Monday, November 2, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडUttarakhand Roadways : रोडवेज बसें अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी;...
spot_imgspot_img

Uttarakhand Roadways : रोडवेज बसें अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी; महाप्रबंधकों को पत्र जारी

spot_img

Uttarakhand Roadways :  अब ड्राइवर-कंडक्टर अपनी मर्जी से कहीं पर भी बस नहीं रोक सकते। अब केवल अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज की बसें केवल रुकेंगी।

Hemant Soren Oath Ceremony : चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रहे मौजूद

कई मार्गों पर रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी। अगर ड्राइवर-कंडक्टर (Uttarakhand Roadways) ने मनमर्जी से बसें रोकी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को कड़ा पत्र जारी किया है।

कहा, देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून, देहरादून-हरिद्वार-अंबाला, चंडीगढ़-देहरादून, दिल्ली-नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली मार्गों पर परिवहन निगम प्रबंधन ने ढाबे और रेस्टोरेंट अधिकृत किए हुए हैं।

लेकिन, संज्ञान में आया है कि कई ड्राइवर-कंडक्टर बसों का ठहराव अवैध ढाबों या रेस्टोरेंट पर कर रहे हैं, जिससे यात्रियों से खाने के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। निगम की छवि धूमिल हो रही है। स्पष्ट किया कि अग्रिम आदेशों या नए ढाबे अधिकृत करने तक पूर्व के अधिकृत ढाबों पर ही रोडवेज बसों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा कार्रवाई होगी।

Priyanka Gandhi : लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनीं प्रियंका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments