Friday, November 6, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी;...
spot_imgspot_img

उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; नैनीताल, टनकपुर और देहरादून मंडल को होगा फायदा

spot_img

बीएस-06 मानकों वाली बसों से मजबूत होगी प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, तीन मंडलों को किया गया आवंटन

पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुगम परिवहन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई बसों के निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश में यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।

बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार इन बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है। इनमें नैनीताल मंडल को 19 बसें, जबकि टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें आवंटित की गई हैं। इनका संचालन जरूरत के अनुसार विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सड़क संपर्क के साथ मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी जरूरी है। नई बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेहतर परिवहन सुविधाओं से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की अपनी 891 बसें और 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं। 59 नई बसों के शामिल होने से परिवहन निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। साथ ही बीएस-06 मानकों वाली बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना है, ताकि विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments