Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरे करने...

मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश

हरिद्वार, 21 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेले से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें और लिए गए निर्णयों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मेला नियंत्रण भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई और वर्तमान कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मेले से जुड़े सभी कार्य आगामी अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा स्थायी एवं अस्थायी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने परिवहन और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने तथा संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन और ठहराव की विस्तृत योजना बनाने को कहा। महिला और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर बोट और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन और रेस्क्यू टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने घाटों के सुदृढ़ीकरण, पुलों के सुरक्षा ऑडिट, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने तथा भूमि प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए साधु-संतों, अखाड़ों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग कर सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments