Friday, March 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 47

मैरै गांव की बाट : मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया

देहरादून : मैरै गांव की बाट  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा।
उन्होंने दर्शकों से फिल्म (मैरै गांव की बाट ) देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी।
इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुत कर्ता केएस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर, अनिल सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, मतवार सिंह रावत, सुमित्रा चौहान, रीना चौहान, आकृति जोशी मधुबाला सिंह, काजल शाह, लता राय, गुड्डी चौहान, ममता तोमर, साक्षी रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। फिल्म की परिकल्पना केएस  चौहान ने की है, फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

Delhi Dehradun Expressway : सीएम धामी ने बताया क्‍यों है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खास?

देहरादून। Delhi Dehradun Expressway : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

Sambhal violence : संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे (Delhi Dehradun Expressway) का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढाई घंंटे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की आर्थिकी को बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।

Farmers Protest : संसद कूच के लिए अड़े किसान,दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनात

Sambhal violence : संभल जाने से रोकने पर कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प

Sambhal violence : यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ दर्जनों कांग्रेस नेता वहां जाने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया । कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के अलावा दो गाड़ी पीएसी भी बुलाई गई थी।

Farmers Protest : संसद कूच के लिए अड़े किसान,दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठे

संभल जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी देखने को मिली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभल जाकर वहां की स्थिति की अपने स्तर पर जांच करेंगे। यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।

अजय राय ने कहा कि जब भी प्रतिबंध हटेगा तो कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभल जरूर जाएगा। हम संभाल जाकर वहां की स्थिति का अपने स्तर पर जांच करेंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि पुलिस प्रशासन के लोग किस तरह से गलत जांच रिपोर्ट पेश करते हैं।

कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली थी। रविवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे, ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें।

संभल जाने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह संभल जाने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।

उधर प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। उधर सुबह ही पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है।

City Forest : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण

Farmers Protest : संसद कूच के लिए अड़े किसान,दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनात

नोएडा। Farmers Protest  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के किसान सोमवार को दिल्ली कूच कर चुके हैं। इस कारण दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इन किसानों के कूच करने के कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। इसके अलावा, चिल्ला बॉर्डर पर भी यातायात बाधित हुई है।

City Forest : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण

किसानों के दिल्ली कूच ऐलान को लेकर रुट डायवर्जन और पुलिस की चेकिंग के चलते बॉर्डर पर सोमवार सुबह यातायात प्रभावित हुआ। चिल्ला बार्डर होते हुए सेक्टर 15ए से दिल्ली और कालिंदी कुंज से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी नजर आईं। इससे लोगों को सुबह से ही भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ने का किया प्रयास, पुलिस ने पूरा रोड ब्लॉक कर महामाया पर रोका।

संसद की ओर पैदल ही कूच कर रहे किसान

दिल्ली की ओर कूच करने के लिए महामाया फ्लाओवर के नीचे किसान जुटने लगे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया है। इस कारण किसान वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर पैदल ही चल पड़े हैं। एक लेन खाली छोड़ी गई है, जिससे ट्रैफिक निकल रहा है। इस कारण वहां पर जाम भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, सुरक्षाकर्मी इन्हें आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।

दिल्ली/बॉर्डर एरिया में चैकिंग की जा रही

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों के दिल्ली आह्वन को लेकर दिल्ली/बॉर्डर एरिया में चैकिंग की जा रही है, जिसमें यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा था। वर्तमान में सभी रेड लाइट को निरंतर ग्रीन कर दिया गया है। पुनः यातायात सामान्य गति से संचालित है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही है।

क्या है किसानों की मांग (Farmers Protest)

किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

किसान 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, 64.7 प्रतिशत मुआवजा, नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का चार गुना मुआवजा, 20 प्रतिशत प्लाट दिए जाने, भूमिधर, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार व पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने व आबादियों का निस्तारण किए जाने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के प्रदर्शन में रोजगार एवं पुनर्वास की मांग की गई।

पारित मुद्दों पर शासनादेश जारी किया जाए और आबादी वाले क्षेत्रों का उचित बंदोबस्त किया जाए।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी जैसी मांगों के लिए दबाव डालते हुए किसान संगठन 6 दिसंबर

Asha Nautiyal : ऋतु खंडूरी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

City Forest : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण

हल्द्वानी/देहरादून : City Forest  एक करोड की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (City Forest) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया।

Asha Nautiyal : ऋतु खंडूरी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा। सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है।
सिटी फॉरेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलतास, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं।     इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किया जा रहा है।
सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, ट्रेल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भविष्य में प्रस्तावित कार्य किये जायेंगे।

Asha Nautiyal : ऋतु खंडूरी भूषण ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

देहरादून : Asha Nautiyal   विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छह विधानसभा चुनावों में से पांच में महिला प्रत्याशी की जीत (Asha Nautiyal )

वर्ष 2000 में उत्तराखंड के गठन के बाद केदारनाथ विस क्षेत्र में हुए अब तक छह विधानसभा चुनावों में से पांच में महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23,818 मत पड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5,626 मतों के अंतर से पराजित किया।

इस सीट पर उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने रिकार्ड 7,544 मतों से जीत हासिल की थी। 2002 में हुए राज्य के पहले विस चुनाव में भाजपा ने आशा नौटियाल को कांग्रेस की शैला रानी रावत के खिलाफ टिकट दिया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऋतु खंडूरी भूषण एवं मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया
देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ स्थापित की गई है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में शहीद गैलरी का निर्माण किया गया है। विधानसभा में राज्य के राजकीय चिन्ह भी स्थापित किये गये हैं एवं विधानसभा सदस्यों की बैठक के लिए एक्सटेंशन रूम का निर्माण किया गया है।

New Rules 1 December 2024 : ओटीपी के जरिए जालसाजी करने वालों पर लगाम, जानें क्या-क्या बदलेगा

New Rules 1 December 2024 :  1 दिसंबर, 2024 से भारत में कई क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले बदलाव होने वाले हैं। इनमें फर्जी OTP को रोकने के लिए संशोधन, मालदीव पर्यटन के नियमों में बदलाव और कुछ बैंकों की ओर से अपने क्रेडिट कार्ड मानदंडों को अपडेट करना शामिल है। नियमन और यूजर्स की सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से ये बदलाव होने हैं। आइए 1 दिसंबर से होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों पर एक नजर डालें।

Sambhal Violence Case : संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक

ओटीपी से जुड़ा ट्राई का नया नियम

संदिग्ध ओटीपी पर अंकुश लगाने और स्कैमर्स से लोगों को होने वाले बड़े वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों से संदेश ट्रेसबिलिटी प्रदान करने के लिए कहा है। निर्देश का पालन करने की समय सीमा 30 नवंबर, 2024 है। इस विनियमन के तहत दूरसंचार कंपनियों को सभी संदेशों के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रावधान करने की आवश्यकता है। इसकी शुरुआती समय सीमा 31 अक्तूबर थी, लेकिन सेवा ऑपरेटरों की मांग के बाद, ट्राई ने इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया। कुछ रिपोर्टों ने दावा किया कि इससे ग्राहकों को ओटीपी प्राप्त करने में देरी हो सकती है, लेकिन ट्राई ने एक्स पर एक पोस्ट में ऐसे अफवाहों को “तथ्यात्मक रूप से गलत” बताया है।

मालदीव में पर्यटन से जुड़े नियमों में बदलाव

मालदीव, जो भारत से बाहर घूमने जाने वालों के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, द्वीपसमूह की यात्रा करने वाले पर्यटकों से लिए जाने वाले शुल्क में वृद्धि कर रहा है। इकोनॉमी-क्लास के यात्रियों के लिए, शुल्क $30 (2,532 रुपये) से बढ़कर $50 (4,220 रुपये) हो जाएगा, जबकि बिजनेस-क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क $60 (5,064 रुपये) से बढ़कर $120 (10,129 रुपये) हो जाएगा। प्रथम श्रेणी के यात्रियों को $90 (7,597 रुपये) से बढ़कर $240 (20,257 रुपये) का भुगतान करना होगा, और निजी जेट यात्रियों को $120 (10,129 रुपये) से बढ़कर $480 (40,515 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा।

गैस सिलेंडर की कीमत (New Rules 1 December 2024)

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद हर महीने की जाती है क्योंकि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में संशोधन करती हैं। अक्तूबर में, गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48 रुपये की बढ़ोतरी की, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

क्रेडिट कार्ड में बदलाव

1 दिसंबर 2024 से, यस बैंक फ्लाइट और होटल के लिए रिडीम किए जा सकने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की संख्या को सीमित कर देगा। एचडीएफसी बैंक अपने रेगालिया क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं के लिए लाउंज एक्सेस नियमों में भी बदलाव कर रहा है। नए नियमों के अनुसार, 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस के लिए पात्र होने के लिए उपयोगकर्ताओं को प्रत्येक तिमाही में एक लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक ने भी अपने विभिन्न उपयोगकर्ताओं के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नियमों और क्रेडिट कार्ड शुल्क में संशोधन किया है।

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों के कारण अलग-अलग स्थानों पर बैंक 17 दिन बंद रहने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक अपनी वेबसाइट पर राज्यवार क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों की जानकारी प्रकाशित करता है। ध्यान दें कि बैंक महीने के रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। इसके साथ दिसंबर में होने वाले आयोजनों पर मिलने वाली छुट्टियों को जोड़ दें तो साल के आखिरी महीने में 17 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

राज्यवार बैंक अवकाश सूची दिसंबर 2024

3 दिसंबर (शुक्रवार) को बैंक अवकाश: सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर (मंगलवार) को बैंक अवकाश पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर (बुधवार) को बैंक अवकाश यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर (गुरुवार) को बैंक अवकाश गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर (गुरुवार) को बैंक अवकाश क्रिसमस की पूर्व संध्या के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर (बुधवार) को बैंक अवकाश क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस आयोजन के कारण बैंक अवकाश
27 दिसंबर (शुक्रवार) कई जगहों पर क्रिसमस के आयोजन की छुट्टी
30 दिसंबर (सोमवार) को बैंक अवकाश यू कियांग नांगबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर (मंगलवार) को बैंक अवकाश नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के अवसर पर मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
1,8, 15, 22, 29 दिसंबर (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
14,18 दिसंबर (शनिवार) को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू

Sambhal Violence Case : संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक

Sambhal Violence Case : जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बीच संभल जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले की सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालना है।

इस आदेश के मद्देनजर आज समाजवादी पार्टी (सपा) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा नहीं कर सका। इस दल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे करने वाले थे। उन्होंने लखनऊ में अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद ने फोन कर उनसे संभल न जाने का अनुरोध किया है।

शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट को सील बंद रखा जाए – SC

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को संभल में शांति और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट को सील बंद रखा जाए और स्थानीय अदालत में इस मामले की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रहे। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित होनी चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई गलत कदम उठाया जाए।

जामा मस्जिद का सर्वे के बाद भड़की हिंसा

19 नवंबर को स्थानीय अदालत ने शाही जामा मस्जिद (Sambhal Violence Case) के सर्वे कराने का आदेश दिया। कुछ याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दावा किया कि मस्जिद की जगह पहले एक हरिहर मंदिर था। इस आदेश के बाद 24 नवंबर को हिंसा भड़क उठी, जिसमें पथराव की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं घायल हुए।

जांच आयोग का गठन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा करेंगे।

स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर

तनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Pornography racket case : राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, घर-कार्यालयों पर छापेमारी

Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू

Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के खिलाफ एक दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह से मस्जिद मोहल्ला के 50 मीटर दायरे में अग्रिम आदेशों तक निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी जाएगी।

Pornography racket case : राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, घर-कार्यालयों पर छापेमारी

उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने देवभूमि विचार मंच की ओर से प्रस्तावित महापंचायत के आयोजन को अनुमति दिए जाने की जानकारी दी। बताया कि महापंचायत (Uttarkashi Mosque Dispute) को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। इनमें हेट स्पीच न करने, रैली नहीं निकालने, ट्रैफिक बाधित नहीं करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने, शांति व्यवस्था कायम रखने सहित अन्य शर्तें शामिल हैं। यह आयोजन रामलीला मैदान में बग्वाल वाले आयोजन स्थल को छोड़ते हुए किया जाएगा।

पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध

निषेधाज्ञा में उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, चाकू, भाला आदि किसी भी प्रकार के धारदार हथियार व आग्नेय शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक, राजनीतिक किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। निषेधाज्ञा का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना जाएगा।

विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी होंगे शामिल

देवभूमि विचार मंच के जिला संयोजक कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्हें अभी लिखित अनुमति पत्र नहीं मिला है। प्रशासन ने शनिवार को अनुमति पत्र दिए जाने की बात कही है। बताया कि महापंचायत में विहिप और बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें विहिप के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया और बजरंग दल के अजय पहुंचेंगे।

प्रेसनोट में पहली बार लिखा गया विवादित स्थल

मस्जिद मोहल्ला के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट में पहली बार मस्जिद को विवादित स्थल/विवादित ढांचा लिखा गया है। इससे पहले प्रशासन से जारी प्रेसनोट में उक्त जगह को विवादित नहीं लिखा गया था। इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली अल्पसंख्यक सेवा समिति से जुड़े इश्तियाक अहमद ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि जब वक्फ संपत्ति पर जांच की गई तो सभी अधिकारियों ने जांच की। सारे दस्तावेज वैध मिलने पर गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

Sambhal Jama : शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं हुई पेश, 8 जनवरी को सुनवाई

Pornography racket case : राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, घर-कार्यालयों पर छापेमारी

Pornography racket case :  मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करने और प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी राज कुंद्रा के घर और कार्यालयों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति समेत कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच मोबाइल एप्लीकेशन और अन्य माध्यमों से पोर्नोग्राफिक सामग्री के कथित वितरण में संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है।

Sambhal Jama : शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं हुई पेश, 8 जनवरी को सुनवाई

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसी इनमें से किसी एक परिसर में राज कुंद्रा से पूछताछ भी कर रही है। मई 2022 का यह धन शोधन मामला राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ दायर मुंबई पुलिस की कम से कम दो प्राथमिकियों और आरोप-पत्रों से निकला है। राज कुंद्रा और कुछ अन्य को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार भी किया था और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

राज कुंद्रा के खिलाफ यह दूसरा धन शोधन मामला

राज कुंद्रा के खिलाफ यह दूसरा धन शोधन मामला है। इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। हालांकि, दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी। व्यवसायी ने 2021 में मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट को बताया था कि अभियोजन पक्ष (मुंबई पुलिस) के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जो कथित पोर्न फिल्म रैकेट में इस्तेमाल किए गए एप ‘हॉटशॉट्स’ को कानून के तहत अपराध से जोड़ सके।

लोनावला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

जांच एजेंसी के मुताबिक, ‘हॉटशॉट्स’ एप का इस्तेमाल आरोपी व्यक्तियों की ओर से अश्लील सामग्री अपलोड करने और स्ट्रीम करने के लिए किया जा रहा था। राज कुंद्रा ने दावा किया था कि कथित संदिग्ध पोर्न सामग्री (Pornography racket case) के निर्माण में उनके सक्रिय रूप से शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और उनका नाम एफआईआर में भी नहीं है और मामले में प्रतिवादी (पुलिस) की ओर से उन्हें घसीटा गया है। राज कुंद्रा ने याचिका में दावा किया कि बलि का बकरा बनाया जा रहा है। पुलिस ने दो महिलाओं से मिली शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी, जबकि एक अन्य महिला ने मुंबई से लगभग 120 किलोमीटर दूर लोनावला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया था कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ छोटे कलाकारों को वेब सीरीज में मौका देने का लालच दिया गया था। इन कलाकारों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया और उनसे ‘बोल्ड’ सीन देने को कहा गया। यही बाद में अश्लील निकले। यह कलाकारों पर दबाव बनाकर फिल्माए गए थे। पुलिस जांच के दौरान यह भी पता चला कि साइबरस्पेस में कई पॉर्न जैसे एप (एप्लीकेशन) चल रहे थे।

राज कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की

पुलिस ने अदालत को बताया था कि उसकी जांच में पाया गया कि राज कुंद्रा ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की, जिसने लंदन स्थित केनरिन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के लिए हॉटशॉट्स एप खरीदा। राज कुंद्रा के फोन में केनरिन और उसके आर्थिक लेन-देन के बारे में व्हाट्सएप चैट मिली थी। इन बातचीत से यह भी पता चला कि उसने एक व्यक्ति को 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 119 वयस्क फिल्में बेचने पर चर्चा भी की थी।

Delhi Assembly Session : दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू; भाजपा ने की घेरने की तैयारी