Friday, March 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 50

Kedarnath Bypoll Result : 10वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा 4076 मतों से आगे

देहरादून। Kedarnath Bypoll Result : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर छह प्रत्‍याशी मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। बता दें कि गत 20 नवम्बर को केदारनाथ विस के लिए उप चुनाव संपन्न हुए थे। निर्वाचन में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां…

CM Visit Pithoragarh : CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की,निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

10वें राउंड तक भाजपा को मिले 18139 वोट
10वें राउंड तक भाजपा ने कुल 4076 की बढ़त बनाई है।

भाजपा-18139
कांग्रेस-14063
23 Nov 2024
11:24:20 AM

9वें-10वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को बढ़त
10वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक भाजपा 4076 मतों से आगे चल रही है।

भाजपा-आशा नौटियाल- 2306
कांग्रेस- मनोज रावत-1497
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-56
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-97
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-319
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41
9वें राउंट की मतगणना के आंकड़े

भाजपा-आशा नौटियाल- 2137
कांग्रेस- मनोज रावत-1933
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-558
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया 60
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-536
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-58

आठवां राउंड कम्‍पलीट
आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में फि‍र से भाजपा आगे हैं। वहीं आठवें राउंड तक भाजपा को 3063 वोटों की बढ़त मिली है।

भाजपा-आशा नौटियाल- 1627
कांग्रेस- मनोज रावत-1032
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-28
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-400
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-20

सातवें राउंड में कांग्रेस आगे
सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्‍याशी ने बढ़त बनाई है।

भाजपा- आशा नौटियाल- 1916
कांग्रेस- मनोज रावत-2309
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-71
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-346
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-45
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-32

पोस्टल बैलेट से 712 कार्मिक एवं बुजुर्गो ने डाले वोट
केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में 53513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से सबसे अधिक 28345 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिक, दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु बुजुर्गो ने अपने मत का प्रयोग किया। नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए 90875 मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें 45956 महिला तथा 44919 पुरुष मतदाता शामिल थे। जिनमें से कुल 53513 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 28345 महिला तथा 25168 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से 712 कार्मिक, दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

छठवें राउंड में भाजपा को बढ़त
छठवें राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार है।

भाजपा- आशा नौटियाल- 1598
कांग्रेस- मनोज रावत-1264
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-75
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-700
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-41
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-22

पांचवें राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस ने भी बनाई बढ़त
पांचवें राउंड में भाजपा आगे हैं, लेकिन कांग्रेस ने भी बढ़त बना ली है। दोनों की वोटों में बेहद कम अंतर है।

भाजपा- आशा नौटियाल- 1790
कांग्रेस- मनोज रावत-1652
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-85
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-1577
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-51
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-45

चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार
चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा ने इस राउंड में भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर है और निर्दलीय प्रत्‍याशी दूसरे नंबर पर है।

पार्टी- उम्‍मीदवार – वोट
भाजपा- आशा नौटियाल- 1944
कांग्रेस- मनोज रावत-1145
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-63
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-2120
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-62
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-53

भाजपा 1365 वोटों से आगे
तीसरे राउंड में भाजपा 1365 वोटों से आगे चल रही है।

तीसरे राउंड की मतगणना
पार्टी- उम्‍मीदवार- वोट
भाजपा- आशा नौटियाल- 1535
कांग्रेस- मनोज रावत-950
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-35
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-755
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-30
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-26

चुनाव में साढे़ चार सौ वाहनों का किया गया था प्रयोग
केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव में 450 छोटे-बड़े वाहनों का प्रयोग किया गया था। जिसमें 205 छोटे-बड़े वाहनों में जीपीएस का उपयोग किया गया था। परिवहन विभाग ने निर्वाचन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही 184 वाहन निर्वाचन पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराए गए तथा 30 छोटे-बड़े ट्रक भी निर्वाचन कार्य में लगाए गए।

तीन राउंड के बाद भी भाजपा आगे
तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और भाजपा की बढ़त जारी है।

भाजपा – 4821
कांग्रेस – 3231
बीजेपी – 1590 से आगे
23 Nov 2024
9:30:47 AM

दूसरे राउंड की मतगणना
पार्टी- उम्‍मीदवार- वोट
भाजपा- आशा नौटियाल- 1888
कांग्रेस- मनोज रावत-1366
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-55
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-852
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-37
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-41

दूसरे राउंड में भी भाजपा आगे
मतगणना के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही हैं।

पहले राउंड की मतगणना
भाजपा- आशा नौटियाल- 1398
कांग्रेस- मनोज रावत-915
यूकेडी- आशुतोष भंडारी-66
निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान-1185
निर्दलीय- कैप्टन आरपी सिंह-32
पीपीआई डेमोक्रेटिक- प्रदीप रोशन रूडिया-25

भाजपा 251 मतों से आगे
केदारनाथ सीट पर पहले चरण में भाजपा 251 मतों से आगे चल रही है।

पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त
केदारनाथ उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे चल रही हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। जल्‍द आ सकता है पहला रुझान।

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, दांव पर छह प्रत्याशियों का भविष्य
पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। बता दें कि उपचुनाव के मैदान में छह प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है।

मतगणना शुरू, बस कुछ देर में आएगा पहला रुझान
सुब‍ह आठ बजे मतगणना शरू हो गई। जिसके बाद प्रत्‍याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बस कुछ देर में पहला रुझान आ जाएगा।

पांच में से चार बार चुनी गई महिला विधायक
केदारनाथ विधानसभा सीट पर अब तक चार बार महिला विधायक चुन कर आई हैं। सबसे पहले वर्ष 2002 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आशा नौटियाल विजयी रही। जबकि वर्ष 2007 में भी आशा नौटियाल दुबारा चुन कर आई। वहीं वर्ष 2012 में आशा नौटियाल को हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी शैला रानी रावत चुनाव जीत गई। महिला को जिताने का सिलसिला बना रहा। वर्ष 2022 में एक बार फिर से शैलारानी महिला विधायक के रूप में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं इस बार फिर से भाजपा की ओर से महिला प्रत्याशी के रूप में आशा नौटियाल चुनावों में भाग्य अजमा रही है।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशा नौटियाल, कांग्रेस ने मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल ने डा. आशुतोष भंडारी को मैदान में उतारा है। तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Kashi Vishwanath-Gyanvapi mosque case : SC ने ASI और मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी किया

 

CM Visit Pithoragarh : CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की,निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

पिथौरागढ़/देहरादून : CM Visit Pithoragarh  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा  बेस चिकित्सालय से उल्का मंदिर के लिए शॉर्टकट मार्ग बनाने की बात रखी।

डीपीआर शासन को उपलब्ध करने की निर्देश दिए (CM Visit Pithoragarh)

मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिन के भीतर डीपीआर शासन को उपलब्ध करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन पार्किंग की समीक्षा के दौरान जाखनी तिराहा में मल्टी लेवल कार पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये कहा कि पार्किंग निर्माण  कार्यों के अलावा जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उन्हें  निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करें।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान धारचूला से तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की जानकारी लेते हुए बीआरओ के अधिकारी एवं जिला प्रशासन को प्राथमिकता से कार्यों में गति  लाने एवं अवशेष मुआवजा की धनराशि को आवंटित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा आदि कैलाश के लिए संपर्क मार्ग की व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष आदि कैलाश आने वालों यात्रियों  की संख्या तीस  हजार से अधिक बड़ी है, आगे भी बढ़ने की संभावना है । पीएमजीएसवाई की समीक्षा के दौरान अधिक लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि खरीद फरोख्त  पर कड़ी नजर रखी जाए – CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि  यह सुनिश्चित किया जाय कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न  विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि  नए पर्यटक स्थलों को सरकार द्वारा विकसित करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। समीक्षा  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि  बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि खरीद फरोख्त  पर कड़ी नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रादेशिक सेना भर्ती में आए युवाओं को भोजन कराया

 मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रादेशिक सेना भर्ती में आए युवाओं को मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं मैदान में जाकर भोजन कराया और उनके भोजन के इंतजामों को जांचा, स्थानीय व्यापारियों से धामी ने मुलाकात की और हाल-चाल जाना पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में मिलकर मुलाकात की और उनके द्वारा भर्ती में आये युवाओं के लिए लंगर लगाए जाने की सराहना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा,  विधायक  हरीश धामी, मयूर महक,फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, जिला महामंत्री भाजपा राकेश देवलाल जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी,पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी  के अलावा जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Kashi Vishwanath-Gyanvapi mosque case : SC ने ASI और मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी किया

Kashi Vishwanath-Gyanvapi mosque case : काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और मस्जिद प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया है। शीर्ष कोर्ट ने यह आदेश हिंदू याचिकाकर्ताओं की याचिका पर दिया है। उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के ‘वजूखाना’ क्षेत्र का सर्वेक्षण एएसआई से कराने की मांग की है।

AR Rahman : तलाक के बाद एआर रहमान ने साझा की पहली पोस्ट, जीता पुरस्कार

सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

हिंदू पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान एक शिवलिंग मिला था। सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 19 दिसंबर तक स्थगित किया

मामले पर वकील वरुण कुमार सिन्हा ने कहा, ज्ञानवापी मामला सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध था। एक आवेदन दायर किया गया था कि वाराणसी जिला न्यायालय के सभी मुकदमों को हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाए और उन्हें समेकित कर दिया जाए, ताकि सभी सुनवाई एक ही अदालत में हो। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 19 दिसंबर तक स्थगित किया है। उन्होंने कहा, ज्ञानवापी से जुड़ी सभी याचिकाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और सुनवाई शुरू करने की तारीख तय की जाएगी।

तथाकथित ‘वजूखाना’ क्षेत्र में एक शिवलिंग पाया गया

सील किए गए क्षेत्र की एएसआई जांच की मांग वाले अंतरिम आवेदनों को आझ के लिए सूचीबद्ध किया गया था। 16 मई, 2022 को हमने दावा किया था कि तथाकथित ‘वजूखाना’ क्षेत्र में एक शिवलिंग पाया गया था।

अंजुमन इंतजामिया इसको खारिज करती है और कहती है कि यह एक फव्वारा है। हमने इस क्षेत्र की एएसआई जांच की मांग की थी और हमने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अंतरिम आवेदन दायर किया था, जिसे आज के लिए सूचीबद्ध किया गया था। उस पर ही सुप्रीम कोर्ट ने आज अंजुमन इंतजामिया को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

Dehradun Car Accident : सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने लिया हादसे का संज्ञान

AR Rahman : तलाक के बाद एआर रहमान ने साझा की पहली पोस्ट, जीता पुरस्कार

AR Rahman :  मंगलवार रात संगीतकार एआर रहमान ने अपने प्रशंसकों को तब चौंका दिया जब उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा की। अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किए गए उस पोस्ट के बाद रहमान अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, शुक्रवार की सुबह संगीतकार ने अलगाव के बाद अपनी पहली सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में संगीतकार को खुशी जाहिर करते देखा गया है।

Dehradun Car Accident : सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने लिया हादसे का संज्ञान

एआर रहमान को मिली बड़ी जीत

दरअसल, एआर रहमान (AR Rahman) ने गुरुवार को एक बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘द गोट लाइफ’ में अपने काम के लिए हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर-विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार जीता। इसी को लेकर रहमान ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

‘द गोट लाइफ’ के लिए जीता अवॉर्ड

एआर रहमान ने आधी रात के बाद एक्स पर हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स में विजेताओं की पूरी सूची पर एक बिलबोर्ड लेख साझा किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘स्कोर- इंडिपेंडेंट फिल्म (विदेशी भाषा), द गोट लाइफ- एआर. रहमान।’ पोस्ट को देखकर प्रशंसकों और साथी कलाकारों ने संगीतकार को बधाई दी। कई लोगों ने कहा कि इससे उन्हें ‘ऑस्कर 2025’ में सम्मानित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

वीडियो जारी कर दिया धन्यवाद

गुरुवार शाम को रहमान ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह फिल्म की टीम और प्रशंसकों को उनके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद देते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘एक विदेशी भाषा की फिल्म द गोट लाइफ के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर का यह पुरस्कार प्राप्त करना एक अविश्वसनीय सम्मान है। मैं स्कोर को मान्यता देने के लिए हॉलीवुड म्यूजिक एंड मीडिया अवार्ड्स का बहुत आभारी हूं। यह प्रोजेक्ट प्यार का परिणाम था, और मैं इस पल को संगीतकारों और तकनीशियनों की अपनी अद्भुत टीम, निर्देशक ब्लेसी और उन सभी लोगों के साथ साझा करता हूं जो हमारे द्वारा जीवन में लाए गए दृष्टिकोण पर विश्वास करते थे।

Song Dam Drinking Water Project : सौंग बांध पेयजल परियोजना को लेकर सीएम धामी की बैठक

 

Dehradun Car Accident : सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने लिया हादसे का संज्ञान

Dehradun Car Accident : ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मानीटरिंग कमेटी ने लिया है। कमेटी ने शासन से इस पर जवाब मांगा है। पूछा गया है कि आखिर हादसे के बाद शासन के स्तर से क्या कदम उठाए गए। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही।

Song Dam Drinking Water Project : सौंग बांध पेयजल परियोजना को लेकर सीएम धामी की बैठक

ऐसे तमाम बिंदुओं पर कमेटी ने शासन से रिपोर्ट मांगी है। शासन ने परिवहन विभाग (Dehradun Car Accident) को बिंदुवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही सुझावों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। ताकि, शहर में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजनी है। उधर, घटना की जांच हरियाणा का जेपी इंस्टीट्यूट भी कर रहा है। वह बेहद वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

विशेषज्ञ रिपोर्ट के सामने आने के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। गत बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन की जांच की।

Adani Row : गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने व धोखाधड़ी के आरोप

Song Dam Drinking Water Project : सौंग बांध पेयजल परियोजना को लेकर सीएम धामी की बैठक

देहरादून : Song Dam Drinking Water Project  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए।
जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।
सौंग बांध पेयजल परियोजना (Song Dam Drinking Water Project) से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर श्री जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Adani Row : गौतम अदाणी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने व धोखाधड़ी के आरोप

Adani Row : अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है।

Jamrani Dam Project : जमरानी बांध परियोजना का कामकाज पकड़ रहा रफ्तार, 11 करोड़ होंगे खर्च

अदाणी समूह के मुखिया उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर (करीब 21 अरब डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद अदाणी समूह पर नए आरोप क्या हैं? सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का ताजा मामला क्या है? सबकुछ यहां जानें

अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी समूह पर क्या आरोप लगाए हैं?

अमेरिकी अभियोजकों ने अदाणी (62), उनके भतीजे सागर अदाणी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है।

अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अदाणी समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। अदाणी समूह से इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने अदाणी समूह के खिलाफ क्या कहा?

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिवादियों ने अरबों डॉलर के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत साजिश रची।’’ विभिन्न कारोबारों से जुड़े अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे एवं अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रहे विनीत जैन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी, प्रतिभूति धोखाधड़ी साजिश और वायर धोखाधड़ी की साजिश का आरोप लगाया गया है। अदाणी पर अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के एक दीवानी मामले में भी आरोप लगाए गए हैं। अभियोग में सागर और जैन पर संघीय कानून तोड़ने के भी आरोप लगाये गये हैं।

अदाणी के खिलाफ ताजा विवाद कनाडा से कैसे जुड़ा है?

अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड सीडीपीक्यू के तीन पूर्व कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल ‘डिलीट’ कर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए सहमत होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा डाली। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

ताजा विवाद का समूह पर क्या असर पड़ सकता है?

अदाणी समूह पर ये आरोप उसे फिर से समस्याओं में डाल सकता है। इससे पहले, अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे, जिससे वह अभी उबरा ही था। हिंडनबर्ग ने जनवरी 2023 में शेयरों में हेराफेरी और लेखा के स्तर पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाये थे। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया था। इन आरोपों के कारण समूह के बाजार मूल्यांकन में 150 अरब डालर का नुकसान हुआ था। हालांकि समूह उससे उबर गया और कंपनियों के शेयरों में जो नुकसान हुआ था, उसकी काफी हद तक भरपाई कर ली गयी।

अदालत के दस्तावेज के अनुसार, ‘‘विशेष रूप से 17 मार्च 2023 को या उसके आसपास एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के अधिकारियों ने अमेरिका में सागर अदाणी से संपर्क किया और तलाशी वारंट के तहत उनके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया।’’

Order of Excellence : पीएम मोदी को गुयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’

Jamrani Dam Project : जमरानी बांध परियोजना का कामकाज पकड़ रहा रफ्तार, 11 करोड़ होंगे खर्च

Jamrani Dam Project : सिंचाई विभाग की जमरानी बांध परियोजना का कामकाज रफ्तार पकड़ रहा है। बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल होगा, ऐसे में सिंचाई विभाग अमृतपुर से जमरानी बांध को जाने वाले मार्ग की क्षमता बढ़ाने के साथ आवश्यकता वाली जगह को चौड़ा करने की तैयारी की है।

Order of Excellence : पीएम मोदी को गुयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’

सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण को लेकर बढ़ाए कदम

इस कार्य में 11 करोड़ खर्च होंगे। नैनीताल जिले में जमरानी बांध (Jamrani Dam Project) महत्वाकांक्षी परियोजना है, इसमें नौ किमी की झील निर्मित होनी है। सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण को लेकर कदम बढ़ाए हैं। अक्तूबर में बांध प्रभावितों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया की गई थी।

मार्ग को 11 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा

अब विभाग बांध निर्माण के लिए अमृतपुर से जमरानी को जाने वाली प्रोजेक्ट रोड को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को सुगमतापूर्वक पहुंचाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिंचाई विभाग की प्रोजेक्ट रोड है, इस सात किमी मार्ग को 11 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा। इसमें जहां भारी मशीनरी को ले जाने वाला मार्ग कम चौड़ा है, वह चौड़ा किया जाएगा। इस काम को तय समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रोजेक्ट रोड को सुधारने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ महीने का समय रखा गया है। यह प्रयास किया जाएगा कि इसे पांच महीने में पूरा कर लिया जाए। मार्ग सुधारीकरण से बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को ले जाने में और सुगमता होगी। -सुभाष पांडेय, निदेशक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड

Clean Toilet Challenge – 2023 : सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

Order of Excellence : पीएम मोदी को गुयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’

Order of Excellence :  गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने जॉर्जटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे गुयाना के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इरफान अली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह हमारे संबंधों के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है। जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Clean Toilet Challenge – 2023 : सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

‘हम हर दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे’

उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना संबंध हमारे साझा इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और गहरे आपसी विश्वास पर आधारित है। इन संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाईयों तक ले जाने में राष्ट्रपति इरफान अली का निजी रूप से बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके नतृत्व में हम हर दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

‘हमारा सहयोग पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की चर्चाओं में मैंने भारत के लोगों के प्रति उनके स्नेह और आदर को महसूस किया। भारत भी गुयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। दो लोकतंत्रों के रूप में हमारा सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है।

‘भारत और गुयाना के बीच समानताओं के कई उदाहरण’

उन्होंने कहा कि अनेक नदियां, झरना और झीलों से समृद्ध गुयाना को ‘अनेक जलों की भूमि’ कहा जाता है। जिस प्रकार से गुयाना की नदियां यहां के लोगों की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं, उसी प्रकार भारत की गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी महान नदियां हमारी प्राचीन सभ्यता का जन्म स्थल रही है। भारत और गुयाना के बीच समानताओं के ऐसे कई उदाहरण हैं, जो हमारे ऐतिहासिक संबंधों और भी गहरा करते हैं।

कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से किया गया है सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’, से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से भी सम्मानित किया गया। भूटान ने पहली बार किसी गैर भूटानी व्यक्ति को यह सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, बहरीन और सऊदी अरब, फ्रांस, मिस्त्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, अमेरिका, मालदीव, फलस्तीन के भी शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं।

WFH In Delhi-Gurugram : दिल्ली सरकार का एलान, 50 फीसदी स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम

Clean Toilet Challenge – 2023 : सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

देहरादून : Clean Toilet Challenge – 2023   सार्वजनिक शौचालयों के रख – रखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से देशभर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों को चालू हालत में रखने, इन तक पहुंच को आसान बनाने के साथ ही साफ सफाई और सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है।
इसके लिए, गत वर्ष मिशन की ओर से क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 (Clean Toilet Challenge – 2023) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्राप्त आवेदनों के बाद उत्तराखंड को सौ से अधिक निकायों वाले राज्यों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में गुजरात प्रथम और उड़ीसा दूसरे स्थान पर रहा है। सर्वे में शामिल उत्तराखंड के लगभग 40 प्रतिशत पब्लिक टॉयलेट स्वच्छता और सुरक्षा के उच्चतम कोटि के मानकों पर खरे उतरे हैं।
उत्तराखंड में कुल 2553 सार्वजनिक शौचालय सीट हैं, जो ज्यादातर शहरी निकाय, यात्रा मार्ग, तीर्थस्थलों, पर्यटन स्थलों पर मौजूद हैं। सचिव शहरी विकास नितेश झा के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता के लिए, सभी निकायों को खासकर निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन, के जरिए देश वासियों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता पैदा की है। प्रदेश सरकार भी स्वच्छता अभियान मिशन मोड पर संचालित कर रही है, शहरी विकास विभाग सार्वजनिक शौचालयों के रख रखाव के लिए निश्चित तौर पर प्रशंसा का पात्र है।