Tuesday, November 17, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, 2026 की...
spot_imgspot_img

शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, 2026 की चारधाम यात्रा का विधिवत समापन; 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

spot_img

बदरीनाथ। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज संपूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार आज यानी 16 नवंबर 2026 सुबह 9.26 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भावुक एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस वर्ष उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के लिहाज से नया इतिहास रचा। देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। चारों धामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और धार्मिक महत्ता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

वहीं, अकेले श्री बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। यह धाम के इतिहास में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के रूप में एक नया कीर्तिमान माना जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना भगवान बदरी नारायण के प्रति देश-विदेश के भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाता है।

चारधाम यात्रा के सफल समापन के साथ ही अब चारों धामों में शीतकालीन धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। शीतकाल के दौरान भगवान के उत्सव विग्रहों की निर्धारित शीतकालीन पूजा स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाएगी।

भगवान बदरी नारायण से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments