Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा एहतियातन रोकी गई
spot_imgspot_img

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा एहतियातन रोकी गई

spot_img

प्रदेश में लगातार हो रही मानसून की बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं, जिससे आवागमन में परेशानियां बढ़ गई हैं। एहतियातन प्रशासन ने चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि आज 29 जून और कल 30 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments