Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 42

Weather Update : उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट

देहरादून। Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है। जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही।

Kisan Rail Roko Andolan : आंदोलन के समर्थन में रेल पटरियों पर 12 बजे से बैठेंगे किसान

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाने और दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मंगलवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में धूप खिली रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल भी मंडराते रहे। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। शाम को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। इसके अलावा भी कई चोटियों पर हल्की बर्फ पड़ी। जिससे निचले क्षेत्राें में भी रात को सर्द हवाएं चलने लगीं।

आज पहाड़ों पर छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी पहाड़ों कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाने और दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम (Weather Update)

देहरादून, 24.8, 7.0
ऊधमसिंह नगर, 26.0, 5.2
मुक्तेश्वर, 18.0, 6.3
नई टिहरी, 17.4, 6.5

मौसम के साथ रूपनगर-बद्रीपुर में एक सप्ताह से पेयजल संकट

जोगीवाला के निकट रूपनगर-बद्रीपुर में एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं और जल संस्थान से कार्रवाई की गुहार भी लगा चुके हैं। हालांकि, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

IND Vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Kisan Rail Roko Andolan : आंदोलन के समर्थन में रेल पटरियों पर 12 बजे से बैठेंगे किसान

Kisan Rail Roko Andolan : पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पूरे पंजाब में रेलें रोकी जाएंगी। हर जिले में किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल पटरियों पर धरना देंगे।

IND Vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।

पंधेर ने कहा कि कुछ मीडिया वालों की तरफ से किसानों की दोनों यूनियनों को अलग-अलग बताया जा रहा है, जोकि सरासर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंधेर ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों की आवाज संसद में नहीं उठा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंधेर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे किसानों के लिए क्या कर रहे हैं?

पंजाब में आज यहां रोकी जाएंगी ट्रेनें (Kisan Rail Roko Andolan)

जिला मोगा का जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन
जिला फरीदकोट का फरीदकोट स्टेशन
जिला गुरदासपुर का प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म
जिला जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां
जिला पठानकोट का परमानंद प्लेटफॉर्म
जिला होशियारपुर का टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर
जिला फिरोज़पुर का मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराांव
जिला लुधियाना का साहनेवाल
जिला पटियाला कारेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन
जिला मोहाली का रेलवे स्टेशन फेस 11 मोहाली
जिला संगरूर का सुनाम
जिला मलैरकोटला का अहमदगढ़
जिला मानसा का मानसा मेन, बरेटा
जिला रूपनगर का रेलवे स्टेशन रूपनगर
जिला अमृतसर का देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे
जिला फाजिल्का का रेलवे स्टेशन फाजिल्का
जिला तरनतारन का पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन
जिला नवांशहर का बहराम
जिला बठिंडा का रामपुरा
जिला कपूरथला का हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा
जिला मुक्तसर का मलोट

कमेटी की ओर से बुलाई बैठक में जाने से किसानों का इनकार

शंभू बार्डर खोलने को लेकर किसानों से सीधी वार्ता करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई कमेटी के साथ बैठक करने से किसानों ने साफ इनकार कर दिया है। कमेटी की ओर से बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। कमेटी को भेजे पत्र में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने लिखा है कि पहले से ही अंदेशा था कि कमेटियां सिर्फ खानापूर्ति के लिए बनाई जाती हैं। बावजूद इसके आप सभी का सम्मान करते हुए किसानों का प्रतिनिधिमंडल चार नवंबर को कमेटी के मेंबरों से मिला। लेकिन इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद कमेटी अब तक शंभू व खनाैरी बार्डरों पर जाने का समय नहीं निकाल सकी।

Jaunpur Festival : मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में किया प्रतिभाग

IND Vs AUS : जसप्रीत बुमराह ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

नई दिल्ली। IND Vs AUS :  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गाबा के मैदान पर इतिहास रच डाला है। बुमराह ने तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में दो विकेट हासिल करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुमराह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने।

Jaunpur Festival : मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में किया प्रतिभाग

उन्होंने इस दौरान पूर्व महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा। बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा को (8 रन) आउट किया और फिर अगले ओवर में उन्होंने मार्नस लाबुशेन को चलता किया।

Jasprit Bumrah ने गाबा में तोड़ डाला Kapil Dev का पुराना रिकॉर्ड

दरअसल, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैचों में 52 विकेट हासिल कर लिए हैं। गाबा टेस्ट के पांचवें दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट लेकर बड़ा मुकाम हासिल किया।बुमराह ने कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नाथन लायन के पास है, जिन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 63 विकेट लिए हैं, जबकि भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट बुमराह ने लिए हैं।

आईसीसी टेस्ट बॉलर रैंकिंग में नंबर-1 पर शुमार बुमराह ने ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में 76 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस मैच में अपना छठा विकेट लेने के बाद बुमराह ने भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

जसप्रीत बुमराह – 52 विकेट*
कपिल देव – 51 विकेट
अनिल कुम्बले – 49 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 40 विकेट
बिशन सिंह बेदी – 35 विकेट

SENA देशों में भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (IND Vs AUS)

अनिल कुंबले – 141 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 133 विकेट*
इशांत शर्मा – 130 विकेट
मोहम्मद शमी – 123 विकेट
जहीर खान – 119 विकेट
कपिल देव – 117 विकेट

बुमराह ने उस्मान और मार्नस का किया शिकार

ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 445 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 260 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह कंगारू टीम को 185 रन की लीड मिली।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाया। उस्मान ख्वाजा 7 गेंद का सामना करते हुए 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बुमराह ने अगले ओवर में मार्नस को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। पंत ने उनका कैच लपका।

इस तरह बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की सीरीज में 20 विकेट पूरे किए। वह इस सीरीज में 20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज 15 वितकेट भी नहीं ले सका है।

Uttarakhand Government Job : मुख्यमंत्री धामी ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Jaunpur Festival : मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में किया प्रतिभाग

देहरादून : Jaunpur Festival   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रा.इ.कॉ. गरखेत नैनबाग टिहरी गढ़वाल पहुंचकर जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में प्रतिभाग किया। समिति द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए कोट एवं टोपी पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग किमी 10 से ठक्कर कुदाऊं , खास कुदाऊं होते हुए स्वेल चक तक 4 किमी मोटर मार्ग निर्माण , गरखेत में स्थाई हैलीपेड निर्माण, जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि महोत्सव में पहुंचकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हुई। महोत्सव द्वारा खेल, विकास, लोक संस्कृति एवं परंपराओं को संजोए रखने के साथ ही उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी संस्कृति, बोली-भाषा का संरक्षण करने, पूर्वजों की विरासत को सहज कर रखने की बात कही गई, जिसके लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेले प्रेम, स्नेह, अपनत्व की भावना बढ़ने के साथ ही सामरिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति हमारी मूल पहचान है। हमारे प्रवासी  भाई और बहनों द्वारा सात समुंदर पार भी अपनी संस्कृति को जीवित रखने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपनी बोली भाषाओं के साहित्य सृजन एवं प्रोत्साहन देने हेतु उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान दिया जा रहा है। फिल्म नीति बनाई गई है जिसके तहत विभिन्न स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित कर फिर निर्माण हेतु धनराशि दी जा रही है। सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों को भव्य रूप देने के लिए पुनर्निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पलायन रोकथाम एवं समग्र विकास के कार्य किए जा रहे हैं। शासकीय सेवाओं में नौकरी सृजन के साथ ही दुग्ध, मौन पालन, कृषि, बागवानी, होमस्टे आदि क्षेत्रों में कार्य कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मांग आज देश-विदेश में काफी बढ़ रही है।
पहाड़ी उत्पादों का पहचान दिलाने के लिए हाउस ऑफ हिमालया ब्रांड के उच्च गुणवत्ता के उत्पाद राज्य में ही नहीं अपितु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। उत्तराखंड की एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है और सवा लाख तक के लक्ष्य को जल्द पूरा करेंगे। किसानों को 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े तीन साल  में सरकारी सेवाओं में उन्नीस हजार नौकरियां प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों के कारण ही हमारी लोक संस्कृति और भी अधिक सुदृढ़ होती है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य करने के लिए उन्होने आयोजकों के प्रयासों को भी सराहा।
उन्होंने कहा कि सरकार सख्त भू कानून बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। जल्दी ही भू कानून का प्रारूप तैयार किया जाएगा और जिन लोगों ने गलत तरीके से उत्तराखंड में भूमि खरीदी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव में प्रतिभाग करने पर क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को गिनाते हुए क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखा।
इस अवसर पर विधायक राजपुर खजान दास, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष ओबीसी आयोग संजय नेगी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक सीता रावत, डीएम मयूर दीक्षित, प्रभारी एसएसपी सरिता डोभाल, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनमोहन मल्ल सहित सुभाष रमोला मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश पंवार सहित जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Uttarakhand Government Job : मुख्यमंत्री धामी ने 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

देहरादून : Uttarakhand Government Job  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 45 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें गृह विभाग के अन्तर्गत 11 लैब असिस्टेंट एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत 34 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शामिल हैं।
Hathras Case : राहुल गांधी ने हाथरस पीड़िता के परिवार का वीडियो एक्स पर किया जारी

मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज आपके जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्य क्षेत्र में पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अगर नियमित दिनचर्या के साथ हम कार्य शुरू करते हैं, हर राह आसान होती है। उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में राज्य में सरकारी सेवाओं में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गमितान है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय पर पूरी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य रजतोत्सव वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा आगामी 25 वर्षों की राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किये जा रहे हैं। आजादी के अमृत काल में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का अहम योगदान होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधायक श्री दिलीप रावत, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री प्रशांत आर्य उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने किया 06 फॉरेंसिक वाहनों का फ्लैग ऑफ

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में गृह विभाग के अधीन 06 फॉरेंसिक लैब वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। 65 लाख की लागत वाले प्रत्येक फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिडक्शन किट, एक्सप्लोजिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, साइबर सुरक्षा से संबंधित सॉफ्टवेयर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन फॉरेंसिक लैब वाहनों के माध्यम से किसी भी आपराधिक घटना की मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण संभव हो जाएगा।
प्रथम चरण में ये फॉरेंसिक लैब वाहन देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल , उधमसिंहनगर , नैनीताल, अल्मोड़ा और श्रीनगर भेजे जा रहें। बाद मे सभी जनपदों के लिए यह व्यवस्था की जायेगी। इन वाहनों के लिए राज्य को केन्द्र सरकार से 3.92 करोड़ की धनराशि मिली है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक दिलीप रावत, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी और निदेशक फॉरेंसिक साइंस लैब अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक डॉ. एसके शर्मा, उप निदेशक डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ पान सिंह, विशेषज्ञ डॉ दयाल शरण, वैज्ञानिक डॉ मोनिका और डॉ राकेश कुमार शामिल थे।

Hathras Case : राहुल गांधी ने हाथरस पीड़िता के परिवार का वीडियो एक्स पर किया जारी

Hathras Case : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को हाथरस की कोतवाली चंदपा इलाके के एक गांव में दुष्कर्म मामले में बिटिया के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 14 दिसंबर को बहुचर्चित चंदपा की बिटिया प्रकरण को लोकसभा में उठाया और यूपी सरकार को घेरा था।

UCC in Uttarakhand : विवाह व उत्तराधिकार संबंधी दोहराव वाले प्रविधानों को हटाने की तैयारी

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को मदद देने का वादा किया

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस पीड़िता के परिवार से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया। वीडियो में परिवार अपना दर्द बयां कर रहा है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को मदद देने का वादा किया है।

वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि “हाथरस रेप पीड़िता (Hathras Case) के परिवार के हताशा से भरे एक-एक शब्द को ध्यान से सुनिए और महसूस कीजिए। ये आज भी दहशत में हैं। इनकी स्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि दलितों को न्याय मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। हम इस परिवार के साथ हैं – इनके घर का रिलोकेशन करेंगे और हर ज़रूरी सहायता देंगे।”

वीडियो में ये बातें कही गईं

वीडियो में दिखाया गया है कि 14 सितंबर 2020 को चार लोगों ने 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दो हफ्ते बाद 28 सितंबर को दिल्ली में इलाज के पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। उसी रात 2:30 बजे युवती के परिवार की बगैर सहमति के यूपी पुलिस ने जबरन उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। चार साल बाद भी पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं मिला है।

वीडियो में छलका परिवार का दर्द

वीडियो में लड़की की मां ने कहा कि अगर मेरी बेटी के साथ ये सब न हुआ होता तो मैं बेटी का विवाह कर देती। हम लोगों को बहुत सताया गया है। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि हमारे परिवार को उन्होंने नौकरी दी है, घर दिया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ ही नहीं है। अगर उन्होंने कुछ दिया होता तो पिछले चार साल से हम जेल जैसा जीवन नहीं बिता रहे होते।

WPL Auction : महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई

 

UCC in Uttarakhand : विवाह व उत्तराधिकार संबंधी दोहराव वाले प्रविधानों को हटाने की तैयारी

देहरादून: UCC in Uttarakhand  प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने से पहले इसकी नियमावली बनाने का कार्य चल रहा है। शासन इस समय नियमावली बनाने के लिए गठित समिति के ड्राफ्ट का अध्ययन कर रहा है। माना जा रहा है कि 424 पृष्ठों की इस नियमावली में कई प्रविधान ऐसे हैं, जो केंद्रीय नियमों का दोहराव हैं।

WPL Auction : महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई

सूत्रों की मानें तो ऐसे प्रविधान उत्तराधिकार और विवाह संबंधी विषयों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इ्रन्हें हटाने की तैयारी है। साथ ही इसमें अर्थदंड को लेकर की गई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई है। जल्द इस नियमावली को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून विधानसभा से पारित करा चुकी है और राष्ट्रपति से भी इसेमंजूरी मिल गई है। इस कानून को धरातल पर उतारने के लिए नियमावली बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष फरवरी में पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया।

समिति ने अक्टूबर में नियमावली का प्रारूप सरकार को सौंपा

समिति ने अक्टूबर में नियमावली का प्रारूप सरकार को सौंपा। इसके बाद सरकार ने नियमावली बनाने के लिए गठित समिति का भंग कर क्रियान्वयन समिति का गठन किया। इस समिति में लगभग सभी लोग वही हैं, तो नियमावली का प्रारूप वाली समिति में थे।

शासन ने नियमावली का प्रारूप मिलने के बाद इसे विधि व न्याय विभाग को सौंपा, जिसने इसके कई बिंदुओं पर यह कहते हुए आपत्ति लगाई कि इनमें जो व्यवस्था दी गई है, उनका उल्लेख पहले से ही केंद्रीय कानूनों में है। ऐेसे में नियमावली से इन बिंदुओं को हटा देना चाहिए। साथ ही इसमें व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो आमजन के अनुपालन के लिए सरल हो।

अब इस पर गृह विभाग कार्यवाही कर रह है। नियमावली में अर्थदंड की व्यवस्था पर भी वित्त के साथ मिल कर मंथन किया जा रहा है। इसमें भी यह देखा जा रहा है कि जो व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वे विधिसम्मत हों ताकि भविष्य में इसे लेकर को विवाद न हो।

सचिव गृह शैलेश बगौली का कहना है कि नियमावली के प्रारूप को लेकर कई चरणों की बैठकें हो चुकी है, जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा, कन्फर्म हुई लॉन्च डेट

WPL Auction : महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई

WPL Auction : उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद बेटियों को भी मिलने लगा है। रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है। रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। बता दें कि आईपीएल में प्रदेश के आठ खिलाड़ियों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया है।

Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा, कन्फर्म हुई लॉन्च डेट

देहरादून की नंदिनी और टिहरी की राघवी के लिए यह महीना दोहरी खुशी लेकर आया। पहले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और अब उन्हें वूमेन प्रीमियर लीग के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल ने अपना हिस्सा बनाया है। हालांकि, स्नेहा राणा पर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई।

सीएयू सचिव महिम वर्मा ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बताया, अगले साल यूपीएल और धमाकेदार होगा। पुरुष के साथ महिला टीमों की संख्या में भी इजाफा होगा।

रॉयल चैलेंजर बंगलूरु को उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा, टीम में एकता और राघवी भी शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

खिलाड़ी रिटेन/ऑक्शन विशेषता कीमत

प्रेमा रावत ऑक्शन ऑलराउंडर 1.20 करोड़

एकता विष्ट रिटेन गेंदबाज 60 लाख

राघवी बिष्ट ऑक्शन ऑलराउंडर 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

नंदिनी कश्यप ऑक्शन बल्लेबाज 10 लाख

Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा, कन्फर्म हुई लॉन्च डेट

Motorola Razr 50D Launch : Motorola Razr 50D स्मार्टफोन IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा, कन्फर्म हुई लॉन्च डेट

नई दिल्ली। Motorola Razr 50D Launch :  जापान की टेलीकॉम कंपनी DOCOMO ने मोटोरोला के नए स्मार्टफोन लॉन्च का एलान किया है। मोटोरोला का यह फोन फोल्डेबल है, जिसे Motorola Razr 50D नाम से लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन का लुक भारत में सितंबर में महीने लॉन्च हुए Razr 50 जैसा है। यह फोल्डेबल फोन क्लेमशेल डिजाइन और बड़ी आउटर डिस्प्ले और IPX8 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Allu Arjun Case : जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जेल से निकलते ही मांगी माफी

Motorola Razr 50D कब होगा लॉन्च?

Motorola Razr 50D स्मार्टफोन जापान में 19 दिसंबर को लॉन्च होगा। NTT DOCOMO की वेबसाइट में इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी हैं। मोटोरोला का यह फोन बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कीमत की बात करें तो इसे 114,950 जापानी येन (करीब 64,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा। मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन की प्री-ऑर्डर 13 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इस अपकमिंग फोन के लिए दो केस – विगन लेदर फिशिन और ट्रिटेन (हार्ड केस) भी पेश किए जाएंगे।

Motorola Razr 50D की खूबियां

DOCOMO की वेबसाइट में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Razr 50D के स्पेसिफिकेशन्स की पूरी लिस्ट शेयर की है।

Motorola Razr 50D स्मार्टफोन में 6.9-इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 3.6-इंच की बड़ी आउटर डिसप्ले दी गई है।
मोटोरोला के इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Motorola Razr 50D स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन वायरलेस चार्जिंग, IPX8 रेटिंग, Hi-Res ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, और Style sync AI फंशन जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर

Allu Arjun Case : जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जेल से निकलते ही मांगी माफी

नई दिल्ली। Allu Arjun Case :  हैदराबाद में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को अभिनेता को अंतरिम बेल मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल से निकलते ही अभिनेता ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सॉरी बोलते हुए पीड़िता के परिवार को लेकर बयान दिया है।

Uttarakhand Nikay Chunav : पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर

13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था

दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में आए थे। अपने फेवरेट स्टार को देखते ही उनके दर्शक बेकाबू हो गए और भगदड़ के चलते एक महिला की मौत हो गई थी। पीड़िता के परिवार ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। 13 दिसंबर को इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में पीड़िता के परिवार ने अभिनेता को रिहा करने की मांग की थी।

जेल से बाहर आकर बोले अभिनेता

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन हाई कोर्ट ने 50 हजार के पर्सनल बॉन्ड के तहत अंतरिम जमानत दे दी थी। मगर जेल अथॉरिटीज ने यह कहकर उन्हें शुक्रवार को रिहा नहीं किया कि कागजात उनके पास लेट पहुंचे थे। शनिवार की सुबह अल्लू अर्जुन जेल से बाहर हो गए और अब उन्होंने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शन

जेल से निकलते ही अल्लू अर्जुन ने बयान जारी करते हुए पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं और उस घटना को लेकर माफी मांगी है। अभिनेता ने कहा, “मैं अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद करना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।”

मालूम हो कि जैसे ही अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा जेल भेजा गया, जेल के बाहर उनके चाहने वालों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था और उन्हें बाहर निकालने की डिमांड करने लगे थे। सोशल मीडिया पर भी ‘We Stand With Allu Arjun’ ट्रेंड करने लगा था। सेलिब्रिटीज भी अभिनेता के सपोर्ट में बोल पड़े थे। फिलहाल, अल्लू ्अर्जुन के वकील का कहना है कि कोर्ट ऑर्डर्स के बावजूद शुक्रवार को जेल से अभिनेता को रिहा न करने पर वह लीगल एक्शन लेने वाले हैं।

IMA POP 2024 : पासिंग आउट परेड आज…देश को मिलेंगे 456 युवा अफसर