Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 68

राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य-मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने भेंट की। राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था के प्रति सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाना हमारा लक्ष्य है। इस दिशा में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य करे रहे है। राज्य निर्माण में राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आन्दोलन के वे भी साक्षी रहे है, खटीमा के जन आन्दोलन को उन्होने स्वयं देखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के साथ उनके सपने के अनुरूप राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों को राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था, तमाम कठिनाईयों के बावजूद क्षेतिज आरक्षण को अब लागू कर दिया गया है। इससे राज्य आन्दोलनकारियों की एक बड़ी लम्बित मांग की भी पूर्ति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। हम शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को भूल नही सकते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश विकास की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ता जा रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी विकास के सूचकांक में प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। लगभग 2 लाख करोड की केन्द्रीय योजनाओं पर राज्य में कार्य हो रहे है। सड़क निर्माण हो स्कूल निर्माण हो या हॉस्पिटल या फिर कोई भी प्रदेश हित का कार्य हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की धन की कमी नही होने दी जायेगी। उन्होेंने कहा कि हम प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है इसके लिए सिर्फ सरकार ही नही बल्कि सभी को सहयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गत वर्ष आयोजित इन्वेस्टर सम्मिट में बडी संख्या मंे उद्योगपति निवेश के लिए राज्य में आ रहे है। इससे हमारे युवाओं को राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तथा पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होने कहा प्रदेश में अवैध अतिक्रमण की समस्या का निदान करते हुए लगभग 5000 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र जुगरान, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती सहित बडी संख्या में मंच के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

सत्र मे जरूरी विधायकों और अनुपूरक बजट पारित होने पर भट्ट ने जतायी प्रसन्नता

 

 

खेल यूनिवर्सिटी, भू कानून में सुधार और दंगा रोधी विधेयक अमन चैन और विकास के लिए जरूरी

 

देहरादून 22 अगस्त । भाजपा ने गैरसैंण सत्र के महत्वपूर्ण विधेयकों और अनुपूरक बजट पारित करने के साथ संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सदन में सहयोग के लिए सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया तथा खेल यूनिवर्सिटी, भू कानून में सुधार के अतिरिक्त दंगा रोधी विधेयक पारित होने को राज्य में अमन चैन और विकास के लिए जरूरी बताया। साथ ही उन्होंने विपक्ष से सत्र की अविधि को लेकर राजनैतिक बयानबाजी से बचने का आग्रह किया है।

 

मानसून सत्र के पूर्व निर्धारित बिजनेस के अनुरूप सकुशल संपन्न होने पर उन्होंने खुशी जताई । साथ ही लोकतांत्रिक परंपरा के निर्वाहन के लिए मुख्यमंत्री श्रीं पुष्कर धामी एवं उनकी सरकार समेत पक्ष विपक्ष के सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सदन में पारित विधेयकों, विशेषकर उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता बताया। हम किसी भी कीमत पर देवभूमि की पहचान और उसकी शांति से किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं । लिहाजा दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए बिना किसी देरी किए हमारी सरकार इस मुद्दे पर कठोरतम अध्यादेश लेकर आई थी। अब सर्वसम्मति से सदन से पास होने के बाद शीघ्र ही यह विधेयक कानून की शक्ल लेगा और जिससे उपद्रवियों की मंशा पर लगाम निश्चित है । इसी तरह उन्होंने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करने वाला बताया। वहीं जमीदारी उन्मूलन संशोधन कानून, नगरपालिका एवं नगर निगम अधिनियम संशोधन से नए परिसीमन के कारण परिधि में आए क्षेत्रों को राहत मिलेगी। अनुपूरक बजट के पास होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जाहिर की। साथ ही कहा कि अब शिक्षा, सड़क व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू संचालन में सरकार तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।

 

उन्होंने सत्र की अविधि को लेकर उठाए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नियमावली के तहत जब सत्र का बिजनेस तय होता है तो उस समय विपक्ष के विधायक भी रहते हैं । बैठक में तय लक्ष्य के अनुरूप ही सदन का संचालन किया गया है, जिसमे विपक्ष ने भी सहयोग किया । लेकिन मात्र राजनैतिक भाषणबाजी के लिए सदन को चलाया जाना, जनता के विश्वास और धन की बर्बादी करना उचित नही है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक मुद्दे पर विपक्ष का राजनीति करना उचित नही है।

 

ईडी दफ्तरों पर कांग्रेसी प्रदर्शन दबाव और काले कारनामों पर पर्दे की कोशिश: चौहान

  • पारदर्शिता को बर्दाश्त नहीं कर पा रही कांग्रेस

भाजपा ने ईडी दफ्तरों के कांग्रेसी घेराव को जांच एजेंसियों पर दबाव डालकर, अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया है।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने पलटवार किया कि ईडी के पास मात्र 3 फीसदी मामले ही राजनेताओं के हैं उसमें भी अधिकांश नेता कांग्रेसी हैं । लिहाजा जांच एजेंसियों का विरोध बताता है कि कांग्रेस का हाथ अब भी भ्रष्टचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का इस तरह का राजनैतिक घेराव बताता है कि कांग्रेस पारदर्शिता को बर्दाश्त नही कर पा रही है। क्योंकि कल तक ईडी जैसी जांच एजेंसियों के गठन का क्रेडिट लेनें वाली कांग्रेस ही, अब इन जांच एजेंसियों की विश्वसनीयताच पर सवाल उठा रही है। आज ईडी भ्रष्टाचार के जितने मामलों की जांच कर रही है, उसमें सिर्फ 3 प्रतिशत राजनेता हैं, बाकी के 97% मामले अफसरों और अपराधियों के खिलाफ हैं। अब तक काग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के सरकारी 1 रुपए के 15 पैसे में बदलने के सिद्धांत मानकर चलते रहे। यही वजह है कि अधिकांश भ्रष्टाचार के मामले उनके नेताओं द्वारा ही अंजाम दिए गए हैं, ऐसे में जांच एजेंसी की क्या गलती है। दरअसल कांग्रेस करप्शन को बढ़ावा देती रही है और यही वजह हैं कि उन्हें भ्रष्ट सिस्टम के बने रहने में ही फायदा नजर आता है।

 

भ्रष्टाचार निवारण में ईडी की भूमिका इन आंकड़ों से ही स्पष्ट होती है कि 2014 से पहले ईडी ने मनमोहन सरकार में केवल 34 लाख रुपए कैश जब्त किए थे, जबकि एनडीए की सरकार में उसने 2,200 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए हैं। मोदी सरकार से पहले इस संस्था ने केवल 5,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। पिछले 10 सालों में यह राशि एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। हमारी एनडीए सरकार ने 2014 में सरकार बनने के तुरंत बाद सेवभ्रष्टाचार के खिलाफ कई स्तर पर कड़े कदम उठाए। लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी इंडी गठबंधन को यह सब हजम नही होने वाला। जिन्होंने देश को लूटने का काम किया है उन सभी पर ही ED की तलवार लटकी है । यही वजह है कि वे नेगेटिव नैरेटिव फैलाकर देश की सभी जांच एजेंसियों की छवि खराब कर, जांच प्रभावित करना चाहती हैं ।

 

 

भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर

*गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

*गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा- मुख्यमंत्री

*सालभर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम, सचिव स्तर के अधिकारी को दी जाएगी ज़िम्मेदारी*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व श्री हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में माँ भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए एवं इसके लिए स्थानीय जनता एवं हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सालभर चलने वाले कार्यक्रमों हेतु सचिव स्तर के अधिकारी को यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षभर संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में पुलिस आवास का निर्माण कार्य गतिमान है।

 

 

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, चमोली जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री देवेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति भट्ट, श्री रजपाल बिष्ट, श्री दिनेश थपलियाल श्री जगदीश पोखरियाल उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रही है कांग्रेस, जांच एजेंसियों के अस्तित्व पर उठा रही सवाल: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के ईडी दफ्तर के घेराव को अनौचित्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के कदम से प्रतीत होता है कि वह भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रही है और जांच एजेंसियों के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है।

चौहान ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टेक्स जैसी संस्थाओं का गठन भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ही किया गया है और उन्हे यह शक्तियां कांग्रेस शासन मे ही मिली थी। इन संस्थाओं के द्वारा सरकार के इशारे पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की बात भी तब कांग्रेस और आज इंडी गठबंधन के सहयोगी कर रहे हैं। तब भी वह इन संस्थाओं की जांच से पीड़ित थे और आज भी यही राग अलाप रहे है।

 

चौहान ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं और उन पर सरकार का कोई अंकुश नही है। अदालत सर्वोपरि है और कई लोग ऐसे भी हैं जो कि अदालत से आसानी राहत नही पा सके। यह तभी संभव है जब मामला अधिक संगीन होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और उनके उपर मामले हैं उन्हे न बन्द किया गया और न ही पार्टी का इसमें कोई हस्तक्षेप है।

 

चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार की निंदा और समाज को इस बारे मे जागरूक करने की जरूरत है, न बल्कि जांच एजेंसियों का मनोबल तोड़ने अथवा भ्रष्टाचार का महिमामंडन की जरूरत है। कांग्रेस बेहतर जानती होगी कि उसके द्वारा 70 साल तक जांच एजेंसियों का किस तरह दुरूपयोग किया गया, लेकिन भाजपा की मंशा और नीति साफ है। पारदर्शिता के लिए कोई समझौता नही। उन्होंने कहा कि जनता बार बार भाजपा को मौके दे रही है और यह स्वच्छ और पारदर्शी शासन से संभव है। कांग्रेस को सोच बदलने की जरूरत है।

 

 

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय “नन्दा देवी लोकजात मेले” का शुभारंभ

 

*मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के लिए की विभिन्न घोषणाएं*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

 

*इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने, नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की घोषणा भी की।*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों को संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के भविष्य को देखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां एक ओर नकल विरोधी कानून बनाकर नकल पर प्रभावी रोक लगाई है, वहीं राज्य में भर्ती परीक्षाओं में नकल करवाने वाले 100 से अधिक दोषियों को जेल भेजने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्य प्रणाली का प्रतिफल है कि अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। जिसके कारण उत्तराखण्ड देश में सतत विकास में पहले पायदान पर खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में बद्रीनाथ और केदारनाथ का विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,मंदिर समिति अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, राकेश गौड़, मेला समिति अध्यक्ष रेखा देवी, प्रकाश गौड़, कृपाल सिंह, प्रमुख भारती फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्त नंदिता रावत, हरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जानता उपस्थित रही।

भट्ट ने जतायी पक्ष- विपक्ष के विधायको से पटल पर रखे विधेयकों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गैरसैंण में आयोजित सत्र को लेकर सभी विधायकों को शुभकामनाएं देते हुए

उम्मीद जताई कि सत्र में सभी प्रतिनिधि, पटल पर रखे विधेयकों पर सार्थक चर्चा करेंगे और जनसरोकारो से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। साथ ही प्रतिपक्ष के रचनात्मक सहयोग की सदन में अपील की ।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्यवासियों की भावनाओं का केंद्र है, लिहाजा वहां आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र हम सबके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। आपदा सीजन में वहां सत्र का आयोजन करना एक चुनौती है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने उसे स्वीकार किया है। आज सरकार और सदन के सभी विधायकों के इस सामूहिक प्रयास पर प्रदेशवासी आभार व्यक्त कर रहे है। लिहाजा ऐसे में सभी विधायकों से जनता भी उम्मीद करती है कि सदन में लंबित और प्रस्तुत विधेयकों पर सार्थक चर्चा होगी । क्योंकि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए इन जनसरोकारों से जुड़े विधेयकों का कानून बनना आवश्यक है। इसी तरह सदन का पटल, जनता से जुड़े मुद्दों और उनकी आवाज को उठाने का सर्वश्रेष्ठ मंच है, जिसका सदुपयोग सभी विधायकों को करना चाहिए ।

उन्होंने प्रतिपक्ष के विधायकों से विशेष आग्रह किया कि सभी राजनैतिक दुराग्रहों एवं पूर्वाग्रह से ग्रस्त विचारों का त्याग कर वे चर्चा में शामिल हों । प्रदेश की सवा करोड़ जनता, सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष दोनों की सदन में भूमिका को गौर से देखता है । ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि सदन का संचालन रचनात्मक हो और वहां अधिक से अधिक विधायी कार्य संपन्न हों।

 

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन एवं जन मिलन कार्यक्रम को किया संबोधित

*रक्षाबंधन की सभी बहनों को दी शुभकामना। मातृशक्ति से शीघ्र ही रुद्रप्रयाग पहुंचने का किया वादा

*रूद्रप्रयाग को दी कई योजनाओं की सौगात

मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में आयोजित रक्षाबंधन एवं जनमिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्मय से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बहनों को रक्षा बन्धन की शुभकामनायें दी तथा शीघ्र रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को आठ घोषणाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने, जनपद में तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भणज में आईटीआई खोलने, तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेला घोषित किये जाने, मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण-हॉटमिक्स किये जाने, गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाये जाने, महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण किये जाने, यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाये जाने के साथ ही विजयनगर- पठालीधार मार्ग के हिस्से का पुननिर्माण किये जान हेतु 05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये जाने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण आधारित योजनाओं से हमारा प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं, स्वयं को, परिवार एवं राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में मातृशक्ति सबसे आगे हैं। स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, मल्टीनेशनल कंपनी के उत्पादों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए उचित बाजार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ’हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड’ का शुभारंभ किया गया है। इस ब्रांड के उत्पादों की तेजी से मांग हो रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। केदार घाटी आपदा के बाद फिर से पुराने स्वरूप में आये और केदारनाथ की यात्रा फिर से अच्छी तरह से संचालित हो तथा इसमें कोई व्यवधान न हो इसके लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह से कपाट बन्द होने तक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाईन की व्यवस्था पूर्व की भांति चलती रहेगी एवं जो तीर्थ यात्री उत्तराखण्ड में चारों धामों के दर्शन के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पायेंगे, उन्हें मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। इसमें किसी भी प्रकार की संख्या की बाध्यता नहीं रहेगी। इसके लिए ऑफलाईन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जायेगी। यह व्यवस्था हरिद्वार, ऋषिकेश एवं इसके अतिरिक्त गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ के मुख्य पड़ावों पर भी की जायेगी। चारधाम यात्रा के दौरान बैरिकेडिंग एवं चौकिंग की व्यवस्था की समीक्षा कर उसे न्यूनतम किया जायेगा। इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन के प्रयास किये जायेंगे, इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारखण्ड के सभी मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पर्यटन को बढावा देने के लिये 05 करोड तक की पर्यटन विकास से संबंध्ाित योजनाओं पर 1.50 करोड की सब्सिडी दिये जाने का निर्णय भी राज्य मंत्रिमण्डल द्वारा लिया गया है इससे पर्वतीय क्षेत्रों में होटल, होमस्टे सहित अन्य पर्यटन योजनाओं के विकास में मदद मिलेगी तथा युवाओं के लिये स्वरोजगार के अवसर बढेंगे।

 

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अगस्त्यमुनि एवं रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की।

 

विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था, लेकिन पल- पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री जी तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

 

इस अवसर पर दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, ने भी महिलाओं को राखी की शुभकामनाएं दी एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित चलाई जा रही योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती सहित बडी संख्या में महिलायें एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया

0

उत्तराखण्ड या उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। 2000 और 2006 के बीच यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था, 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य का निर्माण कई वर्ष के आन्दोलन के पश्चात् हुआ। इस प्रान्त में वैदिक संस्कृति के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तर प्रदेश से अलग किये गये नए प्रांत उत्तरांचल 8 नवम्बर 2000 को अस्तित्व में आया। इस राज्य की राजधानी देहरादून है। उत्तरांचल अपनी भौगोलिक स्थिता, जलवायु, नैसर्गिक, प्राकृतिक दृश्यों एवं संसाधनों की प्रचुरता के कारण देश में प्रमुख स्थान रखता है।

केदारनाथ मे पैदल यात्रा शुरू होने पर भट्ट ने जताया सीएम और कार्यरत एजेंसियों का जताया आभार

भाजपा ने रिकॉर्ड समय में केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू करने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में कार्यरत सभी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, बाबा भोलेनाथ की कृपा से हम सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश दुनिया के सामने लाने में कामयाब हुए हैं । देवभूमि की आर्थिकी की रीड, इस यात्रा का शीघ्र सुचारू होना भी बेहद आवश्यक था, जिसमे हम सफल हुए हैं ।

 

मीडिया के लिए जारी अपने बयान में श्री भट्ट ने कहा, केदार घाटी से सभी प्रदेशवासियों के लिए बाबा भोलेनाथ ने खुशी की खबर भेजी है। वहां बादल फटने से हुए जबरदस्त नुकसान से पार पाते हुए हम उनके आशीर्वाद से पैदल यात्रा दोबारा शुरू करने में सफल हुए हैं । हालांकि इससे पूर्व ही हेलीकॉप्टर से भगवान के दर्शन, वहां आपदा राहत कार्य समाप्त होने के बाद ही शुरू हो गए थे । लेकिन सरकार की असल चुनौती आम श्रद्धालुओं को केदार धाम पहुंचाना की थी । क्योंकि गौरीकुंड तक के सड़क मार्ग और वहां से तीन चौथाई पैदल मार्ग अतिवृष्टि से पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए थे । लेकिन हमारी सरकार पहली प्राथमिकता वहां फंसे लगभग 19 लोगों को सुरक्षित निकलना था जिसे अंजाम देने में हम पूरी तरह सफल हुए। जानकारों एवं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 2013 की आपदा जैसी स्थिति के बावजूद, सूचना प्राप्त होने के बाद एक भी यात्री के जानो माल का नुकसान नहीं होने देना, सही मायने में आपदा प्रबंधन का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है।

 

हम सभी जानते हैं कि चार धाम यात्रा देवभूमि और विशेषकर स्थानीय व्यापारियों की आर्थिक रीड का काम करती है । लिहाजा हमारी सरकार की दूसरी अहम प्राथमिकता थी जल्द से जल्द यात्रा को पुनः शुरू किया जाए। अब बेहद प्रसन्नता एवं तारीफ की बात है कि हमारी सभी आपदा एवं निर्माण ऐजेंसियों ने वहां युद्ध स्तर पर काम करके मात्र 15 दिन में पैदल मार्ग को सुचारू किया है । हालांकि अभी पैदल मार्गों का और अधिक चौड़ीकरण किया जाना है लिहाजा ऐसे तमाम कठिन स्थान पर आपदा प्रबंधन की टीमों को यात्रियों की मदद के लिए वहां मुस्तैद करना भी काबिले तारीफ कदम है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आपदा राहत एवं पुनर्निर्माण एजेंसियों द्वारा यात्रा मार्ग को लेकर किए अभूतपूर्व कार्यों का प्रदेश की जनता आभार व्यक्त कर रही है। एक बार पुनः जनता के सहयोग और बाबा के आशीर्वाद से हम सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश दुनिया के सामने लाने में सफल हुए हैं।