Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट, राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव

spot_img

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एम्बुलेंस सेवा के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एसईसीसी परिवारों के लिए केंद्र सरकार के योगदान को ₹1,052 से बढ़ाकर ₹1,500 करने का भी आग्रह किया। उन्होंने चारधाम यात्रा में एम्स विशेषज्ञों की सेवाओं और पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों की रेजिडेंसी (DRP) में यात्रा ड्यूटी को शामिल किए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में दो नए मेडिकल कॉलेज — जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ और पं. राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर — का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और इन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने हेतु नेशनल मेडिकल कमीशन से अनुमति मांगी जाएगी। साथ ही, टिहरी में टीएचडीसी के सहयोग से बन रहे मेडिकल कॉलेज को भी शीघ्र आवश्यक अनुमतियां देने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके प्रभावी संचालन के लिए भारत सरकार से तत्काल सहायता का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए भी जीवनरक्षक सिद्ध होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments