Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Home Blog Page 35

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

नई दिल्ली। Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार बुधवार को भी जारी है। घने कोहरे चलते सड़कों से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

राजधानी में बुधवार सुबह भयंकर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

इससे सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आई।

वहीं, लंबी दूरी से दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानी (Delhi Weather Update)

कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं।
हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें, ताकि दृश्यता में सुधार हो।
वाहन में फाग लाइट का उपयोग करें, मोड़ पर सावधानी से चलें और गति कम करें।
अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
वाहन की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।
वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगवाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आपके वाहन की जानकारी मिले।

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

देहरादून : Pauri Bus Accident  बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल (Pauri Bus Accident) में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन मौसम की शुरुआत की। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

Delhi Chunav 2025 : चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्च स्तरीय क्षमता को हासिल करना है। यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजना

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं।

आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस (PM Modi @ IMD Foundation Day) के उपलक्ष्य में, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-अनुकूल बनाने में इसकी भूमिका तथा विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है।

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

Delhi Chunav 2025 : चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया गया कि आचार संहिता उल्लंघन (Election code of conduct) करने पर यह कार्रवाई हुई है। बताया गया कि गोविंद पुरी में एफआईआर दर्ज हुई है। सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़

राजधानी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक निगम ने 21 करोड़ की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है। इसमें नौ करोड़ की नकदी है तो वहीं पांच करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स शामिल है।

14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी

इसके अलावा चुनाव में परोसने के लिए लाई गई 14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है। दिल्ली में अवैध रूप से लगे छह लाख से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पोस्टर को भी हटाया गया।

11 जिलों में की गई यह कार्रवाई (Delhi Chunav 2025)

चुनाव आयोग के अनुसार, आचार संहित लगने के बाद 9.80 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई है। 14 हजार 211 लीटर शराब तो 5.05 करोड़ की ड्रग्स, 6.1 करोड़ की महंगी वस्तुओं के साथ ही लोगों को बांटने के लिए दूसरी सामान्य वस्तुएं 0.47 करोड़ की जब्त की गई हैं। सभी 11 जिलों में यह कार्रवाई की गई है।

पूर्वी जिले में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

बता दें कि सर्वाधिक कार्रवाई पूर्वी जिले में हुई है। यहां पर 6.83 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें जहां 3.12 करोड़ की नकदी, 123.08 लीटर शराब, 1.68 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2.02 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

वहीं, कार्रवाई में दूसरे स्थान पर मध्य जिला है। यहां 6.81 करोड़ रुपये की वस्तुएं व 4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 1242 लीटर शराब तो 71.40 लाख रुपये की ड्रग्स तो 2.45 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 70 हजार रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई है।

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

महाकुंभनगर। MahaKumbh  तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार -जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है।

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ (MahaKumbh) का महास्नान शुरू हो चुका है। महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। महानिर्वाणी अखाड़े के अमृत साधु-संत स्नान के लिए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। नियमों का अनुशरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है।

महानिर्वाणी अखाड़ा ने सबसे पहले किया अमृत स्नान

मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। जिसके साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान किया।

तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे, जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्रीपंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं।

नागा साधुओं की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़े श्रद्धालु

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भाला, त्रिशूल और तलवारों के साथ अपने शाही स्वरूप में अमृत स्नान किया। साधु-संत घोड़े और रथों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके साथ चल रही भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने माहौल को और दिव्य बना दिया।

सिर पर गठरी, बगल में झोला लेकर आधी रात से ही गंगा की तरफ दौड़ रहे थे श्रद्धालु

नागवासुकी मंदिर और संगम क्षेत्र में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा, सभी अपने सिर पर गठरी लादे आस्था से भरे हुए संगम की ओर बढ़ते दिखे। स्नान के लिए श्रद्धा ऐसी थी कि लोग रात से ही गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाना शुरू कर चुके थे।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, घुड़सवार पुलिस ने किया मार्च

महाकुम्भ नगर (MahaKumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। हर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। डीआईजी कुम्भ मेला वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी समेत पुलिस टीम ने घोड़े के साथ मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया और अमृत स्नान जा रहे अखाड़ा साधुओं का मार्ग प्रशस्त किया।

घाटों पर गूंजे हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष

12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले स्नान घाटों पर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष सुनाई दिए। साधुओं के अमृत स्नान के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था की डुबकी लगाई। संगम के आसपास गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चारों ओर से देखी गई। इस दौरान सभी ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से संगम क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

ढाई करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान

मेला प्रशासन का अनुमान है कि पहले राजसी स्नान पर्व पर ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। संगम तट पर मकर स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

भीड़ प्रबंधन के चलते छह से सात किमी पहले ही वाहनों को रोक दिए जाने की वजह से सड़कें हर तरफ पैदल पथ में तब्दील हो गईं थीं। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला, हाथों में बच्चों और महिलाओं का हाथ थामे लोग संगम तट की ओर लंबे डग भरते रहे। फाफामऊ से अरैल के बीच दोनों तटों पर बने 44 स्नान घाटों पर बिछे पुआल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

संक्रांति पर क्या करें (MahaKumbh)

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार मकर संक्रांति पर स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए। इसमें गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। साथ ही कंबल, खिचड़ी, तांबा, स्वर्ण का दान करना चाहिए। लोहा व उड़द का दान नहीं करना चाहिए। इसका दान वर्जित है।

Pauri Accident : पौड़ी बस हादसे में घायलों का सीएम धामी ने जाना हाल, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

देहरादून : Makar Sankranti 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Pauri Accident : पौड़ी बस हादसे में घायलों का सीएम धामी ने जाना हाल, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Pauri Accident :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक- एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

National Games 2025 : खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप – CM

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

बस 80 मीटर खाई में गिर गई

बता दें कि रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है।

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

National Games 2025 : खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हर घर में जलाएं दीप – CM

National Games 2025 : साल 2025 उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। खास इसलिए, क्योंकि 28 जनवरी से यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होना है। एक ओर खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, इस आयोजन को पूरी तरह से अच्छा और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है।

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड आएंगे

सीएम धामी ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत के लिए हर घर में दीप जलाये जाएं और अपने घर को लड़ियों से रोशन करें।

इतना ही नहीं प्रदेश की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक रूप से स्वागत करें। जिस तरह जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का प्रदेश की महिलाओं ने किया था। कहा, राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। कहा, प्रदेश के हर व्यक्ति, माता-बहन, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सभी इन राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित हों और किसी न किसी रूप में उनका स्वागत करें।

हर एक खिलाड़ी उत्तराखंड से लेकर जाए अच्छा अनुभव

सीएम ने कहा, राष्ट्रीय खेलों (National Games 2025) के लिए उत्तराखंड आने वाला देश का हर एक खिलाड़ी यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाए, इसके लिए हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सरकार के साथ खेल व सभी विभागों के अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

पूरा साल हमारे लिए है महत्वपूर्ण

साल 2025 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह साल हमारे राज्य का रजत जयंती वर्ष है, तो इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। रजोत्सव शुरू हो गया है और यह वर्ष हमारे लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। कहा, उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जो 17 देशों से आए हुए उत्तराखंडी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं और वह निश्चित रूप से राज्य के आर्थिक विकास के लिए अपना योगदान देंगे। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने जा रहे हैं, जो हमारे पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा।

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

Delhi Election 2025 : राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी नामांकन और रोड शो

Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को परिणाम सामने आएंगे। चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं।

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

सीएम आतिशी ने किया एक्स पर पोस्ट

मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अपना नामांकन भरने जा रही हूं। इस दौरान कालकाजी मंदिर जाऊंगी और मां का आशीर्वाद भी लूंगी। नामांकन से पहले रैली भी है।

राहुल गांधी की दिल्ली चुनाव में आज एंट्री

पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को पहले ही चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं अब राहुल गांधी की चुनाव प्रचार में एंट्री होगी। राहुल गांधी 13 जनवरी को प्रचार अभियान में उतरेंगे और उत्तरपूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की तैयारी

दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Election 2025) की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। दिल्ली चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरे जोर लगा रही है।

गलत तरीके से पैसे इकट्ठे करना बहुत आसान: सीएम आतिशी

आतिशी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पार्टी ने 2013 में जब पहला चुनाव लड़ा था तो हम दिल्ली में घर-घर जाते थे। इस दौरान लोग 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक देते थे। इससे आप ने चुनाव लड़ा और जीता। जब हम नुक्कड़ सभा करते थे, तो चादर फैलाते थे और दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार से आने वाले लोग भी ईमानदार राजनीति के लिए अपनी क्षमता के अनुसार पैसे डालते थे। गलत तरीके से पैसे इकट्ठे करना बहुत आसान है। दिल्ली का 77 हजार करोड़ रुपये का बजट है। अगर हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहें तो 40 लाख रुपये जमा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा।

चुनाव लड़ने के लिए आतिशी ने जनता से मांगा चंदा

कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की है। उन्होंने 40 लाख रुपये जुटाने की बात कही है। आतिशी ने दिल्ली व देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गलत तरीके से रुपये इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। दूसरी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों व बिजनेसमैन से पैसे लेती हैं और सत्ता में आने के बाद उनके लिए काम करती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी दिल्ली और देशभर के लोग atishi.aamaadmiparty.org लिंक पर जाकर आर्थिक सहयोग देंगे।

दिल्ली में आज सीएम आतिशी करेंगी नामांकन दाखिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट के लिए आज नामंकन दाखिल करेंगी। वे पहले मंदिर जाएंगी और फिर गुरुद्वारे में कामना के बाद नामांकन के लिए डीएम कार्यलय पहुंचेंगी।

दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी का शंखनाद आज, सीएम आतिशी करेंगी रोड शो

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज दिल्ली में राहुल गांधी की चुनावी एंट्री हो रही है। तो वहीं मुख्यमंत्री आतिशी आज रोज शो करेंगी और नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी

Maha Kumbh 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ के पहले दिन से प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अभी तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगा ली है। यह गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों का पवित्र संगम है।

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) का शुभारंभ हुआ। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। इस अमृतमयी महाकुंभ में देश-दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों-भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान है।

कोहरा-कंपकंपी पीछे छूटी, आगे आस्था का जन ज्वार

घना कोहरा, थरथरा देने वाली कंपकंपी आस्था के आगे मीलों पीछे छूट गई। संगम पर आधी रात लाखों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। आधी रात से ही पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ संगम की रेती पर जप, तप और ध्यान की वेदियां सजाकर मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों के साथ कल्पवास भी आरंभ हो गया।

183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद

समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले शुरू हुई कुंभ स्नान की परंपरा का आज से आगाज हो गया। इस बार महाकुंभ में 183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद है। इन विदेशी मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं।

पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) को केंद्र और प्रदेश की सरकारें विश्व समुदाय के समक्ष अद्भुत रूप में प्रस्तुत करना चाह रही हैं। मेला क्षेत्र में रोजाना 800 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, कुंभनगरी में सबसे ज्यादा फोकस सेक्टर-18 पर रखा गया है। यहां वीआईपी गेट भी बनाया गया है। इस पॉइंट पर 72 देशों के ध्वज लगे हुए हैं, जिनके नुमाइंदे भी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी आगवानी करने की तैयारी कर रखी है।

हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के मकसद से कुंभनगरी के हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए गए हैं। साथ ही, फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात की गई हैं। कुंभनगरी में कुल 56 अस्थायी थाने बने हैं। 37 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिन्हें हर तरह की आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। कुंभ मेले में भारी भीड़ के बीच किसी के खोने जैसी बातें आम हैं, लेकिन इसके लिए भी खास तैयारी की गई है। इस बार श्रद्धालुओं की मदद के लिए 15 लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर बनाए गए हैं।

2013 में था इतना इंतजाम

बता दें कि 12 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) लगा है। 2013 कुंभ मेले के लिए 1214 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया थाा। उस दौरान 160 किमी लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया था। स्वच्छता के लिए 35 हजार शौचालयों का निर्माण कराया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 2013 के कुंभ मेले के दौरान शहर में करीब 70 लाख श्रद्धालु आए थे, लेकिन इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

कुंभ का पौराणिक महत्व

ज्योतिषियों की मानें तो जब बृहस्पति कुंभ राशि और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब कुंभ लगता है। त्रिवेणी संगम के कारण प्रयाग का महाकुंभ सभी मेलों में ज्यादा महत्व रखता है। कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के दौरान 14वें रत्न के रूप में अमृत कलश निकला था, जिसे हासिल करने के लिए उनमें संघर्ष हुआ। असुरों से अमृत बचाने के लिए भगवान विष्णु ने विश्व मोहिनी रूप धारण कर वह अमृत कलश अपने वाहन गरुड़ को दे दिया। असुरों ने गरुड़ से वह कलश छीनने का प्रयास किया तो अमृत की कुछ बूंदें प्रयागराज, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिर गईं। कहा जाता है कि तब से हर 12 साल बाद इन स्थानों पर कुंभा मेला आयोजित किया जाता है।

संगम पर महाकुंभ की सदियों पुरानी परंपरा

महाकुंभ कब से शुरू हुआ, इस संबंध में कुछ भी लिखित प्रमाण नहीं है। हालांकि, इस मेले का सबसे पहला लिखित प्रमाण बौद्ध तीर्थयात्री ह्वेनसांग के लेख में मिलता है। उन्होंने छठवीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में होने वाले कुंभ मेले का वर्णन किया है। वहीं, ईसा से 400 वर्ष पूर्व सम्राट चंद्रगुप्त के दरबार में आए एक यूनानी दूत ने भी ऐसे ही मेले का जिक्र अपने लेख में किया है।

HMPV virus in Assam : HMPV Virus का एक और मामला आया सामने,असम में मिला नया केस