27 जनवरी को फ्लोरिडा के डोरल में आयोजित 2025 रिपब्लिकन इश्यूज कॉन्फ्रेंस में इनकम टैक्स व्यवस्था खत्म करने का प्रस्ताव रखा, ताकि अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम को बढ़ाया जा सके। इिस्पोजेबल इनकम का मतलब उस आय से है, जो टैक्स (US Income Tax) और दूसरे सोशल सिक्योरिटी चार्जेस देने के बाद बचती है।

ट्रंप का दावा है कि ऐसा करने से अमेरिका में उस व्यवस्था को वापस लाया जा सकेगा ‘जिसके चलते अमेरिका अमीर हुआ है।’

हमें अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने की जरूरत नहीं: ट्रंप

उन्होंने कहा,”समय आ गया है कि अमेरिका उस सिस्टम में वापसी करे, जिसने हमें अमीर और पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर बनाया। विदेशी राष्ट्रों को समृद्ध बनाने के लिए हमारे नागरिकों को टैक्स लेने की जगह, हमें हमारे नागरिकों को समृद्ध करने के लिए विदेशी राष्ट्रों पर टैक्स लगाना चाहिए।”

टैरिफ से अमेरिका धनवान बनेगा: ट्रंप

राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका जल्द ही बहुत अमीर बनने वाला है। 1913 से पहले अमेरिका में कोई इनकम टैक्स नहीं था और टैरिफ प्रणाली ने हमें अतीत में समृद्ध बनाया।” उन्होंने दावा किया कि 1870-1913 के बीच टैरिफ के जरिए अमेरिका ने अपनी सबसे अमीर अवधि देखी।

ट्रंप ने 1887 के “महान टैरिफ आयोग” का जिक्र करते हुए कहा,”उस समय अमेरिका इतना धनवान था कि सरकार के पास यह तय करने के लिए आयोग बनाना पड़ा कि इस पैसे का इस्‍तेमाल कैसे किया जाए।”

क्या होता है टैरिफ?

टैरिफ आमतौर पर कोई भी सरकार आयात और निर्यात पर लगाती है। वस्तुओं के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को भी टैरिफ कहते हैं। टैरिफ से दो फायदे होते हैं। पहला, इससे सरकार को राजस्व मिलता है और दूसरा, देश में निर्मित वस्तुओं की कीमत आयातित की तुलना में कम रहने से घरेलू निर्माताओं को लाभ होता है।

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

Mahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

प्रयागराज। Mahakumbh Fire : महाकु्ंभ में स्नान के करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मंगलवार सुबह सेक्टर पांच खाकचौक स्थित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास के शिविर में आग लग गई। भड़की आग की लपटों ने तेज हवा के कारण दूसरे शिविर को भी चपेट में ले लिया। कई टेंट जल गए हैं। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन और पुलिस ने टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

आग लगने पर क्या करें (Mahakumbh Fire)

आग या आपातकाल की घटना की सूचना तत्काल मेला कंट्रोल ICCC तथा क्षेत्र के पुलिस/फायर स्टेशनों को 112, 1920, 1090 एवं ICCC द्वारा निर्धारित नंबरों पर दें।
आग लगने पर आग का शोर मचाकर आसपास के टेंट को सूचित/सावधान करें।
ठंडे दिमाग से काम करते हुए निकटतम आग बुझाने वाली यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने का प्रयास करें।
अपने निकटतम निकास मार्ग को हमेशा ध्यान रखें तथा आग लगने पर उनका प्रयोग करें।
सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली पर ध्यान रखें और चौकस रहें।
अपने अग्निशमन यंत्र को सही ढंग से पहचाने ताकि आग बुझाने के लिए उसका उपयोग उचित ढंग से किया जा सके।
आग बुझाने हेतु पंडाल के नजदीक पर्याप्त मात्रा में पानी तथा बालू भरकर रखें l
आग लगे पंडाल टेंट में रहने वाले व्यक्तियों/बच्चों को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर निकाल कर ले जाएं। उसके उपरांत पंडाल की रस्सी/सुतली काटकर गिरा दें ताकि अग्नि प्रसार की संभावना को रोका जा सके। रस्सी सुतली काटने से पूर्व या सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अंदर कोई व्यक्ति छूटा तो नहीं है।
गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे जमीन पर गिरने के बजाय सीधा खड़ा रखते हुए बाहर निकालने का प्रयास करें। साथ ही सिलेंडर की आग वाले हिस्से पर गीले कपड़े अथवा अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करेंl
बीड़ी, सिगरेट जली हुई माचिस आदि के टुकड़े बुझाकर ही फेकें।
बिजली की व्यवस्था लाइसेंसधारी ठेकेदारों से ही संपादित करना सुनिश्चित करें।
मुख्य पैनल में एमसी एमसीवी/ईएलसीबी का प्रयोग करें।
रसोई घर टीनशेड में अस्थाई संरचना से उचित दूरी पर बनाएं।

क्या ना करें (Mahakumbh Fire)

टेंट में ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल,मिट्टी का तेल,डीजल,गैस या मोमबत्ती आदि का भंडारण ना करें।
टेंट में गैर मानक के एवं लीकेज वाले सिलेंडर का प्रयोग ना करें।
टेंट बनाने में प्लास्टिक एवं सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग कदापि न करें।
पंडाल टेंट में खुली आग चूल्हा, हवन कुंड का प्रयोग ना करें।
पंडाल एवं टेंट में कटी-फटी विद्युत तारों का प्रयोग ना करें एवं हीटर तथा अन्य किसी ओवरलोड विद्युत उपकरणों के प्रयोग से बचें।
जलते हुए चिराग, स्टोव, गैस बत्ती में तेल ना डालें एवं स्टोर में पेट्रोल या अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग ना करें।
तेज हवा के समय खुले में खाना ना पकाएं।
दीपक, मोमबत्ती या खुली जलती आग को लेकर इधर-उधर ना जाए अंगूठी या चूल्हे को सुलगता ना छोड़े।
सिंथेटिक फाइबर के बने कपड़े पहनकर हवन कुंड चूल्हे या आग के समीप ना बैठे ऐसे किसी स्थान पर न जाए जहां से आप आसानी से बाहर ना निकल सकें।
आपातकालीन मार्गों को कदापि बाधित न करें।
दुर्घटना घटित होने पर वीडियो बनाने की बजाय लोगों की मदद करें।

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

देहरादून। National Games 2025 :  उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से 38वें राष्ट्रीय खेल (Uttarakhand National Games) विधिवत शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे व भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा उपस्थित रहेंगे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के कई विशिष्ट अतिथियों को भी उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दो प्रदर्शनी खेल शामिल हैं। खेल स्पर्धाओं में 9720 खिलाड़ी दांव पर लगे 3674 पदकों के लिए आपस में जोर आजमाइश करेंगे। मंगलवार शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रजत जयंती खेल परिसर में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ किया जाएगा।

दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह चार से छह बजे तक उत्तराखंड की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण को देखेंगे। शाम छह बजे वह राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए गायक जुबीन नौटियाल, पवनदीप राजन और पांडवाज ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा चार हजार से अधिक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में रंग भरेंगे। समारोह में हरित पटाखों का प्रयोग किया जाएगा।

10 शह‍रों में क‍िया जा रहा आयोजन

राष्ट्रीय खेलों (National Games 2025) का आयोजन 10 शहरों में किया जा रहा है। इनमें सीमांत पिथौरागढ़ से लेकर राजधानी देहरादून तक शामिल है। इन खेलों की 45 स्पर्धाओं में 3674 पदक दांव पर रहेंगे। इनमें 1120 स्वर्ण, 1120 रजत और 1434 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे अधिक 198 पदक एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में होंगे। वैसे राष्ट्रीय खेलों की ट्रायथलान और बीच हैंडबाल स्पर्धा के मुकाबले शुरू हो चुके हैं।

उत्तराखंड इन खेलों में लगभग 750 प्रतिभागियों का दल उतार रहा है। मेजबान राज्य होने के नाते उत्तराखंड को सभी खेलों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में उत्तराखंड इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया क‍ि राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन खेलों की भव्य शुरुआत करेंगे। खेलों को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

देघाट में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से कर रहे थे गांजा तस्करी

अल्मोड़ा: देघाट में केलानी रोड पर सुरमोली के पास गांजा की तस्करी करने वाले दाे तस्करों को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 से गाजां तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों के कब्जे से 17.502 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। वहीं थाना देघाट में दाेनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिले के देघाट में पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। केलानी रोड पर सुरमोली तिराहे के पास चलाए गए इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार DL9CAD1959 को रोका और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार सवार लूटाबंड गांव रामनगर निवासी पीयूष चन्द्रा पुत्र सुभाष चंद्र एवं बेड़ाझाल करनपुर रामनगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम के कब्जे से कुल 17.502 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर देघाट थाने में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह इस गांजे को सराईखेत से रामनगर को बेचने के लिए ले जा रहे थे। वहां वह इस तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर ज्यादा लाभ कमाने कर फिराक में थे। दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 17.502 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में देघाट थाने के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, अमित यादव एवं नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे। इधर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा है कि नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने जिले भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
———–