Thursday, November 5, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडParliament Winter Session 2024 : संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने की...
spot_imgspot_img

Parliament Winter Session 2024 : संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने की अदाणी की गिरफ्तारी की मांग

spot_img

Parliament Winter Session 2024 :  संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से ही शुरू हो चुका है। पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 11 बजे दोनों की सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, जो थोड़ी देर बाद ही आज यानी 27 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हुए खास आयोजन कह वजह से सदनों की कार्यवाही नहीं हुई थी।

Dehradun Car Accident : देहरादून कार एक्सीडेंट मामले में मिली अहम जानकारी; हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार

राहुल गांधी ने गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की

राज्यसभा भी हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की है।

लोकसभा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया।

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

संजय राउत ने ईवीएम पर उठाए सवाल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अदाणी समूह के कथित कदाचार और इस मुद्दे पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ’ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार है। विपक्ष अदाणी पर लगे आरोपों और मणिपुर के हालात पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सरकार इस सत्र में वक्फ समेत कई अहम विधेयक पास कराने की कोशिश में है।

Manipur Violence : ‘अपराधियों की खैर नहीं, जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन; बोले CM बीरेन सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments