Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ‘ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा’ का सपना...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ‘ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा’ का सपना हो रहा साकार, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

spot_img

हरिद्वार, 13 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में ‘ग्रीन एण्ड क्लीन कांवड़ यात्रा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। पर्यावरणीय दृष्टिकोण से स्वच्छ और सुन्दर कांवड़ यात्रा के लिए इस वर्ष नई तकनीकों और व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘कांवड़ यात्रा मोबाइल एप’ तैयार किया गया है, जिससे कांवड़ यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं और मार्गदर्शन में सहायता मिल रही है। कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की है।

व्यवस्थाओं की कांवड़ियों द्वारा की गई सराहना

देशभर से हरिद्वार पहुंचने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नान, सफाई, चिकित्सा, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे तमाम जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

डीएम और एसएसपी स्वयं कर रहे निगरानी

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल स्वयं यात्रा मार्गों और व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और पल-पल की जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

रियल टाइम मॉनिटरिंग

यात्रा की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन व CCR कंट्रोल रूम के माध्यम से 24×7 निगरानी की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम में पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है जो हर गतिविधि पर सतत नजर रख रहे हैं।

स्वच्छता और सफाई व्यवस्था

हरिद्वार नगर निगम द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था हेतु

  • 1650 पर्यावरण मित्रों व सफाई कर्मचारियों की तैनाती,
  • 215 डस्टबिन और 90 कूड़ा निस्तारण वाहन,
  • 180 टिनशेड शौचालय, 58 सार्वजनिक शौचालय, 8 स्मार्ट टॉयलेट, 40 मोबाइल टॉयलेट, 120 एफआरपी शौचालय,
  • जिला पंचायत द्वारा 19 स्थायी शौचालय, 7 चेंजिंग रूम, 6 अस्थायी शौचालय और 7 अस्थायी चेंजिंग रूम संचालित किए जा रहे हैं।

चिकित्सा सुविधा

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मेला क्षेत्र में

  • 29 अस्थायी चिकित्सा शिविर,
  • 89 डॉक्टर, 117 फार्मेसिस्ट, 150 पैरामेडिकल स्टाफ,
  • 66 एम्बुलेंस (सरकारी व निजी) की व्यवस्था की गई है।

विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था

रात्रिकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए

  • 100 जनरेटर और
  • 7500 स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

हरिद्वार प्रशासन की इस मुहिम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा न केवल सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो, बल्कि ‘ग्रीन एण्ड क्लीन’ भी बने — जो आने वाले समय में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments