Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 76

उप चुनाव मे जुट रहे भानुमती का कुनवा फिर होगा फिसड्डी, भाजपा की बड़ी जीत निश्चित: चौहान

 

 

  • क्षेत्र की बेहतरी को भाजपा को वोट देंगी मंगलौर और बद्रीनाथ की जनता

 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधान सभा उप चुनाव मे एक बार फिर जनता के द्वारा नकारे गए भानुमती का कुनवा इकट्ठा हो रहा है जो कि पूर्व की भाँति एक निरर्थक प्रयास है और भाजपा बद्रीनाथ और मंगलौर दोनों ही सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

 

उप चुनाव मे गठबंधन के सवाल पर चौहान ने कहा कि चुनाव के मौके पर कांग्रेस की नाव पर अस्तित्वहीन दलों का जमावड़ा कोई नई बात नही है। उन्होंने कहा कि हाल ही मे हुए लोस चुनाव मे भी भाजपा के खिलाफ राज्य मे गठबंधन बना, लेकिन क्या हस्र हुआ यह सभी जानते हैं। इन दलों का धरातल पर कोई अस्तित्व नही हैं और वह महज अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि राज्य मे भाजपा पर विकास कार्यों के बूते जनता ने भरोसा जताया है और इसी कारण राज्य मे दूसरी बार सीएम धामी की सरकार अस्तित्व मे आयी जो कि ऐतिहासिक है तो वहीं लोक सभा मे भी राज्य से हैट्रिक जीत मिली। जनता ने कांग्रेस नेतृत्व मे बने कुनवे को नकार दिया। यही स्थिति देश भर मे रही और पीएम मोदी पर ही जनता ने भरोसा जताया।

 

चौहान ने कहा कि मंगलौर और बद्रीनाथ की जनता क्षेत्र की बेहतरी के लिए फिर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को बड़े अंतर से चुनने जा रही है। डबल इंजन की ताकत का अहसास सभी को है और उत्तराखंड से पीएम मोदी के लगाव को देखते हुए जनता फिर स्वाभाविक निर्णय लेने जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में नकारात्मक सोच वाले विपक्ष को एक संदेश भी देने जा रही है कि विकास के नाम पर कोई समझौता नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य की दिशा मे अग्रसर उत्तराखंड और बेहतर दिशा मे प्रगति करेगा जनता यह बेहतर जानती है।

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया

 

*जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया*

*जनपद में योगाभ्यास कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया*

 

*योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी*

 

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। रुद्रप्रयाग में गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है तथा सभी को योगाभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेदिक यूनानी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तथा सभी को अपने जीवन में योगाभ्यास करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि करो योग, रहो निरोग। उन्होंने कहा कि योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा, इसके लिए योग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

भाजपा अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून, 2014 से प्रारंभ किया गया, जिसमें 193 देशों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम किए गए थे। जिसमें विश्व पटल में योगा ने अपनी पहचान बनाई।

10वां अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर भीमशीला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीर्थ पुरोहित, स्थानीय व्यापारियों, केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा भी योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया गया।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रघुवीर सिंह पाल ने कहा कि 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 18 जून से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें 18 जून को मंदाकिनी एवं अलकनंदा के संगम तट पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में 19 जून को अगस्त्यमुनि खेल मैदान से क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया तथा आज योग दिवस के अवसर पर गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में उन्होंने जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं सभी जनमानस का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भूमि खरीद फरोख्त को लेकर धामी सरकार के कड़े फैसलों से कसेगी अपराधियों पर नकेल: चौहान

  • रायपुर मे पीड़ित बडोला परिवार को न्याय दिलाने सरकार और संगठन साथ

देहरादून 20 जून। भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी के कठोर निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश मे अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों की बसागत रुकने से शातिर अपराधियों पर और नकेल कसेगी।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि बाहरी राज्यों से अपराधिक प्रवृति एवं गलत मंशा से आने वाले लोगों पर होने वाली किसी भी कार्यवाही में पार्टी पूरी तरह सरकार के साथ है। वहीं रायपुर घटना के दोषियों को भी न्यायालय से कठोरतम सजा दिलवाने का भरोसा दिलाते हुए सभी लोगों से कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया।

 

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की उच्च स्तरीय बैठक को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, राज्य में बाहरी लोगों की अवैध तरीके से बढ़ती आवाजाही कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरु से ही गंभीर हैं। वहीं सरकार के साथ ही संगठन भी देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने और अपराध को बढ़ावा देने वाली साजिशों को हर हालत में विफल करना चाहता है । इससे पूर्व भी राज्य में सरकारी एव गैर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को ढहाया गया। साथ ही समय समय पर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया।

 

उन्होंने कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने और राज्य में रह रहे बाहरी लोगों के सघन सत्यापन को लेकर दिए मुख्यमंत्री के आदेशों का स्वागत किया। साथ ही स्पष्ट किया कि बाहर से आए व्यक्ति के जमीन खरीदने के उद्देश्य और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी होना बेहद जरूरी है । क्योंकि राज्य में शांति स्थापित करने एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाना ही चाहिए ।

रायपुर में हुए मर्डर में अपराधिक प्रवृति के बहिरी लोगों की संलिप्तता हम सबके लिए सबक है, लिहाजा अवैध तरीके से ब्याज और जमीनी खरीदफरोक्त में शामिल ऐसे तमाम लोगों पर कार्यवाही होना जरुरी है। सीएम धामी के निर्देशों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे भाजपा की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा बताया। उन्होंने पूरी घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर संतुष्टि जताते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही का विश्वास दिलाया। साथ ही कहा, इस केस की कोर्ट में मजबूत पैरवी कर शीघ्र ही सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी ।

हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि जो भी आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति या अवैध कारोबार में सहयोगी होगा उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी । जिसमे आरोपियों की अवैध सम्पत्ति पाए जाने पर उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी शामिल है । उन्होंने विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद में सरकार और संगठन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। साथ ही सभी सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं से भी कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया ।

 

 

योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है-मुख्यमंत्री

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के तीसरे ऐतिहासिक कार्यकाल में इस वर्ष 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को *”स्वयं एवं समाज के लिए योग”* सूत्र के साथ किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है। अनेकों वैश्विक चुनौतियों और षड्यंत्रों का सामना करने के बावजूद भारत ने कभी भी मानवीय मूल्यों से हटकर आचरण नहीं किया और हमारी इस लोक कल्याणकारी अवधारणा का आधार हमारी संस्कृति है, जिसके मुख्य स्तंभों में एक योग भी है। इसी वजह से योग आज दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है जो विश्व को भारतीय संस्कृति के साथ और अधिक प्रगाढ़ता से जोड़ने का काम कर रहा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम पार्वतीकुण्ड आदि कैलाश पिथौरागढ़ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों में और 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरो में योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

देवभूमि का माहौल खराब करने की नहीं किसी को छूट, कड़ी कार्रवाई को रहें तैयार: मुख्यमंत्री

 

 

  • -डोभाल चौक हत्यकांड पर मुख्यमंत्री धामी की दो टूक, बदमाश छोटा हो या बड़ा, नहीं बचेगा कानून से
  • -पीड़ित परिवार के साथ खड़ी सरकार, बदमाशों के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई
  • -बदमाशों की प्रॉपर्टी, कारोबार और तालुकात रखने वालों की होगी जांच
  • -पुलिस, नगर निगम और एमडीडीए से मांगी बदमाशों की प्रॉपर्टी की रिपोर्ट

 

देहरादून। राजधानी के डोभाल चौक में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि बदमाश छोटा हो या बड़ा, किसी को देवभूमि का माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। ऐसे में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार पर रिपोर्ट मांगी गई है।

 

रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास रविवार को प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जबकि रवि के दो साथियों को घायल किया था। घटना संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी की मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर मुख्य बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी, कारोबार और बदमाशों से तालुकात रखने वालों की जांच की जा रही है। नगर निगम, एमडीडीए से प्रॉपर्टी की रिपोर्ट मांगी गई है। कानून अपना काम कर रहा है। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी है। इसके अलावा घायलों को उचित इलाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने बदमाश प्रवृत्ति रखने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वह देवभूमि छोड़ दें, अन्यथा सरकार को कड़ी कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।

श्री केदारनाथ मंदिर प्रांगण में लगी एलसीडी टीवी

11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब मंदिर प्रांगण में भी होगें। जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी सहित केदारनाथ यात्रा मार्ग में एलसीडी टीवी लगवाए जा हैं। इसी क्रम में मंदिर प्रांगण में 10×20 फीट का बड़ा एलसीडी टीवी लगाया गया है। बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे एवं मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं को एलसीडी टीवी पर भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी। इसी प्रकार एक बड़ी टीवी सोनप्रयाग में लगवाया जा रहा है। इससे पहले आस्था पथ पर 55 इंच के 10 एलसीडी टीवी आस्था पथ पर लगाए जा चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीधाम में जुटी रिकॉर्ड भीड़ प्रबंधन से दिया सुगम यात्रा का संदेश

*कैंचीधाम महोत्सव में बाबा के दर्शन को पहली बार जुटे रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु*

 

*हल्द्वानी से कैंचीधाम तक सरकार द्वारा संचालित 460 वाहनों की शटल सेवाओं से श्रद्धालुओं ने की सुरक्षित आवाजाही*

 

*22 मजिस्ट्रेटों को महोत्सव के दौरान दी गई 49 व्यवस्थाओं की बड़ी जिम्मेदारी*

 

*परिवहन और पुलिस के 50 से ज्यादा अफसरों ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था*

 

*24 छोटे-बड़े पार्किंग स्थल, 7 पानी के टैंकर और 6 मोबाइल शौचालय की थी सुविधाएं*

 

देहरादून। कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के 60वें जन्ममहोत्सव के सफल संचालन से सरकार ने सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संदेश दिया है। महोत्सव में पहली बार रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सरकार ने ठोस प्रबंधन की नजीर पेश की है। खासकर दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं से जुड़ी हर सुविधा और व्यवस्था का देश-दुनिया में देवभूमि के प्रति सुगम यात्रा का संदेश गया है।

 

इस साल बाबा नीब करौरी के जन्ममहोत्सव पर आयोजित कैंचीधाम महोत्सव ने श्रद्धालुओं की दर्शन को जुटी भीड़ से लेकर व्यवस्थाओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर यात्रा में देश-विदेश से जुटने वाली भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। नतीजन, रिकॉर्ड भीड़ के बावजूद हर श्रद्धालुओं ने बाबा के सुगम दर्शन किए और सुरक्षित यात्रा के साथ वापस लौटे। सरकार ने महोत्सव के दौरान पिछले सालों में हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए इस बार ठोस प्लान तैयार किया था। खुद मुख्यमंत्री धामी ने प्लान की नजदीकी से मॉनिटरिंग की। इसके लिए हल्द्वानी से कैंचीधाम तक करीब 45 किमी हिस्से में अलग अलग 49 व्यवस्थाओं के लिए 22 मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी थी। जबकि हल्द्वानी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से कैंचीधाम दर्शन को आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब 460 बसें और टैक्सी की शटल सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए किराया भी 100 रुपये प्रति सवारी तय किया गया था। इससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। साथ ही हल्द्वानी, भवाली, भीमताल और कैंचीधाम तक 24 स्थानों पर छोटी-बड़ी पार्किंग बनाई गई थी। इन पार्किंग स्थल से कैंचीधाम तक पैदल जाने के लिए सुरक्षित रास्तों से श्रद्धालुओं को आवाजाही कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को 7 पानी के टैंकर, 6 मोबाइल शौचालय, मेडिकल टीमें समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थी। यही कारण रहा कि पहली बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के बावजूद सरकार के कुशल प्रबंधन से सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संदेश गया है। जबकि कैंचीधाम से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के लोगों की आवाजाही भी हाईवे और वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित कराए जाने से सभी ने सरकार के द्वारा ठोस यात्रा प्रबंधन की खूब तारीफ की है। इसके अलावा बाबा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सरकार की व्यवस्थाओं की खुले मन से सराहना की है।।

 

 

*एसडीआरएफ और एनडीआरएफ थी मुस्तैद*

 

कैंचीधाम महोत्सव में पहली बार एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी मुस्तैद रखा गया था। इसके अलावा वन विभाग और अग्निशमन विभाग को भी तैनात किया था। खासकर भीषण गर्मी से जंगलों में लग रही आग या दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए पूरी टीमें सक्रिय थी। इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही थी। खासकर चीड़ और अन्य जंगल वाले रास्ते पर मोबाइल टीमें गश्त कर रही थी।

कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी

  • इस बार कैंची धाम में बेहतर रही व्यवस्था
  • दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली सुधार हेतु लगेंगे कैंप*सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति हर वर्ग तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इससे लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर योजना के साथ कार्य करें।

 

बैठक लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है,तो अधिकारी आम जन के कार्यों को उलझा देते है, जबकि अधिकारियों को प्रवृत्ति कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आम जन को ध्यान में रखकर कार्य करें। इसके लिए विभागीय अधिकारी को जिम्मेदारी लेनी होगी तभी आम जन के कार्य आसानी से होंगे, यही सरकार की प्राथमिकता और उद्देश्य है कि आम जन के कार्य जल्द से जल्द हो और बेहतर सुविधा मिल सके।

 

सीएम ने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आए दिन विभिन्न सोशल मीडिया से जानकारी मिलती है कि जनता की बिजली खपत से ज्यादा उनके बिजली के बिल आ रहे है। इस संबंध में सीएम ने विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली सुधार के कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी बिजली घरों में भी आम जन को बिजली बिल सुधार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

*भविष्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए आदि_कैलाश में बेहतर सुविधा विकसित की जाए*

 

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल दुगने यात्री आदि कैलाश यात्रा पर आए हैं । इससे जाहिर है कि भविष्य में और अधिक यात्रियों के आने की संभावना है। हमें आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुविधाएं विकसित करनी होगी। इस दिशा में कुमाऊं आयुक्त और एमडी केएमवीएन को कार्य करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले साल पूरे सीजन में 315 यात्री केएमवीएन से आदि कैलश गए थे जबकि इस साल अब तक 610 यात्री आदि कैलाश की यात्रा कर चुके है। साथ ही लगभग 15 हजार लोगों को इनर लाइन परमिट जारी की गई है।

 

*मानसून से पहले सभी अधिकारी पूरा करें कार्य*

 

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सड़कों का पैच वर्क, चौड़ीकरण आदि का कार्य पूरा कर लें। साथ नगर निगम के अधिकारियों को नालियों के साफ सफाई आदि के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सभी विभाग के अधिकारियों को मानसून में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों को संरक्षण करने की बात कही।

 

*इस बार कैंची धाम में बेहतर रही व्यवस्था*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष कैंची धाम में जिला प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था की। मेले में भक्तों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा, साथ ही स्वास्थ्य सुविधा भी बेहतर रही। भवाली और गरमपानी में स्थाई और अस्थाई पार्किंग छोटी छोटी बनने से लोगों को सुविधा मिली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण-समाधान और निस्तारण के साथ बेहतर कार्य कर रही है।

उन्होंने 2025 में होने वाले कैंची धाम मेले से पहले कैंची में सौंदर्यीकरण और अन्य कार्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने सेनिटोरियम बाईपास का पुल निर्माण, डामरीकरण, कैंची धाम के पास अमृत सरोवर आदि के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने से रामनगर से कैंची धाम के लिए वैक्ल्पिक मार्ग बनाने की बात कही।

 

*भीमताल में पार्किंग बनाने के निर्देश*

 

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया भीमताल में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी और जाम की स्थिति बनी रही है। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भीमताल समेत आस पास के इलाकों में स्थाई और अस्थाई पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश और इंटर कालेज से समन्वय कर स्कूल की भूमि में छोटी पार्किंग बनाकर जाम की समस्या का समाधान हो सकता है।

 

 

बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एपीसीसीएफ विवेक पांडेय, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस एस पी पी एन मीणा, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर, दिनेश आर्य, विधायक नैनीताल सरिता आर्य , भीमताल राम सिंह कैड़ा, डायरेक्टर कॉर्बेट डा धीरज पांडेय, एम डी के एम वी एन डा संदीप तिवारी, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफओ टी आर बीजूलाल, हिमांशु बागड़ी, यू सी तिवारी, पी सी आर्य, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, शिव चरण द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

——————————

बस हादसा: सीएम की अफसरों को दो टूक, दायित्व निर्वहन में शिथिलता पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

*मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आज हुई दुर्घटना की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में लीड एजेंसी रवाना*

 

*दुर्घटना की पृथक से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है मजिस्ट्रियल जांच*

 

जनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुई बस दुर्घटना व हाल के दिनों में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुई अन्य बस दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा दायित्व निर्वहन में शिथिलता पाई गई तो सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आज हुई दुर्घटना की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में लीड एजेंसी को रवाना किया गया है। दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच पृथक से की जा रही है।

जनपद रूद्रप्रयाग के रैतोली में हुई बस दुर्घटना में 09

व्यक्तियों की मृत्यु एवं 13 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह वाहन

हरियाणा राज्य में माह जनवरी, 2024 में ही पंजीकृत हुआ था। उक्त वाहन के सभी प्रपत्र वैध

पाये गये तथा वाहन की निर्धारित सीट क्षमता 20 है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतक व घायलों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त

करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने और पीड़ितों को मदद पहुँचाने के निर्देश दिये

गये, जिसके अनुपालन में पुलिस विभाग, परिवहन, जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों

द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को दुर्घटना राहत निधि से राहत की

धनराशि भी तत्काल उपलब्ध करा दी जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दुर्घटना की

जांच हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी, पौडी के नेतृत्व में लीड एजेन्सी को भी रवाना कर दिया

गया है। दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच पृथक से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

 

*बी0आर0ओ0 को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश*

 

इससे पूर्व दिनांक 11-06-2024 को जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप एक बस

दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। परिवहन विभाग द्वारा श्री शैलेश तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी

(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून के नेतृत्व में लीड एजेन्सी के अधिकारियों को दुर्घटना स्थल के निरीक्षण एवं दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु भेजा गया था। जिला प्रशासन स्तर पर भी घटना की जांच हेतु उप जिलाधिकारी, भटवाड़ी की अध्यक्षता में जांच समिति बनायी गयी, जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2023 में घटित सड़क दुर्घटना के उपरान्त भी

बी0आर0ओ0 से मार्ग की दशा में सुधार के निर्देश दिये गये थे। बी0आर0ओ0 द्वारा यह बताया

गया कि ऑल वैदर रोड के कार्य के समय इस स्थान का भी सुधार किया जाएगा। परिवहन

विभाग स्तर से गये निरीक्षण दल द्वारा प्रस्तुत आख्या के अनुसार वाहन के सभी प्रपत्र वैध पाये गये। इस स्थान पर सड़क बहुत संकरी है, इसके अतिरिक्त तीव्र ढलान के साथ-साथ अंधा

मोड़ भी है। निरीक्षण दल की आख्या के आधार पर बी0आर0ओ0 को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

 

*मुख्यमंत्री ने कहा, कड़ाई से हो तमाम मानकों की जांच*

 

एक सप्ताह के भीतर चारधाम यात्रा मार्ग पर दो बसों की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए परिवहन एवं पुलिस विभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को वाहनों की यांत्रिक दशा की जांच कड़ाई से करने, लाईसेन्स जारी करने से पूर्व चालकों का कडाई से

परीक्षण करने, ग्रीन कार्ड निर्गत करने में सावधानी बरतने, ओवर स्पीडिंग/ओवर लोडिंग एवं

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन की कार्यवाही करने के

निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा सड़क रख-रखाव करने वाली संस्था- लोक निर्माण विभाग, बी0आर0ओ0,एन0एच0ए0आई0 आदि को निर्देश दिये गये कि सड़कों की दशा में सुधार के सम्बन्ध में कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न की जाए और दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जो भी कदम आवश्यक है, सभी पर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री

द्वारा सभी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा अपने

दायित्व निर्वहन करने में शिथिलता पाई गयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने किया नैनीताल जनपद का दौरा, कई स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

 

 

मिशन निदेशक NHM ने अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन

 

नैनीताल जनपद में खोले जाने हैं 2 अर्बन हेल्थ सेंटर, अधिकारियों को दिए जल्द कार्यवाई ले निर्देश

 

स्वाति एस भदौरिया ने दिए अस्पतालों में खाली पड़े पदों को NHM के तहत शीघ्र भरने के निर्देश

 

 

 

नैनीताल। मिशन निदेशक NHM स्वाति एस. भदौरिया ने नैनीताल जनपद का दौरा किया। इस दौरान मिशन निदेशक ने कई अस्पतालों को औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन किया। नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली पड़े पदों को एनएचएम के तहत शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक NHM स्वाति भदौरिया ने विभिन्न विभागों का दौरा किया, जिसमें अल्ट्रासाउंड, इमेरजेंसी, लैब, प्रसूति वार्ड, स्टोर व अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल रहे।

 

मिशन निदेशक NHM द्वारा जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु व जिला चिकित्सालय में प्रसव को आ रही महिलाओं व आकस्मिक सेवाओं को बहेतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने व गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण कर संस्थागत प्रसव करवाये जाने के निर्देश दिये।

 

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया द्वारा जनपद नैनीताल में 2 अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाने है जिसके लिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सालय में टाइप 4 भवन, मेडिकल स्टोर, पार्किंग, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक के निर्माण हेतु स्थान का चुनाव करने के निर्देश दिये।

 

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने जी.बी.पन्त चिकित्सालय परिसर मे टाइप 4, टाइप 3, भवन बनाये जाने पत्रवाली को तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति के सुमुख लाये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये।

 

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान भवाली सेनिटोरियम, बेस चिकित्सालय में स्वीकृत निर्माण कार्यो में तेजी व बी.पी.एच.यू. हेतु धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, रामनगर में स्थान का चुनाव करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिये गये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर चिकित्सालय में 4 भवन ध्वस्तीकरण किये जाने है उनका निस्प्रोजय प्रमाण पत्र प्रथमिकता के आधार पर प्राप्त करते हुए राज्य को उपलब्ध कराये।

 

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खुर्पाताल का निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये की ई.डी.एल. के तहत दवाइयों की मांग को ऑनलाइन ई-पोर्टल के माध्य्म से मांग पत्र समय से भेजें। जनपद की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एच.ओ.) द्वारा ससमय पोर्टल पर कार्य सम्पादित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये।

 

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे सभी जरूरी सुधार कार्य जल्द से जल्द करें और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

इस दौरान डॉ श्वेता भंडारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ तरुण कुमार टम्टा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ द्रोपदी गर्बियाल, डॉ वी.के. धर्मसतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ हेमन्त मर्तोलिया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मदन महेरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पंकज तिवारी, बच्चन कालाकोटी, सरयू नंदन जोशी, दिवान बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, स्वतिशील गुरानी, आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।