Sunday, November 1, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीदिल्ली में रामलीला मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष की व्यापारियों से अपील,...
spot_imgspot_img

दिल्ली में रामलीला मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष की व्यापारियों से अपील, बोले- विरोध प्रदर्शन के साथ करें खरीदारी

spot_img

दिवाली, छठ और भाई दूज के त्योहारों के बीच दिल्ली आने वाले लोगों से स्थानीय कारोबारियों का सहयोग करने की अपील

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रस्तावित रामलीला मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली पहुंचने वाले लोगों से स्थानीय व्यापारियों के हित में खरीदारी करने की अपील की है।

https://x.com/incindia/status/2116589979489182156?a=ersJyutMQXKH66semAA&s=46

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली, छठ और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें विरोध प्रदर्शन, मार्च और रैलियों में शामिल होने के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों से भी खरीदारी करनी चाहिए, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और रैलियों से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका जताकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि दोनों गतिविधियां एक साथ संभव हैं। लोग अपने विरोध प्रदर्शन और मार्च में हिस्सा लेने के साथ ही बाजारों में खरीदारी भी कर सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आगामी मार्च और रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले लाखों लोग स्थानीय छोटे दुकानदारों से सामान खरीदें, ताकि त्योहारों के दौरान उनके कारोबार को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली। जय हिंद।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments