Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 45

Grameen Bharat Mahotsav : ‘गांव जितने समृद्ध होंगे, देश उतना विकसित होगा’, बोले पीएम मोदी

Grameen Bharat Mahotsav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

Maha kumbh 2025 : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार

4 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा महोत्सव

ग्रामीण भारत महोत्सव (Grameen Bharat Mahotsav) का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक होगा और इसकी थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। इस महोत्सव के दौरान ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाएगा।

इस महोत्सव में विभिन्न चर्चाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनके जरिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण और ग्रामीण समुदाय में नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इसका उद्देश्य सरकार टिकाऊ कृषि प्रथाओं को अपनाने के साथ ही उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है।

कल प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 1675 नवनिर्मित फ्लैट्स का उद्घाटन किया था

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियाँ भी सौंपीं। उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का भी निरीक्षण किया।

Overseas Uttarakhandi Conference : 12 जनवरी को होगा भव्य आयोजन,सीएम करेंगे शुभारंभ

Maha kumbh 2025 : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार

Maha kumbh 2025 : प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-छह स्थित बजरंगदास मार्ग पर मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार हो रहा है। यहां 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 108 हवन कुंड में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्र से संगम नगरी गुंजायमान होगी।

Overseas Uttarakhandi Conference : 12 जनवरी को होगा भव्य आयोजन,सीएम करेंगे शुभारंभ

गौरीगंज, अमेठी से आए बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी उर्फ मौनी बाबा महाराज बताते हैं, महाकुंभ भव्य और आस्था से परिपूर्ण हो, इस संकल्प के साथ 10,000 गांवों की पैदल यात्रा करके यहां आए हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्प को लेकर विशेष यज्ञ की भी तैयारी है।

बाबा ने बताया कि शिविर में बनाए जा रहे द्वादश ज्योतिर्लिंग का 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से भव्य शृंगार किया जाएगा। यहां 108 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं। इसमें सवा करोड़ दीपक जलाए जाएंगे। 13 जनवरी को प्रथम स्नान पर वह शिविर से लेटते हुए संगम स्नान करने जाएंगे।

उधर, शिविर में बनी त्रिशूल की दीवारें और बोरियों में रखे गए रुद्राक्ष की मालाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रास्ते से गुजरने वाले शिविर की भव्यता को देखकर सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

पहली बार जंक्शन पर तैनात किए गए कोरस कमांडो

आतंकी पुन्नू की गीदड़ भभकी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार कोरस कमांडो तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी आरपीएफ ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सिटी साइड और सिविल लाइंस साइड की व्यवस्थाओं को परखा। जंक्शन पर 1100 आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।

2025 का आधिकारिक एक्स अकाउंट सस्पेंड : महाकुंभ

2025 का आधिकारिक एक्स अकाउंट शुक्रवार दोपहर अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से अकाउंट खोलने पर महाकुंभ संबंधी सभी अपडेट भी गायब हो गए। चर्चा अकाउंट हैक होने की भी रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

धार्मिक-सामाजिक-आर्थिक पहलुओं और जल-मौसम-कूड़े पर करेंगे शोध

महाकुंभ मेले के दौरान शोध के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित होंगे। संगम जल, मौसम, आयोजन के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य पहलुओं पर अध्ययन होंगे, साथ ही डाटा बेस तैयार किए जाएंगे। इसके लिए मेला प्रशासन और संस्थाओं के बीच समझौते हुए हैं। कूड़े और उसके दुष्प्रभाव पर बंगलूरू विवि कर रहा अध्ययन मेला क्षेत्र से निकलने वाले कचरे एवं सीवेज के अलावा उनके निस्तारण की व्यवस्था का हिसाब रखा जाएगा।

क्षेत्र के अलावा आसपास के मोहल्लों में इसके पड़ने वाले दुष्प्रभाव व बचाव के लिए किए गए उपायों का भी लेखा-जोखा तैयार होगा। इस पर बंगलूरू विश्वविद्यालय अध्ययन करेगा। मेला प्रशासन व विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के साथ समझौता हुआ है।

New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

Overseas Uttarakhandi Conference : 12 जनवरी को होगा भव्य आयोजन,सीएम करेंगे शुभारंभ

Overseas Uttarakhandi Conference : प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी पहुंच रहे हैं। अब तक 50 से अधिक जाने माने प्रवासी उत्तराखंडियों ने सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है। 12 जनवरी को आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी, वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी-बूटी में संभावनाओं पर चार सत्रों में गहन मंथन किया जाएगा। विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने की पहल खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।

दरअसल, दिसंबर 2023 में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले सीएम विदेश दौरे पर गए थे, जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तमाम सफल लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इसी के बाद सीएम ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सात नवंबर 2024 को देहरादून में अपने देश के भीतर ही विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडियों के बीच ऐसा ही एक सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है।

सम्मेलन में विदेश में रह रहे अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई के गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनीता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ. एके काला आदि हैं। कई प्रवासी इससे पूर्व केंद्र सरकार की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://pravasiuttarakhandi.uk.gov.in/en/program भी शुरू कर दी गई है।

विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी, हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। उनके पास ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, उद्यमशीलता का अनुभव है। सरकार चाहती है कि इस अनुभव से उत्तराखंड प्रवासी अपने प्रदेश और गांव का भी विकास करें। सरकार इस काम में हर संभव मदद देने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार प्रवासियों को अपने प्रदेशों के विकास में योगदान की प्रेरणा देते रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Lucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या

New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। New Year 2025 :  नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, देर रात से ही एक दूसरे को शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चल पड़ा है।  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजनाथ सिंह , राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

Lucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या

पीएम मोदी ने दी बधाई

‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’

‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए!

इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक नया संकल्प लें।

राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट

राजनाथ सिंह ने नए साल (New Year 2025) की बधाई दी है। आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यह मेरी कामना है।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

Lucknow Murder Case : पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने की मां और 4 बहनों की हत्या

लखनऊ। Lucknow Murder Case :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के होटल शरणजीत में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम 24 वर्षीय अरशद ने दी है। उसने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी। सभी के हाथ की नस कटी हुई है। माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

होटल में की जा रही जांच (Lucknow Murder Case)

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

New Year 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामना

LPG Cylinder Price : नए साल पर 14-16 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलिंड हुआ सस्ता

नई दिल्ली। LPG Cylinder Price :  नए साल पर एलपीजी ग्राहकों को सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। सिलेंडर आज 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया।

New Year 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामना

ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कहां कितनी हुई कीमत (LPG Cylinder Price)

दिल्‍ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। यानी इसमें 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।

कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है।

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है। वहीं पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 की जगह 2057 रुपए में मिलेगा

वहीं चेन्‍नई की अगर बात करें तो चेन्नई में आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। बीते महीने दिसंबर में इसके दाम 1980.50 रुपए थे। यानी चेन्‍नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्‍ता किया गया है।

दिसंबर में बढ़े थे दाम

दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ था। इससे पहले भी नवंबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

New Year : मुख्यमंत्री धामी ने नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

New Year 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामना

देहरादून : New Year 2025   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गठन के 25 वें वर्ष को हम देवभूमि रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड द्वारा अब तक की विकास यात्रा में कई नए आयाम स्थापित किए हैं राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास  की अवधारणा रही थी इस भावना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए पारदर्शिता जन सहभागिता एवं नई कार्य  संस्कृति के साथ विकास की नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है।
राज्य के समग्र विकास के प्रयासों के साथ प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, त्वरित आर्थिक विकास के प्रेरक सेक्टरों की पहचान कर पर्यटन, खेती, बाग़वानी, पशुपालन जैसे सम्भावनाशील क्षेत्रों में अभिनव और दूरगामी प्रयासों से देश में अपनी अलग पहचान बनाने में राज्य को सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति को बेहतर वित्तीय प्रबंधन व स्थान विशेष की विशिष्टता की पहचान के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुनियोजित एवं त्वरित विकास की दशा व दिशा तय करने में भी हम न सिर्फ कामयाब रहे हैं बल्कि कई क्षेत्रों में राज्य हित से जुड़े कार्यक्रमों को लागू करने में उम्मीद से बढ़कर सफलता भी मिली है।
विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास के  दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों को नीति आयोग द्वारा सराहा गया है, इसका परिणाम रहा है कि राज्य को सतत विकास सूचकांक में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

New Year : मुख्यमंत्री धामी ने नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

देहरादून : New Year  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय।

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए – CM

 मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाए । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए. पी. अंशुमन और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Weather News : दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 : अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार,मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी (Weather News) इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 : अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार,मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 :  मेयर के लिए सोमवार को शाम पांच बजे तक भाजपा, कांग्रेस, आप, यूकेडी और यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी ओर निर्दलीय सहित 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सभी वार्डों के लिए 431 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए।

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। इसके चलते नगर निगम में सुबह से ही प्रत्याशी पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी सरदार खान पप्पू नामांकन जमा करने पहुंचे। उनके बाद उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक से राजकिशोर सिंह रावत ने नामांकन पत्र जमा किया।

आरुषि सुंदरियाल ने सबको चौंकाया

उत्तराखंड क्रांति दल से कैप्टन बिरेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों और अपने समर्थकों के साथ नामांकन जमा किया। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार सुलोचना ईष्टवाल ने नामांकन जमा कराया। करीब दो बजे भाजपा से प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का नामांकन लेकर विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि पहुंचे। उनके पीछे-पीछे विधायक सविता कपूर, खजानदास सहित अन्य भाजपा नेता और समर्थकों के साथ सौरभ थपलियाल भी पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

उनके नाम से छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सातवें नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र सिंह पोखरियाल ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इनके नाम से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आठवें नंबर पर आम आदमी पार्टी के रविंद्र सिंह आनंद, नौवें पर निर्दलीय प्रत्याशी विजय प्रसाद भट्टराई और राजेंद्र प्रसाद गैरोला ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आरुषि सुंदरियाल ने भी आखिरी समय में मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया।

नहीं आया रजनी रावत का नामांकन

मेयर पद के लिए 44 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें कुछ कांग्रेसियों और कुछ भाजपाइयों सहित अन्य लोग भी थे। भाजपा-कांग्रेस का टिकट फाइनल होने के बाद दोनों दलों से एक-एक नामांकन आया। इस दौरान ट्रांसजेंडर नेता रजनी रावत का भी नामांकन खरीदा गया था। सोमवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था, लेकिन वह नामांकन जमा करने नहीं पहुंचीं।

Jaiswal wicket controversy : यशस्वी जायसवाल को आउट देने पर भड़का विवाद, दर्शकों ने काटा बवाल