Tuesday, November 17, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडछठ महापर्व पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्पित...
spot_imgspot_img

छठ महापर्व पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

spot_img

देहरादून। छठ महापर्व के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं में प्रकृति एवं मानव जीवन के गहरे संबंध को दर्शाता है। यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव, समर्पण और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करता है।

मुख्य सचिव ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करता रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments