Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 58

CM Visit Garsain : गैरसैंण के ऐतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर CM धामी ने सुनी जन समस्याएं

चमोली/देहरादून : CM Visit Garsain  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सारकोट गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामान खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चौक के माध्यम से दी।

TMKOC : जेठालाल ने पकड़ा तारक मेहता के निर्माता असित मोदी का कॉलर?

18 हजार 500 युवा ने विभिन्न सरकारी सेवाओं में रोजगार पाया (CM Visit Garsain)

 सारकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर जहां स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही पारदर्शी भर्ती परीक्षा की प्रणाली को विकसित किया गया है। नकल विरोधी कानून के लागू होने के बाद वर्तमान तक 100 से अधिक नकल करवाने वालों को जेल में डाला गया है। जिसका प्रतिफल है कि वर्तमान तक 18 हजार 500 युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में रोजगार पाकर राज्य के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर बदरीनाथ धाम को विकसित किया जा रहा है। जल्द ही बदरीनाथ धाम दिव्य और भव्य रूप में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गौचर हवाई पट्टी से हवाई जहाजों का संचालन करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चौखुटिया में भी हवाई पट्टी निर्माण की संभावनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में लोगों की बाहरी क्षेत्रों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। कहा कि जल्द ही चमोली जनपद के लोगों को कर्ण प्रयाग से रेल की भी सुविधा मिल सकेगी।
राज्य के विकास और संरक्षण के लिए भू कानून जल्द लागू होगा- मुख्यमंत्री
 मुख्यमंत्री ने कहा ही सरकार राज्य के विकास और संरक्षण के लिए जल्द भू कानून लाने का काम कर रही है। जिससे राज्यवासियों के अधिकारों का संरक्षण किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण सारकोट सड़क के डामरीकरण, सारकोट को आदर्श ग्राम बनाने, महिला मंगल दल को व स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराने और भराड़ीसैंण सारकोट सड़क का नाम शहीद वासुदेव सिंह के नाम पर करने की घोषणा भी की। जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा से गांव के कोट भैरव मंदिर का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भी झुमैलो नृत्य में प्रतिभाग किया

कार्यक्रम के समापन के मौके पर स्थानीय महिलाओं की ओर से झुमैलो नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी झुमैलो नृत्य में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ग्राम प्रधान सुमति देवी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

TMKOC : जेठालाल ने पकड़ा तारक मेहता के निर्माता असित मोदी का कॉलर?

TMKOC : सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर है। इसके हर एक किरदार की अपनी लोकप्रियता है। हालांकि, बीते दिन एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। दावा किया गया कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी की इसके निर्माता असित मोदी से लड़ाई हो गई है। इतना ही नहीं दावा तो यह भी किया गया कि दिलीप शो को अलविदा कह रहे हैं। इन रिपोर्ट्स पर अब खुद अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है और एक बयान जारी कर मामले का सच बताते नजर आए हैं।

UP jhansi medical college : झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की ये वजह आई सामने

निर्माता से लड़ाई की खबर पर तोड़ी चुप्पी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) से तकरीबन 16 साल से जुड़े अभिनेता दिलीप जोशी ने बयान जारी कर साफ कर दिया कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैल रहीं खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। दिलीप ने कहा, ‘मैं बस चारों ओर चल रही इन सभी अफवाहों के बारे में स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूं। मीडिया में मेरे और असित भाई के बारे में कुछ कहानियां हैं जो पूरी तरह से झूठी हैं, और ऐसी बातें जानकर और देखकर मुझे वास्तव में दुख होता है।’

ऐसी खबरें करती हैं आहत- दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने अपने बयान में जोड़ा, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) यह एक ऐसा शो है जो मेरे और लाखों प्रशंसकों के लिए बहुत मायने रखता है, और जब लोग आधारहीन अफवाहें फैलाते हैं, तो यह न केवल हमें बल्कि हमारे वफादार दर्शकों को भी आहत करता है। इससे पहले मेरे शो छोड़ने की अफवाहें भी उड़ी थीं, जो पूरी तरह से झूठी हैं।’

शो छोड़ रहे दिलीप जोशी?

दिलीप ने असित मोदी के पक्ष में कहा, ‘और अब, ऐसा लगता है कि थोड़े-थोड़े समय बाद असित भाई और शो को किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी चीजों को बार-बार सामने आते देखना निराशाजनक है, और कभी-कभी, मैं मदद नहीं कर सकता, लेकिन आश्चर्य होता है कि क्या कुछ लोग शो की निरंतर सफलता से ईर्ष्या कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इन कहानियों को फैलाने के पीछे कौन है, लेकिन मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं, मैं हर दिन शो के लिए उसी प्यार और जुनून के साथ काम कर रहा हूं, और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं इतने लंबे समय से इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा रहा हूं और आगे भी इसका हिस्सा बना रहूंगा।’

मीडिया से दिलीप जोशी की गुजारिश (TMKOC)

दिलीप जोशी ने मीडिया से खास गुजारिश की और कहा, ‘हम सभी इस शो को सर्वश्रेष्ठ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता में एक साथ खड़े हैं, और मैं बस यही चाहता हूं कि मीडिया ऐसी आहत करने वाली कहानियों को छापने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने के लिए कुछ समय ले। आइए उस सकारात्मकता और खुशी पर ध्यान केंद्रित करें जो यह शो कई लोगों के लिए लाता है। हमेशा हमारा समर्थन करने के लिए हमारे प्रशंसकों को धन्यवाद।’ जानकारी हो कि बीते दिन खबरें आई थीं कि दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच जबर्दस्त गर्मागर्मी हुई थी और इसके बाद दिलीप ने निर्माता का कॉलर पकड़ लिया था। हालांकि, अभिनेता ने साफ कर दिया है कि ऐसी खबरें महज कोरी अफवाहें हैं।

CM Dhami In Bhararisain : भराड़ीसैण में अफसरों संग मार्निंग वॉक निकले मुख्यमंत्री धामी

UP jhansi medical college : झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की ये वजह आई सामने

UP jhansi medical college : झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में शुक्रवार को आग लगने के कारणों का पता लगाने लखनऊ की चार सदस्यीय टीम सोमवार को पहुंची। टीम ने करीब 35 मिनट तक जले हुए एसएनसीयू की जांच की। 40 मिनट वार्ड पांच में भर्ती नवजातों के परिजन से बात की। करीब साढ़े पांच घंटे तक छह मृत शिशुओं के परिजन समेत 20 डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के बयान दर्ज किए गए। टीम मंगलवार को भी रहेगी। टीम को सात दिनों में रिपोर्ट देनी है।

CM Dhami In Bhararisain : भराड़ीसैण में अफसरों संग मार्निंग वॉक निकले मुख्यमंत्री धामी

हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई

वहीं, अग्निकांड में बचाए गए जालौन के ग्राम पीपरी अटकइयां निवासी मुस्कान पत्नी विशाल के बच्चे की मौत हो गई। अब मरने वाले बच्चों की संख्या 12 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन बच्चे अब भी गंभीर हैं। टीम की अध्यक्षता कर रहीं चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक डॉ. किंजल सिंह ने हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है। उन्होंने कहा कि पहले एक्सटेंशन कॉर्ड में आग लगी। इसके बाद नजदीक के वेंटिलेटर में भी आग लगने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी (UP jhansi medical college)

सोमवार सुबह करीब 11 बजे किंजल सिंह, अग्निशमन विभाग के अपर निदेशक अरुण कुमार, निदेशक, उपचार डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी और एडी बिजली रवि कुमार मेडिकल कॉलेज । टीम ने पहले एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इसके बाद के सदस्य वार्ड नंबर पांच में बनाए 10 बेड के एसएनसीयू वार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मृत शिशुओं के परिजन समेत 20 डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ

जांच टीम ने पहले अग्निकांड के दौरान तैनात नौ कर्मियों सहित कुल 20 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की। इसके बाद मृत नवजातों के परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. सुनीता भदौरिया, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल, वाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया से पूछताछ की। वहीं, कॉलेज के जेई सुजीत और बिजली कर्मियों से भी घटना के बारे में जाना।

बिजली के उपकरणों की गुणवत्ता की जांच होगी

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह पता करने के लिए बिजली विभाग की टीम भी जांच करेगी। टीम के साथ बिजली विभाग के एक्सपर्ट भी होंगे, पता किया जाएगा कि कहीं क्षमता से ज्यादा लोड तो नहीं था। जिन बिजली के उपकरणों को लगाया गया, उनकी क्षमता और गुणवत्ता सही थी या नहीं। यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं अचानक वोल्टेज तो नहीं बढ़ा, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ।

इन बिंदुओं पर जांच

आग लगने की मुख्य वजह
ऐसा क्या करें ताकि फिर हादसा न हो
वार्ड के उपकरणों की गुणवत्ता कैसी थी

इन पर भी जांच जरूरी

क्षमता से तीन गुने नवजात क्यों भर्ती थे
दूसरा दरवाजा बंद क्यों था
शाम 5 बजे शॉर्ट सर्किट के बाद ही संज्ञान क्यों नहीं

Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC का बड़ा आदेश; 12वीं तक स्कूल हों बंद

CM Dhami In Bhararisain : भराड़ीसैण में अफसरों संग मार्निंग वॉक निकले मुख्यमंत्री धामी

CM Dhami In Bhararisain : सोमवार को देर सायं अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण भराड़ीसैण पहुंचे थे। मंगलवार सुबह उनके द्वारा भराड़ीसैण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली।

Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC का बड़ा आदेश; 12वीं तक स्कूल हों बंद

अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण (CM Dhami In Bhararisain) कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। वह स्थानीय सारकोट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेगे। इसके बाद भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Kailash Gehlot : भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप

Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC का बड़ा आदेश; 12वीं तक स्कूल हों बंद

Delhi Pollution : देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में 12वीं तक से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर के राज्यों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

Kailash Gehlot : भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप

GRAP न लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है, उच्चतम न्यायालय ने कहा, प्रदूषण स्तर में खतरनाक बढ़ोत्तरी को देखते हुए सीएक्यूएम ने GRAP के तमाम चरणों को लागू करने के बजाय मौसम की स्थिति में सुधार का इंतजार किया। उच्चतम न्यायालय ने GRAP के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू करने को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से कहा कि कुछ तत्परता की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान सख्त निर्देश दिया कि बिना कोर्ट से पूछे GRAP-4 के प्रतिबंध न हटाएं जाएं।

एनसीआर के सभी राज्य सख्ती से GRAP-4 लागू करें

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर के सभी राज्यों को GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के चरण 4 को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने एनसीआर के सभी राज्यों को तुरंत टीमें गठित करने का आदेश दिया है जो GRAP चरण 4 के तहत आवश्यक कार्यों की निगरानी करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एनसीआर के सभी राज्यों से कहा है कि वे GRAP-4 में बताए गए कदमों पर तुरंत फैसला लें और इसे अगली सुनवाई से पहले अदालत के सामने प्रस्तुत करें। इसके अलावा, दिल्ली और एनसीआर के राज्यों को एक शिकायत निवारण तंत्र बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि GRAP-4 के नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दी जा सके।

12वीं तक की कक्षाओं को बंद करने पर तत्काल लें फैसला- SC

वहीं याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को अभी भी अन्य कक्षाओं के विपरीत स्कूलों में उपस्थित होना पड़ रहा है और अनुरोध किया कि इन कक्षाओं को भी बंद किया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनसीआर के सभी राज्य तत्काल निर्णय लें कि 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों की कक्षाएं बंद की जाएं।

Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान

Kailash Gehlot : भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप

Kailash Gehlot : नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को पहली बार दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप शपथ ली थी। उसके बाद वह लगातार तीन बाद मंत्री बनाए गए। इस्तीफा देने से पहले कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान

मुख्यमंत्री ने इस्तीफा किया मंजूर (Kailash Gehlot)

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत का मंत्री पद से स्वीकार कर लिया। वह दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री थे। वहीं आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कैलाश गहलोत के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। उनके ऊपर कई बार ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी हो चुकी है। ऐसे में इस छापेमारी से बचने के लिए उसके पास भाजपा में शामिल होने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था। यह भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली चुनाव ईडी और सीबीआई के बल पर चुनाव जीतना चाहती है।

मुख्यमंत्री को मिले कैलाश गहलोत के विभाग

कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिए गए हैं। सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेज दिया है।

भाजपा के नेता आज आप में होंगे शामिल

उधर, आम आदमी पार्टी का दावा है कि भाजपा के कई बड़े नेता सोमवार को आप में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर दो बजे अरविंद केजरीवाल इसकी घोषणा करेंगे।

PM Modi In Brazil : G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

Kedarnath By-Election : आज बंद होगा चुनाव प्रचार, 20 को मतदान

Kedarh By-Election :  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

PM Modi In Brazil : G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव (Kedarnath By-Election) की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे

इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।

kedarnath Election : त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना

PM Modi In Brazil : G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत

PM Modi In Brazil : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर पहुंच गए हैं। जी20 देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

kedarnath Election : त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना

पीएम मोदी से मिलकर खुश हुए भारतवंशी

ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान यहां रहने वाली स्नेहा ने पीएम के सामने गरबा का प्रदर्शन किया और उन्हें हाथों से बनाई एक पेंटिंग भी सौंपी। स्नेहा ने कहा, “यह बेहतरीन था। वह हमारे पास आए और हमसे पेंटिंग के बारे में पूछा। वह बहुत खुश थे। हमने दो हफ्ते तक गरबा की प्रैक्टिस की। साओ पाउलो और रियो डी जेनेरो से कई लड़कियां आईं। मैं चाहती थी कि वह पेंटिंग देखें और इस पर ऑटोग्राफ दें। मैं बहुत खुश हूं।”

G20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ब्राजील पहुंचे। पीएम मोदी 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जी20 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश गुयाना का दौरा भी करेंगे। ब्राजील में भारतीय राजदूत सुरेश रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पिछले साल भारत की अध्यक्षता में जी20 सम्मेलन सफल

बता दें कि पिछले साल भारत की सफल अध्यक्षता ने जी20 आयोजन को जनता का जी-20 बना दिया था। रियो डी जेनेरियो में 18 व 19 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। पीएम मोदी 19 नवंबर को गुयाना पहुंचेंगे। खास बात ये है कि बीते 50 वर्षों में गुयाना जाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले रियो डी जेनेरियो में रहने वाले भारतवंशियों में दिखा उत्साह।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासी उत्साह से भरे दिखे। उन्हें भारतीय झंडे और प्रधानमंत्री की तस्वीरें लहराते देखा जा सकता था। स्वागत के लिए मौजूद एक शख्स ने कहा, हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक भारत के प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। पीएम मोदी से मिलना सम्मान और गौरव की बात है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री के रियो डी जेनेरियो पहुंचने से पहले पीएम मोदी के स्वागत में ब्राजील के वैदिक विद्वान सोमवार को तैयारी करते दिखे। उन्होंने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैदिक मंत्रों का जाप करके स्वागत किया जाएगा।

Road Accident : सीएम धामी ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश

kedarnath Election : त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना

kedarnath Election : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहितों के बीच गए और उनसे मुलाकात की। सीएम धामी केदारनाथ विस में सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और अन्य स्थानों पर प्रचार को पहुंचे हैं।

Road Accident : सीएम धामी ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश

 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी

केदारनाथ विधानसभा सीट (kedarnath Election) पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा।

केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। सीएम धामी स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। क्षेत्र भ्रमण कर वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। शनिवार सुबह वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों मुलाकात की।

भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के लिए कहा है, जिनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।

अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोर

भाजपा इस उप चुनाव में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखना चाहती। सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदारनाथ विस के गांव-गांव जाकर एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस ने भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए कमर कसी हुई है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से जहां आपदा से प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाने की कोशिश की गई।

PM Modi Nigeria Visit : पीएम मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Road Accident : सीएम धामी ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश

Road Accident :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह निर्देश पिछले दिनों मरचूला और राजधानी देहरादून में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए दिए।

PM Modi Nigeria Visit : पीएम मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने को कहा है। माना जा रहा कि गठन के बाद समिति सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

जल्द ही होगा समिति का गठन

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) की संख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता जाहिर की। कहा, दुर्घटनाएं रोकने को सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएं। ऐसे उपाय हों, ताकि दुर्घटनाओं होने से रोका जा सके। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही समिति का गठन होगा, जिसमें परिवहन, लोनिवि, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों के अनुभवी अफसरों को शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक, एपी अशुंमन और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

निर्धारित समय तक ही खुलें शराब दुकानें और बार

राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में रातभर शराब की दुकानें और बार खोलने की शिकायतों का भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। उन्होंने बेहद सख्त अंदाज में कहा, शराब की दुकानें व बार निर्धारित समय तक ही खुलें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा, रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर संग जांच और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

दून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए चलेंगे फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालन के लिए शीघ्र निविदा और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट से चिन्यालीसौड व गौचर के लिए एयरक्राफ्ट संचालन का ईओआई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Jhansi Medical College Fire : झांसी मेडिकल कॉलेज में दर्दनाक हादसा, 10 बच्चों की मौत; 16 घायल