Thursday, November 5, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभारत की 64% आबादी को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ...
spot_imgspot_img

भारत की 64% आबादी को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है: पीएम मोदी

spot_img

आज देहरादून में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किया है और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की 64% आबादी को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह वास्तव में भारत में मोदी सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों का प्रमाण है।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस और प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लॉन्च किया गया उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” अब वैश्विक पहचान प्राप्त कर रहा है, जिससे राज्य की मातृशक्ति को आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments