Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 40

CM dhami in pithoragarh : सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

CM dhami in pithoragarh :  शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Dronacharya award 2025 : शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, बढ़ा उत्तराखंड का मान

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज समग्र विकास (CM dhami in pithoragarh) की ओर अग्रसर है। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश के साथ यदि निगमों में पार्टी की सरकार होगी तो विकास तेजी से होगा। योजनाओं को धरातल पर उतारने में तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सुविधाओं में आधारभूत संरचना को तेज किया जा रहा है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद यहां पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण, वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने सीमांत की जनता से मंच से पार्टी के सभी निकायों में परचम फहराने का आह्वान किया।

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

Dronacharya award 2025 : शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, बढ़ा उत्तराखंड का मान

Dronacharya award 2025 :  उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उन्हें सम्मान मिलने पर प्रदेशभर में खुशी और गर्व की लहर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य प्रमुख लोगों ने राणा को बधाई दी है।

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के निवासी और पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण क्षण हैं। उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। साल 1994 में इटली और साल 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। बतौर कोच टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई शूटिंग टीम को उन्होंने प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते।

देवभूमि के सपूत सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई। सुभाष ने देश के पैरा खिलाड़ियों को तराशने में बहुत समर्पण के साथ शानदार काम किया है। विशेष रूप से साल 2020 में टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पांच पदक देश की झोली में डाले। उन्होंने इस सम्मान को हासिल करके उत्तराखंड के लोगोंं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Saif ali khan attacked : घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से होगी पूछताछ

Saif ali khan attacked :  अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक चोर द्वारा हमला किए जाने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाने वाला ऑटो-रिक्शा चालक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस अब ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करेगी। इससे पहले मीडिया में भी ऑटो ड्राइवर बयान दे चुका है।

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ। एक अज्ञात शख्स ने चाकू से उन पर छह वार किए। खून की हालत में एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। जिस वक्त यह घटना घटी, तब सैफ का ड्राइवर मौजूद नहीं था। उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को अस्पताल लेकर गया उसका बयान सामने आया है। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का कहना है कि उसने गौर नहीं किया कि ऑटो में जो शख्स है, वह सैफ अली खान हैं। उनका कुर्ता पूरा खून से लथपथ था।

ऑटो रिक्शा ड्राइवर का बयान (Saif ali khan attacked)

ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि खून से लथपथ कुर्ता वाले जिस यात्री को वे लीलावती अस्पताल लेकर गए थे, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। ऑटो ड्राइवर ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी, उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान है।’ उन्होंने कहा कि जब वे अभिनेता के आवास सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे, तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे ऑटो रोकने के लिए कहा। तभी वह व्यक्ति ऑटो में बैठे जिसका सफेद कुर्ता खून से लथपथ था। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ में चोटें थीं, लेकिन हाथ की चोट पर ध्यान नहीं दिया’।

सैफ के साथ अस्पताल कौन गया?

क्या सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर भी अस्पताल गया था? यह पूछे जाने पर ड्राइवर ने कहा, कोई सात आठ साल का एक लड़का भी ऑटो में सवार था। ड्राइवर ने बताया कि पहले एक्टर को बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाने वाले थे, लेकिन फिर खुद सैफ ने लीलावती चलने को कहा।

तीन बजे पहुंचे थे अस्पताल

ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा था कि अस्पताल पहुंचते ही सैफ अली खान ने गार्ड ने को स्ट्रेचर लाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘प्लीज एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं’। ड्राइवर के मुताबिक ऑटो सुबह करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचा था। ड्राइवर के मुताबिक उसने करीब सात आठ मिनट में एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचा दिया और उन्हें छोड़ने के बाद किराया भी नहीं लिया।

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

MUDA case : सीएम सिद्धरमैया के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

बेंगलुरु। MUDA case :  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अन्य से जुड़े एमयूडीए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 300 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की 140 से अधिक इकाइयां कुर्क की हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बयान में यह बात की। यह कुर्की मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर की गई है।

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

कुर्क की गई संपत्तियां विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत हैं जो रियल एस्टेट व्यवसायियों और एजेंटों के रूप में काम कर रहे हैं। कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एमयूडीए द्वारा अधिग्रहित तीन एकड़ 16 गुंटा भूमि के बदले में अपनी पत्नी बीएम पार्वती के नाम पर 14 साइटों का मुआवजा लिया।

एजेंसी ने कहा कि जमीन मूल रूप से एमयूडीए द्वारा 3,24,700 रुपये में अधिग्रहित की गई थी। पॉश इलाके में 14 साइटों के रूप में मुआवजे की कीमत 56 करोड़ रुपये है। वहीं, मुख्यमंत्री से इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त द्वारा पूछताछ की गई है। हालांकि उन्होंने बार-बार अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि विपक्ष उनसे डरा हुआ है और ये राजनीति से प्रेरित आरोप हैं।

ये है पूरा मामला

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA), कर्नाटक की राज्य स्तरीय विकास एजेंसी है। इस एजेंसी का काम लोगों को किफायती कीमत पर आवास उपलब्ध कराना है। मुडा शहरी विकास के दौरान अपनी जमीन खोने वाले लोगों के लिए एक योजना लेकर आई थी।

50:50 नाम की इस योजना में जमीन खोने वाले लोग विकसित भूमि के 50 प्रतिशत के हकदार होते थे। यह योजना 2009 में पहली बार लागू की गई थी। हालांकि, 2020 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती का नाम भी इसमें शामिल

आरोप है कि योजना के बंद होने के बाद भी मुडा ने 50:50 योजना के तहत जमीनों का अधिग्रहण और आवंटन जारी रखा। आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को इसी के तहत लाभ पहुंचाया गया। सीएम सिद्धरमैया की पत्नी की 3 एकड़ और 16 गुंटा भूमि मुडा द्वारा अधिग्रहित की गई।

इसके बदले में एक महंगे इलाके में 14 साइटें आवंटित की गईं। मैसूर के बाहरी इलाके के सारे में यह जमीन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने 2010 में उपहार स्वरूप दी थी।

UTTARAKHAND SIGNED MOU : जियोथर्मल एनर्जी से बिजली बनाने की दिशा में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, आइसलैंड की कंपनी के साथ किया MoU साइन

Ceasefire in Gaza : इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम के समझौते को दी मंजूरी

0

Ceasefire in Gaza :  गाजा में पिछले 15 महीनों से चल रहा हमास और इस्राइल के बीच का युद्ध लगभग खत्म हो गया है। इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में युद्ध विराम के समझौते को मंजूरी दे दी। इसके बाद वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा।

UTTARAKHAND SIGNED MOU : जियोथर्मल एनर्जी से बिजली बनाने की दिशा में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, आइसलैंड की कंपनी के साथ किया MoU साइन

पहले चरण में इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा

यह संघर्ष विराम (Ceasefire in Gaza) तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा। बदले में इस्राइल भी 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इस्राइली सेना भी गाजा से पीछे हटेगी। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने रविवार से रिहा किए जाने वाले 95 फिलिस्तीनियों की सूची जारी की है। हमास के साथ लड़ाई रोकने का समझौता रविवार को लागू होगा।

कतर और अमेरिका ने बुधवार को युद्ध विराम की घोषणा की थी

समझौते में मध्यस्थ करने वाले कतर और अमेरिका ने बुधवार को युद्ध विराम (Ceasefire in Gaza) की घोषणा की थी, लेकिन यह समझौता एक दिन से अधिक समय तक अधर में लटका रहा, क्योंकि नेतन्याहू ने कहा था कि अंतिम समय में कुछ अड़चनें आईं, जिसके लिए उन्होंने हमास को जिम्मेदार ठहराया था।

इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने संबंधी समझौते को लेकर सहमति बन गई है। इस घोषणा से पहले नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि गाजा में युद्ध विराम और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले बंधकों को मुक्त करने के लिए वार्ता में अंतिम समय में रुकावटें आईं।

33 बंधकों की होगी रिहाई, छह इस्राइली अस्पताल तैयार

इस्राइल के छह अस्पतालों को बंधकों को रखने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस्राइल के चिकित्सा निदेशालय के प्रमुख डॉ. हगर मिजराही ने कहा, हमारी मुख्य चिंता लंबे समय से बंधकों को रखे जाने की है… उन्हें संभवतः बहुत ही खराब परिस्थितियों, पोषण व स्वच्छता की कमी में रखा गया है। करीब 100 बंधकों में थाइलैंड, नेपाल व तंजानिया के नागरिक शामिल हैं। संघर्ष विराम समझौते के तहत रविवार को 33 बंधकों की रिहाई हो सकती है। इनमें सभी महिलाएं, बच्चे व 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष शामिल होंगे।

गाजा के कई इलाकों से इस्राइली सेना की होगी वापसी

समझौते के तहत गाजा के कई इलाकों से इस्राइली सेना की वापसी होगी। इसके बाद फलस्तीनी नागरिक अपने घरों को लौट सकेंगे, जो युद्ध की शुरुआत के बाद ही शरणार्थी शिविरों में दिन बिताने के लिए मजबूर हो गए थे। उधर, हमास ने कहा है वह सभी बधकों को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक संघर्ष पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

इस्राइली मंत्री ने सरकार छोड़ने की दी थी धमकी

इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री व दक्षिणपंथी नेता इतामार बेन-ग्वीर ने संघर्ष विराम समझौते की आलोचना करते हुए इसे लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता युद्ध की उपलब्धियों को कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि अगर इस समझौते को कैबिनेट से मंजूरी मिल जाती है, तो उनकी पार्टी ओत्जमा येहुदित सरकार से बाहर हो जाएगी।

15 महीनों में मारे जा चुके हैं 46 हजार से अधिक लोग

हमास ने सात अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर हमला कर दिया था। इसमें 1,200 लोग मारे गए थे। उसने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से कई की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ रिहा भी कराए जा चुके हैं। गाजा युद्ध में अब तक 46 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

BCCI New Rules : BCCI ने बनाए खिलाड़ियों के लिए 10 सख्त नियम, बढ़ सकती है खिलाड़ियों की परेशानी

UTTARAKHAND SIGNED MOU : जियोथर्मल एनर्जी से बिजली बनाने की दिशा में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, आइसलैंड की कंपनी के साथ किया MoU साइन

देहरादून : UTTARAKHAND SIGNED MOU  उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के संबंध में समझौता संपन्न हुआ।
वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति के माध्यम (UTTARAKHAND SIGNED MOU) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौता ज्ञापन को उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में एक माइलस्टोन बताया।  उन्होंने कहा कि भूतापीय ऊर्जा के इस एमओयू के माध्यम से न केवल स्वच्छ और नवीनीकरण ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त होगा बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित रहते हुए समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि आइसलैंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश है और इनके तकनीकी सहयोग और अनुभव से उत्तराखंड भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों  पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से इसकी अनापत्ति भी प्राप्त हो चुकी है। कहा कि राज्य में भूतापीय ऊर्जा के व्यवहारिकता के अध्ययन का  व्यय भार का वहन आइसलैंड सरकार द्वारा  किया जाएगा।

संदर्भित है कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण एवं वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान देहरादून के द्वारा किए गए आकलन के अनुसार उत्तराखंड राज्य में लगभग 40 भू-तापीय स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिसमें भूतापीय ऊर्जा का दोहन किया जा सकता है।
मै. वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स आइसलैंड की प्रमुख कंपनी है जो भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक विशेषज्ञता रखती है। उनकी तकनीकी क्षमताएं और अनुभव उत्तराखंड में भूतापीय परियोजनाओं को तेजी से और कुशलता से विकसित करने में सहायक होंगे।
MoU के मुख्य बिंदु –

  • उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम
  • आइसलैंड की कंपनी  वर्किस की विशेषज्ञता का लाभ
  • उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में माइलस्टोन होगा साबित
  • उत्तराखंड में भू तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित
  • भारत के 2070 के कार्बन न्यूट्रल बनने के संकल्प में होगा सहायक
इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,  दिलीप जावलकर व दीपेंद्र चौधरी, विशेष सचिव/रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, अपर सचिव रंजना राजगुरु, प्रबंध निदेशक यू.जे.वी.एन. लिमिटेड संदीप सिंहल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी सहित वर्किस कंपनी से हैंकर हैरोल्डसन, रंजीत कुंना व आइसलैंड एंबेसी से राहुल चांगथम उपस्थित थे।

BCCI New Rules : BCCI ने बनाए खिलाड़ियों के लिए 10 सख्त नियम, बढ़ सकती है खिलाड़ियों की परेशानी

0

नई दिल्ली : BCCI New Rules ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। खास तौर से अनुशासन को लेकर बीसीसीआई ने कुछ कड़े नियम बनाए हैं। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 10-सूत्री नीति को लागू किया गया जिसे मानना हर खिलाड़ी के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा भारतीय टीम में स्टार कल्चर पर भी बीसीसीआई ने शिकंजा कसा है। आइए जानते हैं बीसीसीआई के 10-सूत्री नीति (BCCI New Rules) में कौन-कौन से नियम हैं।

Saif Ali Khan : सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच तक जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

1- घरेलू क्रिकेट में सभी खिलाड़ियों को खेलना अब अनिवार्य

भारतीय टीम में पिछले लंबे समय से यह देखा गया है कि स्टार प्लेयर घरेलू क्रिकेट खेलने से बचते रहे हैं। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे नाम प्रमुख हैं। इस तरह के खिलाड़ी सिर्फ टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उपलब्ध रहते हैं। यही कारण है कि बीसीसीआई चाहती है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट शामिल हो।

2- खिलाड़ियों की फैमिली नहीं करेगी साथ में सफर

बीसीसीआई की 10 सूत्री नियम (BCCI New Rules) में यह साफ तौर से कहा गया है कि खिलाड़ी मैच और प्रैक्टिस सेशन के लिए सिर्फ टीम के साथ ही यात्रा कर पाएंगे। बीसीसीआई का मानना है यह टीम में एकजुटता के लिए कारगर साबित होगी। वहीं अगर किसी कारणवश किसी खिलाड़ी की फैमिली साथ में सफर रही है तो उसके लिए कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर से अनुमति लेनी होगी।

3- तय सीमा से अधिक सामान पर पाबंदी

बीसीसीआई के नए नियम के तहत अब खिलाड़ी अपने साथ एक तय सीमा तक ही सामान ले जा पाएंगे। बीसीसीआई एक खिलाड़ी को अपने साथ 150 किलो तक सामान लेने जाने की अनुमति देगा, लेकिन अगर इससे ज्यादा सामान होता है तो खिलाड़ी को उसका वहन यानी खर्च खुद ही उठाना होगा।

4- पर्सनल स्टाफ पर लगी पाबंदी

बीसीसीआई ने अपनी नीति में साफ कप दिया है कि किसी टूर या फिर सीरीज के दौरान टीम का कोई भी सदस्य अपने साथ किसी पर्सनल स्टाफ को नहीं रखेगा। हाल ही में कोच गौतम गंभीर के पर्सनल असिस्टेंट को लेकर बवाल मचा था। इससे पहले भी हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी अपने साथ पर्सनल बाबर्ची ले जाने को लेकर चर्चा में रहे थे।

5- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भी बदले नियम

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भेजे गए उपकरणों और निजी सामान पर टीम मैनेजमेंट के साथ तालमेल बिठाने के लिए कहा गया है। अगर कोई खिलाड़ी उपलब्ध व्यवस्थाओं के अतिरिक्त कुछ सुविधा चाहता है तो उसका खर्च उसे खुद उठाना होगा। माना जाता है कि कुछ सीनियर एनसीए में आने से पहले ही अपने उपकरण या किट को भेज देते हैं। ऐसे में उसके रख रखाव की जिम्मेदारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की बढ़ जाती है, जिसके लिए प्लेयर किसी तरह का भुगतान नहीं करते हैं, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।

6-प्रैक्टिस सेशन में किसी को छूट नहीं

बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अब किसी भी खिलाड़ी को प्रैक्टिस सेशन में छूट नहीं मिलेगी। कई बार खिलाड़ी निजी कारणों का हवाला देते हुए लंबे प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने से बचते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए यह तय किया जाएगा कि किसे छूट मिलेगी और किसे नहीं।

7-एड शूट पर भी बीसीसीआई की पाबंदी

बीसीसीआई ने किसी सीरीज या टूर के दौरान खिलाड़ियों को व्यक्तिगत फोटोशूट या एड शूट में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है।

8- अनुशासनात्मक कार्रवाई का अधिकार BCCI के पास सुरक्षित

बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अपने पास अधिकार सुरक्षित रखा है, जिसमें संबंधित खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोक लगाया जा सकता है। इसके अलावा कार्रवाई के तरत सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और आईपीएल रिटेनर की रकम या मैच फीस से कटौती भी की जा सकती है।

9- सीरीज खत्म होने पर जल्दी नहीं मिलेगी छुट्टी

कई बार ऐसा होता है कि सीरीज जल्दी खत्म हो जाती है, तो खिलाड़ी अपने-अपने घर या छुट्टियों पर चले जाते हैं, लेकिन नए नियम के मुताबिक अब जब तक सीरीज की समय अवधि पूरी नहीं होती है खिलाड़ी टीम का साथ नहीं छोड़ पाएंगे।

10- तय सीमा तक ही फैमिली रह सकती है साथ

बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि विदेशी दौरे पर अगर कोई खिलाड़ी 45 दिनों तक रहता है तो उनकी वाइफ और 18 साल से छोटी उम्र का बच्चा दो सप्ताह तक उनके साथ रह सकते हैं। इस दौरान बीसीसीआई सिर्फ उनके रहने का खर्च उठाएगी। वहीं समय सीमा खत्म होने के बाद खिलाड़ी अपने परिवार का खर्च उठाएगा।

Auto Expo 2025 : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, जानें सबकुछ

Saif Ali Khan : सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच तक जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

Saif Ali Khan :  सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा के घर में एक चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें लग गईं। सैफ की गर्दन, पीठ और बांह में भी चोट आई। सैफ को इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Auto Expo 2025 : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, जानें सबकुछ

सैफ के घर पहुंची पुलिस

मामले पर दिन भर कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, यह पता नहीं चला कि चोर घर से भागा कैसे? मामले में सैफ अली खान के घर रात 10 बजे करीब पुलिस की 20 टीमें पहुंचीं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस के अनुसार रात में किसी समय वह चुपचाप घर में दाखिल हुआ। उसने नौकरानी और सैफ दोनों पर हमला किया।

सामने आई चोर की तस्वीर

पुलिस के मुताबिक हमला गुरुवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित ‘सतगुरु शरण’ इमारत में अपार्टमेंट में ‘चोरी के प्रयास’ के दौरान हुआ था। 2.33 बजे कैद की गई फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल दुपट्टा या ‘गमछा’ पहने हुए दिखाई दे रहा है।

जेह के कमरे में घुसा था हमलावर

सैफ अली खान के घर में काम करने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले ने अभिनेता से पहले एक करोड़ रुपये मांगे। केस की शिकायतकर्ता एलियामा फिलिप ने बताया, हमलावर सबसे पहले सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। मैं यह देखने के लिए उठी कि वहां कौन है तो पाया कि एक कम हाइट का पतला आदमी वहां से बाहर आ रहा था और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा। शोर मचाने पर सेफ कमरे में आए, तो उन पर भी चोर ने हमला कर दिया। पुलिस ने नौकरानी की शिकायत पर हत्या के प्रयास के साथ लूट, घर में जबरन घुसने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

2.30 बजे हुआ सैफ पर हमला

अभिनेता सैफ अली खान ने रात 2.30 बजे घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान

Auto Expo 2025 : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, जानें सबकुछ

Auto Expo 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है। वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी।

Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान

इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यानी इसमें वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे।

दिल्ली के दो और ग्रेटर नोएडा के एक सेंटर में आयोजन

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां शिरकत कर रही हैं।

रविवार से आम लोग जा सकेंगे

पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है, जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। इस एक्सपो का विषय बियोंड द बाउंड्रीज (सीमाओं से परे) रखा गया है।

ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना मकसद

इस दृष्टिकोण का मकसद ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर दिया जाएगा। इस बार तीन जगहों में यह आयोजित होगा। नई दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट। इसमें 9 से ज्यादा समवर्ती शो होंगे, जिनमें से प्रत्येक मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस बार प्रदर्शनी क्षेत्र 2024 से दोगुना है। लोग दो लाख वर्ग मीटर में फैले हुए क्षेत्र का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें 5,100 से ज्यादा विदेशी प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

ये होंगे मुख्य आकर्षण बिंदु (Auto Expo 2025)

अग्रणी वाहन ओईएम की भागीदारी।
इलेक्ट्रॉनिक्स, कनेक्टिविटी, स्वायत्त ड्राइविंग और वैकल्पिक ड्राइव सिस्टम और ईंधन को शामिल करने वाले उन्नत ऑटो घटकों की भागीदारी।
अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकी और भंडारण समाधान।
शून्य-उत्सर्जन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण उपकरणों का प्रदर्शन।
एशिया के प्रथम हाइड्रोजन दहन निर्माण उपकरण का अनावरण ।
सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स पहल।
स्मार्ट टायर से रूबरू होने का मौका। इनमें इनबिल्ट सेंसर लगे होंगे व टिकाऊ सामग्रियों से बनाया गया है। विशेष ईवी टायर भी उपलब्ध हैं।
नवीन इस्पात ग्रेड और उत्पादन विधियों के माध्यम से इस्पात प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति।
डी-कार्बोनाइजेशन, सर्कुलरिटी और सड़क सुरक्षा पर अलग अलग मंडप होंगे।

ग्लोबल एक्सपो में आम लोगों का प्रवेश निशुल्क

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो आम लोगों के लिए रविवार को खुलेगा। प्रवेश निशुल्क है। इसमें जाने के लिए आगंतुक दो प्रवेश द्वारों के जरिए भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं, सुविधा के लिए दो अलग-अलग निकास द्वार भी उपलब्ध हैं। मोटर शो आम जनता के लिए रविवार से 22 जनवरी तक खुला रहेगा। आयोजकों ने आगंतुकों को सलाह दी है कि बड़े हैंडबैग, ब्रीफकेस, बड़े महिलाओं के हैंडबैग, बैकपैक, पैकेट आदि न लाएं, क्योंकि यहां कोई क्लॉक रूम उपलब्ध नहीं होगा।

Saif Ali Khan Attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान

महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 : जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए कीर्तिमान रच रहा है। 11 से 16 जनवरी के बीच मात्र छह दिनों के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा ली है। अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

Saif Ali Khan Attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

महाकुंभ से दो दिन पहले ही रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया

11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस तरह महाकुंभ (Mahakumbh 2025) से दो दिन पहले ही रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। वहीं महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर कीर्तिमान बनाया। अगले दिन मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। इस तरह महाकुंभ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

इसके अलावा 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख लोगों ने स्नान किया। गुरुवार को भी 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की। स्नान के उपरांत श्रद्धालु प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। 13, 14 व 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। अयोध्या में तीन दिन में तकरीबन 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।

महाकुंभ दे रहा एकता का संदेश

यह महाकुंभ (Mahakumbh 2025) पूरी दुनिया को एकता, समरसता और मानवता का बड़ा संदेश दे रहा है। न तो जाति का बंधन है और न ही संप्रदाय तथा न ही छुआछूत है। इसके अलावा यहां अन्नक्षेत्र में चल रहे भंडारों में अमीर न गरीब, सभी एक ही पंगत में भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। जाति-धर्म का कोई अंतर नहीं है।

आस्था के साथ अर्थव्यवस्था भी

महाकुंभ आस्था के साथ प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ कर रहा है। धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। महाकुंभ आने वाले दूसरे राज्यों व विदेश के श्रद्धालु तथा पर्यटक अयोध्या, वाराणसी, नैमिषारण्य, चित्रकूट, विंध्याचल व मथुरा भी जा रहे हैं। इससे टूर एंड ट्रेवेल्स, होटल व रेस्टोरेंट सेक्टर के साथ रेलवे व परिवहन निगम को लाभ हो रहा है। काशी विश्वनाथ में तीन दिन में पहुंचे 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुकाशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दिन में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यहां 13 जनवरी को 2.19 लाख, 14 जनवरी को 2.31 लाख और 15 जनवरी को 2.90 लाख से अधिक दर्शन करने पहुंचे।

Nikay chunav 2025 : सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार