Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 39

Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Weather News : दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 : अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार,मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी (Weather News) इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 : अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार,मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

Uttarakhand Nikay Chunav 2024 :  मेयर के लिए सोमवार को शाम पांच बजे तक भाजपा, कांग्रेस, आप, यूकेडी और यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी ओर निर्दलीय सहित 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सभी वार्डों के लिए 431 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए।

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। इसके चलते नगर निगम में सुबह से ही प्रत्याशी पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी सरदार खान पप्पू नामांकन जमा करने पहुंचे। उनके बाद उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक से राजकिशोर सिंह रावत ने नामांकन पत्र जमा किया।

आरुषि सुंदरियाल ने सबको चौंकाया

उत्तराखंड क्रांति दल से कैप्टन बिरेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों और अपने समर्थकों के साथ नामांकन जमा किया। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार सुलोचना ईष्टवाल ने नामांकन जमा कराया। करीब दो बजे भाजपा से प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का नामांकन लेकर विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि पहुंचे। उनके पीछे-पीछे विधायक सविता कपूर, खजानदास सहित अन्य भाजपा नेता और समर्थकों के साथ सौरभ थपलियाल भी पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

उनके नाम से छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सातवें नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र सिंह पोखरियाल ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इनके नाम से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आठवें नंबर पर आम आदमी पार्टी के रविंद्र सिंह आनंद, नौवें पर निर्दलीय प्रत्याशी विजय प्रसाद भट्टराई और राजेंद्र प्रसाद गैरोला ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आरुषि सुंदरियाल ने भी आखिरी समय में मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया।

नहीं आया रजनी रावत का नामांकन

मेयर पद के लिए 44 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें कुछ कांग्रेसियों और कुछ भाजपाइयों सहित अन्य लोग भी थे। भाजपा-कांग्रेस का टिकट फाइनल होने के बाद दोनों दलों से एक-एक नामांकन आया। इस दौरान ट्रांसजेंडर नेता रजनी रावत का भी नामांकन खरीदा गया था। सोमवार को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था, लेकिन वह नामांकन जमा करने नहीं पहुंचीं।

Jaiswal wicket controversy : यशस्वी जायसवाल को आउट देने पर भड़का विवाद, दर्शकों ने काटा बवाल

 

Guidelines for cold wave : प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं – CM

देहरादून : Guidelines for cold wave  प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें।

शीतलहर से बचाव के लिए अधिकारियों को दिये

शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।

बर्फवारी के कारण सड़के अधिक देर तक बाधित न हों

 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बर्फवारी के कारण सड़के अधिक देर तक बाधित न हों, जिन क्षेत्रों में बर्फवारी अधिक होती हैं, उन स्थानों पर सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकाल के दृष्टिगत जनपदों में गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण डाटा रखा जाए, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में उन्हें, यथाशीघ्र चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश

शीतलहर (Guidelines for cold wave) के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शीतलहर से बचाव के लिए जनपदों में की गई व्यवस्थाओं के बारे में सभी जिलाधिकारियों से जानकारी ली।
सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले
 मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। सभी जिलाधिकारी भी सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से फायदा न उठाये। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के शीतकाल प्रवास स्थलों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और विभागों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने शीतलहर से बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में राज्य आपदा प्रबधंन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक श्री धनजंय मोहन, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुदंरम, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर श्री दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

BPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के बीच फॉर्मेसी के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

Jaiswal wicket controversy : यशस्वी जायसवाल को आउट देने पर भड़का विवाद, दर्शकों ने काटा बवाल

नई दिल्ली। Jaiswal wicket controversy : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर विवाद हो गया है। ये विवाद यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर हुआ है। कमिंस की बाउंसर पर यशस्वी ने पुल किया और गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई। ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने यशस्वी को नॉट आउट दिया और फिर मेजबान टीम ने रिव्यू लिया। तीसरे अंपायर ने यशस्वी को आउट दे दिया और यहीं विवाद हो गया।

BPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के बीच फॉर्मेसी के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

शतक से चूक गए यशस्वी

ये विवाद इसलिए हुआ क्योंकि रिव्यू में जब गेंद यशस्वी के बल्ले और दस्तानों के पास से गई तो स्निको मीटर पर कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदलते हुए यशस्वी को आउट दे दिया। ये फैसला देख मैदान पर मौजूदा भारतीय दर्शकों ने बवाल काट दिया और हंगमा मचाने लगे। भारतीय दर्शकों को ऑस्ट्रेलिया को हूट करते देखा गया। यशस्वी शतक से चूक गए। उन्होंने 84 रन बनाए।

मैदान पर चीटर्स के बोर्ड दिखाने शुरू

जैसे ही तीसरे अंपायर का फैसला आया सभी हैरान रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इसे आउट दिया जाएगा क्योंकि स्निको मीटर में कुछ भी नहीं दिखा था। कमेंट्री में बैठे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इस फैसले से हैरान थे। यशस्वी को आउट होता देख भारतीय फैंस गुस्से में आ गए और उन्होंने मैदान पर चीटर्स के बोर्ड दिखाने शुरू कर दिए। इसके अलावा SHAME लिखे हुए बोर्ड भी दिखाए। मैदानी अंपायर भी इससे हैरान दिखे।

यशस्वी ने मैदानी अंपायर से चर्चा की और अपनी बात रखी। इस दौरान वह काफी निराश और गुस्से में नजर आ रहे थे। तीसरे अंपायर के फैसले ने उन्हें इस सीरीज के अपने दूसरे शतक से महरूम रख दिया। उन्होंने 118 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का मारा।

Mayor election : भाजपा ने सभी 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

BPSC Protest : बीपीएससी छात्रों के बीच फॉर्मेसी के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

BPSC Protest :  राजधानी पटना में BPSC के अभ्यर्थी आंदोलन पर डटे हुए हैं. रविवार (29 दिसंबर) की रात को प्रदर्शनकारियों ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की, जिस पर प्रशासन की ओर से वाटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग किया गया। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के बीच राजधानी में फार्मेसी छात्रों का आंदोलन भी सिर उठा रहा है।

Mayor election : भाजपा ने सभी 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

पटना सिटी के अगमकुंआ स्थित फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने रविवार रात को मसाल जुलूस निकाला और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आयोग वैकेंसी नहीं निकाल रहा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 2,473 पदों की विज्ञापन नहीं निकाल रही है. इसी बात को लेकर छात्रों ने मसाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग ही बिहार तकनीकी सेवा आयोग को बहाली का विज्ञापन निकालने का आदेश दे।

Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Mayor election : भाजपा ने सभी 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

Mayor election : भाजपा ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उत्तराखंड में 11 मेयर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पहले छह सीटों के लिए और फिर बाकी पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

किरण जैसल हरिद्वार में मेयर पद के लिए, आशा उपाध्याय श्रीनगर से, शैलेन्द्र रावत कोटद्वार से, कल्पना देवलाल पिथौरागढ से, अजय वर्मा अल्मोडा से और विकास शर्मा रुद्रपुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने देहरादून मेयर के लिए सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश के लिए शंभू पासवान, रुड़की के लिए अनीता देवी अग्रवाल, हलद्वानी के लिए गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर के लिए दीपक बाली को मैदान में उतारा है।

राज्य में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 नगर निकायों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होने वाले हैं। मतदान मतपत्रों से होगा और नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल उत्तराखंड के नगर निकायों में बीजेपी प्रमुख पार्टी है। राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य हैं।

CM Meets Rahul Kumar Kamboj : मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

Uttarakhand Snowfall : बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह से ही देहरादून में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

CM Meets Rahul Kumar Kamboj : मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

वहीं, चमोली जनपद में देर रात से लगातार बारिश (Uttarakhand Snowfall) हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

औली सड़क पर कटर मशीन से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। धाम में एनएचआईडीसीएल के 8 इंजीनियर और लगभग 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें निचले क्षेत्रों में लाने की तैयारी की जा रही है।

कर्णप्रयाग में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद हुए। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है। वही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ों में पहुचंने लगे है।

Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया

CM Meets Rahul Kumar Kamboj : मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

देहरादून : CM Meets Rahul Kumar Kamboj  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य (CM Meets Rahul Kumar Kamboj) के  बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में  राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट सांसद सलाहकार श्री सौरभ भगत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव श्री सी रविशंकर, हेल्थ केयर के डायरेक्टर श्री कपिल कुमार उपस्थित थे।

Nikay Chunav 2024 : भाजपा ने योद्धाओं को मैदान मे उतारा, नामों का एलान किया

Nikay Chunav 2024 : नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही भाजपा ने अपने योद्धाओं की सूची जारी कर दी। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर पालिका और एकमात्र नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों की सूची रात करीब 10 बजे जारी की।

Manmohan Singh Funeral : निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

भाजपा ने छह निकायों में दिया टिकट

भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तय करने में सामान्य कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है। वर्षों की मेहनत और संगठन हित में किए गए कार्यों टिकट के लिए पैमाना साबित हुए। नैनीताल नगर पालिका सीट से जीवंती देवी, रामनगर से मदन जोशी, भवाली से प्रकाश आर्या, भीमताल से कमला आर्या, कालाढूंगी से कविता वालिया को प्रत्याशी बनाया है। लालकुंआ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रेम पंडित को टिकट दिया है।

डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज

नगर पालिका और पंचायत सीट के लिए भाजपा से नामों का एलान होने के बाद टिकट न मिलने से अन्य दावेदारों में नाराजगी है। टिकट का एलान होते ही नैनीताल जिले के सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशों के बाद डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों को मना रहे हैं।

जीवंती भट्ट पर भाजपा का भरोसा

सामान्य महिला के आरक्षित हुई नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा की संगठनात्मक कार्यकर्ता रही हैं। 18 वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली जीवंती भाजपा महिला मोर्चा की दो बार जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

बताया जाता है कि जीवंती भट्ट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन प्राप्त है। वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब समेत तमाम सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी है। पिछले एक दशक के दौरान उनके द्वारा संगठन हित में किए गए कार्यों का आज उन्हें लाभ मिला है। जीवंती के पति सुशील भट्ट पेशे से डॉक्टर हैं और नैनीताल में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं।

National Games : सीएम धामी और रेखा आर्या ने मशाल रिले का किया शुभारंभ,13 जिलों में 3823 KM का सफर तय करेगी मशाल

Manmohan Singh Funeral : निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

National Games : सीएम धामी और रेखा आर्या ने मशाल रिले का किया शुभारंभ,13 जिलों में 3823 KM का सफर तय करेगी मशाल

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर दी अंतिम श्रद्धांजलि।

भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचे हैं।

सोनिया गांधी ने आखिरी बार मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी पूर्व पीएम को सलामी दी।

निगम बोध घाट पहुंचे अमित शाह (Manmohan Singh Funeral)

निगम बोध घाट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी।

मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम सलामी

निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी।

निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा। कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

नेताओं का निगमबोध घाट पर पहुंचना जारी

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य नेता निगमबोध घाट पहुंचे।

‘आधुनिक भारत के वास्तुकार थे मनमोहन सिंह’

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि ‘आधुनिक भारत का यह सबसे बड़ा नुकसान है। वह आधुनिक भारत के वास्तुकार थे और उन्होंने वो भारत बनाया, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते थे। आज भारत जहां हैं, उसे 21वीं सदी में उस रास्ते पर मनमोहन सिंह ने ही डाला। वह एक अच्छे व्यक्ति थे और उन्होंने देश निर्माण में काफी योगदान दिया।’

‘मनमोहन सिंह के निधन से देश दुखी है’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘उन्होंने आर्थिक स्थिति को मजबूत की, उदारीकरण उनकी देन है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। ऐसा व्यक्तित्व चला गया जिससे पूरा देश दुखी है।’

Harak Singh Rawat : ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से की पूछताछ