Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा — 880 स्मार्ट टीवी से...

सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा — 880 स्मार्ट टीवी से सजेगी स्मार्ट क्लास

देहरादून, 21 फरवरी 2026// सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम तेज कर दिए गए हैं। जनपद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने हेतु कुल 880 स्मार्ट टीवी का स्टॉक तैयार कर लिया गया है, जिससे अब सरकारी विद्यालय भी निजी स्कूलों की भांति आधुनिक डिजिटल शिक्षण व्यवस्था से जुड़ सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से “उत्कर्ष” परियोजना के तहत सरकारी विद्यालयों को सुविधासंपन्न बनाया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत स्कूलों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना, शौचालय, विद्युत, पेयजल, मंकीनेट तथा लाइब्रेरी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशानुसार खरीदे गए स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन (PDI) कराया जाएगा। इसके तहत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी कंपनी के विनिर्माण स्थल पांडिचेरी जाकर उपकरणों का भौतिक निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता, तकनीकी मानक, सुरक्षा प्रावधान तथा निर्धारित विनिर्देशों के अनुरूपता की विस्तृत जांच की जाएगी। संतोषजनक पाए जाने के बाद ही सामग्री को जनपद में भेजने की अनुमति दी जाएगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यालयों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण प्राप्त हों और सार्वजनिक धन का उपयोग पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ हो। इस पहल से शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक, प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण बनेगी, शिक्षकों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाने में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालय भी तकनीकी रूप से सशक्त बनेंगे।

इस महत्वाकांक्षी स्मार्ट क्लास परियोजना से जिले के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा और भविष्य की डिजिटल शिक्षा प्रणाली के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments