Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 53

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण

Jharkhand : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिपरिषद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ शुरू होगा।

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, 200 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सोरेन इसे राज्यपाल को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हर चीज को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजेंगे। यह गठबंधन सरकार है। हमने मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

किसे-कितने मंत्री पद?

इस बीच मंत्रिपरिषद में नियुक्ति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी मानें तो कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार छह में से चार सीटों पर जीते हैं, लेकिन उन्हें एक मंत्री ही पद मिलेगा। 2019 में राजद केवल चतरा सीट ही जीत पाई थी, जहां सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की थी। बाकी पांच मंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिलेंगे।

ऐसा रहा चुनावी परिणाम

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र

पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, 200 परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा

नई दिल्ली। Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यूनुस सरकार के दावों के बावजूद अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। सुमनगंज जिले में कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदुओं के घरों पर हमला बोल दिया।

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

भीड़ ने किया हमला, घर छोड़कर भागे हिंदू

भीड़ ने बीते दिन हिंदुओं के घरों पर हमला बोल दिया। हिंदू युवक पर फेसबुक पोस्ट में ईश निंदा का आरोप लगाकर हिंसा को अंजाम दिया गया।

उपद्रवी भीड़ ने 100 से ज्यादा हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ की। घर में बने पूजा स्थलों को भी छोड़ा नहीं गया। टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में 200 से अधिक हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं।

आरोपों के बाद ईश निंदा के आरोप में पुलिस ने सुमनगंज के मंगलारगांव में आकाश दास (20) को गिरफ्तार कर लिया।
शेख हसीना का पहला बयान

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने पहली बार सार्वजनिक संबोधन दिया और यूनुस सरकार पर अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के सोचे समझे नरसंहार का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार मेरी और बहन रेहाना की हत्या कराना चाहती है। बांग्लादेश के विजय दिवस पर न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में अपने वर्चुअल संबोधन में हसीना ने कहा कि मैंने बांग्लादेश छोड़ने का फैसला लोगों की जान बचाने के लिए किया था, न कि खुद की जान बचाने के लिए।

हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित होः अमेरिकी कांग्रेस

उधर, अमेरिकी कांग्रेसी ब्रैड शेरमन ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने और हाल ही में हुए हमलों और उत्पीड़न को लेकर हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शनों को संबोधित करने को कहा।

शेरमन ने वर्तमान प्रशासन से हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ (Bangladesh Violence) कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में नेतृत्व दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह पूर्ण दायित्व है कि वह अपने हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करे और हाल ही में हुए हमलों और उत्पीड़न के कारण हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं के विरोध प्रदर्शनों को सार्थक तरीके से संबोधित करे।”

बता दें कि 25 अक्टूबर को चटगांव में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने की घटना के बाद हिंसा हुई। आरोप में पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया।

Rahul Gandhi Sambhal Visit : राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली, दिल्ली लौटे राहुल

CS Radha Raturi : राजकीय निर्माण निगम को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश

देहरादून: CS Radha Raturi  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माणधीन आईटीआई भवनों के मामले में तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने यूपीआरएनएन को आधी-अधूरी एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों के कारण भुगतान वापसी हेतु नोटिस जारी करने तथा नोटिस का अनुपालन नही होने की दशा में उनके विरूद्ध प्राथिमिकी रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम को आईटीआई सुरक्षा निर्माण सहित सभी निर्माण कार्याे में दीर्घ अवधि के विजन तथा हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ कार्य करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने आईटीआई के सुरक्षा निर्माण कार्याे के  साथ ही ड्रेनेज सिस्टम तथा बाउण्ड्री वॉल पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में आईटीआई नारसन (हरिद्वार) में सुरक्षा निर्माण कार्याे के सम्बन्ध में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 187.30 लाख रूपये के प्रोजेक्ट लागत पर अनुमोदन देते हुए उत्तराखण्ड पेयजल निगम को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। आईटीआई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने इस प्रोजेक्ट की 10 दिन के भीतर सिंचाई विभाग से टेक्नीकल परीक्षण करवाने के बाद निर्माण कार्य आरम्भ करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले मानसून से पहले निर्माण कार्यों को पूरा करने तथा आईटीआई कैम्पस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर सचिव श्री सी रविशंकर सहित पेयजल निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rahul Gandhi Sambhal Visit : राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली, दिल्ली लौटे राहुल

Rahul Gandhi Sambhal Visit : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। करीब दो घंटे बॉर्डर पर ठहरने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था।

Maharashtra New CM : देवेंद्र फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर से वापस लौटे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद उनका काफिला दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौट रहा है। वापस लौटने से पहले राहुल गांधी ने बॉर्डर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राहुल गांधी से पुलिस अधिकारी ने की बातचीत

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।

यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा (Rahul Gandhi Sambhal Visit)

राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।

राहुल गांधी पर काफिला रोका गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत गाड़ी से उतार कर पब्लिक के साथ आईं। वहीं अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।

प्रियंका गांधी भी जा रहीं संभल

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं के साथ संभल जा रहे हैं।

Varanasi News : वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Maharashtra New CM : देवेंद्र फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

मुंबई। Maharashtra New CM : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर मुहर लग गई है। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

Varanasi News : वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात

पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद (Maharashtra New CM) की शपथ लेंगे।

कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जनता ने खुलकर वोट दिया।

पहली बार 2014 में बने थे देवेंद्र मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहली बार 2014 में देवेंद्र मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने पांच साल अपना कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि 2019 में वे महज 80 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे। हालांकि बाद में फडणवीस एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका भी निभा चुके हैं।

सुधीर मुनगांटीवार ने क्या कहा?

महाराष्ट्र विधान भवन में विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता सुधीर मुनगांटीवार ने कहा कि सभी विधायक विधायक दल का नेता चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ही नाम है।

Smart Prepaid Meter : प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू, UPCL के टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

Varanasi News : वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Varanasi News : उदय प्रताप कॉलेज (UP College) परिसर स्थित मजार के पास छात्रों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया। इसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा छात्रों से बात करने पहुंचे। लेकिन, छात्रों ने किसी की एक नहीं मानी। भारी संख्या में जुटे छात्रों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।

Smart Prepaid Meter : प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू, UPCL के टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे छात्रों को काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। छात्रों के विरोध के बीच पुलिस अधिकारी उन्हे समझाने में जुटे रहे, लेकिन छात्रों की जुबान पर केवल जय श्रीराम का नारा ही रहा।

पुलिस के जवानों ने छात्रों को रोका तो उन्होंने विरोध जताते हुए बैरिकेडिंग हटाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास जारी रहा।

यूपी कॉलेज के छात्र सुबह से ही इकट्ठा होने लगे। उन्होंने हनुमान चालीसा का एलान करने के साथ ही जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया। धीरे- धीरे छात्रों की संख्या सैकड़ों में हो गई। सभी एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान उन्हें जीप में भरकर ले जा रही पुलिस को भी अन्य छात्रों ने रोकने का प्रयास किया। जय भारत माता की और जय श्रीराम का नारा लगाते हुए छात्र जीप के आगे आने लगे। कई छात्र जीप के सामने ही लेट गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस छात्रों को रोकने में जुटी रही।

ये है मामला

वक्फ बोर्ड ने उदय प्रताप कॉलेज को अपनी संपत्ति घोषित कर नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के स्टाफ और छात्रों में नाराजगी है। इसी बात को लेकर सोमवार को कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छात्र मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए।

उदय प्रताप कॉलेज की स्थापना महाराजा राजर्षि सिंह जूदेव ने 1909 में की थी। परिसर में कई शैक्षिक संस्थान संचालित किए जाते हैं, जिनमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, मैनेजमेंट कॉलेज और उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में कुल 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

Bangladesh violence : उतारो माला और पोछ डालो तिलक…बांग्लादेशी हिंदुओं को Iskcon की सलाह

Smart Prepaid Meter : प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू, UPCL के टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

Smart Prepaid Meter : प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता आपूर्ति संबंधी जानकारियों सहित स्मार्ट मीटर की जानकारी भी ले सकते हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि 24 घंटे का केंद्रीयकृत कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है, जिस पर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के साथ ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही हैं।

Bangladesh violence : उतारो माला और पोछ डालो तिलक…बांग्लादेशी हिंदुओं को Iskcon की सलाह

63 पुरुष और 42 महिला कर्मचारी तीन पालियों में सेवाएं दे रहे हैं। टोल फ्री नंबर पर बिजली संबंधी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाता है, जिनका निवारण आसान होता है।उपभोक्ता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जारी कर दी जाती है।

उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप्लीकेशन (Smart Prepaid Meter) से अपनी शिकायत को ट्रैक कर जानकारी भी ले सकते हैं। कॉल सेंटर से रोजाना 500 से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिकायतों का त्वरित समाधान न होने पर उपभोक्ता यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केंद्रों पर जाकर भी अपनी दर्ज करा सकते हैं।

मैरै गांव की बाट : मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

 

Bangladesh violence : उतारो माला और पोछ डालो तिलक…बांग्लादेशी हिंदुओं को Iskcon की सलाह

कोलकाता। Bangladesh violence :  बांग्लादेश में हिंदुओं और इस्कॉन पुजारियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखते हुए iskcon कोलकाता ने हिंदुओं और पुजारियों को एक सलाह दी है। हिंदुओं पर हमलों के बीच, इस्कॉन कोलकाता ने पड़ोसी देश में अपने सहयोगियों और अनुयायियों को सलाह दी है कि वे तिलक मिटा दें और तुलसी की माला छिपा लें, अपना सिर ढक लें और भगवा पहनने से बचें।

मैरै गांव की बाट : मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

यह सलाह इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास की तरफ से दी गई है। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी भिक्षुओं और सदस्यों को सलाह दे रहा हूं कि संकट की इस घड़ी में, उन्हें अपनी सुरक्षा करने और संघर्ष से बचने के लिए बहुत सावधान रहना चाहिए। मैंने उन्हें सुझाव दिया है कि वे भगवा कपड़े और माथे पर सिन्दूर लगाने से बचें।’

‘कपड़ों के अंदर छिपाकर पहनो’

राधारमण दास ने आगे कहा, ‘यदि उन्हें भगवा डोरे पहनने की आवश्यकता महसूस हो तो उन्हें इसे इस प्रकार पहनना चाहिए कि वह कपड़ों के अंदर छिपा रहे और गर्दन के आसपास दिखाई न दे। यदि संभव हो तो उन्हें अपना सिर भी ढकना चाहिए। संक्षेप में, उन्हें हर संभव उपाय करना चाहिए जो भिक्षुओं के रूप में सामने न आए।’

ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे चिन्मय दास के वकील

बांग्लादेश में चिन्मय दास प्रभु समेत कई पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राधारमण दास ने ये भी दावा किया कि चिन्मय दास के वकील रमण रॉय को इतना पीटा गया कि वह आईसीयू में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं।

एक बंगाली समाचार चैनल से बात करते हुए, राधारमण दास ने आगे कहा, वकील रॉय पर यह क्रूर हमला चिन्मय कृष्ण प्रभु की उनकी कानूनी रक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है। यह बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने वालों के सामने बढ़ते खतरे को दर्शाता है।

सोमवार को, इस्कॉन के सदस्यों ने अल्बर्ट रोड पर राधा गोविंदा मंदिर में एक विशेष प्रार्थना की, जिसमें चिन्मय कृष्ण दास की मंगलवार को चटोग्राम अदालत में पेशी से एक दिन पहले उनकी रिहाई के लिए मंत्रोच्चार किया गया।

Delhi Dehradun Expressway : सीएम धामी ने बताया क्‍यों है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खास?

मैरै गांव की बाट : मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

देहरादून : मैरै गांव की बाट  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा।
उन्होंने दर्शकों से फिल्म (मैरै गांव की बाट ) देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी।
इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुत कर्ता केएस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर, अनिल सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, मतवार सिंह रावत, सुमित्रा चौहान, रीना चौहान, आकृति जोशी मधुबाला सिंह, काजल शाह, लता राय, गुड्डी चौहान, ममता तोमर, साक्षी रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। फिल्म की परिकल्पना केएस  चौहान ने की है, फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

Delhi Dehradun Expressway : सीएम धामी ने बताया क्‍यों है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खास?

देहरादून। Delhi Dehradun Expressway : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

Sambhal violence : संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे (Delhi Dehradun Expressway) का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढाई घंंटे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की आर्थिकी को बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।

Farmers Protest : संसद कूच के लिए अड़े किसान,दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनात