Monday, July 27, 2026
Google search engine
Home Blog Page 41

Saif Ali Khan Attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Saif Ali Khan Attacked : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Nikay chunav 2025 : सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसे चोरों ने चाकू से हमला कर दिया है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।

यहां रहते हैं सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attacked)

बता दें कि सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में उनका आलीशान 3 बेडरूम अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इसमें सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं।

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : निकाय चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

Nikay chunav 2025 : सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार

Nikay chunav 2025 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गोपेश्वर में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : निकाय चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन को लेकर रिसर्च चल रही थी। अब जल्द ही यहां काम शुरू होने वाला है। इससे कई लोगों को रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा। यह क्षेत्र प्रगति करेगा, विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। यहां बहुमंजिला पार्किंग क्षेत्र बनाया जा रहा है।

ज्योतिर्मठ के पुनर्विकास के लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे लिए 1,700 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी है। हमारी सरकार पलायन जैसी बड़ी समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

Liquor policy case : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गृह मंत्रालय ने दी केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : निकाय चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

देहरादून। Uttarakhand Nikay Chunav 2025 :  नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा बुधवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। एक संकल्प पत्र प्रदेश स्तर का होगा, जबकि 11 नगर निगमों के लिए ये अलग-अलग होंगे।

Liquor policy case : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गृह मंत्रालय ने दी केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन संकल्प पत्र को जारी करेंगे। संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों व कार्य योजना को सामने रखेगी ही, निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसका खाका भी प्रस्तुत करेगी।

अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गहन विचार विमर्श और जनसुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियां व समस्याएं अलग-अलग हैं। इनके समाधान के तरीके भी अलग-अलग हैं। इसीलिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर एक और नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार किए हैं।

बुधवार को मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के सहयोगियों, विधायकों, भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भी उपस्थित में ये संकल्प पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जिलों व निकाय क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प पत्र को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के विधायक, पार्टी प्रभारी व पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

पेज थ्री ई-पेपर पर :- कीड़ा जड़ी क्या है ?, कीड़ा जड़ी के फायदे

धामी के नेतृत्व में जोर-शोर से आगे बढ़ेगा चुनाव अभियान

एक प्रश्न पर कोठारी ने कहा कि निकाय चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इसे जोर-शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू कर चुके मुख्यमंत्री धामी 28 से अधिक सभाएं व रोड शो करने वाले हैं। प्रचार अभियान पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

Liquor policy case : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गृह मंत्रालय ने दी केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

Liquor policy case : शराब घोटाले मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है।

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलाने के लिए अधिकृत किया है।

क्या है मामला?

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंजूरी दे दी है। संघीय एजेंसी ने केजरीवाल (56) को पिछले साल मार्च में गिरफ्तार करने के बाद विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

विधानसभा चुनाव से पहले आई खबर

घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। केजरीवाल को उनकी व्यक्तिगत हैसियत के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते भी आरोपी बनाया गया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली में आबकारी घोटाले (Liquor policy case) का मुख्य साजिशकर्ता बताया था। आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करते हुए इस काम को अंजाम दिया।

ईडी ने क्या कहा था?

ईडी ने कहा था कि केजरीवाल अपराध के समय कथित कंपनी जो कि ‘आप’ है, के प्रभारी थे, इसलिए उन्हें और उनकी पार्टी को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत अपराधों का दोषी माना जाएगा और उन पर मुकदमा चलाते हुए उन्हें दंडित किया जाएगा।

आबकारी नीति से जुड़ा मामला

आबकारी मामला दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस नीति को रद्द किया जा चुका है।

ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया। सीबीआई द्वारा 17 अगस्त 2022 को दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए ईडी ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए 22 अगस्त 2022 को धन शोधन का मामला दर्ज किया था।

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में घने कोहरे की मार,ट्रेनों और उड़ानों पर असर

नई दिल्ली। Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार बुधवार को भी जारी है। घने कोहरे चलते सड़कों से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

राजधानी में बुधवार सुबह भयंकर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

इससे सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आई।

वहीं, लंबी दूरी से दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानी (Delhi Weather Update)

कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए धीमी गति से वाहन चलाएं।
हेडलाइट्स को कम बीम पर रखें, ताकि दृश्यता में सुधार हो।
वाहन में फाग लाइट का उपयोग करें, मोड़ पर सावधानी से चलें और गति कम करें।
अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
वाहन की नियमित जांच करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।
वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर भी लगवाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आपके वाहन की जानकारी मिले।

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

Pauri Bus Accident : पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का CM धामी ने लिया संज्ञान

देहरादून : Pauri Bus Accident  बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल (Pauri Bus Accident) में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन मौसम की शुरुआत की। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

Delhi Chunav 2025 : चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्च स्तरीय क्षमता को हासिल करना है। यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजना

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं।

आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस (PM Modi @ IMD Foundation Day) के उपलक्ष्य में, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-अनुकूल बनाने में इसकी भूमिका तथा विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है।

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

Delhi Chunav 2025 : चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बताया गया कि आचार संहिता उल्लंघन (Election code of conduct) करने पर यह कार्रवाई हुई है। बताया गया कि गोविंद पुरी में एफआईआर दर्ज हुई है। सीएम आतिशि पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़

राजधानी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक निगम ने 21 करोड़ की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है। इसमें नौ करोड़ की नकदी है तो वहीं पांच करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स शामिल है।

14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी

इसके अलावा चुनाव में परोसने के लिए लाई गई 14 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई है। दिल्ली में अवैध रूप से लगे छह लाख से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पोस्टर को भी हटाया गया।

11 जिलों में की गई यह कार्रवाई (Delhi Chunav 2025)

चुनाव आयोग के अनुसार, आचार संहित लगने के बाद 9.80 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई है। 14 हजार 211 लीटर शराब तो 5.05 करोड़ की ड्रग्स, 6.1 करोड़ की महंगी वस्तुओं के साथ ही लोगों को बांटने के लिए दूसरी सामान्य वस्तुएं 0.47 करोड़ की जब्त की गई हैं। सभी 11 जिलों में यह कार्रवाई की गई है।

पूर्वी जिले में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

बता दें कि सर्वाधिक कार्रवाई पूर्वी जिले में हुई है। यहां पर 6.83 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें जहां 3.12 करोड़ की नकदी, 123.08 लीटर शराब, 1.68 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2.02 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

वहीं, कार्रवाई में दूसरे स्थान पर मध्य जिला है। यहां 6.81 करोड़ रुपये की वस्तुएं व 4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। 1242 लीटर शराब तो 71.40 लाख रुपये की ड्रग्स तो 2.45 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 70 हजार रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई है।

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

महाकुंभनगर। MahaKumbh  तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार -जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है।

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ (MahaKumbh) का महास्नान शुरू हो चुका है। महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। महानिर्वाणी अखाड़े के अमृत साधु-संत स्नान के लिए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। नियमों का अनुशरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है।

महानिर्वाणी अखाड़ा ने सबसे पहले किया अमृत स्नान

मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। जिसके साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान किया।

तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे, जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्रीपंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं।

नागा साधुओं की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़े श्रद्धालु

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भाला, त्रिशूल और तलवारों के साथ अपने शाही स्वरूप में अमृत स्नान किया। साधु-संत घोड़े और रथों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके साथ चल रही भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने माहौल को और दिव्य बना दिया।

सिर पर गठरी, बगल में झोला लेकर आधी रात से ही गंगा की तरफ दौड़ रहे थे श्रद्धालु

नागवासुकी मंदिर और संगम क्षेत्र में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा, सभी अपने सिर पर गठरी लादे आस्था से भरे हुए संगम की ओर बढ़ते दिखे। स्नान के लिए श्रद्धा ऐसी थी कि लोग रात से ही गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाना शुरू कर चुके थे।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, घुड़सवार पुलिस ने किया मार्च

महाकुम्भ नगर (MahaKumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। हर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। डीआईजी कुम्भ मेला वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी समेत पुलिस टीम ने घोड़े के साथ मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया और अमृत स्नान जा रहे अखाड़ा साधुओं का मार्ग प्रशस्त किया।

घाटों पर गूंजे हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष

12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले स्नान घाटों पर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष सुनाई दिए। साधुओं के अमृत स्नान के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था की डुबकी लगाई। संगम के आसपास गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चारों ओर से देखी गई। इस दौरान सभी ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से संगम क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

ढाई करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान

मेला प्रशासन का अनुमान है कि पहले राजसी स्नान पर्व पर ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। संगम तट पर मकर स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

भीड़ प्रबंधन के चलते छह से सात किमी पहले ही वाहनों को रोक दिए जाने की वजह से सड़कें हर तरफ पैदल पथ में तब्दील हो गईं थीं। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला, हाथों में बच्चों और महिलाओं का हाथ थामे लोग संगम तट की ओर लंबे डग भरते रहे। फाफामऊ से अरैल के बीच दोनों तटों पर बने 44 स्नान घाटों पर बिछे पुआल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

संक्रांति पर क्या करें (MahaKumbh)

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार मकर संक्रांति पर स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए। इसमें गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। साथ ही कंबल, खिचड़ी, तांबा, स्वर्ण का दान करना चाहिए। लोहा व उड़द का दान नहीं करना चाहिए। इसका दान वर्जित है।

Pauri Accident : पौड़ी बस हादसे में घायलों का सीएम धामी ने जाना हाल, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

देहरादून : Makar Sankranti 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।