Friday, March 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 48

Sambhal Jama : शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं हुई पेश, 8 जनवरी को सुनवाई

Sambhal Jama : उत्तर प्रदेश के संभल में हलचल काफी गरम है। संभल कोर्ट में जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर के अनुरोध पर सुनवाई को आगे टाल दिया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। 19 नवंबर को संभल कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में कोर्ट कमिश्नर की अगुआई में जांच का आदेश दिया था। कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में वकीलों की टीम ने मस्जिद का सर्वे किया था।

Delhi Assembly Session : दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू; भाजपा ने की घेरने की तैयारी

1875 में शाही जामा मस्जिद (Sambhal Jama) का निर्माण कराया गया है। इस सर्वे में गणेश जी प्रतिमा का जिक्र किया गया था। टीले पर बनी इमारत को लेकर दावे किए गए थे। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर हिंदू पक्ष मंदिर पर मस्जिद होने का दावा कर रहा है। हालांकि, अब कोर्ट कमिश्नर का बयान सामने आया है कि आज वे रिपोर्ट पेश नहीं करेंगे।

रिपोर्ट के लिए मांगेंगे समय

संभल कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा कि चंदौसी कोर्ट में शाही जामा मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट से 10 दिनों का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पूरी करने के बाद ही इसे जमा कराया जाएगा। 19 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नर टीम ने शाही जामा मस्जिद का जायजा लिया था। 2 घंटे जांच की थी। इसके बाद रविवार 24 नवंबर को सर्वे किया गया। इस दौरान संभल में बवाल मच गया। अब कोर्ट कमिश्नर को अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

एएसआई के वकील पहुंचे कोर्ट

एएसआई के वकील विष्णु गुप्ता संभल जिला कोर्ट पहुंच गए हैं। संभल से आ रही जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोर्ट में केवल जामा मस्जिद सर्वे के मुद्दे पर सुनवाई होनी है। इसके अलावा कोई कार्य नहीं होना है। सर्वे रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच बढ़ी हलचल के बीच संभल डीएम और एसपी भी कोर्ट पहुंचे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि आज रिपोर्ट को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता है।

1875 के सर्वे रिपोर्ट में क्या?

यूपी के संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के 1875 सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसके तहत दावा किया जा रहा है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया था। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंदिर के चारों तरफ भगवान की आकृतियां दिखाई दी। वहां पर एक गणेश जी की प्रतिमा का जिक्र किया गया है, जिसको नष्ट करने का प्रयास किया गया था।

Uttarakhand Roadways : रोडवेज बसें अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी; महाप्रबंधकों को पत्र जारी

Delhi Assembly Session : दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू; भाजपा ने की घेरने की तैयारी

Delhi Assembly Session : विधानसभा सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र होगा। क्योंकि फरवरी महीने में आम चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेगी और पूरी तरह से राजनीतिक सत्र देखने को मिल सकता है।

Uttarakhand Roadways : रोडवेज बसें अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी; महाप्रबंधकों को पत्र जारी

सरकार जहां अपने दस साल की उपलब्धियों को सदन में गिनाएगी और केंद्र सरकार पर निशाना साधेगी वहीं विपक्ष ने भी इसे लेकर खास तैयारी की है। दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थितियों पर वह पूरी तरह हमलावर रहेगा। चुनाव के पहले सत्र हंगामेदार होने के आसार है।

‘आखिर क्यों दबाई जा रही CAG की रिपोर्ट’

विपक्ष, लगातार अपनी बातों को उठाने में सक्रिय है. विधानसभा सत्र (Delhi Assembly Session) शुरू होने से एक दिन पहले ही बीजेपी विधायकों ने उपराज्यपाल से भेंट करके सरकार की अनियमितताओं की शिकायत की. उनका आरोप है कि सरकार ने कई महत्वपूर्ण विभागों के कैग की रिपोर्टों को टेबल पर रखने में चूक की है. आज के सत्र में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठ सकता है।

केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये की मांग

दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार से 10,000 करोड़ रुपये की मांग की है, जो विपक्ष के लिए एक बड़ा मुद्दा है. विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस पर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की वित्तीय स्थिति ‘डगमग’ है और यह आम आदमी पार्टी की नीतियों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया और मुफ्त रेवड़ियों की घोषणा के चलते सरकारी खजाने का दुरुपयोग हो रहा है।

विजेंद्र गुप्ता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में AAP की सरकार ने ऐसी योजनाओं पर धन खर्च किया है जिनका जनता को कोई लाभ नहीं मिला. विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में, करोड़ों रुपये बर्बाद होते रहे हैं. उन्होंने इशारा किया कि पहले दिल्ली हमेशा सरप्लस राजस्व के लिए एक उदाहरण हुआ करती थी, लेकिन अब वह राजस्व घाटे का सामना कर रही है।

कर्जा लेने के निर्णय पर बोली भाजपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये का कर्जा लेने के निर्णय पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इसे चुकाने में सरकार को 15 साल लगेंगे, जिसमें ब्याज के साथ कुल देनदारी 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. ऐसे में यह स्पष्ट है कि यह निर्णय न केवल वर्तमान सरकार पर, बल्कि भविष्य की सरकारों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रहे मौजूद

Uttarakhand Roadways : रोडवेज बसें अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी; महाप्रबंधकों को पत्र जारी

Uttarakhand Roadways :  अब ड्राइवर-कंडक्टर अपनी मर्जी से कहीं पर भी बस नहीं रोक सकते। अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज की बसें केवल रुकेंगी।

Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रहे मौजूद

कई मार्गों पर रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। अगर ड्राइवर-कंडक्टर (Uttarakhand Roadways) ने मनमर्जी से बसें रोकी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को कड़ा पत्र जारी किया है।

कहा, देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून, देहरादून-हरिद्वार-अंबाला, चंडीगढ़-देहरादून, दिल्ली-नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली मार्गों पर परिवहन निगम प्रबंधन ने ढाबे और रेस्टोरेंट अधिकृत किए हुए हैं।

लेकिन, संज्ञान में आया है कि कई ड्राइवर-कंडक्टर बसों का ठहराव अवैध ढाबों या रेस्टोरेंट पर कर रहे हैं, जिससे यात्रियों से खाने के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। निगम की छवि धूमिल हो रही है। स्पष्ट किया कि अग्रिम आदेशों या नए ढाबे अधिकृत करने तक पूर्व के अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी।

Priyanka Gandhi : लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रहे मौजूद

Hemant Soren Oath Ceremony : रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।

Priyanka Gandhi : लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।

तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव मंच पर मौजूद

RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

राहुल गांधी और खरगे भी पहुंचे रांची
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

रांची पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचीं।

पिता शिबू सोरेन से मिले हेमंत सोरेन

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) से पहले JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे।

हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दिग्गजों समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

Amit Shah Visit Mussoorie : अमित शाह आज एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Priyanka Gandhi : लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित के बाद पहली बार नेहरू-गांधी परिवार के भाई-बहन की एक और जोड़ी सदन में नजर आएगी।

Amit Shah Visit Mussoorie : अमित शाह आज एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब लोकसभा में गांधी परिवार का कम से कम एक सदस्य न पहुंचा हो। ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े 5-5 सदस्य लोकसभा में एक साथ पहुंचे।

मौजूदा लोकसभा में राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका भी संसद पहुंच गईं। राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं। फिलहाल वो राजस्थान से राज्यसभा की सांसद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार मां और उनके दो बच्चे एक साथ सांसद होंगे।

प्रियंका और राहुल के एक साथ सदन में बैठते ही एक और इतिहास दोहराया गया। 71 साल पहले 1953 तक जवहार लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन साथ नजर आए।

ED Attack : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला,साइबर क्राइम से जोड़ा था मामला

 

 

Amit Shah Visit Mussoorie : अमित शाह आज एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Amit Shah Visit Mussoorie : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ED Attack : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला,साइबर क्राइम से जोड़ा था मामला

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री (Amit Shah Visit Mussoorie) के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

Prayagraj : मुख्यमंत्री धामी ने तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

ED Attack : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला,साइबर क्राइम से जोड़ा था मामला

ED Attack : राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।

Prayagraj : मुख्यमंत्री धामी ने तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया।

सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

Parliament Winter Session 2024 : संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने की अदाणी की गिरफ्तारी की मांग

Prayagraj : मुख्यमंत्री धामी ने तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

देहरादून: Prayagraj   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कुंभ कॉन्क्लेव (Prayagraj) भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिकता के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली मंच है। जिसके आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने इंडिया थिंक काउंसिल का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी की ये भूमि गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों की संगम स्थली के साथ हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का भी संगम है। यहां होने वाला कुंभ धार्मिक स्नान, पाप मुक्ति के साथ ही व्यक्ति को आत्मिक, वैचारिक और मानसिक शुद्धि भी प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति मात्र एक पूजा-पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने का एक ऐसा मार्ग है, जिसमें प्रत्येक प्राणी के कल्याण की भावना निहित है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर आधारित है। कुंभ का आयोजन भी हमारी इसी विचारधारा का प्रतीक है, जहां देश-विदेश से लाखों लोग बिना किसी भेदभाव के संगम में डुबकी लगाकर आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं। कुम्भ मेले के माध्यम से हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक भी पहुंचाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के आयोजन (Prayagraj) में विश्वभर से लोग भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद और आध्यात्मिकता के रहस्यों को जानने और समझने हेतु आते हैं। इससे भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास भी और विरासत भी के मूल मंत्र के साथ एक नया इकोसिस्टम भी विकसित किया जा रहा है। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक का विकास, योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, कुंभ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिलवाने जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य उनके नेतृत्व में हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तीर्थ स्थलों के विकास और कल्याण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। जिसके बाद देश में बड़े बदलाव हुए है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। निश्चित ही उन्हीं के नेतृत्व में होने जा रहे महाकुंभ का आयोजन भी भव्य और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कुंभ जैसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जुड़ने में मदद करते हैं और हमें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा  निश्चित ही प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद जी महाराज, श्री अशोक मेहता, श्री सौरभ पांडे, श्री आर.एस वर्मा, श्री चंपत राय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Parliament Winter Session 2024 : संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने की अदाणी की गिरफ्तारी की मांग

Parliament Winter Session 2024 :  संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से ही शुरू हो चुका है। पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 11 बजे दोनों की सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, जो थोड़ी देर बाद ही आज यानी 27 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हुए खास आयोजन कह वजह से सदनों की कार्यवाही नहीं हुई थी।

Dehradun Car Accident : देहरादून कार एक्सीडेंट मामले में मिली अहम जानकारी; हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार

राहुल गांधी ने गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की

राज्यसभा भी हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की है।

लोकसभा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया।

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

संजय राउत ने ईवीएम पर उठाए सवाल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अदाणी समूह के कथित कदाचार और इस मुद्दे पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ’ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार है। विपक्ष अदाणी पर लगे आरोपों और मणिपुर के हालात पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सरकार इस सत्र में वक्फ समेत कई अहम विधेयक पास कराने की कोशिश में है।

Manipur Violence : ‘अपराधियों की खैर नहीं, जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन; बोले CM बीरेन सिंह

Dehradun Car Accident : देहरादून कार एक्सीडेंट मामले में मिली अहम जानकारी; हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार

Dehradun Car Accident : ओएनजीसी चौक के पास हुए भीषण हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली है। हादसे की रात एक कार को गलत दिशा में आते देखा गया था। युवक की कार भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी।

Manipur Violence : ‘अपराधियों की खैर नहीं, जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन; बोले CM बीरेन सिंह

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की रात एक सफेद रंग की कार पैसेफिक से गलत दिशा में दौड़ती कार के मामले में यातायात निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शिकायत को गंभीरता से न लेने वाले एएसआई की जांच भी खुलवाने के आदेश निदेशक ने दिए हैं।

हादसा रात 1.19 बजे हुआ

यातायात निदेशक ने इसे जिला पुलिस लापरवाही माना और उन्होंने छुट्टी से वापस लौटने के बाद ही इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। गत 11 और 12 नवंबर की दरम्यानी रात ओएनजीसी चौक पर एक भीषण दुर्घटना (Dehradun Car Accident) में छह युवाओं की मौत हो गई थी। हादसा रात 1.19 बजे हुआ था। हादसे कुछ देर पहले ही एक युवक ने पैसेफिक मॉल के बाहर एक कार को गलत दिशा में आते देखा था। युवक की कार भी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची थी।

युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई को की थी शिकायत

ऐसे में युवक ने मसूरी डायवर्जन पर खड़े एएसआई मनवर नेगी को इसकी शिकायत की। लेकिन, आरोप है कि मनवर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आगे कोई मैसेज भी फ्लैश नहीं किया। इसके बाद युवक ने कंट्रोल रूम को फोन किया और जिलाधिकारी व एसएसपी को एक ई-मेल भी की।

हादसे के बाद सुबह के वक्त युवक ने इसे दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ही बताया था। लेकिन, ई-मेल में ह्यूंडई क्रेटा लिखा था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि यह ह्यूंडई क्रेटा ही थी। लेकिन, आरोपी एएसआई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए

अब छुट्टी से वापस लौटने के बाद यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एएसआई मनवर सिंह नेगी की जांच खोलने के निर्देश भी दिए हैं। यातायात निदेशक ने जल्द से जल्द इसकी आख्या एसएसपी देहरादून से मांगी है।

Constitution Day : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलवाई