Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 40

National Games : सीएम धामी और रेखा आर्या ने मशाल रिले का किया शुभारंभ,13 जिलों में 3823 KM का सफर तय करेगी मशाल

National Games :  प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से शुरू होंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने मशाल (टार्च) रिले का शुभारंभ किया जो प्रदेश के 13 जिलों में 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

Harak Singh Rawat : ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से की पूछताछ

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बैडमिंटन (National Games) हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मशाल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्साहित करेगी। खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वे शिखर तक पहुंच सकें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टॉप- 5 में आना है। इसके बाद सीएम और खेल मंत्री ने मशाल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली काठगोदाम होते हुए वाहनों से नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क गई। यहां से मिनी स्टेडियम तक ओलंपियन राजेंद्र रावत समेत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मशाल बदल-बदलकर दौड़ते गए। तेजस्विनी प्रदेश के सभी 13 जिलों से गुजरेगी, 27 जनवरी को देहरादून में रैली संपन्न होगी। उसके बाद 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेल होंगे।

Manmohan Singh Death : डॉ. मनमोहन सिंह की 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Harak Singh Rawat : ईडी ने हरक सिंह की पत्नी दीप्ति और करीबी लक्ष्मी से की पूछताछ

Harak Singh Rawat : कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में सफारी के नाम पर हजारों पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा से पूछताछ की। ईडी ने दीप्ति और लक्ष्मी से करीब 30 सवाल किए, जो कि कॉर्बेट और जमीन धोखाधड़ी के दौरान मनी ट्रेल और छापों में जब्त दस्तावेज से संबंधित थे।

Manmohan Singh Death : डॉ. मनमोहन सिंह की 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

यह पता चला है कि दीप्ति और लक्ष्मी कई सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद अधिकारियों ने दोनों को जाने दिया। दीप्ति और लक्ष्मी राणा को ईडी पहले भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। वहीं, प्रकरण में हरक सिंह रावत, उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं और अन्य से भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की देहरादून शाखा ने दीप्ति रावत और लक्ष्मी राणा को समन भेजकर तलब किया ताकि कॉर्बेट प्रकरण और जमीन धोखाधड़ी के मामले में जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

यह था मामला

सूत्रों के अनुसार, पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) के करीबी बीरेंद्र सिंह कंडारी और नरेंद्र कुमार वालिया ने हरक सिंह रावत के साथ साजिश कर एक जमीन की दो पावर ऑफ अटॉर्नी पंजीकृत कराईं। कोर्ट ने संबंधित भूमि के विक्रय विलेख रद्द कर दिए थे। भूमि को अवैध रूप से हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और उनकी करीबी लक्ष्मी राणा को बेचा जाना दर्शाया गया। इस भूमि पर पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तहत दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का निर्माण किया गया। ईडी ने हरक सिंह रावत से जुड़े कार्बेट टाइगर सफारी के घपले के साथ इस प्रकरण पर भी जांच शुरू की।

Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

Manmohan Singh Death : डॉ. मनमोहन सिंह की 92 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death :  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।

Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनमोहन सिंह की बेटी आज देर रात तक भारत पहुंच सकती हैं। पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कर सकेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान पूर्व पीएम के आवास पर मौजूद रहे।

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अभी कार्यक्रम तय नहीं है। उनकी एक बेटी हैं जो बाहर से आ रही हैं वे दोपहर या शाम तक आएंगी। उसके बाद ही सब तय होगा। हो सकता है कि अंतिम संस्कार कल हों। शायद 9-10 बजे के बाद आम जनता को दर्शन की इजाजत मिलेगी।”

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत दुखद दिन है… वह इस देश के प्रशासकों में से एक थे… जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया… 10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन का प्रदर्शन किया… यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है…”

सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

केरल सरकार राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाएगी

केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।

IND vs AUS Score : 246 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, बुमराह को तीसरी सफलता

Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

देहरादून : Republic Day Parade  गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोर्ट्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, श्री के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था। भारत सरकार द्वारा अपने पत्र दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाये जाने के उपरान्त अन्तिम चयन कर लिया गया है।
IND vs AUS Score : 246 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, बुमराह को तीसरी सफलता

इस बार उत्तराखण्ड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के लिये अन्तिम चयन हुआ है, जिसमें आन्ध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चण्डीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन व दीव केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है।

उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध ऐपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला को दिखाया गया है तथा झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2003 से 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य द्वारा निम्नलिखित झांकियों का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया गया है:-

1. वर्ष 2003    – फूलदेई
2. वर्ष 2005    – नंदा राजजात
3. वर्ष 2006    – फूलों की घाटी
4. वर्ष 2007    – कार्बेट नेशनल पार्क
5. वर्ष 2009    – साहसिक पर्यटन
6. वर्ष 2010    – कुम्भ मेला हरिद्वार
7. वर्ष 2014    – जड़ी बूटी
8. वर्ष 2015    – केदारनाथ
9. वर्ष 2016    – रम्माण
10. वर्ष 2018    – ग्रामीण पर्यटन
11. वर्ष 2019   – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
12. वर्ष 2021   – केदारखण्ड  (तृतीय स्थान प्राप्त)
13. वर्ष 2022    – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड
14. वर्ष 2023    – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)

इसके अतिरिक्त 2024 में भारत पर्व के लिये विकसित उत्तराखण्ड झांकी का प्रदर्शन लाल किले पर किया गया था।

’’यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन हुआ है। इस बार झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है।

मैं झांकी के निर्माण में जुड़े सभी कलाकारों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। हम इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएंगे।’’

IND vs AUS Score : 246 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, बुमराह को तीसरी सफलता

IND vs AUS Score :  गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं।

Bhimtal Bus Accident : हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही खाई में समाई, उड़ गए परखचे

स्टीव स्मिथ का अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 254 रन बना लिए हैं। उनके साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

246 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। फिलहाल स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। इससे पहले बुमराह ने ट्रेविस हेड को खाता नहीं खोलने दिया था। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 237 रन था। इसके बाद उन्होंने नौ रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। हेड और मार्श से पहले लाबुशेन आउट हुए। थे। वह 72 रन बना सके थे। वहीं, कोंस्टास 60 रन और ख्वाजा 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

हेड क्लीन बोल्ड (IND vs AUS Score)

240 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। यह इस सीरीज में पहली बार है जब हेड खाता नहीं खोल सके हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

भारत को तीसरी सफलता

237 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्मिथ का साथ निभाने ट्रेविस हेड आए हैं।

लाबुशेन का अर्धशतक

मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 190 रन बना लिए हैं। फिलहाल लाबुशेन और स्मिथ क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। सैम कोंस्टास 60 रन और उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट हुे। कोंस्टास को जडेजा ने और ख्वाजा को बुमराह ने आउट किया।

पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ 10 रन और मार्नस लाबुशेन 44 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे सत्र में 28 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन बनाए और उस्मान ख्वाजा के रूप में एक विकेट गंवाया। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 112 रन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया को दो झटके सैम कोंस्टास और ख्वाजा के रूप में लगे। कोंस्टास 60 रन बनाकर जडेजा के और ख्वाजा 57 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने।

बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 154 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। ख्वाजा ने दूसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 65 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल लाबुशेन का साथ निभाने स्टीव स्मिथ आए हैं। इससे पहले सैम कोंस्टास को रवींद्र जडेजा ने आउट किया था।

ख्वाजा-लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जम गए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। ख्वाजा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं। वहीं, लाबुशेन ने 24 रन बना लिए हैं। कंगारुओं को एकमात्र झटका सैम कोंस्टास के रूप में लगा। उन्हें जडेजा ने पवेलियन भेजा था। वह 60 रन बना सके।

उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल मार्नस लाबुशेन के साथ क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 50 रन और लाबुशेन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दूसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे सत्र का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। टीम को एकमात्र झटका सैम कोंस्टास के रूप में लगा। उन्हें जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 60 रन बना सके।

Nikay chunav : भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर आज लगाएगी मुहर

Bhimtal Bus Accident : हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही खाई में समाई, उड़ गए परखचे

Bhimtal Bus Accident : भीमताल में बुधवार दोपहर एक बजे आमडाली पहुंची हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गई। फिर वह नजर आया, जो चार नवंबर को मरचूला में हुए हादसे से भी भयानक था। आमडाली में 150 फुट गहरी खाई में गिरी बस के परखचे उड़ गए। बस की छत ही उड़ गई। लगेज स्टैंड समेत कई हिस्से इधर-उधर बिखरे नजर आए।

Nikay chunav : भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर आज लगाएगी मुहर

150 फुट गहरी खाई में गिरी बस

घायल यात्रियों ने बताया कि बस सुबह पांच बजे पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए निकली थी। क्वारब के पास मलबा आने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण बस धानाचूली-खुटानी होते हुए भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। करीब एक बजे बस हल्द्वानी से 25 किमी पहले आमडाली के पास पहुंची तो सामने एक कार आ गई। उसे बचाने में बस असंतुलित हुई तो पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई की ओर बढ़ गई।

खाई में बस ने चार-पांच पलटी खाई

यात्रियों को संभलने का भी मौका भी नहीं मिला। चार- पांच पलटी मारते हुए बस खाई में गिरी तो भयानक दृश्य था। बस के परखच्चे तक उड़ गए और बस की छत अलग होने से यात्री झाड़ियों में छिटक गए। छत के साथ ही बस की सीटों समेत वाहन के दूसरे हिस्से भी इधर-उधर जाकर गिरे। बस का इतना बुरा हाल तो मरचूला में भी नहीं हुआ था, जबकि वह इससे ज्यादा गहरी खाई में गिरी थी। हालांकि मरचूला में ज्यादा (38) लोगों की जान गई थी।

भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस

आमडाली में बस के खाई में गिरते ही यात्रियों ने घायल हालत में जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। बीस मिनट बाद भीमताल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमित संसाधनों से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को रस्सी के सहारे सड़क से निजी वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल हालत में भी यात्री अपने परिजनों को खाई में खोजते रहे और लोगों से अपने परिजनों और बच्चों के बारे में पूछते हुए नजर आए।

भीमताल में खाई में गिरी बस, दंपती समेत चार यात्रियों की मौत

भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक- परिचालक समेत 26 यात्री घायल हो गए। इनमें 21 की हालत गंभीर है, जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

हादसे में इनकी गई जान

खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला
गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला
सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह, निवासी टिमटिया तेजम, पिथौरागढ़
दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत, ग्राम सिमायल बेड़ीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 10-10 लाख की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि देने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस राशि में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पांच-पांच लाख, जबकि सड़क सुरक्षा निधि से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे। गंभीर घायलों को तीन-तीन लाख और सामान्य घायलों को 15 से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

Sanjeevani yojana delhi : महिला-स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, ‘संजीवनी-महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं’

Nikay chunav : भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर आज लगाएगी मुहर

Nikay chunav : निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। यदि सहमति बनीं तो भाजपा देर रात को नपा और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

Sanjeevani yojana delhi : महिला-स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, ‘संजीवनी-महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम (Nikay chunav) के मेयर पद को छोड़कर दो-तीन दिन में पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी।

दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के लगा रहे चक्कर

बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की।

सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। देहरादून नगर निगम के मेयर पद के टिकट के कई दावेदार पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इसी तरह ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की व श्रीनगर नगर निगम के मेयर पद के कई दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।

बैठकों में तीन-तीन नामों के पैनल तैयार

सुबह से लेकर शाम तक बैठकों के दौर चलते रहे। इन बैठकों में तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए। बृहस्पतिवार को चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के पद के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो जाएंगे।

Theater Stampede case : अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में दर्ज केस में कितनी हो सकती है सजा?

Sanjeevani yojana delhi : महिला-स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, ‘संजीवनी-महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं’

Sanjeevani yojana delhi : दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने दोनों योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें।

Theater Stampede case : अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में दर्ज केस में कितनी हो सकती है सजा?

दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर कहा है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी।

इन योजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि एक राजनीतिक पार्टी दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये देने का दावा कर रही है। यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है। यदि और जब ऐसी कोई योजना अधिसूचित की जाती है, तो महिला एवं बालविकास विभाग, दिल्ली सरकार पात्र व्यक्तियों के लिए एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगा, ताकि वे अनुमोदित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकें। पात्रता की शर्ते और कार्यविधि विभाग द्वारा समय-समय पर स्पष्ट रूप से अधिसूचित की जाएंगी।

नोटिस में कहा गया है कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है, इसलिए इस गैर- मौजूद योजना के तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म/आवेदन के स्वीकार का सवाल ही नहीं उठता। कोई भी निजी व्यक्ति/राजनीतिक पार्टी जो इस योजना के नाम पर फॉर्म आवेदन एकत्रित कर रहा है या आवेदकों से जानकारी एकत्र कर रहा है, वह धोखाधड़ी कर रहा है और उसके पास कोई अधिकार नहीं है। नागरिकों को सावधान किया जाता है कि इस योजना के नाम पर व्यक्तिगत विवरण जैसे बैंक खाता जानकारी, वोटर आईडी कार्ड, फोन नंबर, आवासीय पता या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना सार्वजनिक डोमेन में जानकारी लीक होने का खतरा पैदा कर सकता है, जो अपराध/साइबर अपराध बैंकिंग धोखाधड़ी का कारण बन सकता है। इस स्थिति में नागरिक पूरी तरह से अपने जोखिम पर होंगे और उन्हें किसी भी तरह के परिणामों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना

आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। ये केजरीवाल की गारंटी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे।

केजरीवाल ने की थी महिला सम्मान योजना की घोषणा

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी।

हम अपनी योजना जारी रखेंगे: संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “ये केजरीवाल की गारंटी है कि चुनाव जीतने के बाद 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। 2100 रुपए हर महिला को उनके खाते में दिए जाएंगे। इसमें गलत क्या है? भाजपा ने दबाव बनाकर जिन अधिकारियों से ये नोटिस निकलवाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम अपनी योजना जारी रखेंगे।”

Christmas 2024 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

Theater Stampede case : अल्लू अर्जुन को भगदड़ मामले में दर्ज केस में कितनी हो सकती है सजा?

Theater Stampede case : तेलंगाना के हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ से जुड़े मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया गया है कि हादसे के 20 दिन बाद मंगलवार (24 नवंबर) को तेलंगाना पुलिस ने उनसे तीन घंटे से भी ज्यादा तक पूछताछ की है। इससे पहले 13 नवंबर को अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी। तेलुगु अभिनेता से इस मसले पर कई सवाल पूछे गए हैं।

Christmas 2024 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

ऐसे में यह जानना अहम है कि संध्या थिएटर में मची भगदड़ को लेकर आखिर अल्लू अर्जुन क्यों आरोपी बनाए गए हैं? उन पर क्या और किन धाराओं में आरोप लगे हैं? इसके अलावा उनके खिलाफ दर्ज धाराओं में कितनी सजा हो सकती है? आइये जानते हैं…

संध्या थिएटर केस में आरोपी क्यों बनाए गए अल्लू अर्जुन?

4 दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ (Theater Stampede case) में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अल्लू अर्जुन का नाम आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज किया गया था। उन्हें महिला की मौत के सिलसिले में 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उसी दिन अभिनेता को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और उन्हें 14 दिसंबर की सुबह यहां जेल से रिहा कर दिया गया।

इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा था कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को उस थिएटर में पहुंचे जहां पुष्पा-2 दिखाई गई। भगदड़ के दौरान महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं निकले। सीएम रेड्डी ने बताया कि पुलिस को उन्हें (अल्लू अर्जुन) जबरन बाहर निकालना पड़ा था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक वीडियो का हवाला देते हुए भीड़ में रोड शो करने और इस दौरान लोगों से हाथ मिलाने के लिए अल्लू अर्जुन पर कार्रवाई हुई है।

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने 2 दिसंबर को पुलिस को एक चिट्ठी देकर अल्लू अर्जुन समेत अन्य लोगों के दौरे के लिए सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने आवेदन खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि थिएटर के अंदर जाने और बाहर निकलने से पहले अभिनेता अपनी कार के सनरूफ में खड़े थे।

अल्लू अर्जुन के मामले में अब आगे क्या?

तेलुगु अभिनेता से संबंधित आरोपों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। धारा 105 में अपराध की परिभाषा के मुताबिक, कोई व्यक्ति जान-बूझकर किसी को नुकसान पहुंचाता है और पीड़ित की मौत हो जाती है, तो उसे सजा हो सकती है। अल्लू अर्जुन के मामले में पुलिस को साबित करना होगा कि अभिनेता की मौजूदगी की वजह से हुई भगदड़ के चलते ही पीड़ित महिला की मौत हुई।

इतना ही नहीं इस धारा में व्यक्ति की तरफ से ‘जानबूझकर नुकसान पहुंचाने, जिसकी वजह से मौत हो जाए’ का भी जिक्र है। यानी एक तरह से आरोपी के खिलाफ पुलिस को यह भी सिद्ध करना होगा कि अल्लू अर्जुन को सुरक्षा से जुड़े जोखिम पता थे, इसके बावजूद उन्होंने इन्हें नजरअंदाज किया।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुलिस इस पूरे हादसे के सीन को री-क्रिएट कर सकती है। यानी आरोपों को लेकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा रचा जाएगा, ताकि मामले में परिस्थितिजन्य सबूत (Circumstancial Evidence) जुटाए जा सकें।

Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी

Christmas 2024 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को क्रिसमस की बधाई

देहरादून : Christmas 2024   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।
Uttarakhand Snowfall : उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली‘‘ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए कहा की उन्होंने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।