Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 43

Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर

Uttarakhand Nikay Chunav : प्रदेश के नगर निकायों में पहली बार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी का आरक्षण बदलने जा रहा है। इस रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है, जिसके हिसाब से प्रदेशभर में एक-दो दिन में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचनाएं जारी होंगी।

IMA POP 2024 : पासिंग आउट परेड आज…देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर

नगर पालिकाओं में चेयरमैन के 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के 11 नगर निगमों में से मेयर के दो पद ओबीसी करने की सिफारिश की है। बाकी आठ पद अनारक्षित, एक पद अनुसूचित जाति का होगा। नगर पालिकाओं में चेयरमैन के 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे। बाकी 25 पद अनारक्षित, छह पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति का होगा।

40 में से 15 वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे

नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 46 में से 16 पदों पर ओबीसी प्रत्याशी होंगे। 23 पद अनारक्षित होंगे। छह पदों पर अनुसूचित जाति और एक पद पर अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी होंगे।नगर निगम काशीपुर में ओबीसी के सबसे ज्यादा वार्डरिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम काशीपुर में ओबीसी की सर्वाधिक 38.62 प्रतिशत आबादी को देखते हुए यहां 40 में से 15 वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे।

नगर निगम रुड़की में ओबीसी की आबादी 36.20 प्रतिशत देखते हुए यहां 40 में से 14 वार्ड ओबीसी के होंगे। नगर निगम हरिद्वार में ओबीसी की आबादी 20.90 को देखते हुए यहां 60 में से 13 वार्ड ओबीसी के होंगे। बाकी नगर निगम देहरादून में ओबीसी के 12, नगर निगम ऋषिकेश में चार, कोटद्वार में तीन, श्रीनगर में दो, रुद्रपुर में आठ, हल्द्वानी में 11, अल्मोड़ा में तीन और पिथौरागढ़ में दो वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे।

Allu Arjun Arrest : अल्लू अर्जुन की कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

IMA POP 2024 : पासिंग आउट परेड आज…देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर

IMA POP 2024 : आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिलेंगे। इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट होंगे। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर होने वाली परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल लेंगे।

Allu Arjun Arrest : अल्लू अर्जुन की कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA POP 2024) के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात हैं।

RIMC: उत्तराखंड के लिए आरक्षित एकमात्र सीट पर दून के वैभव को मिला दाखिला, पिता की सीख से मिली कामयाबी
अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास है। परेड के दौरान शनिवार सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहेगा।

मुख्य परेड के बाद जनरल सिग्देल परेड के कलर पार्टी और केन ऑर्डलीज को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, वे रिव्यूइंग ऑफिसर प्लेट और तलवार भी प्रदान करेंगे। इसके बाद, नेपाली सेना के दो जेंटलमैन कैडेट्स समेत नए कमीशंड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

Civil Service Exam : सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

Allu Arjun Arrest : अल्लू अर्जुन की कोर्ट में पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Allu Arjun Arrest : अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अभिनेता को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अल्लू अर्जुन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इस मामले में मृतक महिला के पति ने अभिनेता का बचाव किया है। भास्कर ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।

Civil Service Exam : सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोर्ट में अल्लू अर्जुन की पेशी हुई। सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अल्लू अर्जुन की पेशी

पुलिस की गाड़ी अल्लू अर्जुन को लेकर नामपल्ली कोर्ट पहुंच चुकी है, जहां उनकी पेशी हुई।

अब अल्लू अर्जुन को पुलिस कोर्ट ले जा रही है। थोड़ी देर में अभिनेता की कोर्ट में पेशी होगी।

वरुण धवन ने भी किया अल्लू अर्जुन का बचाव

अभिनेता वरुण धवन ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल केवल एक अभिनेता की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, ‘हम अपने आस-पास के लोगों को सूचित कर सकते हैं। यह घटना दुखद थी और मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, लेकिन इसका दोष सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं डाला जा सकता।’

रेवंत रेड्डी की प्रतिक्रिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा और गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कानून के सामने सभी समान हैं। कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।’

तेलंगाना उच्च न्यायालय शाम 4 बजे करेगा सुनवाई

तेलंगाना उच्च न्यायालय आज शाम 4 बजे अभिनेता अल्लू अर्जुन की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिन्हें ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

याचिका में अल्लू अर्जुन ने क्या कहा

अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका में कहा कि जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने गई तो वे सीधे उनके बेडरूम में घुस गए।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की।

Kisan andolan 2.0 : किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे, पुतला फूंक प्रदर्शन आज

Civil Service Exam : सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

Civil Service Exam :  प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Exam) की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। वहीं, जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Kisan andolan 2.0 : किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे, पुतला फूंक प्रदर्शन आज

बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 69.19 लाख, देहरादून में बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी।

इसके अलावा बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए चण्डाक मोटर मार्ग में उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण किए जाने, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से सटे हुए अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए जिला अस्पताल का विस्तार किए जाने, ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जाने, तहसील मुख्यालय देवलस्थल में आयोजित होने वाले बाराबीसी महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख का अनुदान दिए जाने को मंजूरी दी।

कई प्रस्ताव मंजूर

सीएम ने सीपू (गलाती नाला) एवं कालिका नाले (पुल तक) धारचूला में सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, पिथौरागढ़ में निवासरत राजी जनजाति को प्रशिक्षण दिए जाने, मुख्य राजमार्ग धारचूला-टनकपुर से संपर्क मार्ग ओगला मिलान का कार्य, मूलघाट से जौलजीवी सड़क मार्ग में तालेश्वर मंदिर के पास दोनों और स्वागत द्वार का निर्माण किए के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

तहसील गैरसैंण के ग्राम सारकोट को आदर्श ग्राम सभा बनाए जाने, सारकोट से भराड़ीसैण मोटर मार्ग का डामरीकरण कर उसका नाम शहीद स्व. श्री वासुदेव के नाम पर किए जाने, विधानसमा क्षेत्र कर्णप्रयाग स्थित उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण के मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं, गैरसैंण को गढ़वाल एवं कुमाऊं जिलों से जोड़ने, गैरसैंण में उत्तराखंड परिवहन निगम का डिपो बनाए जाने के लिए विभागीय रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Threatening Mail To RBI : आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी,रूसी भाषा में किया गया ईमेल

Kisan andolan 2.0 : किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे, पुतला फूंक प्रदर्शन आज

Kisan andolan 2.0 :  किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे हो गए। आज शंभू और खनाैरी बाॅर्डरों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की है।

Threatening Mail To RBI : आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी,रूसी भाषा में किया गया ईमेल

पंजाब व हरियाणा सरकार के पुतले फूंककर प्रदर्शन

वहीं खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। इससे भड़के किसानों ने वीरवार को संघर्ष तेज करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को केंद्र, पंजाब व हरियाणा सरकार के पुतले फूंककर प्रदर्शन किए जाएंगे।

16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर (Kisan andolan 2.0) देशभर में तहसील व जिला स्तरों पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे और 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद अधिकारियों को डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्ठी दी जाएगी।

मोदी को भेजा खून से हस्ताक्षरित पत्र

डल्लेवाल ने खून से हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। डल्लेवाल ने मोदी से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों की बाकी सभी मांगें पूरी करने की अपील की है। लिखा है कि वे 17 दिनों से अनशन पर , ऐसे उनका आपके नाम यह पहला व आखिरी पत्र है। आपको करना है कि एमएसपी की गारंटी देंगे या उनके जैसे किसान की बलि लेंगे।

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने को याचिका

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। कहा गया है कि वे 26 नवंबर से अनशन पर हैं और उनका वजन भी 12 किलो गिर चुका है। उनकी जान पर संकट है। एडवोकेट वीरेश शांडिल्य ने यह याचिका लगाई है। याची ने बताया कि डल्लेवाल कैंसर से जूझ रहे हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी किडनी फेल होने की भी संभावना है।

Agniveer Recruitment : आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के युवाओं की होगी भर्ती, युवाओं ने दिखाया दम

Threatening Mail To RBI : आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी,रूसी भाषा में किया गया ईमेल

Threatening Mail To RBI : दिल्ली स्कूलों को धमकी मिलने बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक को धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी भरा मेल आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया। बता दें कि मेल धमकी रूसी भाषा में दी गई। धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Agniveer Recruitment : आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के युवाओं की होगी भर्ती, युवाओं ने दिखाया दम

यह धमकी भरा मेल नए गवर्नर संजय मल्होत्रा को आया

यह धमकी भरा मेल आरबीआई (Threatening Mail To RBI) के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने शक्तिकांत दास की जगह ली है, जिन्होंने छह साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चुना था।

क्या है मामला?

दरअसल, आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल रूसी भाषा में किया गया। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस जोन 1 डीसीपी के मुताबिक, माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली के छह स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले दिल्ली के छह स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। इसके बाद जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। हालांकि, कहीं भी फिलहाल कुछ भी नहीं मिला है। इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को धरकी भरे ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

First Yoga Policy : उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति-मुख्यमंत्री

Agniveer Recruitment : आज रुद्रप्रयाग और पौड़ी के युवाओं की होगी भर्ती, युवाओं ने दिखाया दम

Agniveer Recruitment :  अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चमोली जिले के युवाओं ने दौड़ में दम दिखाया। भर्ती परीक्षा में चमोली जिले के 1672 में से 1417 युवाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं, भर्ती को लेकर पुलिस और यातायात पुलिस अलर्ट रही। भर्ती केंद्र के आसपास जाम न लगे इसे लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

First Yoga Policy : उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति-मुख्यमंत्री

रुड़की में 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) चलेगी। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के युवा भर्ती में भाग ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को चमोली जिले के युवाओं ने भाग लिया। भर्ती केंद्र पर बुधवार रात 12 बजे से ही युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। तीन बजे तक युवाओं को प्रवेश दिया गया। इसके बाद युवाओं ने दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में दम दिखाया। भर्ती में चमोली जिले के 1672 युवाओं को भाग लेना था लेकिन 1417 युवा ही शामिल हुए।

शुक्रवार सुबह पौड़ी गढ़वाल जिले के 1537 और रुद्रप्रयाग के 1019 युवाओं के लिए भर्ती होगी। दोनों जगहों से भर्ती में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। इस दौरान होटल फुल रहे। जबकि कई युवा प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई धर्मशाला में ठहरे।

One Nation One Election : मोदी कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव बिल को दी मंजूरी

First Yoga Policy : उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति-मुख्यमंत्री

देहरादून : First Yoga Policy  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ’प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 6000 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। एक्सपो में लगाए गए 250 से अधिक स्टॉल आयुर्वेद की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता का प्रमाण दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मेलन आयुर्वेद के क्षेत्र में परस्पर ज्ञान साझा करने व विभिन्न शोध कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सहयोग और व्यापार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा। उन्होंने आयुष के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से राज्य सरकार भी प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वर्तमान में हमारे राज्य में आयुष आधारित 300 ’आयुष्मान आरोग्य केंद्रों’ का संचालन हो रहा है। ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 70 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा आयुष परामर्श प्रदान किया जा रहा है। अब प्रत्येक जनपद में 50 बेड और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा सरकार प्रत्येक जनपद के एक गांव को मॉडल आयुष गांव के रूप में स्थापित कर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से अनुरोध किया है, ये संस्थान आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से आह्वान करते हुए कहा कि हमारी जड़ी-बूटियों के हिंदी नामों के साथ ही अंग्रेजी नामों को भी प्रचारित किया जाए। इससे स्थानीय जड़ी बूटियों की वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ में हम ’किलमोड़े’ को जानते है लेकिन उसके अंग्रेजी नाम ’बेरीबेरीज’ को अधिकतर लोग नहीं जानते हैं जबकि इस नाम को पूरा विश्व जानता है और इससे दवाएं बनती हैं। इसलिए अंग्रेजी नाम भी प्रचारित किया जाना चाहिए।
उत्तराखंड आयुर्वेद की प्रज्ञा भूमि
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राचीनकाल से ही आयुर्वेद और औषधीय संपदा की प्रज्ञा भूमि रही है। हमारे प्रदेश में पाए जाने वाली औषधीय जड़ी-बूटियों ने आयुर्वेद को आरोग्य के आधारभूत तत्व के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली है जो प्राचीनकाल से ही मानव सभ्यता का आरोग्य सुनिश्चित करती आ रही है। आयुर्वेद मात्र जड़ी-बूटियों और औषधियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि आयुर्वेद जीवन जीने की एक विशिष्ट कला है। ये हमें सही जीवन शैली के बारे में बताता है, इसका उद्देश्य रोगों को ठीक करना ही नहीं है बल्कि इसका अंतिम लक्ष्य रोग को होने ही न देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ’राष्ट्रीय आयुष मिशन’ और ’प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आज शहरों से लेकर गांवों तक आरोग्य स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक्सपो का विधिवत शुभारंभ करने के बाद स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
एक छत के नीचे मिलेगी आयुर्वेद की दवाएं
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल के दौरान आयुष के क्षेत्र में हुई पहलों से आयुष उत्पाद निर्माण में आठ गुना बढ़ोत्तरी हुई है। अब आयुष और हर्बल उत्पाद विश्व के 150 से अधिक देशों में निर्यात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भी अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग उपकरणों के जैसी तकनीकी को अपना कर आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने कहा कि भारत में लोग सामान्य तौर पर आयुर्वेद से उपचार पसंद करते हैं, लेकिन गांव देहात में तक डॉक्टर एलोपैथिक दवाओं का ज्यादा परामर्श देते हैं। ऐसा शायद इसलिए होता है क्योंकि आयुर्वेद की एक तो दवा कम है, फिर सारे रोगों की सारी दवाएं एक ही जगह पर मिलनी तकरीबन मुश्किल होती हैं। इसलिए केंद्र सरकार सभी जिला, तहसील और गांव स्तर पर एक ही छत के नीचे आयुर्वेद की सभी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष औषधि केंद्रों की स्थापना करने का प्रयास कर रही है। ऐसा पहला केंद्र दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हो चुका है। देशभर में ऐसे केंद्र खुलने से आयुष चिकित्सक परामर्श में आसानी से दवा लिख सकेंगे।
उन्होने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस नवीन विचारों, प्राचीन संस्कृति और नवाचारों का संगम साबित होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान आस पास के हजारों लोग यहां स्टॉल का भ्रमण करेंगे। यह आयोजन व्यावसायिक अवसरों के लिए भी मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ही केंद्र सरकार ने देशभर में 29 अक्तूबर से प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि  विश्व आयुर्वेद सम्मेलन के आयोजन से आयुष पद्धति को वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में मदद तो मितती ही है, साथ ही आयोजन वाले क्षेत्र के आस पास इस सेक्टर की ग्रोथ भी बढ़ती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तराखंड का आदर्श राज्य बताते हुए कहा कि आयुर्वेद की पुस्तकों में वर्णित कई जड़ी बूटियां हिमालय में मिलती हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भेजा संदेश
सम्मेलन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर भेजे गए संदेश को पढ़ा। उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय आयोजन सचिव, विज्ञान भारती डॉ. शिव कुमार शर्मा, दसवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के चेयरपर्सन वैद्य  पीएम वॉरियर, उत्तराखंड शासन में सचिव आयुष रविनाथ रमन ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, किशोर उपाध्याय, झांसी के सांसद अनुराग शर्मा, आचार्य बालकृष्ण प्रमुख तौर पर शामिल हुए।

One Nation One Election : मोदी कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली। Nation One Election One देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ करवाने का रास्ता अब साफ हो गया है। मोदी कैबिनेट ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ बिल को आज मंजूरी दे दी है। सरकार इस बिल को अगले हफ्ते संसद में पेश कर सकती है। इससे पहले कैबिनेट ने राम नाथ कोविंद समिति द्वारा इस पर बनाई गई रिपोर्ट को मंजूरी दी थी।

Congress Leader Rahul Gandhi : हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अगले हफ्ते पेश हो सकता है बिल?

मोदी सरकार अगले हफ्ते इस बिल को संसद में पेश कर सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मोदी कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दे दी है और वो बिल पर आम सहमति बनाना चाहती है। बिल पर व्यापक चर्चा के लिए सरकार इसे संयुक्त संसदीय समिति या जेपीसी के पास भेज सकती है।

क्या है एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ?

सरकार का कहना है कि एक साथ चुनाव कराने से धन और समय की बचत होगी।
प्रशासनिक व्यवस्था ठीक रहने के साथ सुरक्षा बलों भी तनाव नहीं होगा।
चुनाव प्रचार में ज्यादा समय मिलने के साथ विकास कार्यों भी ज्यादा हो सकेंगे।
वहीं, चुनावी ड्यूटी के चलते सरकारी कार्यों में भी दिक्कतें आती हैं।

Cabinet Decision : धामी कैबिनेट में बड़ा फैसला, पांच लाख वार्षिक आय वालों को भी मिलेंगे सस्ते आवास

Congress Leader Rahul Gandhi : हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Congress Leader Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के दौरे पर रहे। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से गांव बुलगढ़ी में मुलाकात की। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद वह हाथरस से निकल गए।

Cabinet Decision : धामी कैबिनेट में बड़ा फैसला, पांच लाख वार्षिक आय वालों को भी मिलेंगे सस्ते आवास

राहुल गांधी से एसडीएम की शिकायत की

जानकारी सामने आई है कि पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी से एसडीएम की शिकायत की है। शिकायत के बाद राहुल गांधी ने एसडीएम को तलब किया, लेकिन एसडीएम नहीं आए। इसके बाद एसडीएम को फोन मिलाकर बात कराई गई।

इसके बाद राहुल पीड़ित परिवार से मिलकर हाथरस से निकल गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से कोई बात नहीं की। जिस समय पीड़ित परिवार से राहुल गांधी मिले, उस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

2020 में एक युवती की हत्या हुई थी

इससे पहले, राहुल के हाथरस दौरे पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमला बोला था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं। आपको बता दें कि हाथरस में कोतवाली चंदपा इलाके के गांव बुलगढ़ी में 2020 में एक युवती की हत्या हुई थी। बहुचर्चित बिटिया कांड के तीन आरोपियों को कोर्ट बरी कर चुका है। अब अचानक राहुल गांधी के आने की सूचना के बाद अफसर गांव पहुंचे।

उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “राहुल गांधी, आपमें निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है…आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। आज हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है। जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं। कृपया ऐसा न करें, मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य बनने की तैयारी कर रहा है…”

Uttarakhand cabinet decision : CM धामी की अध्यक्षता में विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर, आवास नीति को मंजूरी